Home Blog Page 15

पुराने चाकूबाजों सहित गुण्डा बदमाशों को थानों में बुलाकर परेड़ लेने के साथ ही, दी जा रहीं है समझाईश

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ::रायपुर में अपराधों पर नियंत्रण विशेषकर चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देश में पिछले 05 वर्ष में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों तथा थाना क्षेत्र के गुण्डा तत्व के लोगों की सूची तैयार की गयी है। जिन्हें बारी – बारी से थाना बुलाकर समझाईश दी जा रहीं है एवं अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

इसके अलावा इन पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर वाउण्ड ओवर की कार्यवाही भी प्रारंभ की जा रहीं है, जिसमें इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष निश्चित राशि की गारंटी लेनी पड़ेगी। भविष्य में शांति भंग करने अथवा अपराध कारित करने पर उक्त राशि जप्त भी कर ली जाएगी। इस क्रम में आज दिनांक 01.09.21 को 58 चाकूबाजों को थाना लाकर समझाईश देने के साथ ही 04 लोगों के विरूद्ध वाउण्ड ओवर की कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा समझाईश दी जा रहीं है कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें थाना उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल थाना उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। रायपुर पुलिस का उक्त अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

Big Boss winner, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत,

0

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है। थोड़ी देर में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार 30 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सुमित अंतिल और अवनि लेखारा को बधाई दी थी। 

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है।

खबरों की मानें तो अस्पताल लाए जाने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर में एक्टर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए।

बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि “ओह माय गॉड। ये यकीन मानना मुश्किल है। RIP सिद्धार्थ शुक्ला”

सिद्धार्थ की सहयोगी और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सना खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सना ने बताया, शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी हैं। एक्टर गौतम रोडे ने लिखा- जीवन इतना अप्रत्याशित है। सिद्धार्थ के निधन के बारे में सुनकर बिल्कुल स्तब्ध हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने संजीव शुक्ला,

0


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने संजीव शुक्ला,आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने पूरे देश मे प्रवक्ताओं की सूची जारी करी जिसमे छत्तीसगढ़ के दो युवा नेता संजीव शुक्ला और सुबोध हरितवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया


साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी 5 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है


सूची इस प्रकार है


संजीव शुक्ला – राष्ट्रीय प्रवक्ता
सुबोध हारितवाल – राष्ट्रीय प्रवक्ता
अंशुल मिश्रा – प्रदेश प्रवक्ता
प्रीति वैष्णव – प्रदेश प्रवक्ता
राहुल कर- प्रदेश प्रवक्ता
ऋषिराज सिंह- प्रदेश प्रवक्ता
तरुण भौमिक- प्रदेश प्रवक्ता
सूची संलग्न है

राजधानी में जारी है, रायपुर पुलिस की चेकिंग अभियान कार्यवाही

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :;पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों, यातायात का बल एवं अन्य पुलिस बलों के साथ महोबा बाजार, जगन्नाथ चौक, अग्रसेन चौक, फाफाडीह चौक, भारत माता चौक, बस स्टैंड के सामने, तेलीबांधा चौक, विधानसभा टर्निंग, कालीबाड़ी चौक, लाखेनगर चौक सहित कुल 20 पॉइंटो में चेकिंग पॉइन्ट लगाकर दो पहिया वाहनों में तीन सवारी, वाहन में अमानक नंबर प्लेट तथा बुलेट वाहन में अमानक व कानफोड़ू सायलेंसर वालों की चेकिंग की गई।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान 41 बुलेट वाहनों में लगे अमानक कानफोडू सायलेंसर को खोलकर जप्त करने के साथ ही मोटर विहिकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही कुल 84 स्पीड बाइकर्स व दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध भी मोटर विहिकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। इसके साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनो की डिक्की की जाँच कर बैठे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी।

आॅन लाईन आर्डर कर धारदार व बटनदार चाकू मंगाने वालों के विरूद्ध जारी है, रायपुर पुलिस की विशेष तस्दीकी अभियान

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ::राजधानी रायपुर में चल रहे शाॅपिंग साईट्स से आॅन लाईन धारदार हथियार मंगाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष तस्दीकी अभियान।
रायपुर शहर सहित सरहदी जिलो में लोगों द्वारा विगत 02 माह में आॅन लाईन आर्डर कर मंगाये गये है धारदार एवं बटनदार चाकू।


समस्त लोगों द्वारा फ्लिप्कार्ट आॅन लाईन शाॅपिंग साईट्स से मंगाये गये है धारदार हथियार।
सरहदी जिलांे को लिस्ट भेजकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु किया जा रहा है पत्राचार।
रायपुर पुलिस द्वारा इस तस्दीकी अभियान के तहत् आज दिनांक 29.08.21 को अलग – अलग थानों द्वारा 170 नग धारदार एवं बटनदार चाकू कराये गये है जमा।


जो लोग किचन या अन्य उपयोग हेतु खरीदे है चाकू उनसे इस संबंध में ली जा रहीं हैं लिखित में जानकारी।
कुछ नाबालिक बच्चों द्वारा भी आॅन लाईन आॅर्डर कर मंगाये गये है चाकू ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर दी जा रहीं है समझाईश।
अवैध रूप से चाकू रखकर घुमते पाये जाने पर की जायेगी आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही।
नाबालिक बच्चों द्वारा चाकू मंगाये जाने वालों के परिजनों को नहीं है इस बात की जानकारी।
रायपुर पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी परिजनों को देने पर परिजनों द्वारा रायपुर पुलिस की प्रशंसा करने के साथ दिया गया धन्यवाद।
रायपुर पुलिस का धारदार हथियार के विरूद्ध चलाया जा रहा तस्दीकी अभियान लगातार रहेगा जारी।


विवरण – पिछले कुछ दिनांे पूर्व धारदार हथियार से हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही आॅन लाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है, जिससे चाकूबाजी की घटनाआंे को रोका जा सके। रायपुर पुलिस को तकनीकी माध्यमों से रायपुर सहित सरहदी जिलांे में निवासरत लोगांे द्वारा विगत 02 माह में फ्लिप्कार्ट के माध्यम से आॅन लाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये जाने की सूची प्राप्त हुई है। सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस द्वारा तस्दीकी अभियान प्रारंभ की गई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की मीटिंग ली जाकर ऐसे लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सूची के अनुसार अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक की जा रहीं है।
आज दिनांक 29.08.21 की तस्दीकी अभियान में अलग – अलग थानों द्वारा लोगों से 170 नग धारदार एवं बटनदार चाकू जमा कराया गया है।

कुछ नाबालिक बच्चों द्वारा भी आॅन लाईन आर्डर कर बटनदार चाकू मंगाये गये है उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी जा रहीं है। परिजनों को उनके नाबालिक बच्चों द्वारा धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये जाने की जानकारी नहीं है।

रायपुर पुलिस के इस अभियान की परिजनों एवं अन्य लोगों ने भूरी – भूरी प्रशंसा की है तथा परिजनों ने उनके नाबालिक बच्चों द्वारा किसी भी बड़ी घटनाओं में शामिल होने के पूर्व रोक लेने तथा रायपुर पुलिस द्वारा इस बात से उन्हें अवगत कराने पर परिजनों द्वारा रायपुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही आॅन लाईन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखीं जा रहीं है। रायपुर पुलिस द्वारा सरहदी जिलों को आॅनलाईन धारदार चाकू मंगाये जाने वालों की लिस्ट आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार के माध्यम से प्रेषित की जा रहीं है।


रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे आॅन लाईन शाॅपिंग साईट्स से बटनदार, धारदार व घातक चाकू/गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाये तथा चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकें, रायपुर पुलिस आम जनता के लिए सदैव मुस्तैद व तत्पर है। रायपुर पुलिस का धारदार हथियार के विरूद्ध चलाया जा रहा तस्दीकी अभियान लगातार जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 09 आरोपी गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर ;:वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं परिवहन रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से आने वाली शराब की तस्करी, अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे है।

 इसी तारतम्य में दिनांक 28.08.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्र एवं थाना विधानसभा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहनों में अन्य राज्य की शराब तस्करी की जा रहीं है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी आमानाका एवं थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल, थाना आमानाका एवं थाना विधानसभा की अलग-अलग संयुक्त टीमों द्वारा थाना आमानाका एवं थाना विधानसभा क्षेत्र में मुखबीर के बताए वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। थाना आमानाका के प्रकरण में पतासाजी के दौरान टीम द्वारा क्रेटा वाहन को नंदन मोड़ चंदनडीह पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भावेश पाण्डेय, अभिषेक तिवारी एवं अनुरेंद्र कुमार तिवारी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर उक्त व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, पंरतु उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य निर्मित कुल 09 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 1,08,000 रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

थाना विधानसभा ने की कार्यवाही –
थाना विधानसभा के प्रकरण में पतासाजी के दौरान टीम द्वारा बलेनो वाहन को ग्राम बरौंदा स्थित राणा ढ़ाबा पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। बलेनो वाहन को रूकवाने के दौरान उसके पीछे अन्य दो वाहन अर्टिका एवं पिकप वाहन भी रूक गयी जिस पर टीम के सदस्यों को शक होने पर उक्त दोनों वाहनों की भी तलाशी ली गयी, तलाशी के दौरान अर्टिका वाहन में 02 व्यक्ति एवं पिकप वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे तथा दोनों वाहनों में शराब रखा होना पाया गया। 

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल वाधवा, अविनाश वाधवा, फहीन अंसारी, वीरेन्द्र कुमार साहू, फकरूद्दीन खान एवं आकाश सिंह होना बताया। टीम द्वारा व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, पंरतु उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य निर्मित कुल 96 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 5,04,000 रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बलेनो वाहन, अर्टिका वाहन एवं पिकप वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी (थाना आमानाका के प्रकरण में) –
01. भावेश पाण्डेय पिता विद्याधन पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी शिव मंदिर पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. अभिषेक तिवारी पिता रामनिवास तिवारी उम्र 19 साल निवासी ग्राम भंभरहा सेमरिया थाना चैरहट जिला सीधी (मध्य -प्रदेश)।

07 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यन्त) एवं 23,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा

0


खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र चम्पारण में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.07.21 को उसकी 07 वर्षीय पुत्री के साथ जय कुमार रात्रे ने जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 238/21 धारा 376 (क,ख), 323, 450 भादवि. एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गोबरानवापारा एवं पुलिस सहायता केन्द्र चम्पारण प्रभारी को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना गोबरानवापारा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर आरोपी जय कुमार रात्रे उर्फ फुग्गा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में 05 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय राधिका सैनी, अपर सत्र न्यायाधीश/द्वितीय फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 01 माह के भीतर आज दिनांक 28.08.2021 को प्रकरण के आरोपी जय कुमार रात्रे को आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यन्त) एवं 23,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
आरोपी – जय कुमार रात्रे उर्फ फुग्गा पिता राम कुमार रात्रे उम्र 22 वर्ष निवासी चम्पारण गोबरानवापारा।

राजधानी रायपुर में गांजा,दारू,मेडिकल नशा,गोली,सिरप के अवैध नशे के कारोबार करने वाले कारोबारी को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर किया गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर पुलिस को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है


दिनांक 25.08.2021 को रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन व समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थानों के बल व सायबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा रायपुर जिले के अलग – अलग थाना क्षेत्रांे में नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये थाना गुढ़ियारी में आरोपी

01. मोहन राजपूत उर्फ मोहन नेपाली पिता धनसिंग राजपुत उम्र 31 साल साकिन रामनगर राधाकृष्ण मंदिर के पास थाना गुढियारी रायपुर।

02. महेश पाथौडे उर्फ बाबी पिता नीलकंठ पाथौडे उम्र 21 साल साकिन भरत नगर काली मंदिर के पास थाना गुढियारी रायपुर।

03.करण दास मानिकुपरी पिता विष्णु दास मानिकपुरी उम्र 20 साल सा0 गोपाल नगर गली नंबर 01 महावीर ज्वेलर्स के पीछे थाना गुढियारी रायपुर केे कब्जे से 07 किलो ग्राम गांजा,

थाना खम्हारडीह में आरोपी विष्णु बघेल के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा,

थाना तेलीबांधा में आरोपी राजा नायडू से 02 किलो 200 ग्राम गांजा, थाना कबीर नगर में आरोपी राजू निर्मलकर पिता दुर्जन निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढियारी रायपुर के कब्जे से 445 ग्राम गांजा,

थाना खमतराई में आरोपी 01. आकाश यादव पिता शत्रुघन यादव उम्र 21 साल निवासी सन्यासीपारा खमतराई रायपुर

02. राजेश कुमार निर्मलकर पिता मुन्ना निर्मलकर उम्र 31 साल निवासी साहू पारा खमतराई के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम गांजा,

थाना मौदहापारा में आरोपी ग्यास मोहम्मद पिता शेख रमजान उम्र 22 साल निवासी रजबंधा मैदान मौदहापारा के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल कुल 624 नग

जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही, आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण में 04 आरोपी, आम्र्स एक्ट के 03 प्रकरण में 03 आरोपी, जुआ एक्ट के 04 प्रकरण में 04 आरोपी तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के 26 प्रकरण में 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों सहित अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रेस्टोरेंट के सामने चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार और धारदार चाकू बरामद

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की रात मोंगली रेस्टोरेंट फण्डहर के सामने प्रार्थी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर नाश्ता कर रहे थे और उतरते समय उसके साथी का टी-शर्ट फट जाने से पास में खडे कुछ अज्ञात लडके अश्लील कमेंट करने लगे जिसे इशाक अली द्वारा मना करने पर अज्ञात युवको के द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी. और हाथ मुक्का व चाकू से इशाक अली के पीठ में दो जगह चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के समय मौजुद प्रार्थी एवं उसके साथियों के द्वारा बीच बचाव कर इशाक अली को युवको से छुड़ाते हुये उपचार हेतु ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात युवको के विरूद्ध अप.कं. 325/2021 धारा 294.506बी.324.34 भादसं का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिसके बाद आरोपीयो की गिरफतारी हेतु थाना तेलीबांधा व सायबर सेल की टीम गठित की गई प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थी व उसके साथियों के द्वारा आरोपी कार नंबर व आरोपियों के संबंध में बताये जाने पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों से आरोपी कार नंबर के आधार पर संदेहियों की पता तलाश की गई, और संदिग्धो को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ किये जाने पर घटना कारित करना कबूल किये जाने व युवक पर चाकू से वार किये जाने दिये गये मेमोरेण्डम आधार पर प्रकरण में घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद कर धारा 25,27 आर्क्स एक्ट एवं 147,148,149 भादसं जोडी गई, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04/एमडी/0183 व सियाज कार कं. सीजी 04/एचव्ही/9198 बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है.

गुढ़ियारी क्षेत्र में धारदार हथियार से चोट पहुचाकर चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0


खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण- प्रार्थी सूरज राजपूत ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.08.21 को लगभग 22:45 बजे वह अपने घर के पास दुर्गा मंदिर के सामने बैठा था। इसी दौरान मंजीत सिंह एवं लल्लू पठान नामक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ आकर किसी बात की विवाद को लेकर प्रार्थी को तुम भी थे कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मंजीत सिंह ने किसी धारदार हथियार से प्रार्थी के दाएं पैर में जांघ पास तथा लल्लू पठान व अन्य ने डंडा से मारपीट कर प्रार्थी को चोट पहुँचाया एवं पास में खड़ी कार के शीशा को तोड़ कर क्षति पहुँचाये।

जिस पर आरोपियों की विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 198/21 धारा 294, 506, 323, 324, 427,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मंजीत सिंह एवं लल्लू पठान को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त शेष आरोपियों की पतासाजी कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी
01. मंजीत सिंह राजपूत पिता बलवंत सिंह उम्र 27 साल निवासी शिवानंद नगर खमतराई रायपुर।
02. शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान पिता शेख अजीज उम्र 32 साल निवासी कैलाशपुरी पुरानी बस्ती रायपुर।