Home Blog Page 27

पुराने फार्म में नजर आए IG डांगी…अचानक पहुंचे सिटी कोतवाली और कहा निगरानी सुधा बदमाशों पर रखें कड़ी नजर…

0

सूरजपुर: नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी ने शनिवार को थाना सूरजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की मौजूदगी में थाना प्रभारी से अपराध व क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। 

पुलिस महानिरीक्षक डांगी नेऔ थाना प्रभारी को लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए और थाना के पंजियों का अवलोकन कर निरीक्षण पंजी में टीप दर्ज की। उन्होंने पुराने जप्त वस्तुएं एवं वाहनों पर अपराध क्रमांक, धारा लेख कराने के साथ ही जब्त वाहनों का निराकरण शीघ्र कराने के अलावे निगरानी, माफी बदमाशों को चेक करने एवं थाना भवन व परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। तदुपरान्त उन्होंने थाना अजाक का भी आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारी से उपलब्ध बल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज व थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला उपस्थित रहे।

बिलासपुर: कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच मारपीट..

0

बिलासपुर. शहर कांग्रेस के सचिव हरमेंद्र शुक्ला और ठेकेदार संजय गुप्ता के बीच जमकर मारपीट हुई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस नेता और ठेकेदार एक दूसरे को जमीन में पटककर हाथापाई भी कर रहे हैं. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर कांग्रेस नेता और ठेकेदार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार मारपीट की ये घटना पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है. ठेकेदार संजय गुप्ता को कांग्रेस नेता और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हर्मेंद्र शुक्ला से 7 लाख रुपए लेना है. दो साल पहले कांग्रेस नेता ने संजय गुप्ता के फर्म से इलेक्ट्रिकल का सामान लिया था.संजय के मुताबिक उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है और कांग्रेस नेता पैसा देने के नाम पर उन्हें घुमा रहा है. इसी बात को लेकर शनिवार को संजय ने कांग्रेस नेता से कहा था. बाद इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि, कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इसी लड़ाई में कांग्रेस नेता के बेटे और संजय की तरफ से भी कुछ लोग कूद गए और फिर जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. संजय का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने पार्टी का धौंस दिखाकर गाली-गलौज भी की है. कांग्रेस नेता हरमेंद्र शुक्ला ने कहा कि मारपीट के यह आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं. इधर, दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत भी की है जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मौसम विभाग : रायपुर बस्तर और दुर्ग संभाग के 7 जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना ।।

0

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई क्षेत्रों में छिटपुट बरसात जारी है। इस बीच अंधड़ उठने और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की पूर्व चेतावनी जारी की है। इसमें से बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभागों के सात जिले ऐसे हैं जहां बिजली गिरने का खतरा सामान्य से अधिक है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बस्तर, कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों में अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है। इन जिलों के लिए मध्यम स्तर की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के शेष सभी जिलों के लिए हल्के स्तर की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात अति संभावित है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम का ऐसा ही हाल 5 जुलाई को भी रह सकता है। 6 जुलाई को कुछ जिलों में मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है। रायपुर शहर में भी हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई जा रही है।

अगले तीन दिन 32 से 35 डिग्री रह सकता है रायपुर का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो पेण्ड्रा रोड में मापा गया है। रायपुर का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 72 घंटों में रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

अब तक 276.5 मिमी बरसात हो चुकी
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक जून से अब तक प्रदेश में 276.5 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह सामान्य औसत बरसात 236.1 मिलीमीटर से 17 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में अब तक की सबसे अधिक बरसात बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुई है। वहां अब तक 499.4 मिमी पानी बरस चुका है। इसी सीजन में वहां सामान्य तौर पर 212.9 मिमी बरसात ही होती है। चालू सीजन की बरसात 135 प्रतिशत अधिक है। उसी संभाग में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में सामान्य से बहुत कम बरसात हुई है। सरगुजा भी कम बरसात वाले जिलों में शुमार है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी।

0

देहरादून। तमाम कयासों और संभावनाओं से परे भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दो बार से विधायक 46 साल के धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे.

बता दें कि उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच शनिवार को बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में उधमस‍िंहनगर ज‍िले की खटीमा व‍िधानसभा सीट से व‍िधायक पुष्‍कर स‍िंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई थी. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचकर अपना दावा पेश किया था.

उत्तराखंड में सत्ता में आने के बाद भाजपा बीते पांच सालों में तीसरा मुख्यमंत्री देने जा रही है. तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री की दौड़ में कई लोगों के नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी के करीबी पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी माने जाने वाले धामी साल 2002 से 2008 तक उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है. पिथौरागढ़ के गांव टुण्डी में जन्में धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में पीजी और एलएलबी की शिक्षा पूर्ण की है. धामी के अलावा परिवार में उनकी तीन बहन भी हैं

पौधा तुंहर द्वार’कार्यक्रम:वन विभाग द्वारा घर तक पहुंचाकर दिए जा रहे है निःशुल्क पौधे। व्हाटस ऐप के माध्यम से की जा सकती है पौधों की मांग

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में ‘पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 जून से पौध वितरण की शुरूआत हो गई है. इसका वितरण  जारी है. राज्य में वन विभाग द्वारा अब तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 12 लाख पौधों का वितरण किया जा चुका है.

छत्तीसगढ़ में 12 लाख पौधों का हो चुका वितरण

गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं. राज्य में पौध वितरण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी द्वारा सभी वन मंडलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख 34 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा. इनमें हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 67 लाख 36 हजार 598 पौधे, मनरेगा योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 53 लाख 16 हजार 302 पौधे, पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत 81 हजार 100 पौधे तथा अन्य योजना के अंतर्गत 6 लाख पौधों का वितरण शामिल हैं.

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन मंडलवार बिलासपुर में 2 लाख, मरवाही में 8 लाख 20 हजार, कोरबा में 3 लाख 25 हजार, कटघोरा में 01 लाख 50 हजार तथा रायगढ़ में 12 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा. वन मंडलवार धरमजयगढ़ में 5 लाख, जांजगीर-चांपा में 5 लाख, मुंगेली में 5 लाख और अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर में 6 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है. वन मंडलवार दुर्ग में 4 लाख 3 हजार, बालोद में एक लाख 40 हजार, राजनांदगांव में 10 लाख 70 हजार, खैरागढ़ में 5 लाख 14 हजार 893 तथा कवर्धा वन मंडल में 8 लाख 90 हजार 80 पौधों का वितरण किया जाएगा.

इसी तरह वन मंडलवार बस्तर में 12 लाख 5 हजार, अनु एवं वि. जगदलपुर में 3 लाख, दंतेवाड़ा में 3 लाख 40 हजार 86, सुकमा में 11 लाख 70 हजार तथा बीजापुर वन मंडल में 6 लाख 99 हजार 760 पौधों का वितरण किया जाएगा. वन मंडलवार कांकेर में 5 लाख 35 हजार 890, केशकाल में 3 लाख 94 हजार 264, कोण्डागांव में 4 लाख 13 हजार 574, नारायणपुर में 40 हजार, पूर्व भानुप्रतापपुर में 3 लाख 21 हजार 370 और पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 4 लाख 35 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा.

वन मंडलवार रायपुर में 10 लाख 94 हजार 755, बलौदाबाजार में एक लाख 50 हजार, महासमुंद में 15 लाख 75 हजार, गरियाबंद में 6 लाख, अनु. एवं वि. में दो लाख तथा धमतरी वन मंडल में 6 लाख 2 हजार 597 पौधों का वितरण किया जाएगा.

इसी तरह वन मंडलवार सरगुजा में 8 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सूरजपुर वन मंडल में 7 लाख 64 हजार 970, बलरामपुर में 16 लाख 54 हजार, कोरिया में 5 लाख 34 हजार 761, मनेन्द्रगढ़ में 6 लाख 40 हजार तथा जशपुर वन मंडल में 4 लाख 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा.

गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कारवाही 37 लाख के गांजे के साथ 37 आरोपी गिरफ्तार लग्जरीगाड़ियों से 750 किलो गांजा जब्त।

0

बस्तर। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है. इस मुहिम के तहत पुलिस ने 6 महीने में अब तक 37 आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही इनके पास से 750 किलो से अधिक गांजा अलग-अलग इलाकों से जब्त किया है

लग्जरी गाड़ियों से 750 किलो गांजा बरामद

बस्तर पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत 37 लाख 50 हजार रूपये है. साथ ही कई लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया है. आरोपियों के पास से 750 किलो से अधिक गांजा अलग-अलग इलाकों से जब्त किया गया है. ये गांजा तस्कर बड़े शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं.

दरअसल, बस्तर पुलिस को लगातार ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से गांजा तस्करी करने की शिकायत मिलती रहती है, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर 6 महीने में 750 किलो से अधिक गांजा अलग-अलग मामलों में जब्त किया है. साथ ही 37 आरोपियों को भी अपने हिरासत में लिया है, जिसमें अधिकतर आरोपी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के हैं.

गांजे के साथ पुलिस ने कई लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया है. बस्तर पुलिस लगातार अपनी सूचना तंत्रों को मजबूत करने का काम कर रही है, ताकि कोई भी गांजा तस्कर ओडिशा राज्य से बाहर ना ले जा सकें. साथ ही सभी थानों को अलर्ट कर रखा जाता है, जैसे ही मुखबिर से सूचना प्राप्त होती तत्काल ही नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जाती है. साथ ही तस्करों को धर दबोचा लिया जाता है.

मामले में सीएसपी हेमसागर सिदार का कहना है कि ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. गांजा तस्करों पर लगाम लगाने हम प्रयास कर रहे हैं.

ACB की छापेमारी में ADG जीपी सिंह के अलग-अलग ठिकानों से 10 करोड़ की सम्पत्ति का पर्दा फाश 2kg सोना जब्त ।

0

रायपुर। ACB पिछले तीन दिनों से ADG GP सिंह के घर में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. जीपी सिंह के सरकारी बंगले से लेकर अन्य 15 ठिकानों से करप्शन से भरे कई दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं. इनमें बेनामी संपत्ति समेत विदेशों में कई खातों का जिक्र है. तीसरे दिन की कार्रवाई में  10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति का खुलासा हुआ है. 2 किलो सोना समेत 16 लाख रूपये नगद बरामद किए गए हैं. 

10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति का खुलासा

पहले दिन की कार्रवाई में ACB को ADG GP सिंह के घर से बेशुमार दौलत के दस्तावेज मिले थे. 75 से अधिक बीमा पॉलिसी, बैंकों में जमा 1 करोड़ रुपए की गिनती, कई मकानों, जमीनों में निवेश के कागज भी मिले हैं. ACB को GP सिंह के घर से बैंकों में बेहिसाब खातों के पासबुक मिले हैं. इतना ही नहीं GP सिंह के घर से डेढ़ करोड रुपये के म्यूच्यूअल फंड और शेयर के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. ACB के मुताबिक फंड्स और शेयर के दस्तावेज में रकम कई करोड़ रुपए तक पहुंचने की जानकारी है. ओडिशा में संपत्ति, कंस्ट्रक्शन के काम में इस्तेमाल होने वाले आधा दर्जन वाहन, कई बैंक अकाउंट्स, 75 से अधिक बीमा पॉलिसी के सबूत मिले थे. इसके बाद गुरुवार शाम को जीपी सिंह पर FIR दर्ज की गई.

5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा

ACB को दूसरे दिन की कार्रवाई में वाहनों के कागजात भी मिले हैं. इसमें कंस्ट्रक्शन से जुड़े वाहन, मिक्सर मशीन, ट्रक और अन्य मशीन शामिल हैं. ACB की टीम संपत्ति, वाहनों, बैंक खाता, बीमा पॉलिसियों की तादाद देखकर हैरान है. कई बीमा पॉलिसी जीपी सिंह, उनकी पत्नी और उनके बेटे के नाम पर मिली है. इसकी संख्या बढ़ सकती है. इन पॉलिसी के प्रीमियम के रूप में ही लाखों रुपए सालाना बीमा कंपनियों को दिए जाते हैं. टीम बीमा कंपनियों से प्रिमियम का हिसाब-किताब ले रही है. दिनभर के जांच के बाद लगभग 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था.

बता दें कि गुरुवार सुबह 6 बजे ACB और EOW की जांच टीम जीपी सिंह के सरकारी बंगले में दाखिल हुई थी. करीब 75 घंटे की छापेमार कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद किए गए. ACB की टीम ने GP सिंह पर धारा 13 (1)बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत केस पंजीबद्ध किया था. इसके बाद जीपी सिंह के काली कमाई का परत दर परत खुलासा होते गए. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उन खातों की लिस्टिंग, पैसा कहां से आया किसने दिया, इन पहलुओं की जांच कर रही है. अब ये सारे दस्तावेज करोड़ों रुपये के काली कमाई की सबूत दे रहे हैं.

अब तक प्राप्त सम्पत्ति और निवेश संबंधित जानकारी विवरण

 कुल अचल संपत्ति- 22 

कुल बैंक खाता- 17

 कुल बीमा- 79

कुल म्युच्अलफंड और शेयर में निवेश- 69 

पोस्ट ऑफिस खाते- 29

एच.यु.एफ.- 2

 वाहन- 3

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश- 1 करोड़

स्वर्ण आभूषण- 2 किलो

कापी पेस्ट कम्पोजिंग बना रहा मंत्रियों को मुख्यमंत्री….

0

रायपुर। कितना भी एडवांस टेक्नोलाजी क्यों न आ जाए लेकिन कुछ सेंकड की मेहनत बचाने के लिए पोस्टर हो या होर्डिंग्स की डिजाइन,मैटर कंपोज करते वक्त एक शब्द टाइप कर दिया उसी को आगे बढ़ाने के लिए कापी कर दूसरी जगह पेस्ट कर देने के चलते कई मर्तबे बड़ी त्रुटि का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन जब यह सार्वजनिक रूप से बाहर आ जाता है तो भारी किरकिरी होती और यही कुछ पिछले दिनों में दो बार छग के मुख्यमंत्री के नाम पर हो रहा है। एक वैक्सीन पर्ची में भूपेश बघेल के साथ टी एस सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री अंकित कर दिया गया और अब एक अन्य कार्यक्रम के सिलसिले में लगे होर्डिंग्स की डिजाइन में एक अन्य मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को मुख्यमंत्री दर्शाया दिया गया। पूछताछ शुरू हुई तो आनन-फानन में टेकाम के फोटो के नीचे चिप्पी लगाकर मंत्री सहकारिता लिखा गया।
सिंहदेव को मुख्यमंत्री बतान वाले मामले की जांच जारी है। प्रशासन जारी हुए सर्टिफिकेट वापस ले रहा है। अधिकारी पर गाज गिर चुकी है। इस बीच राजधानी रायपुर में एपेक्स बैंक मुख्यालय के सामने लगे एक होर्डिंग ने विवाद को हवा दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के दिन बैंक मेें आयोजित एक संगोष्ठी के लिए लगे इस होर्डिंग में सात नेताओं की तस्वीर लगी है। पहली तस्वीर सीएम भूपेश बघेल की है। इस तस्वीर के नीचे नाम और मुख्यमंत्री छग शासन लिखा है। उसी अनुपात की दूसरी तस्वीर में डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की तस्वीर है। उसके नीचे नाम के साथ लिखा है मुख्यमंत्री छग शासन। तीसरी लेकिन थोड़ी छोटी तस्वीर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक, रायपुर के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर की है। उसके बाद अशोक अग्रवाल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, झुनमुन गुप्ता और रविंद्र सिंह भाटिया का है। शनिवार को उस मार्ग से गुजरने वाले और संगोष्ठी में पहुंचे लोगों ने यह पोस्टर और दो-दो मुख्यमंत्री का नाम एक साथ देखा तो पूछताछ शुरू हुई। बैंक प्रबंधन को गलती का एहसास हुआ तो आनन-फानन में होर्डिंग पर डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के नाम के नीचे एक चिप्पी लगाकर सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लिख दिया।  

छत्तीसगढ़: रायगढ़; जिले में नए एसपी अभिषेक मीणा ने संभाली कमान*

0

रायगढ़ पुलिस की ‘कप्तानी’ आज से एसपी अभिषेक मीणा ने सम्हाल ली है। पुलिस ऑफिस में महकमे की ओर से नए एसपी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
एसपी अभिषेक मीणा के स्वागत के लिए महकमे के सभी अफसर पुलिस ऑफिस में मौजूद थे। एसपी अभिषेक मीणा ने को सबसे सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद एसपी अभिषेक मीणा ने सभी से परिचय प्राप्त किया। विभागीय रूप से जिम्मेदारी सम्हालने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने मीडिया से भी औपचारिक मुलाकात की। रायगढ़ जिले को एक चुनौतीपूर्ण जिला मानते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को सुरक्षित माहौल देने के साथ, अपराध पर हर तरीके से लगाम लगाना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार होगा। रायगढ़ एक बड़ा औद्योगिक जिला है जहां सड़क हादसों के बढ़ते मामलों पर प्रेस के सवाल पर एसपी मीणा ने बताया कि कोरबा जिले में भी हादसों को रोकने जो प्रयास और उपाय किए गए थे, उनको यहां भी लागू किया जाएगा।
रायगढ़ में लोगों को बेहतर पुलिसिंग देने को लेकर पूरा महकमा कटिबद्ध रहेगा, ऐसा दावा एसपी अभिषेक मीणा ने किया है। राजनीतिक लिहाज से रायगढ़ में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक और मंत्री हैं, ऐसे में राजनीतिक महत्व का खास तौर पर सामंजस्य भी एक बड़ी चुनौती होगी, जिस पर एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। पुलिस का काम लोगों को सुरक्षित माहौल देना जिसे लेकर ही पूरा फोकस रहेगा।

भारत माता चौक के पास कार ने मारी दूध वाहन को ठोकर, ड्राइवर की मौत

0

रायपुर। भगत सिंह चौक से शंकर नगर की तरफ आ रहे देवभोग दूध वाहन को कार ने जोरदार ठोकर मार दी, इस हादसे में दुध वाहन के ड्राइवर की वाहन के नीचे दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैरेट में रखा दुध सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 
देवभोग दूध की जगह-जगह सप्लाई करने के लिए भगत सिंह चौक से शंकर नगर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसने दूध वाहन को जोरदार टक्कर मारी। दुग्ध वाहन के चालक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि दूध का वाहन पलट गया और गाड़ी के नीचे दबने से वाहन चालक वासु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।