Home Blog Page 12

छत्तीसगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई जिसमें आरोपियान जगदलपुर से गांजा लाकर, कर रहे थे बिलासपुर की ओर तस्करी।

नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।

कार्यवाही में सायबर सेल की रहीं अहम भूमिंका।

आरोपियों के कब्जे से 91 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती 7,32,720/- रूपये किया गया है जप्त।

गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल ई/0585 कीमती 5,00,000/- रूपये को भी किया गया है जप्त।

आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 12,32,720/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्व थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 20(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्व।

विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.10.21 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखकर विधानसभा की ओर जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी विधानसभा को गांजा तस्करों को गांजा के साथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाकर वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास आता देख चिन्हांकित कर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन के चालक द्वारा वाहन न रोकते हुये और भी तेज गति से चलाकर भागने लगा, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपने वाहन से आरोपियों के वाहन का पीछा व घेराबंदी करते हुये अंततः वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता मिली। वाहन के अंदर कुल 04 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश राठौर, संजय वर्मा, कृष्णा साहू एवं धनंजय वर्मा होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की अलग – अलग पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की अलग – अलग 19 पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती 7,32,720/- रूपये एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल ई/0585 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 12,32,720/- रूपये जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर बिलासपुर ले जाना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 20(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

01. राकेश राठौर पिता सुंदर लाल राठौर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गिरवर गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

02. संजय वर्मा पिता स्व0 बालमुकुंद वर्मा उम्र 29 साल निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

03. कृष्णा साहू पिता थानूराम साहू उम्र 27 साल निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

04. धनंजय वर्मा पिता बालेश्वर वर्मा उम्र 22 साल निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

*कार्यवाही में सायबर सेल से निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आर. रवि तिवारी, विकास क्षत्री, सुरेश देशमुख तथा थाना विधानसभा से उपनिरीक्षक डी.डी.कौसले, उपनिरीक्षक जहीर अहमद, सउनि. जगदम्बा तिवारी, प्र.आर. परशु राम, आर. लुकेश्वर वर्मा तथा धनेश्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

राजधानी में घुम -घुम कर अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 11 नग मोबाईल फोन चोरी/लूट करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अपचारी सहितकुल 03 गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायपुर शहर में दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर अलग – अलग थाना क्षेत्रों से उड़ाये है कुल 11 नग मोबाईल फोन।
महंगे शौक पूरा करने देते थे मोबाईल फोन चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम।*

घटना में शामिल है एक अपचारी बालक।*

आरोपियों/अपचारी के कब्जे से चोरी एवं लूट की अलग – अलग कंपनियों के कुल 11 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त।*

आरोपियों/अपचारी से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये)।*

आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 41(1$4) जा.फौ./379, 34 भादवि. के तहत् की गई कार्यवाही।*

विवरण – दिनांक 10.10.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत महोबा बाजार स्थित शराब दुकान पास दोपहिया वाहन में सवार 03 लड़के अपने पास अनेक मोबाईल फोन रखें है तथा मोबाईल फोन को सस्ते दाम में बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरपुंजे, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी आमानाका श्री याकुब मेमन को आरोपियों को मोबाईल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलियों के लड़कों एवं वाहन की पतासाजी कर चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा लड़कों से बातचीत का प्रयास करने पर लड़के भागने का लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर लड़कों ने अपना नाम कमलेश साहू एवं गौतम बैरागी निवासी
रामनगर गुढियारी का होना बताये तथा एक अपचारी बालक था। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास कुल 11 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मोबाईल फोन का बिल एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर तीनों के द्वारा लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए उनके द्वारा मोबाईल फोन रखने के संबंध में किसी प्रकार का कोई बिल या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों/अपचारी द्वारा उक्त मोबाईल फोन को चोरी एवं लूट का होना बताया गया। आरोपियों द्वारा रायपुर शहर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर मोबाईल फोन को चोरी एवं लूट करना बताया गया। जिस पर तीनों आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग कंपनियोें के कुल 11 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एच एस/9428 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 41(1$4) जा.फौ./379, 34 भादवि. के तहत् अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तारी आरोपी

01. कमलेश साहू पिता लिलकू साहू उम्र 19 साल निवासी रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

02. गौतम बैरागी पिता दीपक बैरागी उम्र 19 साल निवासी रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

03. एक अपचारी बालक। *कार्यवाही में निरीक्षक याकूब मेमन थाना प्रभारी आमानाका, प्र.आर. संजय सिंह, आर. कृष्णा ठाकुर एवं अनिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

रायपुर सिविल लाइन थाना की बड़ी कार्रवाई,पंडरी ईरानी डेरा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ राजधानी रायपुर में दिनांक 10-10-2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ईरानी डेरा के पास कैनाल रोड के ऊपर पंडरी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उक्त स्थान में जाकर व्यक्ति को चिन्हित कर रेड कार्यवाही किया गया ।

जाकर आरोपी मजायरी अली उर्फ पालू अली पिता बाबर अली उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी गोविंद नगर पंडरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़कर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की के 44 नग पव्वा एवं शराब बिक्री के ₹325 नगद जुमला कीमती 5,000 ₹ जप्त किया जाकर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 492/21 धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


कार्यवाही में ताज नगर चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव; उप निरीक्षक विनोद कश्यप आरक्षक विपिन शर्मा राजेश मंडावी और बी महेश राव का सराहनीय योगदान रहा।

दो सर वाले बच्चे का सफलता पूर्वक किया ऑपरेशन…,मंगला चौक स्थित वंदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया कमाल दी मानवता की मिसाल…,बच्चे का किया निशुल्क इलाज…

0

बिलासपुर 11 अक्टूबर 2021।बिलासपुर चिकित्सा पेशा नहीं बल्कि सेवा होती है। इसी बात को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की वन्दना हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चरितार्थ किया है।कई छोटे छोटे हॉस्पिटल ऐसे भी मौजूद है जो आज छोटे छोटे ऑपरेशन के नाम पर लाखों गटक जाते है लेकिन इस मक्कारी भरी दुनिया मे आज भी ऐसे लोग है जो आदर्शो को पैसों से ऊपर समझते है।

असम के करीमगंज में रहने वाले एक मजदूर परिवार के घर डेढ़ साल पहले बच्चे का जन्म हुआ, जन्म के बाद से ही बच्चे के सर के पीछे एक गठान थी, जो धीरे धीरे बढ़ने लगी थी, जिसे देखते हुए उसके माता,पिता सुनीता और शंकर बहुत चिंतित थे, और अपने बच्चे आनंद के इलाज के लिए स्थानीय और असम मेडिकल कॉलेज में संपर्क किया, पर यहाँ उसका इलाज संभव नही होने की बात कहते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रिफर कर दिया गया।

पर बच्चे के माता पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण वे दिल्ली नही जा पा रहें थे, और जैसे समय बीतते जा रहा था, वैसे वैसे बच्चे के पीछे की सर की गठान बढ़ते जा रही थी, वही जैसे तैसे उन्हें आर्थिक मदद मिली और वे तत्काल दिल्ली एम्स पहुंच गए और कई दिनों तक एम्स के चक्कर काटने के बाद उन्हें जून 2022 को ऑपरेशन की डेट दी गई थी।

(ऑपरेशन के पहले बच्चा)

इस हालत में इतने दिनों तक जीवित रहना पाना आनंद के लिए नामुमकिन सा था,क्योंकि बच्चे के सिर के पीछे की गठन बड़ा स्वरूप लेते हुए सर का रूप ले लिया और आनंद के अलग से दो सर नज़र आने लगे,परेशान परिजन इलाज के लिए इधर उधर भटकते रहें इसी दौरान बच्चे के दादा का संपर्क डॉक्टर विजय के पिता डीएस पत्रे से हुआ जिसके बाद उन्होंने आनंद के विषय में डॉ विजय कुमार से चर्चा की और बच्चे के दादा की कहानी सुनने के बाद उन्होंने आनंद को बिलासपुर लाने की सलाह दी और जितना हो सके उनका सहयोग किया, जिनकी सहायता से आनंद के माता पिता बिलासपुर स्थित वंदना हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ विजय कुमार और उनकी टीम ने बच्चे आनंद को हॉस्पिटल में भर्ती कर परीक्षण किया।

(ऑपरेशन के बाद बच्चा)

इस दौरान जटिल एवं मेजर ऑपरेशन की तैयारी की गई इस ऑपरेशन में बच्चे की जान को खतरा था क्योंकि बच्चे की सबसे बड़ी समस्या उसका दो सिर होना था, जिससे एक सर को अलग करना काफी जोखिम भरा था,पर न्यूरो सर्जन डॉ विजय कुमार, डॉक्टर भूषण सिंह डॉ शशांक समेत अन्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

माना बस्ती भाठापारा में सूने मकानो का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर पवन मण्डल सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर माना कैम्प क्षेत्र के माना बस्ती भाठापारा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।

👉 आरोपियान बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से कारित किए थे चोरी की घटना।

👉 आरोपी पवन मण्डल है शातिर चोर जो रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के लगभग 45 वारदातों को दे चुका है अंजाम।

👉 आरोपी पवन मण्डल आम्र्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में भी रह चुका है जेल निरूद्ध।

👉 आरोपी रोशन देवदास भी चोरी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से रह चुका है जेल निरूद्ध।

👉 आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 03 तोला, चांदी के जेवरात 600 ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त।

👉 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।

👉 आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल टीम की रहीं अहम् भूमिंका।

👉 सायबर सेल की टीम द्वारा चोरी के प्रकरणों में लगातारअज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर प्रकरणों का खुलासा करते हुए आरोपियों को किया जा रहा है गिरफ्तार

👉 आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमंाक 190/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

👉 गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी की जा रहीं विस्तृत पूछताछ।

विवरण – प्रार्थी मुकेश यादव ने थाना माना कैम्प में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह माना बस्ती भाठापारा में रहता है तथा डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड नया रायपुर मे एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी दिनांक 29.09.2021 को घर में ताला बंद कर परिवार सहित बेरला गया था तथा दिनांक 30.09.2021 को शाम को वापस आकर अपने घर के दरवाजा में लगे ताला को खोलकर दरवाजा को खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। जिस पर प्रार्थी के पिताजी सिढी के माध्यम से छत मंे चढे़ तब देखे छत का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर प्रवेश कर देखे तो घर में सामान बिखरा हुआ था एवं मुख्य दरवाजा में अंदर से सिटकिनी लगा हुआ था। प्रार्थी एवं उसके परिवार वाले कमरे अंदर जाकर देखे तो कमरे में रखा पेटी खुला हुआ था एवं आलमारी का दरवाजा व लॉक टुटा था एवं आलमारी के लाॅकर में रखें सोने – चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान में छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का लाॅकर तोड़कर सोने – चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 190/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लालचंद मोहले, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी माना कैम्प को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना माना कैम्प की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित उसके परिजन एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनकी गतिविधियांे पर सतत् निगाह रखकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक घटना को घटना स्थल के आसपास कचना खम्हारडीह निवासी शातिर चोर पवन मण्डल जो पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को एक अन्य व्यक्ति के साथ दोपहिया वाहन में देखा गया था। जिस पर संदेह के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा पवन मण्डल की पतासाजी कर पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर बार – बार अपना बयान बदल रहा था एवं टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम का शक पवन मण्डल के उपर और भी गहरा हो गया एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पवन मण्डल अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने साथी रोशन देवदास के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी रोशन देवदास को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 03 तोला, चांदी के जेवरात 600 ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. पवन मंडल पिता गोपाल मंडल उम्र 28 साल साकिन कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

02. रोशन देवदास पिता लखन देवदास उम्र 22 साल साकिन बी.एस.यू.पी. कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. सैय्यद ईरफान, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, प्रदीप साहू एवं प्रवीण मौर्य तथा थाना माना कैम्प से सउनि. प्रमोद सिन्हा, आर. पवन त्रिपाठी एवं प्रमेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

(पॉक्सो)मामले में राजनांदगांव कोर्ट ने माहभर में दूसरी फांसी की सजा सुनाई, 4 माह में कोर्ट ने पूरी की सुनवाई

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। सोमनी इलाके में 28 फरवरी 2021 को एक 7 वर्षीय किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में राजनांदगांव जिला न्यायालय के पॉक्सो फास्टट्रेक कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा देने पर मुहर लगाई। माहभर के भीतर यह दूसरा मामला है, जब अदालत ने संगीन जुर्म मानकर फांसी की सजा देने का फैसला किया। अदालत में सुनवाई होने के चार माह के भीतर यह फैसला आया है। लोक अभियोजक परवेज अख्तर ने आरोपी के जुर्म को देखते हुए अदालत से फांसी दिए जाने की मांग की थी। आरोपी के वकील की दलील को अदालत ने खारिज कर दिया। जिसके चलते आरोपी को मृत्यु दंड देने का फैसला अदालत ने लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को आरोपी दीपक बघेल नाबालिग बच्ची के मामा का दोस्त है। मित्र होने की वजह से वह मेहमान बनकर  सोमनी थाना के एक गांव में पहुंचा था। पिछले चैत्र नवरात्रि में गांव में जसगीत सुनाने के नाम पर आरोपी ने नाबालिग किशोरी को अपने साथ घर से ले गया। इसके बाद उसने रेप कर उसके सिर कुचल दिया और बाद में रेल्वे में उसे फेंक दिया। जिससे बच्ची के टुकडे-टुकड़े हो गए। सोमनी के तत्कालिन थाना प्रभारी शिवेन्द्र सिंह राजपूत ने पूरे मामले की जांच करते आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भी आरोपी के विरुद्ध चार्जसीट में पूरे घटना की विभत्सता को लेकर अदालत को जानकारी दी। पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश  ने 17 जून को मामले की सुनवाई शुरू की। इसके बाद 4 माह के भीतर अदालत ने आरोपी को दोषी पाते मृत्युदंड की सजा सुनाई। न्यायायय ने 302, 376, पॉक्सो की 6 धारा के तहत मृत्यु दंड देने का निर्णय लिया।

ट्रक चोर: नेवरा के ग्राम कोहका से ट्रक चोरी करने वाले महाराष्ट्र के 02आरोपी एवं 01 खरीददार सहित कुल 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

0

थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोहका स्थित धान फड नंबर 01 के गेट नंबर 01 पास से खड़ी ट्रक को किये थे चोरी।

घटना का मास्टर माइंड है आरोपी गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला जो नासिक (महाराष्ट्र) में करता है ट्रांसपोर्टिंग कार्य।

आरोपी गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला अपने चालक बलजीत सिंह उर्फ सोनू के साथ ईनोवा वाहन में रायपुर आकर दिये थे ट्रक चोरी की घटना को अंजाम।

आरोपियान स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से ट्रक में लगे जी.पी.एस. को फेंक दिये थे तोड़कर।

आरोपी मोह0 इलियास को चोरी की ट्रक क्रय करने पर धारा 411 भादवि. के तहत् किया गया है गिरफ्तार।

आरोपी मोह0 इलियास चोरी की ट्रक को काटकर/खोलकर कर दिया है अलग – अलग भाग में।

तीनों आरोपी है मूलतः महाराष्ट्र के निवासी।

आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से ट्रक क्रमांक सी जी/04/एम जे/6484 कीमती 15,00,000/- रूपए को अलग – अलग भाग में जप्त करने के साथ ही नगदी 8,35,000/- रूपये भी किया गया है जप्त।

चोरी की घटना में प्रयुक्त ईनोवा वाहन क्रमांक एम एच/46/ए डी/2087 को भी किया गया है जप्त।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड में लाया गया है रायपुर।

आरोपियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 355/20 धारा 379, 411, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – प्रार्थी रामजी तिवारी ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सारागांव में रहता है तथा उसका स्वयं का तिवारी बदर्स के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी है जिनमें वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। दिनांक 25.09.2021 को प्रार्थी के पुत्र अभिषेक तिवारी के नाम पर पंजीकृत वाहन 14 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी/04/एम जे/6484 जिसका चालक मोहित गायकवाड़ निवासी ग्राम मुरा का है। मोहित गायकवाड़ के द्वारा ग्राम कोहका के धान फड 01 नंबर से धान भरकर ग्राम दोंदेकला विश्वभारती राईस मील लेकर जाने के लिए उक्त ट्रक को लेकर आया था। ग्राम कोहका धान फड में लोडिंग बंद रहने से दिन में वह गेट नंबर 01 के पास ट्रक को लाॅक कर खड़ा कर चाबी लेकर अपने घर ग्राम मुरा चला गया था। मोहित गायकवाड़ दिनांक 27.09.2021 को सुबह ट्रक खड़ा किये स्थान पर आकर देखा तो ट्रक नहीं था। जिस पर इस बात की जानकरी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी भी ग्राम कोहका आया सभी लोग आसपास तलाश किये लेकिन ट्रक का पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर ट्रक क्रमांक सी जी/04/एम जे/6484 को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 355/21 धारा 379, 411, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
ट्रक चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, प्रभारी सायबर सेल श्री गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी नेवरा श्री शरद चन्द्रा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना नेवरा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में ट्रक चालक से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी ट्रक को चोरी कर जिस मार्ग से ले गया था उस मार्ग में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का लगातार अवलोकन किया गया तथा फुटेजों के अवलोकन पश्चात् व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने मंे सफलता मिली एवं आरोपी की पहचान गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में करने के साथ ही आरोपी की उपस्थिति महाराष्ट्र के नासिक में होना पाया गया। जिस पर सायबर सेल के उपनिरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में 05 सदस्यीय टीम नासिक रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला द्वारा अपने साथी बलजीत सिंह उर्फ सोनू के साथ मिलकर उक्त ट्रक को चोरी करना तथा ट्रक को मोह0 इलियास अहमद नामक कबाड़ी के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बलजीत सिंह उर्फ सोनू तथा मोह0 इलियास अहमद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला ने बताया गया कि वह नासिक में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। दिनांक घटना को वह अपने चालक बलजीत सिंह उर्फ सोनू के साथ ईनोवा वाहन में रायपुर आया था तथा मौका पाकर उक्त ट्रक को चोरी कर लिए एवं ट्रक में लगे जी.पी.एस. को तोड़कर फेंक दिए थे। चोरी की ट्रक को बलजीत सिंह उर्फ सोनू चला रहा था एवं गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला ईनोवा वाहन को चलाते दोनों नासिक आए तथा चोरी की ट्रक को धुले निवासी कबाड़ी मोह0 इलियास अहमद के पास बिक्री कर दिये थे। आरोपी मोह0 इलियास अहमद द्वारा ट्रक को काटकर/खोलकर अलग – अलग भाग में कर दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से ट्रक क्रमांक सी जी/04/एम जे/6484 कीमती 15,00,000/- रूपए को अलग – अलग भाग में जप्त करने के साथ ही नगदी 8,35,000/- रूपए तथा घटना में प्रयुक्त ईनोवा वाहन क्रमांक एम एच/46/ए डी/2087 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाकर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. गुरूमुख सिंह उर्फ बिल्ला पिता स्व0 अमर सिंह उम्र 53 साल निवासी जनार्दन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 01 थाना पंचवटी जिला नासिक (महाराष्ट्र)।

02. बलजीत सिंह उर्फ सोनू पिता रवेल सिंह उम्र 40 साल निवासी जनार्दन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 01 थाना पंचवटी जिला नासिक (महाराष्ट्र)।

03. मोह0 इलियास अहमद पिता मोह0 रईस शाह उम्र 43 साल निवासी अंसार नगर धुले थाना आजाद नगर जिला धुले (महाराष्ट्र)। *कार्यवाही में सायबर सेल से उपनिरीक्षक अमित कश्यप, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. तुकेश निषाद, राकेश पाण्डेय, राहुल गौतम, लक्ष्मीनारायण साहू, धनेश्वर साहू तथा थाना नेवरा से सउनि. रमेश शर्मा एवं आर. जितेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

कवर्धा विवाद में आईजी का बड़ा बयान, भाजपा ने बाहर से लोगों को बुलाया, सुनियोजित तरीके से उपद्रव मचाया गया, अस्थिरता की थी प्लानिंग

0

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा विवाद मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दुर्ग के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कवर्धा में भाजपा ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन का ज्ञापन दिया था, लेकिन अचानक उन्होंने भीड़ इकट्ठा कर ली. लोगों को बाहर से बुलाया गया. माहौल खराब किया गया

उन्होंने कहा कि ये सुनियोजित तरीके से अस्थिरता फैलाने की साज़िश थी. बाहर से लोगों को बुलाया गया था. जो बात अभी तक की जांच में सामने आई है, उसके मुताबिक रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली, बेमेतरा से लोगों को बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम आरोपियों को चिन्हांकित कर रही है, विवाद मामले में अभी कार्रवाई जारी है.

IG ने कहा कि यहां सुनियोजित तरीके से उपद्रव मचाया गया. अस्थिरता पैदा करने के लिए प्लानिंग की गई थी. राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली आसपास के इलाके से लोग भीड़ बन आए थे. यह मामला सुनियोजित लग रहा है. कार्रवाई को लेकर प्रशासन तैयार है. उन्होंने कहा कि शुरुआती झंडा विवाद में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पूरे प्रकरण में अब तक 60 से ज़्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है. साथ ही लगातार अपील कर रहा है कि अफवाह में न आएं. प्रशासन की टीम अपने तरीके से लोगों को समझाइश देने में जुटी हुई है, इसके अलावा 24 घंटे फोर्स तैनात किए गए हैं. इलाके में अभी शांति है.

वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही है, उसको लेकर लगाम कसा जा रहा है. पुलिस भ्रामक जानकारियों को डिलीट करा रही है. लोगों को बता रही है कि अफवाह फैलाने की साजिश रची जा रही है. वीडियोज को क्रॉप करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है. लोगों को भड़काने के लिए सब प्लानिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो यह सब कर रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. आईडेंटिफाई कर एक्शन जारी है.

एयरपोर्ट पर दहाड़े भूपेश बघेल, बीजेपी के लोग अंग्रेजों के समर्थक रहे हैं, इसलिए ये लोग किसान विरोधी

0

राजधानी, लखनऊ के अडानी एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे भूपेश बघेल को पुलिस ने बाहर जाने से रोक दिया। जिसके बाद भूपेश बघेल एयरपोर्ट के अंदर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए पुलिस ने प्रमोद तिवारी,पीएल पुनिया को रोका,दोनों को एयरपोर्ट परिसर से किया गया बाहर,दोनों नेताओं को प्रवेश की नहीं मिली इजाजत। भूपेश बघेल के स्वागत के लिए पहुंचे थे। एयरपोर्ट सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें बगैर किसी वजह से एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जाने एक बस का इंतजाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे लखनऊ पार्टी की बैठक में शामिल होने आए थे। मगर वहां के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोक लिया। बता दें कि सीएम बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। एक दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में उतरने से रोकने को कहा गया था। भूपेश बघेल कल नई दिल्ली चले गए और फिर वापस रायपुर लौट आये।

आज भूपेश बघेल बैठक में शामिल होने के नाम पर उत्तर प्रदेश पहुँच गए। मगर उन्हें एयरपोर्ट प्रबंधन ने परिसर में ही रोक दिया। इससे नाराज भूपेश परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वे लखीमपुर नहीं जा रहे हैं तो फिर उन्हें क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है।भूपेश बघेल 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी जमीन पर बैठे कांग्रेस महिला महिलाअध्यक्ष ममता चौधरी ने एयरपोर्ट पहुंचकर जमकर काटा हंगामा ।

भूपेश बघेल का ब्यान (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)

यहां आया था कि PCC जाऊंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका जी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं जाने नहीं दे रहे हैं। इसलिए मैं यहीं बैठ गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा लखीनपुर नहीं जा रहे सीतापुर जा रहे है कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी से मिलने एयरपोर्ट पर पी एल पुनिया जोकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी है पुनिया जी और मैं कांग्रेस की तरफ से आया था मुझे अंदर नहीं जाने दिया जब की मै सांसद होते हुए जिम्मेदार व्यक्ति भी हूँ हम लोग कानून का पालन करते हुए कोई कानून का उलंघन नहीं कर रहा हूँ क्यों सरकार को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल से कोई ख़तरा है यह सरकार की तानाशाही है अपने पाप को छुपाने के लिए योगी सरकार यह सब कर रही है।

कवर्धा में 144 लागू, अपना-अपना झंडा लगाने की बात पर दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, आज स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद बवाल मच गया। संघर्ष को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे कि किसी भी प्रकार के विवाद को रोका जा सके।

फिलहाल शहर में तनाव का माहौल है, पुलिस प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। वहीं जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया। कवर्धा शहर में दो पक्षों में हुए विवाद गहराता जा रहा है। धारा 144 लागू होने के बाद भी आधी रात पथराव हुआ। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कलेक्टर ने मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। वहीं आज जिले के सभी स्कूल, कालेज बंद रहेंगे।