Home Blog Page 21

11 साल की मासूम से रेप, लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में बिठाया, फिर जंगल में किया अनाचार

0

रायगढ़। लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने का ताजा मामला सामने आया है। आरोपी ने जंगल में युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इधर कोंडागांव में भी 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाशी में जुट गई है।

रायगढ़ में सामने आए युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने अपने गाड़ी में बिठाया। इसके बाद आरोपी युवती को जंगल ले गया, जहां उसके साथ अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घरघोड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कोंडागांव में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म
कोंडागांव के सातगांव में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानिए शिक्षा मंत्री ने रमन सिंह के सवाल पर क्या जवाब दिया | स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल किन-किन स्थानों पर प्रारंभ किया जा रहा है?

0

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधानसभा के प्रश्नकाल में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए प्रदेश के किन-किन स्थानों पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जा रहा है? क्या इन स्कूलों का सीबीएसई के तहत पंजीयन हो चुका है?

स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रदेश में साल 2020-21 में अंग्रेजी माध्यम के 52 स्कूल और 2021-22 में 119 स्कूल शुरू किया गया। इस तरह कुल 171 स्कूल संचालित हो रहा है। इन स्कूलों में छत्तीसगढ़ के सिलेबस के तहत अध्ययन के लिए छात्रों को प्रवेश दिया गया है। शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई अभी प्रक्रियाधीन है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 5 हजार 598 पद प्रतिनियुक्ति और संविदा से भरे जा रहें हैं। जो अंग्रेजी जानता हो, जिनकी अहर्ता हो उनकी प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

रमन सिंह ने कहा कि 5 हजार शिक्षकों को हिंदी मीडियम स्कूलों से निकाल देंगे तो उन स्कूलों स्थिति क्या होगी ? दुर्ग, भिलाई और पाटन में 6 स्कूल खोल रहें हैं, लेकिन कई आदिवासी क्षेत्र में एक भी स्कूल नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी ब्लॉक में स्कूल खोले जा रहें हैं।

ओपन स्कूल 12वीं बोर्ड का परिणाम शनिवार दोपहर 12 बजे जारी होगा

0

स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम जारी करेंगे परीक्षाओं के परिणाम।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन रायपुर की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम 31 जुलाई शनिवार को जारी किया जाएगा। परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डाक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जारी करेंगे। कोरोना के मद्देनजर परिणाम आनलाइन वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जारी किया जाएगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 70 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि परिणाम जारी होते हुए इसे ओपन स्कूल के वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी वेबसाइट https://sos.cg.nic.in और वेबसाइट https://results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर अंकित करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम आपके सामने डिस्प्ले हो जाएगा।

परिणाम जल्द आने से छात्र-छात्राओं को होगा फायदा

कोरोना के कारण भले ही इस बार परीक्षाएं देरी से हुईं थी लेकिन ओपन स्कूल की ओर से परिणाम समय पर निकाला जा रहा है जो परीक्षार्थी कालेज की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर होगा। एक अगस्त से कालेजों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि इस बार कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए छात्रों को घर से ही परीक्षा देने की व्‍यवस्‍था की गई थी। यहीं वजह है कि इस दफा प्रावीण्य सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

इसके पहले 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2021 का परिणाम आनलाइन घोषित किया गया था। घोषित परीक्षाफल 97.43 प्रतिशत था। इसमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 98.06 और बालकों का प्रतिशत 96.69 था।

राजधानी रायपुर मैं तेंदुआ खाल को खुलेआम बेचने वाला आरोपी पुलिस के हिरासत में।

0

राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध मैं एक और अपराध सामने आया है।जो की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला है ।रायपुर वीआईपी रोड स्थित टेमरी गांव में पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति तेंदुआ खाल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है पुलिस को जिस व्यक्ति की तलाश थी। आखिरकार वह व्यक्ति काली कलर की एक्टिवा वाहन मैं बैठा था। पुलिस ने आखिरकार घेराबंदी करके शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी निखिल कुमार पिता सिद्धेस्वर प्रसाद सिंह उम्र 31 साल आनंद नगर तेलीबांधा का है। आरोपी के पास से बरामद एक नग तेंदुआ खाल जप्त किया गया । कीमत 10 लाख एवं एक एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत 20000 कुल कीमत 1020000 जप्त किया गया। थाना माना कैंप में अपराध दर्ज कर पूछताछ जारी है।

प्राकृतिक हादसा: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से… 40 घायल और लापता, 4 की मौत।

0

इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आज यानी बुधवार तडक़े करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 30-40 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 30-40 लोगों के लापता होने की खबर है। दरअसल, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले के होंजर गांव में बुधवार तडक़े बादल फट गया, जिसके बाद आई इस आफत में कम से कम चार शव बरामद किए गए और कई के लापता होने की खबर है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है।

किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक चार शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे। बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है।

जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवार के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग लापता हो गए, जबकि चम्बा जिले से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है।

उन्होंने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे लाहौल के उदयपुर में बादल फटा। उन्होंने बताया कि मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी पानी में बह गई तथा जम्मू-कश्मीर निवासी 19 वर्षीय श्रमिक मोहम्मद अल्ताफ घायल हो गया। अल्ताफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। धिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने मंगलवार रात तलाश अभियान को बाधित किया।

छत्तीसगढ़: बिहार जा रही हरियाणा की बस के साथ बाराबंकी में हुआ बड़ा हादसा 18 की मौत…

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सडक़ हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा बीती देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई।

लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में राम सनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घटना की जानकारी मिल सकी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि यूपी के बाराबंकी में हुए सडक़ हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

युंका महासचिव आसिफ खान ने प्रधानमंत्री कार्यालय पोस्ट की दूरबीन….

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़: राजधानी :रायपुर में आज रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव आसिफ़ खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियो के द्वारा राजधानी रायपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास पर स्पीड पोस्ट द्वारा दूरबीन भेजी गई। आसिफ ने बताया कि केंद्र सरकार पेगासस से जो पत्रकारों और विपक्ष के नेताओ की जासूसी करवाई है उनको देश की सुरक्षा का ख्याल नहीं है वे अगर जासूसी करवाना चाहते है तो हमारी इस भेजी हुई दूरबीन से देखें और पहले पुलवामा हमले की जासूसी करवाये। पुलवामा हमले में आरडीएक्स कहा से आये, नोट बंदी में आतंकवाद की कमर टूटनी चाहिए थी वो क्यों नहीं टूटी। चाइना द्वारा भारत की सीमाओं में कैसे घुस गए।


राफेल में जो दलाली हुई उसकी जांच क्यों नहीं हुई। प्रधानमंत्री को ये देखना चाहिए की जासूसी हमें कहा करवानी है।


युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को दूरबीन भेट की है ताकि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है उसमे रोक लगाई जा सके। उन्हें दूरबीन से देखना चाहिए की हमें जासूसी कहा करना है देश के हित में या उसके खिलाफ। कार्यक्रम में अमित कुमार आदि, दादू निषाद, शुभम निर्मलकर,बबलू साहू,विक्रम निर्मलकर,सागर यादव,सोहन विश्कर्मा, निखिल सिन्हा, कौशल साहू,मंगल सारथी,दिवाकर धुर्व,आदि उपस्थित थे..

चारपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब तस्करी करते दो शातिर चोर गिरफ्तार ….

0

खरोरा जिला रायपुर श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तारकेष्वर पटेल एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल देव शर्मा द्वारा चोरी/नकबजनी एवं हो रहे अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु निर्देष किया गया जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी खरोरा रमेष कुमार मरकाम द्वारा रात्रि गस्त पर गस्त पार्टी एवं रात्रि अधिकारी को निर्देषित कर ईलाका हाजा में रवाना किया गया था, जिस पर आज दिनांक 27.07.2021 को सुबह लगभग 04.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि वाहन कार क्रमांक सीजी 04 एम जी 0324 में अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर गस्त पार्टी एवं रात्रि अधिकारी द्वारा घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 04 एम जी 0324 को पकड़ा गया

जिसमें दो व्यक्ति मिले जिन्होने अपना नाम 1. पवन मंडल पिता गोपाल मंडल उम्र 30 साल साकिन कंचना हाउसिंग कॉलोनी थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, 2. सूरज सलुजा पिता अमरजीत सलुजा उम्र 36 साल साकिन गली नंबर 02 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर के रहने वाले बताये जो रिकॉर्ड के मुताबिक थाना खम्हारडीह का निगरानी बदमाष है। दोनो को मुखबीर सूचना से अवगत कराया जिनके द्वारा अवैध शराब परिवहन करना स्वीकार करने पर कार क्रमांक सीजी 04 एम जी 0324 की डिग्गी में 04 सफेद रंग की बोरी में रखे कुल 192 पौवा देषी मदिरा मसाला शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 34 लीटर 560 मि.ली. किमती 17280 रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक सीजी 04 एम जी 0324 किमती 2,00,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियो के विरूध्द अपराध धारा 34-दो आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेष किया गया। रायपुर जिले के विभिन्न थानो में आरोपियो के विरूध्द चोरी, नकबजनी एवं अन्य मामलो के 29 से अधिक अपराध पंजीबध्द है।

सुसाइड करने से पहले भाई ने रोते-रोते अपनी बहन को भेजा ऑडियो,अपनी मौत की वजह,और कौन हैं इसके जिम्मेदार लोग बताया।

0

ये आत्महत्या मौदहापारा के कब्रिस्तान में मृतक सय्यैद उबैद अली (पप्पू) ने वहां कि जहां उनका पूरा परिवार कब्र में दफन है. कीटनाशक पीने के बाद मृतक ने जब ये ऑडियो अपनी बहन को भेजा और उससे आ रही अजान को सुनकर बहन ने ये अंदाजा लगाया कि उसके भाई ने सुसाइड अटैम्प्ट मौदहापारा मस्जिद या कब्रिस्तान के पास किया हो, जिसके बाद पूरा परिवार उसे खोजने निकला और युवक बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान के अंदर मिला. जिसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई. बहन को भेजे गए ऑडियो में बार-बार मृतक अपने माता-पिता का ख्याल रखने कह रहा है.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने सुसाइड ब्याजखोरों से परेशान होकर किया है. आप ये जानकर चौक जाएंगे कि युवक ने 10 लाख रुपए की एवज में करीब 1 करोड़ रुपएचुकाएं (गिरवी गहने और नगदी) मिलाकर.

इससे जुड़े हुए प्रमाण भी परिजनों ने पुलिस को उपलब्ध कराएं है. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई है.

परिजनों ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक आरिफ, फमिया, प्रियंका और मुमताज से युवक ने पैसे के लेन-देन किए थे और आज भी उक्त लोगों में किसी के पास प्रॉपर्टी के दस्तावेज और तो किसी के पास गहने.

दिसंबर में होने वाली थी बहन की शादी

परिजनों के मुताबिक दिसंबर माह में मृतक की बहन की शादी होने वाली थी, जिसके गहने भी सूदखोरों के पास गिरवी है. परिजनों ने ये भी बताया कि दोनो भाई-बहन ग्रुप लोन का काम करते थे. परिजनों का दावा है कि इस पूरे मामले की जांच सही तरीके से हो तो कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते है, जिसमें कुछ बड़े राजनीतिक लोग के रिश्तेदारों का भी इस मामले में कनेक्शन सामने आ सकते है.

पति ने पैसे के लिए पत्नी से कराई जिस्मफरोशी, महिला ने पुलिस के सामने बयां किया अपना दर्द

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ काशीपुर. पारिवारिक कलह के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. जिसके चलते आए दिन कोतवाली और थानों में पति-पत्नी के विवादों की शिकायत आम हो गई है. खबर उतराखंड के काशीपुर से चौकने वाली है. जहां एक शख्स अपनी ही पत्नी को चंद रुपयों के लालच में दोस्तों के सामने परोसता है और अपनी ही पत्नी की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है.

यह संगीन मामला काशीपुर में सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी. महिला ने मीडिया से आपबीती बयां करते हुए बताया कि दहेज के लिए उसको जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में धकेल दिया गया है. विरोध करने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है. वहीं महिला ने अब पुलिस की शरण लेते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत पत्र लेकर पति और पति के मामा पर कार्रवाई की मांग की है

एक महिला ने अपने ही पति और पति के मामा पर गंभीर आरोप लगाए है. महिला का आरोप है कि उसका पति और परिवार के लोग दहेज के लिए उसका लगातार शोषण कर रहे है. यही नहीं पैसे ना देने पर महिला को जिस्मफरोशी के धंधे में भी धकेला गया है. महिला का आरोप है कि कई बार उसका सहारा लेकर पति और रिश्तेदार लोगों को ब्लेकमेल भी करते थे. जिससे वो लाखों रुपए वसूला करते थे.