Home Blog Page 29

बलरामपुर में जिले नदी में डूबने से हुआ हादसा 3 बच्चों की मौत…

0

बलरामपुर। जिले के चनान नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। गोताखोर की टीम ने तीनों बच्चों का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव का मामला है।

बताया जा है कि तीनों बच्चे नवाडीह गांव नहाने के लिए नदी गए थे। वहीं नदी के तेज बहाव में तीनों बच्चे एक-एक कर बह गए। बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों मासूम डूब गए। नदी में तीन बच्चों के डूबने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोताखोर की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं एक-एक कर तीनों की लाश बरामद किया। मौत की से गांव में मातम पसर गया।

ब्रेकिंग न्यूज़ सेक्स रैकेट: मकान में चल रहा था देह व्यापार, 12 महिलाओं समेत 28 गिरफ्तार

0

नोएडा. सेक्टर 51 में बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. तीन मंजिला मकान में चल रहे देह व्यापार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम ने छापेमारी कर 16 पुरुष और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है. इनमें रैकेट का संचालक और संचालिका भी शामिल है.

सेक्टर-49 थाने की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर-51 के एक मकान में छापेमारी कर बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. यह मकान एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है. यहां कुल 27 कमरे और एक किचन है. पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी कर 16 पुरुषों और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया. पुरुषों में एक संचालक और दो कर्मचारी हैं और महिलाओं में एक संचालिका है.

पुलिस के अनुसार अधिकतर महिलाएं दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा की है. वहीं पुरुष दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और बिहार के रहने वाले हैं. एडीसीपी ने बताया कि यहां कमरों की बुकिंग कर सेक्स रैकेट चलाया जाता था. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार संचालक की पहचान दक्षिणपुरी नई दिल्ली निवासी रमेश और संचालिका सेक्टर-53 निवासी है.

ब्रेकिंग न्यूज़: इस आईजी का हुआ तबादला, देखिए आदेश की कॉपी

0

रायपुर। प्रदेश में आईजी स्तर के अधिकारी का तबादला हुआ है. जारी आदेश के मुताबिक, सरगुजा आईजी आरपी साय को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है.

वहीं बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी को उनके वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

देखिए आदेश की कॉपी-

कार में गुप्त चेम्बर बनाकर, कर रहे थे अवैध चांदी की सिल्ली व आभूषण की तस्करी

0

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना व चैकी प्रभारियों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार क्रमांक MP 07 CJ 5069 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जो सामान्य रूप से वाहनो नही होता है। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के सिल्ली 69 नग, चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी की सिल्ली अलग-अलग आकार एवं वजन का 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/- रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। गौरव शल्या से चांदी का कच्चा सिल्ली व चांदी के ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने बताया कि फतेहाबाद से 100 किलो ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) लेकर बिक्री करने उडीसा जाना व उडीसा में बी.जू. ज्वेलरी शाॅप सम्बलपुर ओडिशा में चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्चा सिल्ली को लेकर आना बताया। पुलिस की टीम द्वारा गौरव शल्या से चांदी की कच्चा सिल्ली, नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। चांदी की कच्चा सिल्ली, चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना से नगदी 5,78,900 रूपये, चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये व 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/- रूपये, नगदी रकम 5,78,900/- रूपये एवं वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं प्रभारी अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चंद्रकांत साहू आर. चितरंजन प्रधान, श्रीकांत भोई, विजय चंद्राकर, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, मनोहर साहू, जैकी प्रधान व सरोज बारिक द्वारा की गई है।

आरोपी:-
01. गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।
02. संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।

जप्त सामग्री:-
01. 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/- रूपये।
02. चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये।
03. नगदी रकम 5,78,900 रूपये
04. वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये।

वनमंत्री श्री अकबर ने मगरवाड़ा गांव में किया नए पंचायत भवन का भूमिपूजन

0

रायपुर, कबीरधाम जिले के आदिवासी व बैगा बहुल बोडला विकासखण्ड के बड़े वनांचल ग्राम मगरवाड़ा को अब शीघ्र ही पंचायत नया भवन भवन मिलेगा। वन, मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज मगरवाड़ा पंचायत के नए ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। यहां का पंचायत भवन जर्जर हो गया था। ग्रामीणों द्वारा यहां नए पंचायत भवन बनाने की मांग काफी लम्बे समय से की जा रही थी।     इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने किसान श्री कन्हैया सिंह पंद्राम द्वारा लगाए गए नेट सेफ बागवानी पौधा का निरीक्षण भी किया। उन्होने श्री कन्हैया की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों को नगद फसल लेने और उद्यानकी खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाए ंसंचालित की जा  रही है। कृषि और उद्यानिकी अधिकारियों को किसानों से संपर्क बनाकर विशेष परीक्षण और मार्गदर्शन भी दिए जा रहे है। उन्होने नेट सेफ बागवानी के निरीक्षण के बाद किसानों को कोदो बीच का भी वितरण किया। इस अवसर पर बोडला जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रभाती मरकाम एवं श्री नीलकंठ चंन्द्रवंशी, कलीम खान, ग्राम पंचायत सरपंच श्री आनंद कुमार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री प्रमोद लुनिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने जनदर्शन में सुनी लोगों की फरियाद

0

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से  लोगों से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों से आये आम नागरिकों से आवेदन लिए और नियमानुसार आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

चोरी की शिकायत,FIR दर्ज नहीं करने पर आईजी ने टीआई को दी ऐसी सजा,

0

बिलासपुर। चोरी की शिकायत करने के बाद भी थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया. इस लापरवाही पर बिलासपुर आईजी ने हरदीबाजार थाना प्रभारी को निलंबित करने के साथ उसकी एक वेतन वृद्धि रोकने का भी आदेश दिया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मचा हुआ है.

बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धतूरा, हरदीबाजार निवासी हनुमान सिंह नैतिक ने 27 दिसंबर 2020 को चोरी होने की शिकायत लेकर हरदीबाजार थाना पहुंचा था. लेकिन थाना में न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही पावती दी गई. कुछ दिनों बाद सुनसान जगहों से टूटा हुआ टीवी, फ्रीज मिलने से थाना स्टाफ मौके पर भी गया, लेकिन इसके बाद भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई

प्रार्थी की शिकायत पर आईजी डांगी ने कोरबा एसपी से मामले की जांच कर रिपोर्ट करने निर्देश दिए. जांच में प्रार्थी की शिकायत सही पाई गई, जिससे छह माह बाद मामले में एफआईआर दर्ज किया गया. इसके साथ ही जांच में थाना प्रभारी की लापरवाही भी पाई गई. इस पर आईजी ने निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय को निलंबित करने के साथ एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया.

मंत्री मो.अकबर ने 786 महिलाओं को दिया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 5-5 हजार रुपए का स्वेच्छानुदान

0

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने महिलाओं की मदद की है. 786 महिलाओं के लिए सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इन महिलाओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपए सहायता प्रदान की जा रही है. कवर्धा के विधायक एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन महिलाओं के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से यह राशि जारी करने का निर्णय लिया था. अब संबंधित हितग्राहियों के लिए राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है.

26 पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, इन पार्षदों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप,,

0

अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में 26 पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन पार्षदों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था. पुलिस की कार्रवाई के बाद पार्षदों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत प्रदान की गई.

पुलिस कार्रवाई में जिन पार्षदों को गिरफ्तार किया गया वे सभी आम आदमी पार्टी से संबद्ध हैं. आम आदमी पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष महेंद्र नवाडिया ने कहा कि पुलिस ने 26 जून को हमारे पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. 48 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन जनरल बोर्ड मीटिंग से पहले पार्षदों को गिरफ्तार करने लगे, क्योंकि एनपीएसएस चुनाव में हुई गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

गुजरात के सूरत में हुई कार्रवाई की धनक दिल्ली तक सुनाई दी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने लिखा है कि जैसे -जैसे आम आदमी पार्टी का का परिवार बढ़ रहा है, बीजेपी बौखला गई है. उसी बौखलाहट में सूरत के 27 काउंसलर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कराया जा रहा है.

कोचिंग क्लास भी अब होंगे शुरू,मिली अनुमति

0

रायपुर। लंबे समय बाद रायपुर में कोविड नियमों के तहत कोचिंग क्लासेस शुरू करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन सभी स्कूल, कॉलेज, स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे।


रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोचिंग क्लास खोलने के आदेश दे दिये है। जारी निर्देश के मुताबिक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ या एक समय में 50 छात्रों की संख्या के साथ कोचिंग क्लास खोले  जा सकेंगे। कोचिंग सुबह 8 बजे से खोले जा सकेंगे। कोचिंग क्लास के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। मास्क व व सोशल डिस्टेंशिंग का पालन अनिवार्य है। जिन बच्चों को क्लासेस में सीधे न पढ़ पाने के कारण परेशानी हो रही थी उन्हे बड़ी राहत मिलेगी,लेकिन प्रशासन ने इसके साथ यह भी चेता दिया है कि यदि नियमों का पालन न हो हुआ को कोचिंग सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।