खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर: विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) रायपुर में नशीली दवाएं और शराब निर्धारित मात्रा से अधिक अवैध रूप से रखने वाले जतिन आकाश सिंह को 12 साल के सश्रम कारावास एवं एक लाख 30 हजार रुपये से दंडित किया। खम्हारडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित ने अत्यधिक मात्रा में नशीली दवाएं एवं शराब बेचने के लिए अपने घर में रखी हैं।
पुलिस ने घर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कप सिरफ और नशीली टेबलेट जब्त की गईं। इसके अलावा शराब और देशी कट्टा-पिस्टल और चार नग कारतूस भी अवैध रूप से उसके पास पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।
यह रहा फैसला
विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाया-आरोपित जतिन आकाश सिंह को धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माना से दंडित किया। धारा 21 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत छह माह के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया गया। धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया गया।
शहर में बिक रहीं नशीली टेबलेट
राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ आपरेशन क्लीन चला रखा है। जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों से नशीली टेबलेट बेचने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा। इसके बाद भी शहर में नशीली टेबलेट बिक रही हैं। पुलिस मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच पाती। मिली जानकारी के अनुसार दूसरे राज्यों से लाकर राजधानी समेत दूसरे जिलों में खपाया जा रहा।
अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़े कदम उठाया है. पुरानी गाड़ियों से बढ़ते प्रदूषण और ऑटोमोबाइल इण्डस्ट्री को नई ऊर्जा प्रदान करने नई स्क्रैप पालिसी लेकर आए हैं. इसमें सरकारी और कमर्शियल वाहन 15 साल और निजी वाहन 20 साल बाद स्क्रैप में जाएंगे !
गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि ऑटो सेक्टर को नई पालिसी से नई पहचान मिलेगी. देश में आगामी 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है, देश का आटोमोबाइल सेक्टर 5 लाख करोड़ तक पहुंचेगा. नई स्क्रेपिंग पालिसी से प्रदूषण तो घटेगा ही साथ ही तेल की खपत भी कम होगी !
स्क्रेपिंग पालिसी के अनुसार, अब सरकारी तथा कमर्शियल वाहन 15 साल बाद स्क्रैप में चले जाएंगे इसके अलावा निजी वाहन भी 20 साल बाद स्क्रैप में चले जाएंगे. स्क्रैप कराने पर एक प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसके आधार पर नए वाहन के पंजीकरण का शुल्क नहीं लगेगा, साथ ही रोड टैक्स में भी 25 फ़ीसदी फीस कम लगेगी !
नई स्क्रेपिंग पालिसी से 10000 करोड़ का निवेश आने की उम्मीद है. नई नीति से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा, पुराने वाहन कबाड़ में जाएंगे, जिससे नए वाहनों का कारोबार भी बढ़ेगा. 2001 से 2015 के बीच के करीब दो करोड़ वाहन स्क्रेपिंग में जाएंगे. ग्रीन एवं क्लीन मोबिलिटी के लिए सरकार शोध एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार सबसे अधिक जोर देगी. नई नीति से दुर्घटनाओं में कमी आएगी, मार्गों के निर्माण में वेस्ट का उपयोग किया जाएगा !
रायपुर. पुलिस सेवा के क्षेत्र में 15 अगस्त पर दिये जाने पदकों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार छत्तीसगढ़ के किसी भी पुलिस जवान और अफसर को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। पुलिस वीरता पदक से इस बार छत्तीसगढ़ के 21 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा, जबकि विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 10 लोगों को दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ के जिन 21 पुलिस जवान और अफसरों को वीरता पदक दिया जायेगा, उनमे IPS कमललोचन कश्यप, डीएसपी सुरेश लकड़ा, इस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, हेड कांस्टेबल संजय पोटाम, एसआई ओनकार सिंह दीवान, कांस्टेबल विज्जम टामो, एसआई उमाशंकर राठौर, हेड कांस्टेबल चेतनलाल बालेंद्र, कांस्टेबल मानिकलाल कुरेती, इंस्पेक्टर मोहन कुमार निषाद, एसआई बृजलाल भारद्वाज, एपीसी कमलेश कुमार रात्रे, कांस्टेबल सोमारू राम यादव, एसआई आशीष सिंह राजपूत , पीसी इंद्रकुमार शिवानी, इंस्पेक्टर विंटन कुमार साहू, एसआई अश्वनी राठौर, एसआई जितेंद्र कुमार डहरिया, एसआई दिनेश पुरैन, एसआई विरासत कुजूर और एएसआई मुरली टाटी शामिल हैं।
23 अगस्त को रावाभाटा में नव निर्मित इंटरस्टेट बस स्टैंड की उद्घघाटन की खबरें आने लगी है नए बस स्टैंड को लेकर जिले की जनता जहां उत्सुक है वंही पर पंडरी बस स्टैंड में सालों से दुकानदारी करने वाले व्यापारीयों की चिंता बढ़ रही है चिंता इस बात की है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि जहां पूरा का पूरा बस स्टैंड विस्थापित हो रहा है वहां उनके व्यापार के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं हुई है और न ही किसी तरह की कोई आशा की किरण नज़र आ रही है, क्योकि 20 अगस्त के बाद से पुराने पंडरी बस स्टैंड में बसों की आवाजाही पूर्णतः बंद होने से उनका रोजगार लगभग बंद ही हो जाएगा।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष सोहेल सेट्ठी के पास पंडरी बस स्टैंड के सभी दुकानदार और व्यापारी जो की अपना रोजगार खोने डरे हुए हैं इकठ्ठा होकर अपनी चिंता व्यक्त की है और प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुचाने की आग्रह किया है।
खुलासा छत्तीसगढ़ से बात करते हुए सोहेल सेट्ठी जी ने कहा कि प्रशासन बस स्टैंड के उद्घाटन की जल्दबाजी में है ,जिसके चलते 20 अगस्त से पंडरी बस स्टैंड में बसों की आवाजाहि बंद हो जाएगी जिसके चलते पुराने व्यापारी जो बहुत समय से अपनी रोजी रोटी के लिए अपनी दुकानों में निर्भर हैं और जिन्हें पूर्व में बस स्टैंड विस्थापित होने पर पंडरी बस स्टैंड में दुकानें दी गई थी इस बार उनके लिए कोई व्यवस्था नही की गई है। जिनमें प्रशाशन द्वारा रजिस्टर्ड वेंडर्स भी हैं जिनका रोजगार संकट में आ जायेगा । नए बस स्टैंड में केवल 12 दुकाने हैं जिनमे इन दुकान वालो का कंही नाम नही है ,व्यापारी संघ के अध्यक्ष सोहेल सेट्ठी एवं पंडरी बस स्टैंड व्यापारियों ने प्रशाशन से निवेदन किया है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का निवारण करे।
छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।
इस्लाम के सबसे बड़े पैगम्बर नबी हुज़ूर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी करने वाले पिंकी चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं कठोर कार्यवाही करने की माँग को लेकर घेराव किया।
नबी की शान में गुस्ताखी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी – मोहम्मद अनीस निज़ामी
सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी , मुसलमान अपना सिर कलम करवाना पसंद करता है नबी की गुस्ताखी
पिंकी चौधरी ने आरोप की मुसलमान सरिया कानून मानते है उसके जवाब में मोहम्मद अनीस निज़ामी ने कहा कि भारत का संविधान सिर कलम करने का मुझे इजाज़त नही देता है वरना पिंकी चौधरी जैसे गुस्ताखो का सिर कलम कर देता भारत का मुसलमान। अगर सरिया कानून मानते तो आवेदन निवेदन लेकर एसपी कार्यालय और विरोध प्रदर्शन नहीं करता मुसलमान।
आंदोलनअल्लाह और उसके रसूल की शान में गुस्ताखी करने वालो के लिए सजा ए मौत का प्रावधान हो :
देश का माहौल बिगाड़ रहे ये फर्जी हिन्दू नेता। ऐसे कृत करने वाले हिन्दू नहीं हो सकते। हिन्दू धर्म में शालीनतापूर्वक रहना और मीठी वाणी बोलना सिखाया गया है।
देश के हिन्दू मुस्लिम भाईचारा पर फुट डालने की साजिश रची जा रही है सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच करवाया जाए ताकि साजिशकर्तायो का पर्दाफाश किया जा सके।
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम समाज के लोगो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।मोहम्मद अनीस निज़ामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष पिंकी उर्फ भूपेंद्र चौधरी ने 10 अगस्त 2021 को एबीपी गंगा न्यूज़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा लाइव डिबेट कार्यक्रम में राजेन्द्र देव एंकर से चर्चा करते इस्लाम के सबसे बड़े पैगम्बर नबी हुज़ूर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी किया और पवित्र कुरान, पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के लिए कई आपत्तिजनक बदनामी, गाली-गलौज और अपमान किया और हमारी भावनाओ को अति ठेस पहुँचाया।
मोहम्मद अनीस निज़ामी ने बताया कि ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने के लिए 295A, 298, 153A, 124A, 505(2), भारतीय दंड संहिता की लागू धाराओं के साथ पठित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और साइबर अपराध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने एवं पिंकी चौधरी के विरुद्ध आतंकवाद विरोधी सख्त कार्रवाई के तहत आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के भी तहत कार्यवाही करे। पिंकी चौधरी के खिलाफ दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचा है और कानून को परेशान करने के लिए ऐसा कृत किया है।
सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नोमान अकरम ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि हमारे पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करके पिंकी चौधरी ने दुनिया के सभी शांतिप्रिय लोगों की भावनाओ को ठेस पहुँचाया है और ये सब अपमान दुनिया के सभी शांतिप्रिय लोगो के लिए असहनीय है।
पूर्व मुतवल्ली जावेद नाना ने पुलिस अधीक्षक को तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया है एफआईआर दर्ज ना होने पर उग्र आंदोलन करते हुए राजभवन का घेराव करने का ऐलान किया है।
हमजुद्दीन अहमद ने बताया कि यह देखा जा सकता है कि हाल ही में जंतर मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम नरसंहार का नारा लगाया गया है। दोषी के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नफरत फैलाने वाली पिंकी चौधरी उस मामले में फरार आरोपियों में से एक है और उसके बाद पिंकी चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा लाइव डिबेट एबीपी न्यूज़ में शामिल होता है फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर रही इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार का इन जैसे लोगो को संरक्षण प्राप्त है।
मोहम्मद वसिमुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि किसी भी सक्रिय सोशल मीडिया चैनल, व्हाट्सएप ग्रुप , फेसबुक, यू-ट्यूब चैनल, वीडियो लिंक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि में चल रहे इस डिबेट को तत्काल निलंबित/ब्लॉक करें। सोशल मीडिया के माध्यम से हमें एबीपी गंगा पर एक साक्षात्कार का एक वीडियो मिला, जो 10 अगस्त 2021 को यू ट्यूब पर प्रकाशित हुआ था। जिसका यूट्यूब लिंक आईडी https://youtu.be/pcswtbq5OLM है ,
इरफान भिंसरा ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्र सरकार के स्तर पर जांच एजेंसियों से अनुरोध करते हैं कि वे नफरत फैलाने वाले पिंकी चौधरी के साक्षात्कार और भाषण को भी सत्यापित करें और जो लोग समाज में शांति से रहना चाहते हैं, उनका विश्वास बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज करें। आरोपी जानबूझकर और जानबूझकर इस्लाम को बदनाम करने, भड़काने के इरादे से है और प्रचार करते है कि ‘इस्लाम नकली धर्म है और कुरान और इस्लाम हिंसा सिखाते हैं और यह दंगे/अशांति का कारण बनता है। आरोपी ने धार्मिक आस्थाओं के बीच विभाजन पैदा करने के लिए आपराधिक साजिश के तहत भी कई समुदायों को निशाना बनाया है और अत्यधिक धार्मिक संवेदनशील बना रहा है।महोदय आपके सम्मानित अधिकारियों से हमारा विनम्र और विनम्र अनुरोध है कि ऐसे नफरत फैलाने वाले प्रचारकों का संज्ञान लें, जो ऑफ़लाइन विनाशकारी प्रभाव डाल सकते हैं। मोहम्मद अनीस निज़ामी ने बताया कि पुलिस सार्वजनिक डोमेन में ऐसे सभी वीडियो की जांच करती है और उसके सभी अभद्र भाषा वीडियो, टिप्पणियों, टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को ब्लॉक करती है। साइबर सेल और विभाग को उसके YouTube चैनल, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को स्थायी रूप से निलंबित करने का निर्देश किया जाए , जिसका उपयोग अपराधियों को कट्टरपंथी बनाने के लिए किया जा सकता है। सांप्रदायिक हिंसा और युवा मन को हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है , बिना किसी डर या राजनीतिक पक्ष के और भारतीय कानून के अनुसार अपने स्वयं के दिशानिर्देशों को लागू करें।
मोहम्मद अनीस निज़ामी ने कहा अगर इस व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नही की गयी तो सड़को में मुसलमान उतर जाएगा जिससे देश का कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी है एवं हिन्दू मुस्लिम भाईचारा को बिगाड़ने की साजिश हो रही है।
घेराव करने वालो में , हाजी अनवर , ताहिर खान , अरशद खान , सोहेब रजा , सैय्यद सलीमुद्दीन , साबिर रज़ा , समीरुद्दीन और शहर के वरिष्ठजन एवं युवा मौजूद थे।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर ।।। प्रार्थिया महिला निवासी अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 11.08.21 को अपने पति के साथ काम की तलाश में रायपुर आयी थी तथा अपने पति के साथ रात्रि लगभग 08ः00 बजे एक परिचित से मिलने बंजारी मंदिर पास गये थे इसी दौरान तीन लड़के प्रार्थिया एवं उसके पति का पीछा कर रहे थे। रात होने से प्रार्थिया अपने पति के साथ बंजारी मंदिर में जहां लोग सोते है वहां पर बैठी थी कि रात्रि करीबन 12ः00 बजे दो लड़के प्रार्थिया के पति के पास आए जो प्रार्थिया के पति को बुलाकर ले गए तथा एक लड़का बाहर खड़ा था। प्रार्थिया के पति को लेकर जाने के बाद तीनों लड़के रात्रि करीबन 12ः40 बजे पुनः प्रार्थिया के पास आए तथा बोले कि तुमको तुम्हारे पति बुला रहे है जिस प्रार्थिया उनके साथ जाकर पिकअप वाहन में बैठ गयी। इसी दौरान तीनों लड़के प्रार्थिया को पिकअप वाहन में बैठाकर खेत की ओर ले गये तथा दो लड़के प्रार्थिया के साथ बारी – बारी सामूहिक दुष्कर्म किये तथा एक लड़का रास्ते में उतरकर चला गया। प्रार्थिया उन लड़कों से बोली उसे अपने पति के पास जाना है तो वह लड़के बोले पुलिस को नहीं बताओगे तो तुम्हारे पति को छोड़ देंगे एवं प्रार्थिया को बंजारी मंदिर पास लाकर छोड़ दिए। प्रार्थिया मंदिर के पास पुलिस चैकी में गई तब उसे पता चला कि उसका पति उन लोगों से स्वयं को छुड़ाकर भागकर थाना गया है एवं प्रार्थिया का मुलाकात उसके पति से थाना में हुआ। तब प्रार्थिया का पति बताया कि तीनों लड़के उसे पकड़कर कहीं ले जा रहे थे एवं उसका मोबाईल फोन भी लूट लिये थे इसी दौरान प्रार्थिया का पति किसी प्रकार से स्वयं को उनसे छुड़ाकर भाग गया। जिस पर तीनों अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 492/21 धारा 376, 376डी, 506बी, 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी खमतराई श्री विनीत दुबे को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी खमतराई श्री विनीत दुबे के नेतृत्व मंे थाना खमतराई की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं उसके पति से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बंजारी मंदिर उवं उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त आजाद नगर रावाभांठा खमतराई निवासी आरोपी राजेश कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी राजेश कुमार साहू को पकड़ने में सफलता मिली। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजेश कुमार साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथी मुकेश साहू एवं संतोष बेलदार के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी मुकेश साहू एवं संतोष बेलदार को भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक घटना को तीनों ने पहले प्रार्थिया के पति को बुलाकर उसे पकड़कर पिकअप वाहन में बैठाकर उसके मोबाईल फोन को लूट लिए एवं आउटर क्षेत्र में ले जा रहे थे इसी दौरान प्रार्थिया का पति स्वयं को छुड़ाकर भाग गया। तीनों आरोपी पुनः बंजारी मंदिर आए एवं प्रार्थिया को पिकअप वाहन में बैठाकर आउटर क्षेत्र में ले जाकर आरोपी राजेश कुमार साहू एवं मुकेश साहू ने बारी – बारी प्रार्थिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा आरोपी संतोष बेलदार रास्ते में उतरकर चला गया। आरोपी राजेश कुमार साहू एवं मुकेश साहू ने प्रार्थिया को पुनः बंजारी मंदिर पास ले जाकर छोड़ दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाहीं की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी 01. राजेश कुमार साहू पिता भरत साहू उम्र 37 साल निवासी आजाद नगर रावाभांठा खमतराई रायपुर। 02. मुकेश साहू पिता सेवा राम साहू उम्र 24 साल निवासी फुलवारी चैक रावाभांठा खमतराई रायपुर। 03. संतोष बेलदार पिता कुंजल बेलदार उम्र 30 साल निवासी आजाद नगर रावाभांठा खमतराई रायपुर।*आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विनीत दुबे थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक कमल नारायण शर्मा थाना खमतराई, सायबर सेल से प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, सुरेश देशमुख, थाना खमतराई से आर. सुदीप मिश्रा, पुष्पराज परिहार, सुनील सिलवाल, दीपक मिश्रा, विकास सिंह एवं आदित परिहार की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर विवरण – प्रार्थी सुजीत कुमार ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पंचायत नवागांव खपरी का सरपंच है कि ग्राम पंचायत भवन परिसर मंे 06-07 माह पूर्व एक सबमर्सिबल पंप सुपरफालो कम्पनी का 1.50 एच पी का मोटर सहित बोर मंे लगाया गया था एवं प्राथमिक स्कुल परिसर नवांगाव में 01 माह पूर्व किर्लोस्कर कम्पनी का सबमर्सिबल पंप 1.50 एचपी का मोटर सहित लगाया गया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 105/21 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी 01. धनेन्द्र जांगडे पिता कृष्णा जांगडे उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवागांव (झांझ) थाना राखी रायपुर। 02. छोटू उर्फ छिन्दी टण्डन पिता पंचू टण्डन उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवागांव (झांझ) थाना राखी रायपुर। 03. लक्ष्मण साहू पिता शत्रुघन लाल साहू उम्र 28 साल निवासी सेक्टर 30 थाना राखी रायपुर। 04. एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों/अपचारी की निशानदेही पर उनके कब्जे से 02 नग सबमर्सिबल पंप जुमला कीमती 40,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी लक्ष्मण साहू को चोरी का सामान क्रय करने पर धारा 411 भादवि. के तहत् गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पृथक से धारा 411, 34 भादवि. जोड़ कर सभी आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना राखी में अग्रिम कार्यवाही किया गया।
रायपुर. कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कुंवारपुर चौकी के एक आरक्षक सूर्यपाल सिंह को गांजा तस्करों से संबंध रखने पर पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आदेशित किया है. पुलिस अधीक्षक को इसमें एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुआ था जिसके द्वारा आरक्षक की संलिप्तता स्पष्ट हुआ है. उक्त घटना दो सप्ताह पूर्व का प्रतीत हो रहा है.
निलंबित पुलिस कर्मी
दो दिन पूर्व ही एक दूसरे प्रकरण में जिले के जनकपुर थाना प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ एवं एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप को पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक जांच में गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ना पाए जाने पर निलंबित कर दिया था. 3 अगस्त को बहरासी थाना जनकपुर में घटित घटना जिसमे एक गांजा से भरी ब्रेजा गाड़ी जिसमें मध्यप्रदेश के तीन गांजा तस्कर थे को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी और एएसआई ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था. इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह द्वारा एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया था. जॉच में प्रथम दृष्टया घटना सत्य प्राप्त होने पर कार्यवाही की गई थी. विभागीय जांच संस्थित कर उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है, साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
इस घटना में एक स्थानीय पत्रकार की भी भूमिका सामने आई है, जिसको इस प्रकरण की जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर पहुँचा था और ब्लैकमेल कर पैसे प्राप्त किया. गांजा तस्कर सहित कुछ अन्य व्यक्ति व्यक्ति भी जांच के राडार में है.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें. कोरिया जिले में नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा गांजा, ड्रग्स व अवैध शराब सहित अन्य नशे के अवैध कारोबारियों के ख़िलाफ़ एक अभियान के तहत बड़ी संख्या में कार्यवाहियां की जा रही है.
रायपुर। धारदार व घातक हथियारों के साथ आरोपित बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू गिरफ्तार किया गया है। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मिश्रा ढ़ाबा के सामने मेन रोड सरोरा पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार व घातक हथियार लेकर आने जाने वालों को दिखाकर लहरा व डरा धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल और थाना उरला की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा गया कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार रखकर लहरा रहा है, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर धारदार घातक हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा बालकृष्ण सिन्हा की तलाशी लेने पर उक्त धारदार घातक हथियार के अतिरिक्त उसके पाॅकेट में एक और बटनदार धारदार हथियार रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस द्वारा धारदार व घातक हथियार रखकर घुमने वालों एवं खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही आनलाइन शापिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शापिंग साईट से धारदार व घातक हथियार मंगाने वालों पर नजर रखीं जा रहीं है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं खरीदी – बिक्री करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है.पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला जिला बलौदाबाजार के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल एवं श्री संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कौशले के नेतृत्व में दिनांक 06.08.2021 को थाना बिलाईगढ़ के अप. क्र. 127/2021 धारा 302 भादवि के सूचक गणेशराम साहू पिता स्व. रामलाल साहू उम्र 42 साल साकिन तालपारा पवनी की रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ़ में मर्ग क्र. 34/2021 धारा 174 जा.फौ. का मर्ग इंटिमेशन चाक कर हमराह स्टाफ के मौका घटना स्थल तालपारा ग्राम पवनी रवाना हुआ जाकर मृतिका के पुत्र गणेश राम साहू को पूछताछ करने पर बताया की बड़े भईया जोहन लाल साहू मेरे घर आकर बताया कि मै मॉ धनकुंवर साहू को तीन तुफान की तो उपर पहुंचा दिया प्रार्थी घर जाकर देखने पर मॉ धनकुवंर साहू मृत अवस्था में पड़ी थी
तथा उनके कमर के पीछे से खून का दाग दिख रहा था कि प्रार्थी के बड़े भईया जोहन लाल साहू पित स्व. रामलाल साहू उम्र 49 साल साकिन तालपारा पवनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 05.08.2021 रात्रि 10ः30 बजे मॉ धनकुवंर के साथ अनबन होने से घर में रखे गैती से मॉ के सिने में प्राणघातक संघातिक चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया,
आरोपी का मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त गैती को बरामद किया गया है तथा आरोपी जोहन लाल साहू पित स्व. रामलाल साहू उम्र 49 साल साकिन तालपारा पवनी थाना बिलाईगढ़ द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 06.08.2021 के 13ः10 बजे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।