रायपुर। राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू खत्मकर दिया गया है. व्यापारी रात 10 बजे तक दुकानें खोल सकेंगे. रायपुर अपर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है. कोरोना संक्रमणकी रफ्तार में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छूट दी है. पूर्व में रायपुर की सभी दुकानें रात 8:00 बजे तक संचालित होती थी.
छत्तीसगढ़ मैं थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम घोरभट्टी की 45 वर्षीय महिला ने थाना ख़रोरा में आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12/7/21 की रात्रि क़रीबन 11:00 बजे ग्राम का सरपंच अमरनाथ वर्मा पिता मोतीराम वर्मा आयु 35 वर्ष प्रार्थिया के घर में घुस आया। सूनेपन का लाभ उठाते हुए आरोपी द्वारा गहरी नींद में सोयी प्रार्थिया से छेड़खानी करने लगा, प्रार्थिया की नींद खुलने पर आरोपी द्वारा धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने कु धमकी दे कर महिला से अनाचार किया।
आरोपी के जाने पश्चात महिला द्वारा घटना की जानकारी परजनों व अन्य को दी गयी व अगले दिन दिनांक 13/7/21 को थाना ख़रोरा में आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया। अपराध कायमी के पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सरपंच अमरनाथ वर्मा को गिरफ़्तार किया गया है। जिसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
बेमेतरा 15जुलाई 2021। चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम चरण साहू है।
दरअसल ये पूरी घटना चंदनु पुलिस चौकी के बुचीपुर गांव की है। इसी साल के अप्रैल माह में 19 वर्षीय कावेरी साहू की शादी बुचीपुर गांव के चरण साहू के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही चरण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था। उसे लगता था कि, उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ चक्कर चल रहा है। आये दिन इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता रहता था। आज उसकी पत्नी अपने मायके जाने वाली थी, लेकिन सुबह में दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घात उतार दिया।
वारदात के बात खुद आरोपी थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी थानेदार को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला की हत्या की खबर सुनने के बाद मायके पक्ष वालों का रोकर बुरा हाल है।
राजधानी रायपुर में चोरी की वारदात इतनी बढ़ चुकी है जहां पूरी दुनिया रात में सोने का प्रयास करती है वही चोर अपनी चोरी को अंजाम देने का प्रयास करता है थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा श्रद्धा चैक स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह। आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
आरोपी अमन दीप उर्फ बोनी थाना डी.डी.नगर का है निगरानी बदमाश। आरोपी अमन दीप उर्फ बोनी कई मामलों में रह चुका है जेल निरूद्ध। सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 1,60,000/- रूपये। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को भी किया गया है जप्त। आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 244/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थी गोविन्द कुमार साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिव नगर श्रद्धा चैक गायत्री किराना दुकान के सामने गली चंगोराभाठा में अपने परिवार के साथ रहता है तथा पम्प मोटर मार्केटिंग का काम करता है। दिनांक 10.07.2021 को प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने रिश्तेदार के घर पचपेढ़ी नाका रायपुर गया हुआ था। दिनांक 11.07.21 को रात्रि करीबन 09.45 बजे प्रार्थी घर आया तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था ताला खोलकर अन्दर गया तो देखा अन्दर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ व नीचे गिरा था। दरवाजा का कुन्डी टुटा हुआ था अन्दर जाकर देखा तो रूम का दरवाजा खुला था लाईट चालू था रूम के अन्दर सामान बिखरा हुआ एवं कमरे में रखे अलमारी का दरवाजा व लाॅकर खुला हुआ था। प्रार्थी लाॅकर को चेक किया तो लाॅकर में रखा सोने – चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का कुन्डी तोड़कर मकान अन्दर प्रवेश कर आलमारी के लाॅकर मंे रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 244/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री मनोज ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल श्री वीरेन्द्र चन्द्रा एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर सुश्री योगिता खापर्डे को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाये गये। अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी/नकबजनी के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदीयों के संबंध में भी जानकरी एकत्र किया जाकर तस्दीक की जा रही थीं।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी मंे लगी टीम के सदस्यों को सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन पर घटना में उपयोग किए गए एक्टीवा वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली तथा दिनांक घटना को उक्त एक्टीवा वाहन का उपयोग करने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी एकत्र किया जाकर अंततः खदान बस्ती डंगनिया डी.डी. नगर निवासी राहुल सोनी को पकड़कर घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल सोनी द्वारा अपने साथी अमन दीप उर्फ बोनी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अमन दीप उर्फ बोनी थाना डी.डी. नगर का निगरानी बदमाश है जो पूर्व में कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। प्रकरण में एक अपचारी बालक के संलिप्त होने की संभावना है जिसके संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रहीं है एवं जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी
राहुल सोनी पिता ललित सोनी उम्र 21 साल निवासी खदान बस्ती डंगनिया थाना डी.डी. नगर रायपुर।
अमनदीप उर्फ बोनी पिता अमीलाल दीप उम्र 29 साल निवासी खदान बस्ती डंगनिया थाना डी. डी. नगर रायपुर।
राजधानी रायपुर उरला में घटना दिनांक 13/7/ 21 को पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की रिंग रोड नंबर 2 रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सरोरा नाला के पास उरला रायपुर में दो व्यक्ति सफेद पीले रंग के प्लास्टिक थैला में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे है
जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा उम्र 30 साल पंजाबी पारा वार्ड नंबर 11 खरियार रोड थाना चौक जिला नुआपादा उड़ीसा एवं करण ठाकुर उर्फ विशाल पिता राम ठाकुर उम्र 21 साल अवंती विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 54 राघव का मकान थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का रहने वाला बताएं आरोपी जितेंद्र सिंह के कब्जे से 7 पैकेट कुल 7 किलोग्राम एवं आरोपी करण ठाकुर उर्फ विशाल कब्जे के 21 पैकेट कुल 21 किलोग्राम कुल जुमला 28 किलोग्राम क़ीमती 2 लाख 80 हज़ार समक्ष गवाह के जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20/(b )एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से थाना उरला रायपुर में अपराध क्रमांक 230/21 धारा 20b एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपियों को आज दिनांक 13/7/ 21 को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के परिजनों को मोबाइल के जरिए से गिरफ्तारी की सूचना दी गई न्यायिक रिमांड पर कोर्ट रवाना किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को दिन भर बसों के पहिए रुके रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. लेकिन अब बुधवार से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपना महाबंद वापस ले लिया है. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ बैठक के बाद बस संचालकों ने अपना हड़ताल खत्म कर दिया है. पिछले 15 दिन से बस संचालक हड़ताल पर थे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश में बुधवार से चलेंगी बसें
प्रदेश भर के बस संचालक किराया वृद्धि और ऑफ रोड टैक्सेशन की मांग पर अड़े थे. इस पर मंत्री अकबर ने महासंघ के पदाधिकारियों से कहा है कि उनके हक में सरकार जल्द ही फैसला लेगी. इसके बाद बस मालिकों बुधवार सुबह से बस सेवा दोबारा शुरू करने का एलान किया है. बस संचालकों की मांग है कि 40 फीसदी बस किराया में वृद्धि होना चाहिए, जो बस खराब है या जिन बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, उन बसों का टैक्स ना लिया जाए.
परिवहन मंत्री अकबर ने कहा कि बस संचालकों ने यात्री किराए में बढ़ोत्तरी की मांग की है. समय-समय पर यात्री किराए में वृद्धि की जाएगी. संचालक बसों का संचालन करें. सहनुभूतिपूर्वक विचार होगा. राज्य सरकार पर भरोसा करते हुए हड़ताल को खत्म किया गया है. कल से बसों का संचालन शुरू होगा. मंत्री अकबर ने कहा कि दोनों ही पक्षों का ध्यान रखा जाएगा. यात्रियों को भी परेशानी न हो और बस संचालकों को भी तकलीफ न हो. ऐसे निर्णय लिया जाएगा.
बता दें कि प्रदेशभर में लगभग 12 हजार बसे हैं. जिनमें से लगभग 8 हजार बसों का संचालन हो रहा था, जिसे मंगलवार को बंद कर दिया गया था. बसों का संचालन नहीं होने से ऑटो संचालक यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूल कर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे थे.
रायपुर। प्रदेश भर में आज से लगभग 8 हजार बसों के पहिए थम गए हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है. यात्री भी बस संचालकों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, यात्रियों का कहना है कि जब डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो यात्री किराया भी बढ़ना स्वाभाविक है. यात्री बढ़ा हुआ किराया देने के लिए भी तैयार हैं.
वहीं छत्तीसगढ़ यातायात संघ के अध्यक्ष अनवर अली का कहना है कि जब तक सरकार के द्वारा किराए में वृद्धि नहीं की जाती तब तक हम अनिश्चितकालीन के लिए बसों को बंद कर रहे हैं.
बस संचालकों का कहना है कि वे कल जलसमाधि लेने की तैयारी भी कर रहे हैं.
इधर, बालोद में डीजल के बढ़े दाम के चलते बसों के पहिए थम गए. जिले से कांकेर, धमतरी, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग सहित कई स्थानों तक बस जाती है. प्रतिदिन हज़ारों यात्री सफर करते हैं. सुबह से मंजिल तक जाने के इंतज़ार में यात्री बैठै है. बस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. संचालक यात्री बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
बता दें कि प्रदेशभर में लगभग 12 हजार बसे हैं जिनमें से लगभग 8 हजार बसों का संचालन हो रहा था, जिसे आज से बंद कर दिया गया है. बसों का संचालन नहीं होने से ऑटो संचालक यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूल कर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं.
राजधानी रायपुर थाना गंज व कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार करते महिलाओं व पुरूषों सहित कुल 14 गिरफ्तार विवरण – दिनांक 12.07.21 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) तथा थाना गंज व थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर पुलिस के प्वाइंटर को भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से 07 महिलाए (02 महिला वेस्ट बंगाल एवं 05 महिला रायपुर निवासी) एवं 02 पुरूष तथा होटल सांई राम गंज से 04 महिलाए (01 महिला मुंगेली, 01 महिला गरियाबंद, 01 महिला वेस्ट बंगाल एवं 01 महिला उडीसा निवासी)
तथा होटल संचालक ईश्वर चैधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त महिला एवं पुरूषों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं थाना गंज में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार
ईश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज रायपुर।
महासमुंद। पुलिस का शिकंजा मादक पदार्थ के तस्करों पर कसना शुरू हो गया है। अवैध शराब व मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 2.6 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 52 लाख के आसपास है।
ये पूरा मामला महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र का है। कोमाखान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेमरी नाका पर ट्रक को बरामद किया है। तस्कर ट्रक में पानी की टंकी में गांजा रखकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के युवा महापौर एजाज ढेबर ने शनिवार को रायपुर की जनता के हक में महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए रायपुर के सभी पार्कों से मॉर्निंग करने वालों से पार्किंग शुल्क नही लेने का ऐलान किया है। महापौर ने तेलीबांधा तालाब के पार्किंग शुल्क के टेंडर को निरस्त करने का बड़ा फैसला भी लिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि राजधानी रायपुर के किसी भी पार्क या गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने के लिए जाने वाले नागरिकों से किसी भी प्रकार का कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसके साथ ही महापौर ने कुछ दिनों से सोशल मीडिया में प्रचारित हो रही खबर पर विराम लगाते हुए तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में पार्किंग शुल्क के लिए जारी किए गए टेंडर को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का भी आदेश रायपुर की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा त्रुटिवश यह कार्य प्रारम्भ करावा दिया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब परिसर में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के कारण गाड़ियों को व्यवस्थित करने, यातायात की सुगमता एवं वाहनों की चोरी संबंधी शिकायतों को रोकने के लिए भविष्य में इस पर विचार किया जाएगा। परन्तु वर्तमान में किसी भी प्रकार की पार्किंग शुल्क नागरिकों से नहीं लिया जाएगा।
महापौर के इस फैसले से राजधानी रायपुर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। बताते चलें कि मरीन ड्राइव में दो पहिया वाहनों से 12 रुपये और चार पहिया वाहनों से 24 रुपये पार्किंग शुल्क लिए जाने की खबर मिलते ही आम नागरिकों के साथ ही कई संगठनों और भाजपा पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।