Home Blog Page 16

करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर तरलोचन सिंह गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :;थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरला एवं थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत कचहरी चैक स्थित कृष्णा काम्पलेक्स में खोले थे पी.ए.सी.एल. लिमिटेड़ नामक चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय।
अब तक 17,000 पीड़ितों को किया गया है सूचीबद्ध।
17,000 पीड़ितों के अतिरिक्त और भी है अन्य पीड़ित जिनके द्वारा चिटफण्ड कंपनी में किया गया है करोड़ों रूपये निवेश।
प्रकरण है वर्ष – 2016 का।
आरोपी तरलोचन सिंह था कंपनी का डायरेक्टर।
थाना गोबरानवापारा एवं थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा आरोपी तरलोचन सिंह को प्रोडक्शन वारंट में महासमुंद से किया गया है गिरफ्तार।
थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा कुछ दिनों पूर्व कंपनी के एक अन्य मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह को किया गया था गिरफ्तार।


आरोपी तरलोचन सिंह अन्य मैनेजिंग डायरेक्टरों के साथ मिलकर करोड़ो रूपये की किया है ठगी।
आरोपी तरलोचन सिंह के विरूद्ध रायपुर सहित महासमंुद, बस्तर, कोरिया एवं बेमेतरा में भी ठगी के मामले है दर्ज ।
कंपनी के नाम पर रायपुर, बस्तर, महासमुंद, रायगढ़ एवं राजनांदगांव में स्थित 600 एकड़ भूमि को चिन्हांकित कर, की जा रहीं है कुर्की करने की प्रक्रिया।
आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 220/2016 धारा 420, 409, 34 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 तथा थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 12/2016 धारा 420, 409 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नंदाराम सिन्हा निवासी ग्राम तोरला गोबरानवापारा रायपुर एवं अन्य निवेशकों ने वर्ष 2016 में थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरला स्थित पी.ए.सी.एल. लिमिटेड़ नामक चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर तरलोचन सिंह सहित अन्य डायरेक्टरों द्वारा निवेशकों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर करोड़ो रूपये जमा करा लिया गया तथा रकम की परिपवक्ता तिथि पूर्ण होने पर आरोपियान निवेशकों को रकम वापस न कर चिटफण्ड कंपनी के कार्यालय को बंद कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 220/2016 धारा 420, 409, 34 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपियों द्वारा पी.ए.सी.एल. लिमिटेड़ चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय रायपुर सहित छ.ग. के अन्य जिलों में खोलने के साथ ही भारत के अन्य राज्यों में भी खोलकर निवेशकों से करोड़ो रूपये निवेश कराकर आरोपियान कार्यालय को बंद कर रकम लेकर फरार हो गये थे। आरोपियों के विरूद्ध जिला महासमुंद में भी ठगी का मामला दर्ज है, जिसमंे महासमुंद पुलिस द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरोपी तरलोचन सिंह निवासी जिला रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार कर लाया गया है। आरोपी तरलोचन सिंह उक्त चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर था जो अन्य मैनेजिंग डायरेक्टरों के साथ मिलकर करोड़ो रूपये की ठगी किया है। थाना गोबरानवापारा एवं थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा आरोपी तरलोचन सिंह को प्रोडक्शन वारंट में महासमुंद से गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व में थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा प्रकरण में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 62 साल निवासी ग्राम पोस्ट झलियन कालन जिला रोपर पंजाब को पंजाब के रूपनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया था। उक्त चिटफण्ड कंपनी में 17,000 से अधिक लोगों द्वारा करोड़ों रूपये निवेश किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कंपनी के नाम पर रायपुर, बस्तर, महासमुंद, रायगढ़ सहित राजनांदगांव में 600 एकड़ भूमि को चिन्हांकित किया गया है, जिसे कुर्की करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी तरलोचन सिंह के विरूद्ध रायपुर सहित महासमंुद, बस्तर, कोरिया एवं बेमेतरा में भी ठगी के मामले दर्ज है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी- तरलोचन ंिसंह पिता साधु सिंह निवासी ग्राम भोजमाजरा जिला रूपनगर पंजाब।

त्यौहारी सीजन के मद्देनजर जारी है, रायपुर पुलिस की चेकिंग अभियान कार्यवाही

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस बलों के साथ त्यौहारी सीजन के मद्देनजर में।

विशेष अभियान चलाकर मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, एम जी रोड, श्याम नगर, मरीन ड्राइव, कटोरा तालाब, आमापारा, बीरगांव बाजार, बंजारी बाजार, डंगनिया, रायपुरा, पंडरी कपड़ा मार्केट, बस स्टैंड, खमतराई बाजार, सन्तोषी नगर, आमापारा, गोगांव, पड़ाव सहित अन्य बाजार एवं भीड़भाड़ ईलाके में पैदल पेट्रोलिंग कर बाजार व्यवस्था ड्यिूटी एवं संदिग्धों की चेकिंग की जा रहीं है। इसके साथ ही शराब दुकानों एवं शहर के बाहरी व सूनसान स्थानों पर अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा चाकू रखकर घुमने वालों की भी चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध व धारदार हथियार के साथ पाए जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था शातिर, पुलिस ने देशी कट्टा के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर गरियाबंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देशी कट्टा के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी गरियाबन्द उपजेल में बन्द शातिर बदमाश चीना पांडेय का सहयोगी है. कोरबा से आए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने वारदात से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली. एक व्यक्ति जिला अस्पताल गरियाबंद के आस पास कट्टा लेकर घूम रहा है. पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. गवाहों के अनुसार घेराबंदी किया गया. इसी बीच मिश्रा चाय ठेला के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पाया गया.

पूछताछ में पुलिस पार्टी को डराने के लिए अपने कब्जे में रखे कट्टा को लहराने लगा. तब पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की. जो अपना नाम सुमीत कुमार चौधरी कोरबा जिले के दीपका थाना निवासी बताया. आरोपी अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर घूम रहा था. धारा 25,27 अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम, प्रहलाद ठाकुर, यादराम ध्रुव, जयप्रकाश मिश्रा, चुणामडी देवता, सुसील पाठक, दीप्तनाथ प्रधान, अवध पटेल, डिलोचन रावटे, सतीष साहू, भुषण नागेश, रोहित साहू का सराहनीय भूमिका रही.

वाहन में सवार व्यक्ति के सहित,क्रेन से बाइक उठाने पर मचा बवाल

0

पुणे। नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को सवार के साथ ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग टोइंग (उठा कर) कर ले गए। गुरुवार शाम ५ बजे हुई इस घटना की शुक्रवार को तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बताया कि बाइक नो-पार्किंग जोन में खड़ी थी और टोइंग के दौरान बाइक सवार जान बूझकर उस पर बैठ गया।


इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आने के बाद अब लोग ट्रैफिक डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। जिस दौरान बाइक सवार को ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग उठा रहे थे, वह कह रहा था,’सर, मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं है, मैं दो मिनट के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक पार्क नहीं की है, मैं तुरंत निकल रहा हूं, कृपया मेरे खिलाफ कार्रवाई न करें। आरोप यह है कि इतना कहने के बावजूद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग नहीं माने और व्यक्ति को बाइक के साथ उठा लिया। व्यक्ति बार-बार यह कहता रहा कि उसने गाड़ी नो पार्किंग में नहीं खड़ी की है, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी नहीं माने।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि अगर गलती युवक की है तो भी क्या इस तरह से उसे बाइक के साथ उठाना सही है। अगर वह गिर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहा है कि इसे शूट कर रहे व्यक्ति के साथ भी गाड़ी उठाने वालों ने बदतमीजी की है। अब यातायात डीएसपी मामला विवादित होने पर कह रहे हैं कि जानकारी तलब कर रहे हैं। 

सिलतरा स्थित एस.के.एस. इस्पात एण्ड पावर लिमिटेड़ कंपनी में तोड़फोड़ कर शासकीय पुलिस वाहन पर आगजनी करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर दिनांक 18.08.21 से एस.के.एस. इस्पात एण्ड पावर लिमिटेड़ कंपनी सिलतरा में कार्यरत कर्मचारी वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल में है। दिनांक 19.08.21 को एस.के.एस. कंपनी सिलतरा में तहसीलदार महोदय सहित पुलिस बल कानून व्यवस्था ड्यिूटी में तैनात थे। इसी दौरान एस.के.एस. कंपनी के कर्मचारियों एवं असाजिक तत्वों द्वारा कंपनी गेट के सामने एकत्र होकर कंपनी के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए उग्र होकर कंपनी के गेट को बल पूर्वक खोलने का प्रयास करने लगे। जिन्हें कानून व्यवस्था ड्यिूटी में लगे बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर हमला कर दिया जिससे ड्यिूटी में तैनात 06 पुलिसकर्मी को चोटें आयी।

प्रदर्शनकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये गेट के सामने खड़ी पुलिस वाहन बस क्रमांक सी जी/03/4948 एवं एक पुलिसकर्मी के मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एल आर/1611 में आग लगा दिया जिससे उक्त दोनों वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदर्शनकारी कंपनी के गेट को जबरन खोलकर अंदर प्रवेश किये तथा प्रवेश गेट के रूम में लगे कांच, कम्प्यूटर एवं अन्य सामानों को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये। इस प्रकार लगभग 140 व्यक्तियों ने कानून व्यवस्था ड्यिूटी में लगे पुलिस बल पर हमला कर चोट पहुंचाया एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये शासकीय वाहन सहित 01 अन्य वाहन में आगजनी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 442/21 धारा 186, 353, 332, 427, 435, 448, 147, 148, 149 भादवि. एवं लोेक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में संलिप्त शेष आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

रायपुर पुलिस की जारी है चेकिंग अभियान,चाकू रखकर घुमने वालो पर कड़ी से कड़ी कारवाही की जा रही है।

0


खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :: पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस बलों के साथ विशेष अभियान चलाकर मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, एम जी रोड, श्याम नगर, मरीन ड्राइव, पंडरी कपड़ा मार्केट, बस स्टैंड, खमतराई बाजार, सन्तोषी नगर, आमापारा, पहाड़ी चौक सहित अन्य बाजार एवं भीड़भाड़ ईलाके में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की चेकिंग की जा रहीं है।

इसके साथ ही शहर के बाहरी व सूनसान स्थानों पर अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा चाकू रखकर घुमने वालों की भी चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध व धारदार हथियार के साथ पाए जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

1 करोड़ रूपये का आर्थिक अनियमितता करने वाला दैनिक भास्कर कार्यालय का कर्मचारी विनितेश साराश्वत गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर ::: प्रार्थी एम.पी सिंह ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दैनिक भास्कर कार्यालय रायपुर में यूनिट फायनेंस हेड के पद पर कार्यरत है। विनितेश साराश्वत जो दैनिक भास्कर कार्यालय भिलाई में नियमित कर्मचारी था। विनितेश साराश्वत ने अपने पद व अधिकार का दुरूपयोग करते हुए दिनांक 07.11.2020 से 18 मार्च 2021 के मध्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर पंचायतों का फर्जी मेल आईडी बनाकर उसी मेल आईडी के जरिए कूटरचित दस्तावेज विज्ञापन प्रकाशन के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय को मेल किया।

इस प्रकार विनितेश साराश्वत द्वारा विज्ञापनों का प्रकाशन कराकर लगभग 01 करोड़ रूपये की हेरा-फेरी व आर्थिक अनियमितता की गई तथा फर्जीवाडा करने के बाद से वह फरार हो गया। जिस पर आरापी के विरूद्ध थाना मौदहापारा मंे अपराध क्रमांक 92/21 धारा 408 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन व थाना मौदहापारा के उपनिरीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित कार्यालय में कार्यरत अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुये आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को आरोपी विनितेश साराश्वत की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों को आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को भिलाई जिला दुर्ग से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी विनितेश साराश्वत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग लैपटाॅप जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विनितेश साराश्वत पिता विमलकांत साराश्वत निवासी सेक्टर -10 भिलाई जिला दुर्ग ।

20 अगस्त से पंडरी बस स्टैंड में बसों के आवाजाही से व्यापारी पूरी तरह बेबस,प्रसाशन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही।

0

पंडरी स्थित बस स्टैंड में 20 अगस्त से बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद होने जा रही है पर इसका वहां के व्यापारियों पर जो असर होगा उस पर प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हो रही है उन्हें प्रशासन ने जैसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है 12 दर्जन से अधिक व्यापारी पूरी तरह से अपना रोजगार खो देंगे लेकिन सिर्फ नहीं बस स्टैंड का उद्घाटन करना ही हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता में नजर आ रहा है विस्थापन होने पर 12 दर्जन से अधिक व्यापारियों का रोजगार छिन जाएगा इस ओर प्रशासन के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं ना ही कोई प्रबंध ताकि वह अपनी रोजी-रोटी चला सके इसका भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है व्यापारियों की मांग केवल यह है कि जिस तरह पुराने बस स्टैंड के विस्थापन के समय उन्हें ध्यान में रखा गया उसी तरह से इस बार भी उनकी तरफ प्रशासन का ध्यान हो ताकि वह अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें इस बस स्टैंड में छोटे छोटे व्यापारी ना कि कोई बड़ा व्यापारी जिसकी लाखों का व्यापार हो मुश्किल से गुजर बसर कर पाने वाले यह सारे व्यापारी गरीबी रेखा के नीचे ही है कुछ तो पंचर बना कर और कुछ पान की पान ठेले के जैसी छोटी छोटी गुमटी लगाकर अपनी जीवन बसर करता है लेकिन नए इंटर स्टेट बस स्टैंड में इन छोटे छोटे दुकानदारों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सिर्फ 12 दुकाने जिनमें नाही कोई छोटा दुकानदार हो ना ही कुछ जैसे एयरपोर्ट में आप देखते हैं मॉल सिस्टम वैसे ही तैयारियां शुरू है कि अगर किसी को चाय भी पीना है तो वह उसे भी ₹25 खर्च करने होंगे लेकिन पुराने बस स्टैंड में अगर कोई गरीब को भी चाय पीना हो तो वह ₹5 में चाय पी सकता था अगर किसी को छोड़ते हुए किसी की गाड़ी पंचर हो जाए तो भी वहां अपनी गाड़ी की रिपेयरिंग करा सकता था पंचर बनवा सकता था लेकिन नए इंटर स्टेट बस स्टैंड में यह सब सुविधाएं नहीं होंगी वहां पर अगर किसी को छोटी मोटी परेशानी भी हुई तो उसे अपनी जेब ढीली करनी होगी ऐसे ही सेंट्रल गवर्नमेंट ने पेट्रोल के दामों में इतनी वृद्धि कर दी है साथ ही बसों के किराए को भी दुगना कर दिया गया है और और तो और घर में जब खाना पकाना भी महंगा कर दिया गया है तेल और गैस की कीमतों को बढ़ाकर तो हमारी राज्य सरकार हम पर ऐसा बोझ डाल रही है जोकि एक आम व्यक्ति के बसों के जाने आने जैसे मूलभूत अधिकार को भी वीआईपी कल्चर में ढाल रही है यह कहां तक सही है इसका अंदाजा आप खुद भी लगा सकते हैं अगर सरकार चाहे तो इन छोटी-छोटी चीजों को जो कि सीधे उनके प्रदेश की गरीब जनता असहाय जनता जो कि इस करोना काल में छोटी छोटी चीजों के लिए भी सोच सोच कर कदम उठा रही है।

उनके लिए यह ही सोच ले की बस स्टैंड जैसा कि पहले चला करता था जहां की रौनक वहां के छोटे छोटे दुकानदार हुआ करते हैं जोकि पहले ही जानते हैं की आने वाले मुसाफिर को किन-किन चीजों की जरूरत है महसूस होंगी और उसका पूरी तरह से प्रबंध करके रखते हैं और वह भी उचित मूल्य में ना कि मॉल कल्चर जैसी प्रणाली में जो कि लोगों का दम निकाल दे आज भले ही पूरी दुनिया पाश्चात्य सभ्यता में अपने आप को बदल रही है लेकिन हमारी संवेदनशील सरकार जोकि गरीबों के हित के बारे में सोचती है गरीबों के हर कदम में उनके साथ हैं अगर वह भी ऐसे कदम उठाएं तो दबी हुई कुचली हुई जनता किससे सहारा ले।

व्यापारी संघ के (अध्यक्ष) सोहेल सेठी जी के साथ पंडरी बस स्टैंड के अधिकतर व्यापारियों ने कलेक्टर और नगर निगम महापौर को सौंपा ज्ञापन

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ::: रायपुर पंडरी स्थित बस स्टैंड को भाठागांव स्थित नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पुराने बस स्टैंड में होटल, बस सर्विस, ऑटो सर्विस, चाय, पान दुकान सहित विभिन्न व्यवसाय करने वाले छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहें हैं।

बस स्टैंड व्यापारी संघ की ओर से आज व्यापारियों ने कलेक्टर सौरभ कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि पंडरी बस स्टैंड में परिवहन संचालन पूरी तरह बंद होने से व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। लोगों को जीवन यापन का संकट उत्पन्न होगा इसलिए उन्हें भी नए बस स्टैंड में विस्थापित कर दुकान या दुकानों के लिए जमीन आबंटित की जाए।

नगर निगम मैं भी सौंपा गया ज्ञापन

बस स्टैंड व्यापारी संघ- के (अध्यक्ष).. सोहेल सेठी ..जी के साथ रायपुर पंडरी बस स्टैंड के अधिकतर व्यापारीयो ने नगर निगम मुख्यालय में महापौर एजाज ढेबर जी से मुलाकात कर विधिवत व्यवस्थापन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

धारदार व नुकीली हथियार से मारकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी तामेश्वर गाड़ा उर्फ तामू गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ :::; प्रार्थिया संध्या बघेल निवासी गंजपारा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गंजपारा की निवासी है तथा पढाई करती है। दिनांक 14.08.2021 की रात्रि 10.30 बजे प्रार्थिया अपने घर के सामने खड़ी होकर अपनी बहन राधा से बात कर रहीं थी इसी दौरान मोहल्ले का पानी टंकी पास रहने वाला तामेश्वर ऊर्फ तामू ने प्रार्थिया की बहन राधा को दूर से कुछ बोला जिस पर प्रार्थिया ने तामेश्वर गाडा को बोला कि तुमने क्या बोला। जिस पर तामेश्वर गाड़ा ने तुमको मैंने कुछ नहीं बोला कहते हुए प्रार्थिया को अश्लील गाली गलौच करते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखें किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थिया के दाहिने सीने एवं बांये कमर पास मारा जिसे प्रार्थिया की बुआ सती ताण्डी देखी और छुड़ाने आयी तो उसे भी तामेश्वर गाड़ा ने अश्लील गाली गलौच देते हुये तुम बीच में मत आ नहीं तो तुझे भी जान से मार दूंगा कहते हुये अपने पास रखें नुकीली वस्तु से प्रार्थिया की बुआ के बांये सीने के उपर मारकर भी दोनों पर प्राण घातक हमला कर भाग गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमंाक 136/21 धारा 294, 506, 324, 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व श्री विजय यादव थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी तामेश्वर गाड़ा उर्फ तामू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार व नुकीली हथियार को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी – तामेश्वर गाड़ा उर्फ तामू पिता छोटू गाड़ा उम्र 19 साल निवासी गंजपारा पानी टंकी के पास थाना गंज रायपुर।