खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को IPS अवॉर्ड दे दिया गया है. भारत सरकार ने IPS धर्मेंद्र सिंह छवई और IPS यशपाल सिंह को आईपीएस अवॉर्ड दिया है. भारत सरकार ने आदेश जारी किया है.
जानकारी के मुताबिक IPS छवई इससे पहले मध्यप्रदेश के 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे, जो पिछले कुछ साल से छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ थे. IPS यशपाल सिंह बीएसएफ कैडर के अधिकारी थे. यशपाल 2010 में छत्तीसगढ़ आए थे.
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ खरोरा जिला के घने जंगल में शराबी और जुआरी मिलकर जुआ खेल को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाकर सारे आरोपी को गिरफ्त में लिया।श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के आदेषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तारकेष्वर पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल देव शर्मा के निर्देषन में जुआ, सट्टा अवैध कार्य करने वालो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् आज दिनांक 05.08.2021 को थाना खरोरा के ग्राम मोहदी के वोहरन पाठ मंदिर के नाला जंगल में जुआ खेल रहे थे।
01. योगेन्द्र देवांगन पिता समोधी देवांगन निवासी लालपुर थाना विधानसभा , 02. दुजराम पिता राधेष्याम साहू निवासी खौना थाना धरसीवा, 03. दुर्गेष पिता भरत लाल निवासी स्कुल पारा कचना थाना विधानसभा, 04. शैलेन्द्र पिता शेखर कोषले निवासी सिलयारी थाना धरसीवा 05. रामेष्वर पिता दुकल्हा निवासी सारागांव थाना खरोरा, 06. निख कुमार वर्मा पिता दाऊलाल निवासी गांधी चौक सारागांव थाना खरोरा, 07. सचिन जैन पिता अषोक जैन निवासी गरबा ग्राऊण्ड आजाद चौक थाना आजाद चौक को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके फड़ व पास से कुल 1,25,500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 322/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
रायपुर कोरोना संकटकाल के बीच लाकडाउन में रायपुर रेलवे स्टेशन में करीब चार महीने ट्रेनों की आवाजाही बंद थी। अनलाक में ट्रेन पटरी पर लौटी तो अलग-अलग राज्यों से लवारिश हालत में बच्चे स्टेशन में मिले।पिछले ढाई साल के भीतर ऐसे करीब चार सौ बच्चों को रेलवे स्टेशन में कार्यरत चाइल्ड हेल्प लाइन ने सहारा दिया है।
अकेले जनवरी 2021 से जुलाई के बीच करीब 35 ऐसे बच्चों को न केवल बाल आश्रय में रखवाया बल्कि उनके स्वजनों तक पहुंचाने का भी काम किया। रेलवे के अधिकारियों ने भी इन मासूम बच्चों की मदद की है।
रायपुर रेल लंबी दूरी की ट्रेनों से अक्सर बच्चे भागकर अथवा यात्रा के दौरान परिवार से बिछड़कर रायपुर स्टेशन आ जाते हैं। ऐसे बच्चों की संख्या प्रतिमाह औसतन 15 से 20 है। इन बच्चों को घर पहुंचाने और उनके पुनर्वासन पर रेलवे चाइल्ड लाइन लंबे समय से काम कर रही है। कई बार जब ऐसे बच्चे जब शाम पांच बजे के बाद मिलते हैं तो उन्हें रात भर सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या से रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम को जूझना पड़ता है।
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह जिले के घोटिया घाट के करीब माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में एक बोलेरो आ गई। जिसके चलते वह ब्लास्ट हो गया। बोलेरो प्राइवेट थी, जिसमें करीब दर्जनभर लोग थे। उनमें से दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल के जवानों ने आसपास के इलाकों को घेर लिया है और सर्चिंग शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुछ लोग नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी घोटिया घाट के पास यह हादसा हुआ है।
दरअसल, माओवादियों ने सुरक्षाबल को निशाने में लेकर आईईडी प्लांट किया था, लेकिन इसकी चपेट में आम राहगीर आ गए। दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर में माओवादियों की सक्रियता नजर आ रही है, लेकिन उनका निशाना सही मायने में सध नहीं पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माओवादियों ने दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंटा में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से जुड़कर विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसमें कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के अंतर्गत 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिव शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, कवर्धा एसडीएम श्री विनय सोनी, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी, जनपद सीईओ श्री नरेन्द्र शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
वन मंत्री श्री अकबर कबीरधाम जिले के सरपंच और सचिव से लगातार संपर्क कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास के काम-काज के साथ-साथ पंचायत स्तर पर कोविड-19 कोरोना वायरस के संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की भी जानकारी ले रहे है। श्री अकबर इससे पहले कवर्धा जनपद पंचायत के सभी ग्राम सरपंचों और सचिव से रूबरू हो चुके हैं। श्री अकबर द्वारा अभी दो दिवस के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के 64 ग्राम पंचायतों के काम-काज की समीक्षा की जा चुकी है।
वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से एक-एक कर चर्चा की और संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ वहां संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री अकबर ने सभी सरपंचों को अपने-अपने ग्राम पंचायत में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए कहा। उन्होने संबंधित सरपंच और सचिवों से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों में जन सुविधा के विस्तार के लिए योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हेतु विशेष जोर दिया। मंत्री श्री अकबर ने जिला पंचायत स्तर पर सरपंचों के द्वारा मांग किए गए सभी रोजगारमूलक कार्यों का परीक्षण उपरांत स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान शासन स्तर से स्वीकृति मिलने वाले बडे़ कार्यों का प्रस्ताव भी भेजने के लिए निर्देशित किया।
वन मंत्री श्री अकबर ने इन दौरान ग्राम पंचायत सिंगारपुर, गांगपुर, चंदैनी, बड़ौदाकला, दैहानडीह, कुटकीपारा, तालपुर, आमगंाव, राम्हेपुर, सिल्हाटी, बामी, सोनझरी, मोतिमपुर, बिडोरा तथा बबई के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने आज ग्राम पंचायत नरोधी, रक्से, बीजाबैरागी, भगवताटोला, सुकतरा, लाखाटोला, सिंगारपुर(खै), बिसाटोला, ग.खम्हरिया, मजगांव, पटपर, दनियाखुर्द तथा कारेसरा के भी काम-काज की समीक्षा की।
राजधानी रायपुर में घूम रहे दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार वह किसी घटना के उद्देश्य से अवैध तरीके से लेकर घुम रहें। पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूसमुखबीर की सूचना पर की गई कार्यवाही। ,आरोपियों के कब्जे से ,01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस किया गया है जप्त। आरोपियों द्वारा पिस्टल, कट्टा व जिंदा राउण्ड को बताया गया है बिहार से लाना। आरोपी विशाल निमजे है जिला कोषालय रायपुर में कार्यरत। आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 25 आम्र्सं एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध। विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को
अवैध तरीके से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी – बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर कर इन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.08.2021 को थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित गोंदवारा एवं शिवानंद नगर क्षेत्र के आसपास 02 व्यक्ति पिस्टल लेकर घुम रहे है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खमतराई श्री विनीत दुबे को आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थानों पर जाकर दोनों व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल निमजे एवं राहुल सिंह निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। पिस्टल, कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में विशाल निमजे एवं राहुल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु दोनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी विशाल निमजे एवं राहुल सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया। आरोपियान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर घुम रहे थे। आरोपी विशाल निमजे जिला कोषालय रायपुर में कार्यरत है। आरोपियों द्वारा पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस को बिहार से क्रय कर लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी 01. विशाल निमजे पिता स्व0 शिव शंकर निमजे उम्र 23 साल निवासी शिवानंद नगर खमतराई रायपुर।
02. राहुल सिंह पिता स्व0 योगेश्वर प्रसाद उम्र 21 साल निवासी आदर्श नगर गोंदवारा खमतराई रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने एक बार फिर शराबबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। डा. रमन ने मंगलवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सरकार ने विधानसभा में कहा कि गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम नहीं खाई थी। इससे साफ हो गया कि सरकार की नीयत शराबबंदी की नहीं है। सरकार ने बताया कि क्या-क्या वादा पूरा करना है और किन-किन वादों के लिए गंगाजल लेकर कसम खाई थी। रमन ने कहा कि गंगाजल लेकर कसम खाने वाली पार्टी से अब शराबबंदी की कोई उम्मीद नहीं है।
डा. रमन ने बिजली के दाम बढ़ाने को जनता के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिजली बिल हाफ का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली हाफ कर दी गई। अब तो नए टेरिफ में गरीबों की बिजली को भी महंगा कर दिया गया है। यह सीधे-सीधे जनता की जेब को साफ करने का कदम है। उन्होंने पावर रेंटिंग में छत्तीसगढ़ की कमजोर स्थिति को लेकर भी निशाना साधा। रमन ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ बी श्रेणी में था और देश में 20वां स्थान था। अब भूपेश सरकार में सी श्रेणी में पहुंच गया है और देश में 30वां स्थान हो गया है। कैग रिपोर्ट में गड़बड़ी को लेकर रमन ने सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर सवाल खड़ा किया।
रमन ने बताया कि कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को दिवाली तक पांच किलो चावल और एक किलो दाल देने का फैसला किया है। इसे लेकर भाजपा नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी का यह कदम करोड़ों परिवारों को राहत देने वाला है। मेडिकल में ओबीसी वर्ग को 27 फीसद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस फीसद आरक्षण देने का रमन ने स्वागत किया।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ राजधानी रायपुर ; मामला है थाना पुरानी बस्ती के अपराध कमांक 200/21 धारा 420 भादवि के प्रकरण मे 01 नफर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ⏩उमनि / वरि ० पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव अति ० पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले , नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री मनोज कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुरानी बस्ती निर्देश से प्रकरण के 01 नफर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों द्वारा रेल्वे विभाग , माईस , शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 7,80,000 / रु प्राप्त कर धोखाधडी थाना पुरानी बस्ती द्वारा अपराध क्रमांक 200/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण में 01 नफर आरोपी गिर 0 किया गया है ।
संक्षिप्त विवरणः- प्रार्थी विशाल कात्रुजवार पिता श्री दमोदर कात्रुजवार उम्र 39 साल निवासी शिवा जी मार्ग रामनगर मुक्ति धाम भिलाई थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. रिपोर्ट दर्ज कराया की नेहा साल्वे निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर द्वारा प्रार्थी का रेल्वे में टीसी और माईस विभाग में शासकिय नौकरी तथा उसकी पत्नि सपना का शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दिनांक 26.02.2020 से माह दिसम्बर 2020 तक किस्तो में कुल 5,30,000 / रु एवं पुर्नेश सोनेकर से 2,50,000 / रु लेना बताते हुए साक्ष्य हेतु लेन देन का वीडियो रिकार्डिग पेन ड्राईव को पेश किये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध कमांक 200/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना क्रम में श्रीमान उमनि / वरि ० पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, अति o पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले , नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री मनोज कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार प्रकरण के आरोपिया नेहा साल्वे पति तरूण साल्वे उम्र 28 साल को दिनांक 03.08.2021 को तत्काल पता तलास कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी
– नेहा साल्वे पति तरूण साल्वे उम्र 26 साल सा ० प्रोफेसर कालोनी शक्ति मंदिर के पास यदु भवन थाना पुरानीबस्ती रायपुर स्थाई निवास जोरापारा ठाकुर देव मंदिर के पास मौदहापारा रायपुर छ 0 ग 0
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 236 नए केस मिले हैं, जिनमें रायपुर के 17 केस भी शामिल हैं। 3 मौत भी दर्ज हुई है। रविवार को रायपुर और दुर्ग में सवा सौ से अधिक केस मिलने के बाद हेल्थ विभाग ने दोनों जिलों को खास सावधानी रखने के लिए अलर्ट किया है। दोनों ही जिलों मेंं जांच के अनुपात में एक प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है। रायपुर दुर्ग को एक बार फिर जांच का पैमाना 5 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए कहा गया है।
नई गाइडलाइन के अनुसार किसी घर में भी दो से ज्यादा कोरोना मरीज मिलेंगे तो उस घर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। यानी उस घर के लोग मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी दूसरे काम से घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।
पंडित आरडी तिवारी स्कूल में औपचारिक रूप से चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। इसके बाद आभार ज्ञापन होने लगा। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को बोलने का मौका नहीं मिला तो वे नाराज हो गए। उन्होंने प्रबंधन से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी। बाद में अधिकारियों ने खेद भी प्रकट किया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद सोमवार से पहली से पांचवीं, आठवीं और 10वीं- 12वीं के बच्चों के स्कूल खुल गए। स्कूल के भीतर घुसने से पहले बच्चों की थर्मल स्कैनिंग से जांच हुई। पहले दिन प्रदेशभर में पहली से पांचवीं तक के केवल 44.91 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे। वहीं मिडिल स्कूल में कक्षा आठवीं से केवल 38.31 प्रतिशत बच्चों ने उपस्थिति दी। इसी तरह हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं-12वीं से केवल 35.58 प्रतिशत बच्चे स्कूल आए।
निजी स्कूलों में 20 फीसद ही आए बच्चे रायपुर की बात करें तो यहां निजी और सरकारी कुल मिलाकर 2,403 स्कूल हैं। इनमें प्राइमरी से 119, मिडिल से 75 और हाई व हायर सेकेंडरी से 37 स्कूल खुले। इनमें प्राइमरी में 37.67, मिडिल में 35.8 और हाई-हायर सेकेंडरी में 39.56 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे। रायपुर में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एक दिन पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी ने 18 इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के लिए निर्देश दे दिया था। वहीं निजी स्कूलों में केवल 20 फीसद ही बच्चों ने उपस्थिति दी है।