Home Blog Page 22

राजधानी,कलेक्टोरेट परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगे एसी का आउटडोर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

0

राजधानी रायपुर मैं दिनदहाड़े चोरी करने वाले चोर, चोरी को अंजाम देने के बाद ,आखिरकार पुलिस के गिरफ्त में आ गए , मामला है रायपुर के कलेक्टर परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगे AC का आउटडोर चोरी करने का, पुलिस की कार्यवाही में हुआ खुलासा सारे आउटडोर के सहित तीन आरोपी हुए गिरफ्तार,



विवरण – प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार पात्रे ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पंजाब नेशनल बैंक कलेक्ट्रेट कैम्पस रायपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। दिनांक 22.07.2021 को शाम करीबन 4.00 बजे पंजाब नेशनल बैंक में लगे एसी का आउट डोर को रिपेयरिंग करने के लिए एसी सुधारने वाला आया था,

उस समय एसी का आउट डोर बैंक के बाहर छत पर लगा हुआ था। आज दिनांक 23.07.2021 के दोपहर करीबन 12.00 बजे पुनः एसी सुधारने वाला आया देखा तो एसी का आउट डोर छत पर नहीं था एवं एसी का कापर वायर टूटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर बैंक में लगे एसी के 05 नग इस्तेमाली आउटडोर को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 323/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण में मुखबीर लगाए गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग जो कि अपराधिक प्रवृत्ति का है एवं चोरी, आबकारी एक्ट एवं आम्र्स एक्ट सहित कई अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है को घटना स्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग द्वारा अपने अन्य दो साथी अशोक निहाल एवं सोनू सागर के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी अशोक निहाल एवं सोनू सागर को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की एसी का 05 नग आउटडोर जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


।।।।गिरफ्तार आरोपी।।।।
01. हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग पिता स्व0 सुरेश शर्मा उम्र 19 साल निवासी स्टेशन रोड लोधीपारा थानागंज हाल पता कलेक्टोरेट परिसर गार्डन सिविल लाईन रायपुर।
02. अशोक निहाल पिता स्व0 कृष्णा निहाल उम्र 40 साल निवासी कलेक्टोरेट गार्डन के अंदर सिविल लाईन रायपुर।
03. सोनू सागर पिता स्व0 अग्रसेन सागर उम्र 35 साल निवासी जगन्नाथ नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उपनिरीक्षक विनोद कश्यप, आर. मेलाराम प्रधान, विक्रम वर्मा, अमित यादव एवं आनंद शर्मा की विशेष भूमिंका रहीं।

राजधानी के बूढ़ा तालाब में बुजुर्ग महिला की मिली लाश,हैंड पर्स से मिला ये सबूत।

0

रायपुर। राजधानी के बूढ़ा तालाब में बुजुर्ग महिला की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. तालाब के सफाईकर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.  प्रथम दृष्टया में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है.

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे के आस-पास बूढ़ा तालाब में बुजुर्ग महिला की लाश मिली है. बूढ़ा तालाब में सफाई करने वाले कर्मचारियों ने महिला की लाश तालाब में तैरती हुई देखी थी. जिसके बाद तत्काल आनन-फानन में पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी गई.  पुरानी बस्ती थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र 60-65 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस को मौके से महिला के शव के पास एक हैंड पर्स मिला है. जिसमें एक युवती की फोटो है. अब पुलिस उस फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त में जुटी हुई है. मृत महिला के शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. इसीलिए पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुख्ता जानकारी सामने आएगी.

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. तालाब के किनारे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं. ताकि जिस समय महिला तालाब में कूदी उसका वीडियो सामने आ सके. पुलिस अब अलग-अलग इलाकों के थाना में गुमइंसान की रिपोर्ट भी देखने की तैयारी में है.

बता दें कि आज से 2 माह पहले 31 मई को तेलीबांधा तालाब में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने डूबकर जान दे दी थी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो जानकारी मिली की सुरेश नथानी नाम के व्यक्ति ने खुदकुशी की है. उस घटना को महज 1 सप्ताह भी नहीं बीते थे कि एक और युवक ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर एक और युवक ने अपनी जान दे दी थी. घटना 5 जून की थी जब गीतांजली नगर के रहने वाले आशीष नगरिया ने अपना जीवन समाप्त करने के लिए तेलीबांधा तालाब को चुना था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृत युवक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था.

कबाड़ के नाम पर काला बाजार: वाहन चुराकर कबाड़ में तब्दील करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख का माल जब्त

0

तखतपुर। न्यायधानी बिलासपुर में इस समय पुलिस कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है. तखतपुर में चोरी की गाड़ियों की कटिंग कर कबाड़ में तब्दील करने वाले 3 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को लंबे समय से चोरी की गई गाड़ियों की कटिंग करने की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू किया. इनके कब्जे से 10 टन कबाड़ और 2 चोरी की गाड़ियां भी बरामद की गई है. जिसकी कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है

चोरी का वाहन कबाड़ में तब्दील

जानकारी के मुताबिक यह वो काले कारोबारी हैं, जो दूसरे जिलों में जाकर उनकी रोजी रोटी के साधन चार पहिया वाहनों को चुराकर लाते और पार्ट्स निकालकर कबाड़ में बदल देते थे. पुलिस ने इनको अवैध कबाड़ का कारोबार करने के कारण कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी अजहर जिन्दरान (32 वर्ष), हैदर जिन्दरान (24 वर्ष) और अशोक श्रीवास (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

दूसरे जिलों से चुराते थे वाहन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा ने खुलासा करते हुए बताया कि तखतपुर पुलिस की टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान अशोक श्रीवास नामक संदिग्ध व्यक्ति मिला. जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह लिफ्ट लेकर बेमेतरा-कवर्धा जिले जाकर पिकअप और अन्य मालवाहक गाड़ियां चोरी कर लाता है. उन वाहनों को कबाड़ी हैदर अली और मोहम्मद अजहर के साथ मिलकर कटिंग कर कबाड़ के रूप में बेचता है.

छापेमारी में मिला ये सामान

तखतपुर पुलिस टीम ने कबाड़ियों के बेलसरी और लिदरी स्थित गोदाम में छापा मारा, तो मौके पर कटिंग हालत में रखे ट्रक का कबाड़ मिला. गोदाम से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के वाहनों के पार्ट्स इंजन, स्क्रैप लोहे के अन्य सामग्री, बेंच, इलेक्ट्रिक एलुमिनियम, तार जब्त किया गया. करीब 10 टन कबाड़ और चोरी की दो पिकअप वाहन बरामद किया गया. जिसकी कुल कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

CG जॉब: CSPGCL में 127 पदों पर निकली है भर्ती… 31 जुलाई से पहले करें आवेदन… जल्दी करें अप्लाई

0

रायपुर 24 जुलाई 2021. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी ने 127 स्नातक/ डिप्लोमा अपरेंटिस पदों पर भर्तियां निकली है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

शैक्षिक योग्यता (Qualification)

डिप्लोमा या डिग्री (इंजीनियरिंग)/ कृपया सटीक जानकारी के लिए इस नौकरी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देखें।

पदों का नाम (Post Details)

पदों की संख्या – 127 पद1. स्नातक अपरेंटिस – 572. डिप्लोमा अपरेंटिस – 70

Important Dates For CSPGCL Job

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 11-07-2021
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 31-07-2021

आयु सीमा (Age Details)

कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

सिलेक्शन (Selection Process)

इस Govt Job में परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा।

सैलरी कितनी मिलेगी (Salary Details In CSPGCL)

वेतनमान 8000 – 9000/- रहेगा

आवेदन कैसे करें (Application Process)

इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फीस (Application Fees Details)

कोई आवेदन शुल्क नहीं है 

छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रमोशन: 15 ASI बनाए गए SI, डीजीपी ने जारी किया आदेश,

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों का प्रमोशन हुआ है. रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिले के 15 सहायक उप निरीक्षक (ASI) को उप निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने पदोन्नति आदेश जारी किया है.

जिन एएसआई को एसआई बनाया गया है, उनमें अंजोर सिंह साहू, संपत्ति कुमार पांडे, राज करण सिंह, बंशीलाल धुरंधर, अम्ब्रुश टोप्पो, त्रिवेणी द्विवेदी, डिहरवार सिंह, मन्नूलाल यादव, देवलाल साहू, मो. असरार अली, देवनाथ सिंह, ओंकार त्रिपाठी, चित्रलेखा शर्मा, वरूण कुमार देवता और महेश्वर लाल देवांगन शामिल है.

सहायक उप निरीक्षकों के खिलाफ यदि कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण और पिछले पांच वर्षों में ऐसी कोई छोटी-बड़ी सजा मिली हो. या ऐसा कोई अन्य प्रकरण जो पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करता हो तो संबंधित सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नति प्रदान नहीं दिया जाएगा. सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नति पर कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण दिनांक से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए.

देखें आदेश

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के घर छापा, सोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता था ये अफसर, जांचकर्ताओं की फटी रह गईं आंखें..

0

नई दिल्ली, 23 जुलाई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और जब उसके घर की तलाशी ली गई तो जांचकर्ताओं की आंखें फटी रह गईं। जांच टीम ने जब आरोपी के घर पर छापा मारा तो वो उसकी हवेली, भव्य कमरे, असाधारण सजावट, और यहां तक कि सोने का शौचालय (टॉयलेट) देखकर दंग रह गए। अधिकारियों ने बाद में भ्रष्टाचार से अर्जित की गई सभी संपत्तियों की फुटेज भी जारी की।

दरअसल रूस की जांच समिति ने दक्षिणी क्षेत्र स्टावरोपोल में पुलिस अधिकारी एलेक्सी सफोनोव और छह अन्य लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। इन लोगों को एक आपराधिक गिरोह को परमिट जारी करने के बदले पैसे लेने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने सफोनोव की हवेली पर जब छापा मारा तो वहां से सोने के टॉयलेट समेत कई चीजें मिलीं। घर की सजावट ऐसी थी कि लगता था ये किसी राजा का घर हो। एलेक्सी सफोनोव पर आपराधिक गिरोह को रिश्वत के बदले अनाज कार्गो ट्रांसपोर्ट परमिट जारी किया था। परमिट की वजह से ट्रांसपोर्टर आराम से पुलिस चौकियों को पार कर गए और उनकी कोई चेकिंग भी नहीं हुई। रूस की जांच समिति, जो मोटे तौर पर अमेरिका में एफबीआई के बराबर है, ने कहा कि अधिकारी और उनके साथ गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों को 19 मिलियन रूबल (187,568) यानि की 1,91,77,266 रुपये की की रिश्वत मिली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व वरिष्ठ यातायात अधिकारी, एक यातायात निरीक्षक और चार नागरिक शामिल थे। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल – यूनाइटेड रशिया के एक वरिष्ठ राजनेता एलेक्जेंडर खिन्शेटिन ने कहा कि 35 से अधिक ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को एक बड़े आपरेशन के तहत हिरासत में लिया गया था। जांच के लिए इन आरोपी अधिकारियों के करीब 80 संपत्तियों पर छापा मारा गया, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी, महंगी कारें और दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

पेट्रोल पंप में लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा, मैनेजर ने ही दो नाबालिग कर्मचारियों के साथ रची थी साजिश…

0

बिलासपुर। लीलागर पेट्रोल पंप में तीन दिन पहले हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला, जिसने दो नाबालिग कर्मचारियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

खमतराई सरकंडा में रहने वाले अमित तिवारी ने लीलागर पेट्रोल पंप लोहर्सी के लॉकर को तोड़कर 4 लाख रुपये निकाल लेने की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और घटना के आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर को भी सक्रिय किया. पुलिस लीलागर पेट्रोल पंप तथा आसपास के गांव चिल्हाटी, चिस्दा, जोंधरा के संदेहियों की तलाश कर रही थी.

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर टावर डंप के आधार पर पुलिस को पेट्रोल पंप में काम करने वाले मैनेजर अभिषेक शर्मा पर शक हुआ. आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ दो नाबालिग साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से 2,83,500 रुपए बरामद भी हुए. शेष राशि आरोपियों ने अय्याशी में खर्च कर डाले थे.

राजधानी गोल बाजार थाने के पीछे खुलेआम हत्या,। तत्काल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

राजधानी रायपुर में क्राइम की वारदात बढ़ती ही जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी बाज नहीं आ रहे। घटना है गोलबाजार थाने के पीछे की। घायल व्यक्ति अपने आप को जैसे तैसे बचाकर थाने पहुंचा। पुलिस के पास पहुंचा था युवक,अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम।


थाना गोलबाजार क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाला आरोपी मिराज कुरैशी गिरफ्तार
विवरण – प्रार्थी सुमित ताण्डी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.07.2021 को वह अपने चचेरे भाई भोला ताण्डी एवं साथी रोहित सोना के साथ रात्रि करीबन 09ः45 बजे गोलबाजार किताब लाईन के मनत बुक स्टाल के पास वाईटनर खरीदने गए थे। वहीं पर एक लड़का कुछ लोगों से बहस कर रहा था जो प्रार्थी एव उसके साथियों को देखकर बोला कि तुम लोग कहां के हीरो हो भोला तांडी द्वारा यह बोलने पर कि हम लोग भी यहीं के है यह बात सुनकर वह बोला कि मुझसे बहस करता है मुझे जानता नही मैं बैजनाथ पारा में रहता हूं,

मिराज दादा मेरा नाम है। तू मुझसे जाबान लड़ा रहा है और वह अपने कमर में रखे हुए एक धारदार हथियार से भोला पर हमला किया जिससे बचते हुये भोला गोलबाजार मार्केट की तरफ दौड लगा दिया तो मिराज दादा उसे मारने के लिए दौड़ाया। प्रार्थी और रोहित भी भोला को बचाने के लिए पीछे दौडे किन्तु साहू गंगा सुपारी दुकान के पास गली में मिराज प्रार्थी के चचेरे भाई भोला तांडी को जान से मारने की नियत से उसके गले में धारदार वस्तु से वार किया तथा मिराज दादा वहां से गोलबाजार के अंदर गली तरफ भाग गया। प्रार्थी एवं उसके साथी द्वारा भोला को तत्काल उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया कि ईलाज के दौरान भोला ताण्डी का फौत हो गया कि आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमंाक 56/21 धारा 307, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गोलबाजार श्री के. के. वाजपेयी के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना गोलबाजार की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी मिराज कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मिराज कुरैशी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी थाना कोतवाली से धारा 307 भादवि. के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है तथा उसके विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा चुकी है। आरोपी मिराज कुरैशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मिराज कुरैशी पिता सलीम कुरैशी उम्र 19 साल निवासी उलेसा दरगाह के सामने बैजनाथपारा थाना कोतवाली रायपुर।

ऐसा ‘रहस्यमयी’ कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी…

0

आज हम आपको जिस रहस्यमयी कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका नाम दलाही कुंड है. ये कुंड झारखंड के बोकारो जिले में है. कहा जाता है कि इस कुंड के सामने ताली बजाने पर पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है. पानी उठने की प्रक्रिया को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है. ऐसा क्यों होता है, भू-वैज्ञानिक भी आज तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं.

बोकारो सिटी से 27 किलोमीटर दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस कुंड पर कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया कि आखिर यहां पानी आता कहां से है. इसके बावजूद आज तक इस कुंड के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है. लोगों का मानना है कि पानी में जो कोई भी मन्नत मागता है, उसकी सारी मन्नत पूरी हो जाती हैं.

यह कुंड कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है. गर्मियों में इस कुंड से पानी ठंडा और सर्दियों में गर्म निकलता है. ऐसा क्यों होता है, यह भी लोगों के लिए आज तक बड़ा रहस्य बना हुआ है. इस कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक नाले से होता हुआ गर्गा नदी में जाता है. इस जलाशय का पानी एकदम साफ है और ये औषधीय गुण से भरा हुआ है.

दलाही कुंड के पास हर साल मकर संक्रांति पर दलाही कुंड के पास मेला भी लगता है. जिसमें बहुत दूर-दूर के लोग इस रहस्यमय कुंड में स्नान करने के लिए वहां पहुंचते हैं. दलाही कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नाम के देवता का स्थान है. वहां पर हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं.

लोगों में मान्यता है कि दलाही कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं. भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है. हालांकि इस मान्यता पर अभी रिसर्च नहीं हो पाई है

मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने असम में सरकार ने बनाई जनसंख्या सेना।

0

दिसपुर. मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंख्या को नियंत्रित करने और जागरूकता फैलाने के लिए असम सरकार ‘जनसंख्या सेना’ या पॉप्युलेशन आर्मी बनाने की तैयारी में है. इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिंमंत बिस्वा शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में दी. उन्होंने बताया कि एक हजार युवाओं की सेना क्षेत्रों में पहुंचकर गर्भनिरोधक का वितरण करेगी. शर्मा के जनसंख्या नियंत्रित करने के कई प्रस्ताव लोगों की नाराजगी का सामना कर चुके हैं.

एनडीटीवी के अनुसार, शर्मा ने सभा को बताया कि राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में आबादी बढ़ रही है. उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूकता पहुंचाने और गर्भनिरोधक वितरित करने में चार चपोरी के करीब 1000 युवा शामिल होंगे. हम आशा कार्यकर्ताओं का एक अलग बल बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें जन्म नियंत्रण और गर्भनिरोधक वितरण का काम दिया जाएगा.’null

उन्होंने कहा, ‘2001 से लेकर 2011 तक असम में हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि 10 फीसदी थी, तो मुसलमानों के मामले में यह 29 प्रतिशत थी.’ उन्होंने कहा, ‘कम आबादी के कारण बड़े घरों, वाहनों के चलते असम में हिंदुओं की जीवनशैली बेहतर हुई है. बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं.’ रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह आंकड़े किस आधार पर दिए हैं. सीएम के मुताबिक, वे राज्य में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के उपायों के प्रचार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.

सीएम की तरफ से बताए गए इन उपायों में इच्छा से नसबंदी और राज्य की जनकल्याण योजनाओं का लाभ लेने की तैयारी कर रहे जोड़ों के बीच दो बच्चों की सीमा लागू करना शामिल है. उन्होंने कहा, ‘ज्यादा आबादी के कारण जिन संघर्षों का सामना पश्चिमी और मध्य असम के लोग कर रहे हैं, वह ऊपरी असम के लोग नहीं समझ पाएंगे.’ साथ ही उन्होंने ज्यादा आबादी वाले इन इलाकों में लोगों को शिक्षित करने की बात कही है.