रायपुर. सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को पुलिस मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी वीरेंद्र तोमर की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस कस्टडी में बनियान और लोअर में नजर आया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर में विकास का नया अध्याय, 61 करोड़ की सीएसआर राशि से बदल रही तस्वीर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पहली बार जिले को 61 करोड़ रुपये की सीएसआर फंडिंग प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है।
करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने जशपुर की जनता से वादा किया था कि जिले के विकास का ऐतिहासिक रोडमैप तैयार किया जाएगा। अब यह वादा हकीकत में बदल रहा है।
—
आधुनिक अस्पताल से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
जशपुर के लिए सबसे बड़ी सौगात के रूप में 35 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है।
रायगढ़ रोड स्थित कल्याण आश्रम परिसर में निर्माणाधीन स्व. जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का कार्य तेजी से जारी है।
इस अस्पताल को संचालित करने की जिम्मेदारी वनवासी कल्याण आश्रम को सौंपी गई है।
निर्माण कार्य पर 17 करोड़ रुपये और अत्याधुनिक उपकरणों व संसाधनों की व्यवस्था पर 18 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
2026 तक यह अस्पताल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, आईसीयू, आईसीसीयू, डायलिसिस और आपातकालीन चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल शुरू होने के बाद जिले के लोगों को उपचार के लिए अब रायपुर, अंबिकापुर या रांची जैसे दूरस्थ शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
—
तीरंदाजी केंद्र से निखरेगी आदिवासी प्रतिभा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में एनटीपीसी के सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपये की लागत से सन्ना में आवासीय तीरंदाजी केंद्र की स्थापना की जा रही है।
यह केंद्र न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारेगा, बल्कि दिवंगत कुमार दिलीप सिंह जूदेव के उस सपने को भी साकार करेगा जिसमें उन्होंने पहाड़ी कोरवा समुदाय की पारंपरिक धनुर्विद्या को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कल्पना की थी।
इस अत्याधुनिक केंद्र में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों और संसाधनों की सुविधा उपलब्ध होगी।
वर्तमान में जिले में खनिज न्यास निधि के सहयोग से संचालित एकलव्य अकादमी के विस्तार के रूप में यह केंद्र कार्य करेगा।
—
शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएसपीटीसीएल के सीएसआर फंड से 6 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि से आठ नए स्कूल भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
इनमें फरसाबहार ब्लॉक के पंडरीपानी, गारीघाट, कंदईबहार, कांसाबेल ब्लॉक के बांसबहार, कुनकुरी ब्लॉक के गिनाबहार और लोधमा, बगीचा ब्लॉक के टटकेला तथा दुलदुला शामिल हैं।
इन भवनों के तैयार हो जाने से ग्रामीण छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षण वातावरण मिलेगा।
—
मुख्यमंत्री का विज़न — “विकसित और आत्मनिर्भर जशपुर”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जशपुर के विकास को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दोनों है।
उनके अनुसार, “हमारा लक्ष्य है कि जशपुर अब किसी क्षेत्र में पीछे न रहे। स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के माध्यम से जिले को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।”
सीएसआर फंड से चल रही ये परियोजनाएं न केवल जशपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि जिले की पहचान को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर अब तेजी से ‘विकास की दिशा में आत्मनिर्भर जिले’ के रूप में उभर रहा है।
बेटिंग एप 777 एक्सचेंज से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते यश ईलेक्ट्रानिक का संचालक सटोरिया संजय करमचंदानी गिरफ्तार
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में दिनांक 01.10.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत बनियापारा गुरूकृपा काम्पलेक्स स्थित यश ईलेक्ट्रानिक का संचालक अपने दुकान में महिला वर्ल्ड कप के न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान में जाकर दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम संजय करमचंदानी होना बताने के साथ ही स्वयं को दुकान का संचालक होना भी बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा महिला वर्ल्ड कप के न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया मैच के दौरान बेटिंग एप 777 एक्सचेंज के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी संजय करमचंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 5000/-रू, 03 नग एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस कीमती लगभग 45,000/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 4(क) सार्वजनिक द्वयुत अधि0, छ0ग0 संशोधन अधिनियम 1976 तथा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – संजय करमचंदानी पिता अशोक करमचंदानी उम्र 43 साल स्थायी पता गुरूनानक वार्ड झूलेलाल मंदिर के सामने वाली गली कटनी थाना सिटी कोतवाली जिला कटनी म0प्र0। हाल पता – वृंदावन कॉलोनी कोहका रोड तुलसी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। *कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम तथा थाना तिल्दा नेवरा से उपनिरीक्षक अरूण कुमार भोई तथा प्र.आर. राजेश सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
माद क पदार्थों की तस्करी एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर एवं सी एस पी अटल नगर नया रायपुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गोबरा नवापारा दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में दिनांक 24 .7.25 को थाना गोबरा नवापारा में आरोपी कृषि उपज मंडी के सामने नवागांव में एक सफेद रंग की थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबिर के बताए गये स्थान कृषि उपज मंडी के सामने नवागांव पर जाकर रेड करवाई कर आरोपी को पड़कर आरोपी के कब्जे से 1.50 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमती 10,000 को जप्त कर थाना गोबरा नवापारा में लाकर अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 285/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी का नाम _ घसिया राम साहू पिता धीराजी उम्र 75 साल साकिन धुमा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी छ.ग*

उक्त रेड कार्यवाही मे थाना गोबरा नवापारा से सउनि शाबिर अली, प्रआर 901 रंजित साहु, आर. 467 हुलास साहू, आर. कशान रजा एवं पेट्रोलिंग स्टाप का विशेष योगदान रहा
आत्मानंद स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
सरगुजा। सरगुजा में फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं के द्वारा हुड़दंग करने और गाड़ियों के जरिए स्टंट करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अब इस मामले को लेकर न सिर्फ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है, बल्कि पुलिस विभाग ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही शहर की सडकों पर हाथों में शराब की बोतल लेकर खतरनाक तरीके से गाड़ियों में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था तस्दीक करने पर पता चला कि ये बतौली आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्र छात्राएं हैं जो फेयरवेल पार्टी के बाद लगातार हुड़दंग कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने 11 छात्र-छात्राओं को तत्काल निलंबित करते हुए उनके अभिभावकों से भी स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि,अगर जवाब संतोषप्रद नहीं हुआ तो इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है।
*Big Breaking news:-के.सी. वेणुगोपाल से मिले अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में हार को लेकर हुआ मंथन*
रायपुर:- सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अमितेश शुक्ल ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के परिणामों में कांग्रेस की हार को लेकर विस्तृत चर्चा की। उनकी बात को वेणुगोपाल जी ने ध्यान से सुना।

RAIPUR CRIME: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर राजधानी पुलिस का शिकंजा……
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर =थाना कोतवाली बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।*
आरोपियों के कब्जे से कुल 290 नग नाईट्रोसनटेन प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 22 (ग) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक पास 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है तथा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जिसान रजा एवं शेख ईनायत निवासी कोतवाली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसनटेन रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 290 नग नाईट्रोसनटेन प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, बिक्री रकम 1,100/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 22(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*(1) जिसान रजा पिता अब्दूल गनी रिजवी उम्र 22 साल निवासी कालीबाडी चौक रायपुर।*
*(2) शेख इनायत पिता शेख सफी उम्र 24 साल निवासी बैरन बाजार फौव्वारा चौक रायपुर।*
*कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, आर. आशीष राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू तथा थाना कोतवाली से सउनि सोनप्रसाद राजेत्री, आर. सुमित वर्मा एवं कसन रजा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटा, 25 फीट हवा में उछली युवक की बॉडी,मौके पर ही मौत।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ बालोद। जिले में अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुर्दी गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक ट्रैक्टर के टायर का डिस्क बदलते समय टायर फट गया. इस दौरान डिस्क बदल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसने भी यह घटना देखा वह स्तब्ध रह गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अर्जुंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकरी के मुताबिक मृतक का नाम तुलेश मानिकपुरी (उम्र 25 साल) पिता गयादास मानिकपुरी है जो कि कोंगनी गांव का रहने वाला था. आज वह ट्रैक्टर के ट्रॉली के पिछले चक्के का डिस्क खराब होने के चलते उसे बनाने के लिए अपने गांव कोंगनी से ग्राम कुर्दी आया हुआ था. जहां देवांगन ऑटो पार्ट्स में वह खुद ही डिस्क को चेंज करने के लिए टायर से बोल्ट खोल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के तुलेश टायर में लगे तीन बोल्ट खोल चुका था लेकिन टायर से हवा नहीं निकाले जाने की वजह से अचानक टायर फट गया और टायर में मौजूद हवा के तेज प्रेशर की वजह से तुलेश 25 फीट ऊपर उछलकर नीचे आ गिर गया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित गई. मौके पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची अर्जुंदा पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा है।
2024:लोकसभा चुनाव में इन चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस, भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस प्रभारी पायलट ने कह दी ये बात…
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का का बड़ा बयान सामने आया है. रजनी पाटिल ने साफ कर दिया है कि, लोकसभा चुनाव में नए और अनुभवी चेहरे पर पार्टी दांव खेलेगी. सबसे ज़्यादा जीतने वाले चेहरे पर हमारी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही सचिन पायलट ने भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी साफ कर दिया है

बैठक को लेकर रजनी पाटिल ने बताया कि, सभी लोकसभा क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी. सभी ने अपनी-अपनी बात सामने रखी है. सभी के मन की बात जानना जरूरी था. लगा नहीं था कि चुनाव में हार होगी, इसलिए सुनना जरूरी था.
वहीं सचिन पायलट ने बैठक को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा, प्रमुख नेताओं से खुले माहौल में चर्चा की है. यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है. वोट प्रतिशत हमारा बराबर रहा है. नए और अनुभवी चहरों पर पार्टी दांव खेलेगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने को लेकर पायलट ने कहा, इसका निर्णय सीईसी लेगा. सबसे बेहतर और सबसे टिकाऊ प्रत्याशी निकल कर आएं. चुनाव हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं और चुनाव में हार जीत चलती रहती है.
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के साथ आरोपी सज्जाद हुसैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 20.01.2024 थाना डी.डी.नगर क्षेत्रंातर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी को।आरोपी के कब्जे से कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 तथा 111 नग वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप किया गया है जप्त।
घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/06/जी वी/4652 को भी किया गया है जप्त।जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,50,000/- रूपये।*आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा 21(सी) एवं 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 19.01.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में एक व्यक्ति सवार था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सज्जाद हुसैन निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में नाईट्रोसन-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखने के संबंध में सभी से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।जिस पर आरोपी सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, 111 नग वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन ह्यूण्डई कार क्रमांक सी जी/06/जी वी/4625 जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा 21(सी) एवं 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।*गिरफ्तार आरोपी – सज्जाद हुसैन पिता जरीफ हुसेन उम्र 34 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस-02 मकान न सी-705 थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।*
*कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चंद्रा, उनि सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, कमल धनगर तथा थाना डी.डी. नगर से स.उ . नि. नवरंग लाल, प्र.आर. महेश्वर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*









