धमतरी 20 जुलाई 2021। चोरी के आरोप से तंग आकर एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिवार के सभी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना भाखरा थाना के जुगदेही गांव की है। यहां निवासी दिलीप यादव को चोरी के एक मामले में भाखरा पुलिस ने थाने बुलाया था। थाने से पूछताछ के बाद आज सुबह घर आकर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सभी ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर सभी का इलाज जारी है।
वहीं इस मामले में दिलीप यादव के पुत्र ने बताया कि, गांव के ही पड़ोसी ने चांदी के जेवर और पांच सौ रूपए चोरी का आरोप लगाया था। इसी आरोप से तंग आकर परिवार के सभी लोगों ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। वहीँ इस मामले में भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि पड़ोसी नेमसिंह साहू ने कल थाने में चोरी का शिकायत किया था….. पुलिस आज पूछताछ के लिए जाने वाली थी..
नई दिल्ली:; दिल्ली में मानसून की पहली बारिश से ही सड़कों का बुरा हाल हो गया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 18 के पास अचानक सड़क धंस गई जिसमें एक गाड़ी समा गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से सड़क अचानक धस गई। दिल्ली में बारिश से सड़क धंसने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। दरअसल, बारिश के चलते अतुल्य चौके के पास सड़क अचानक धंस गई और यहां से गुजर रही सफेद रंग की एक कार इस गड्ढे में जा गिरी. देखते ही देखते ड्राइवर समेत पूरी कार इस गड्ढे में समा गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हुई बारिश के कारण द्वारका के सेक्टर-18 में सड़क धंस गई और इसमें एक कार फंस गई. बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घटना से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो हैरान करने वाली हैं. कार पूरी तरह से सड़क में समा गई थी. हादसे का नजारा जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए.बताया जा रहा है कि काफी देर तक पुलिसवाले इस गड्ढे में कार के अंदर फंसे रहे.
कड़ी मश्क्कत के बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला जा सका. जिससे उनकी जान बच गई. हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है. हादसे के वक्त सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई थी. बता दें कि दिल्ली में बारिश होने से आईटीओ और पुल प्रहलादपुर समेत कई मार्गों पर जलभराव हो गया. जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ.
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने आज राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया.
रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा से रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री की इच्छा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से शहर की जनता को सुविधा मिले. रायपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से हम जनता को सुविधा मुहैया कराएंगे. रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्यों को मैं बधाई देता हूं.
वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्याक्ष सूर्यमणि मिश्रा को बधाई दी.
रायपुर, 19 जुलाई। रायपुर के सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट के नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। नगीना नुपुर ज्वेलर्स शॉप से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की जेवर पार होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
प्राथमिक जांच में नौकर प्रकाश पर ही चोरी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ रात करीब 10ः30 बजे दुकान का शटर बंद कर घर चले गए थे। चोरी में दुकान का शटर तोड़ने या सेंधमारी नहीं की गई है, जिसके चलते चोरी के आरोप सीधे-सीधे नौकर प्रकाश पर लग रहे हैं। हालांकि चोरी की गई राशि व ज्वैलरी का अभी तक सही आंकलन नहीं हो पाया है। चोरी गई राशि या ज्वैलरी की मात्रा घट-बढ़ सकती है। घटना के बाद से सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ सदमे में हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही सही जानकारी बाहर निकल पाएगी।
महासमुंद-पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिलें में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थो के विक्रय एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत् थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की टीम संदिग्ध लोगो पर नजर रखी हुई है कि दिनांक 17.07.21 को मुखबीर से सूचना मिली की शनि मंदिर के पास कुछ संदिग्ध लोग घुम रहे है जो कुछ कलाकृति वाले वन्यप्राणी हाथी दांत बहुमुल्य वस्तु बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम मंदिर से पास पहुचकर पर मुखबीर के निशानहेदी पर व्यक्ति की पता तलाश कर पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ किया गया तो अपना नाम सोनू मित्तल पिता स्व. नरेश मित्तल उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 डागा चैक खरियार रोड़ ओड़िशा हाल श्रीराम कालोनी महासमुंद बताया तथा महासमुंद आने व कलाकृति वाले वस्तु रखे होने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोल मोल जवाब देने लगा।
बेशकीमती नायाब कलाकृती
जिसपर पुलिस टीम युवक की तलाशी ली तो उनके पास 07 नग हाथी दांत हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती रखे मिला। जिसके संबंध में पूछताछ कर हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती रखने व उसे बेचने का वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है। जिनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही होने पर आरोपी सोनू मित्तल को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 नग वन्य प्राणी हाथी के दांत से बने हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती जैसे ट्राफी कीमती 5,12,000 रूपये, जिसमें किसी रजवाड़े या मंदिरों में नकाशी के प्रयोग में लाये जाने वाली कलाकृति के नमुने बने को जप्त किया गया।
खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर. राजधानी रायपुर में बढ़ रही चोरी की वारदात,रोज किसी न किसी इलाके से दोपहिया वाहनों की चोरी हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने वाहन चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान देवेंद्र नगर एवं गोल बाजार पुलिस ने दोपहिया चुराने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
01. प्रार्थी कमलेश वर्मा ने थाना गोलबाजार में दिनांक 16.07.21 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी एक्टिवा वाहन क्रमंाक सी जी/04/एल पी/1486 को रविभवन पार्किंग बेसमेंट मंे खड़ी कर लाॅक कर रविभवन गया था, वापस आकर देखा तो उसकी उक्त वाहन नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी 01. विकास सोनी उर्फ विक्की पिता स्व0 लालजी सोनी उम्र 42 साल निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर। 02. शिवा गोड़ उर्फ शिव पिता मंगलू गोड़ उम्र 28 साल निवासी आमातालाब शक्ति मंदिर के पास आजाद चैक रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमंाक सी जी/04/एल पी/1486 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को मय मशरूका अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना गोलबाजार के सुपुर्द किया गया।
विवरण- 02. प्रार्थी राजबहादुर सिंह ने थाना देवेन्द्र नगर में दिनांक 14.07.21 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी एक्टिवा वाहन क्रमंाक सी जी/04/एल क्यू/5635 को पंडरी स्थित शराब दुकान पास खड़ी कर लाॅक किया था, वापस आकर देखा तो उसकी उक्त वाहन नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 86/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी 01. दीपक साहू पिता रोहित साहू उम्र 20 साल निवासी मौलीपारा तेलीबांधा रायपुर। 02. प्रहलाद गिरी गोस्वामी पिता स्व0 बसंत गिरी गोस्वामी उम्र 39 साल निवासी शंकराचार्य स्कुल के पास अशोकनगर गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमंाक सी जी/04/एल क्यू/5635 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को मय मशरूका अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना देवेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया।
बिलासपुर: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूम घूमकर चोरी को अंजाम देने वाले खासकर वाहन और जेवरात की चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस ने सफलता पाई है इस मामले में तीन आरोपी पकड़े गए हैं साथ ही इनसे 7,00000 से अधिक की संपत्ति भी पुलिस ने जप्त की है सिविल लाइन थाना प्रभारी सनीप रात्रे को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मंगला चौक के पास चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने मुखबिर के बताए अनुसार श्रीजन शर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने करीब 10, 11 महीने पहले स्वास्तिक विहार कॉलोनी खमतराई सरकंडा बिलासपुर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर में मौजूद अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी किए हैं।
इसी तरह करीब 6 महीने पहले उसने कृष्णा विहार कॉलोनी के एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर लैपटॉप और सोने चांदी के जेवर चोरी किए थे साथ ही उन्होंने एक मेस्ट्रो गाड़ी भी चोरी की थी इसी तरह अप्रैल महीने में बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर में तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी एक अपाचे को भी उसने चोरी कर लिया था पिछले मई महीने में लॉकडाउन के दौरान भी इस शातिर चोर ने दीनदयाल कॉलोनी मंगला में रात को एक सूने मकान का ताला तोड़कर वहां भी घर में मौजूद सोने-चांदी के जेवर एक स्कूटी आदि चोरी की थी।
इस तरह जून महीने में खमतराई बिलासपुर में नहर किनारे के मकान में घुसकर इसने सोने चांदी के जेवर लैपटॉप एक होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल को चोरी की थी कुछ दिनों पहले ही चोर ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में भी एक सुनसान मकान को देखकर वहां चोरी की घटना को को अंजाम दिया था चोर ने यहां से 34000, 3 मोबाइल सोने चांदी के जेवरात चोरी किए थे अभी चार-पांच दिन पहले ही शातिर चोर ने महर्षि स्कूल के पास मंगला बिलासपुर के भी एक बंद घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर आदि चोरी करने के साथ ही मध्य नगरी चौक बिलासपुर के मुख्य मार्ग पर खड़े एक मेस्ट्रो गाड़ी को भी चोरी किया था।
चोर बिलासपुर में जेवर वाहन आदि की चोरी करने के बाद उसे सृजन शर्मा और ओमप्रकाश बंजारे को भेज दिया करता था पुलिस ने चोर के साथ खरीददारों को भी गिरफ्तार कर लिया है तीन आरोपियों के पास से सोने के करीब 53 ग्राम वजनी गहने 1 किलो 700 ग्राम से अधिक चांदी के गहने 2 नग लैपटॉप 5 मोटरसाइकिल नगद 13000 जप्त किया है जिसकी कुल कीमत 700000 से भी अधिक है सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में खमतराई रायपुर में रहने वाले सृजन शर्मा और रामेश्वर बंजारे के साथ शातिर चोर ओमप्रकाश बंजारे निवासी भनपुरी को भी गिरफ्तार किया है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक सुधार अधिकारी को कैदियों के साथ सेक्स करने के आरोप में 7 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस महिला अधिकारी ने सेक्स के लिए अपनी पैंट में छेद करवा रखा था. आरोप है कि इस अधिकारी ने जेल में 11 कैदियों के सामने एक दूसरे कैदी के साथ सेक्स किया था. इस महिला अधिकारी की पहचान कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी की सुधार अधिकारी 27 साल की टीना गोंजालेज के रूप में हुई है। वह 210 दिन उसी जेल में कैदी के रूप में बिताएगी, जहां वह काम करती थी। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस को दिसंबर 2019 में सूचना दी गई थी कि एक पुरुष कैदी जिसके पास सेल फोन था, वह कथित तौर पर गोंजालेज के साथ यौन संबंध बना रहा था।
इसके बाद जांच शुरू हुई और अज्ञात कैदी के सेल की तलाशी में सबूत के साथ एक सेल मिला, जिसने उन आरोपों का समर्थन किया कि गोंजालेज उसके साथ यौन संबंध बना रही थी। गोंजालेज को मई में गिरफ्तार किया गया। उसने 2016 और 2019 के बीच एक सुधार अधिकारी के रूप में काम किया
वर्दी में छेद करवाकर संबंध
कैलिफोर्निया की आरोपी जेलर का नाम है टीना गोंजालेज, जिसकी उम्र 27 साल है और टीना के ऊपर आरोप लगा था कि उसने जेल के 11 कैदियों के साथ जिस्मारी रिश्ते बनाए थे और इसके लिए उसने अपने वर्दी में ही छेद करवा लिया था, ताकि संबंध बनाते वक्त कोई परेशानी ना हो। अभियोजकों ने कहा कि फ्रेस्नो काउंटी की सुधार अधिकारी 27 साल की टीना गोंजालेज ने जेल में कैदी के साथ ‘संबंध’ को आसान बनाने के लिए अपनी वर्दी में छेद कर लिया था। महिला जेलर गोंजालेज पर आरोप है कि उसने संबंध बनाने के लिए हिरासत में रखे गये एक कैदी के साथ विनती की थी और कैदी को संबंध बनाने के लिए राजी कर सके, इसके लिए वो कैदियों को शराब भी मुहैया कराती थी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल के ही कुछ कर्मचारियों ने कैदियों को किसी महिला अधिकारी के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए सुना। इस मामले की सूचना फ्रेस्नो काउंटी के शेरिफ कार्यालय को दी गई। मामले की जांच के दौरान इस महिला अधिकारी के करतूतों का पता चलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। सहायक शेरिफ स्टीव मैककॉमस ने कहा कि इस महिला अधिकारी की हरकतें किसी भ्रष्ट दिमाग वाले अपराधी के जैसे थीं।
सेल फोन-ड्रग्स-रेजर भी दिया
गोंजालेज ने न सिर्फ संभोग किया, बल्कि उसे सेल फोन और ड्रग्स भी दी और इसके अलावा जेलबर्ड रेजर भी दिया और बाद में चेतावनी भी दी कि फोन की तलाशी ली जा रही है। पिछले महीने सजा सुनाए जाने के बाद जज माइकल इडियार्ट ने गोंजालेज से कहा, ‘मुझे लगता है कि आपने जो किया वह भयानक, बेवकूफी भरा था और आपने अपना करियर बर्बाद कर लिया।’
इस वजह से किया ऐसा
सुनवाई के दौरान टीना के बचाव पक्ष के वकील मार्टिन टैलिसनिक ने कहा कि उसने जिम्मेदारी ली और कहा कि उस समय उसकी शादी के अंत ने उसे कमजोर बना दिया, जिसके कारण उससे ऐसा हुआ। जेल में बंद कर्मचारियों या जेल में किसी और को कोई नुकसान या खतरा पहुंचाने का उनका इरादा कभी नहीं था।
छत्तीसगढ़ ख़रोरा:- ख़रोरा में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री मैं पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान जारी है। आज मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शातिर तरीके से जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।
शेखर चेलक पिता इतवारी चेलक आयु 21 वर्ष
प्रह्लाद चेलक पिता पवन चेलक आयु 18.4 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम असौंधा को पकड़ा गया। आरोपियों के क़ब्जे से कुल 64 पौव्वा देशी मसाला शराब (11.520 बल्क लीटर ) क़ीमती लगभग 5760/ रुपए व बिक्री रक़म नगदी 400/ रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/21धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गरियाबंद। एक गुरु चेले पर जवानी का जोश इस कदर हावी हुआ कि नाबालिग बच्चियों को ही अपना शिकार बनाने लगे. पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आज एक बैगा को गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही पुलिस ने उसके चेले को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक195/21 धारा 354, 354 ग 354 घ 451 भादवी 12 पॉक्सो अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है. आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है.
कोतवाली प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि आरोपी माखन बैगा का काम करता है. उस पर नाबालिग से जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बैगा माखन का चेला सुंदरलाल विश्वकर्मा भी तीन दिन पहले नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है.