Home Blog Page 31

Delta Plus…इस डेडली वेरिएंट से लड़ने के लिए हम कितने तैयार हैं?

0

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अब काफी हद तक कम हो गया है। नए मामलों की संख्या भी घटी है, वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज़ हुई है, लेकिन इस सबके बीच अब एक और नई मुसीबत सामने आ गई है, जो पहले ज्यादा डेंजरस है। जी हां हम बात कर रहे हैं कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट की, जिसके मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भले इसके मरीज अभी नहीं मिले हैं, लेकिन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट कितना खतरनाक है? इस वेरिएंट से लड़ने के लिए हम कितने तैयार हैं? क्या डेल्टा प्लस वेरिएंट पर वैक्सीन कारगर है? सवाल ये भी कि नई आफत से कैसे बचा जाए?

जी हां छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। केसेस के मामले में महाराष्ट्र पहले जबकि मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। दोनों राज्यों में इस नए वेरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सरकार ने एहतियातन अंतर्राज्यीय सीमाओँ पर आवाजाही पर कड़ी नजर और जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का फोकस अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने पर है। जानकारों के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट और संभावित तीसरी लहर से निपटने का टीकाकरण के अलावा कोई दूसरा हथियार अभी नहीं है। राज्य में इसके लिए अलग आइसोलेशन सेंटर भी बनाने की बात हो रही है।

सबसे जरूरी बात ये है कि राज्य में अभी डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की पहचान ही नहीं हो रही, इसकी बड़ी वजह जिनोम सिक्वेंसिंग का नहीं होना है। दरअसल राज्य में अब तक बायो सेफ्टी लैब-3 ही स्थापित नहीं हो पाई है। जबकि विशेषज्ञों ने पिछले साल ही इसकी जरुरत बता दी थी। चिंता की बात ये है कि अब तक बीएसएल-3 का प्रस्ताव ही तैयार हो पाया है। इसके अलावा डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की पहचान के लिये जरूरी है कि अधिक से अधिक सैंपलों की जांच RTPCR पद्धति से हो, जबकि राज्य में 80 फीससी सैंपलों की जांच एंटीजन टेस्ट किट से हो रही है।

चिंता की बात ये भी है कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ आते हैं और बस स्टैंड से टेस्ट कैंप ही हट गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर अब बीजेपी ने सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस कह रही है कि सरकार हर खतरे से निपटने के लिये तैयार है।

जानकार बता रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है डेल्टा प्लस, खतरनाक वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है कि हम कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना बेहद जरूरी है। जब तक वायरस का एक भी अंश जिंदा है हमें सावधानी बरतनी होगी।

धोखाधड़ी फर्जी कॉल सेंटर मैं पुलिस ने मारा छापा,82 आरोपी गिरफ्तार

0

नई दिल्ली: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है. यहां पर पुलिस का छापा पड़ा है, जिसमें 82  लोग गिरफ्तार हुए हैं. जगतपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने बीती रात एक बड़े फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारा. इस छापे में पुलिस ने कई महिलाओं समेत 82 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं कई बरामदगियां भी हुई हैं. 

जानकारी है कि इस कार्रवाई में पुलिस ने 64 लाख रुपये कैश, 93 लैपटॉप और कई कम्प्यूटर बरामद किए हैं. 


ये फर्जी कॉल सेंटर चला रहे लोग ऐमज़ॉन कंपनी के अफसर बनकर अमेरिका में ऐमज़ॉन के ग्राहकों के साथ ठगी करते थे और उनसे ऑनलाइन पैसा मंगाते थे. 

कॉल सेंटर मनु सिंह तंवर चला रहा था. मनु फिलहाल एक मर्डर केस में जेल में है. उसके शराब के ठेके भी हैं. उसे सितंबर 2020 में गुरुग्राम पुलिस ने भी फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

निगम में किए गए काम का पैसा मांगने पर कर आरोपी द्वारा चाकू से हमला,आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज।

0

रायपुर: निगम में किय काम का पैसा दिलाने कहने पर आरोपी ने नाबालिग के पेट में धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की शिकायत डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मटकोडवापारा चंगोराभाठा निवासी कबीर ध्रुव 17 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 24 जून को रात 8.30 बजे अपनी बहन के घर जा रहा था।

तभी मटकोडवापारा सांस्कृतिक भवन के पास मोहल्ले में रहने वाला जीतु मरावी 22 वर्ष मिला जिसे निगम में कराये गए तीन माह तक काम के पैसा दिलाने कहने पर आरोपी ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे कोई धारदार औजार से पेट में मारकर चोट पहुंचाया।

जिससे पेट से खुन निकलने लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

जशपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डोडक़ाचैरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह कर डंडा से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी लक्ष्मीनारायण भगत 45 वर्ष 21 जून की रात अपनी पत्नी सावित्री बाई 39 वर्ष के साथ बैठकर शराब पिया। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

जिससे आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए डंडा से पीट पीटकर हत्या कर दी। आसपड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गांजा तस्करी वैन, सब्जी ढोने वाले गाड़ी में गांजा रायपुर में 56 लाख का गांजा बरामद लग्जरी कार में भी हो रही थी स्मगलिंग; 7 गिरफ्तार

0

रायपुर की पुलिस को गुरुवार को नशे के सामान की तस्करी के मामले में कामयाबी मिली। दो अलग-अलग मामलों में कुल 8 क्विंटल गांजा मिला है। एक क्विंटल गांजे की मार्केट वैल्यू करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। 56 लाख रुपए का गांजा जब्त करने में रायपुर पुलिस को काबयाबी मिली है। 1 क्विंटल गांजा मंदिर हसौद की टीम ने पकड़ा, जबकि 7 क्विंटल गांजा एक लावारिस ट्रक से मिला है। पुलिस की चेकिंग देखकर इसका ड्राइवर फरार हो चुका था।

MP ले जा रहे थे स्मगलिंग का माल
मंदिर हसौद पुलिस को खबर मिली की 2 गाड़ियांे में कुछ लड़के गांजा लेकर ओडिशा से रवाना हुए हैं। 7 तस्करों की टीम MP जा रही थी। मुखबीर से मिले इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने इन्हें मंदिर हसौद इलाके में रोका। पुलिस ने देखा कि सब्जी ले जाने वाले पिकअप वाहन के ट्रेलर के नीचे बॉक्स बनाकर गांजे के पैकेट छुपाए गए थे। एक अर्टिगा कार के डिग्गी में भी गांजे के पैकेट मिले। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वो इसे MP लेकर जा रहे थे। पुलिस ने संतोष पाल, भरत गुप्ता, त्रिलोचन बाघ, लक्ष्यपति साहू, लक्ष्मीकांत मोहरे, सदानंद भोई और लुरपराज प्रधान नाम के युवकों को पकड़ा है। इनमंे संतोष और भरत दुर्ग व कांकेर के रहने वाले बाकि के सभी ओडिशा के निवासी हैं। इनके पूरे रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनके पास से 1 क्विंटल गांजा मिला।

दूसरी कार्रवाई सरस्वती नगर थाना इलाके में हुई। CSP अंकिता शर्मा के साथ थाने की टीम यहां से गुजर रही गाड़ियों की तलाशी ले रहीं थीं। इस बीच टीम को एक ट्रक मिला। ये वाहन लावारिस हालत में था। पुलिस अफसरों को शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली गई। इस ट्रक में नमक भरा हुआ था। नमक की बोरियों के बीच 7 क्विंटल गांजा मिला। ये ट्रक महाराष्ट्र का था अब इसके मालिक और ड्राइवर का पता पुलिस लगा रही है।

COVID वैक्सीन लगवाने पर बदले में मिलेंगे शक्कर, कुकर, रेनकोट, छतरी और प्रेस मशीन जैसे गिफ्ट

0

राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए अब वार्ड पार्षदों ने वार्ड में पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए अब वार्ड वासियों को लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

रायपुर. राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए अब वार्ड पार्षदों ने वार्ड में पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए अब वार्ड वासियों को लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं, ताकि लोग कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए खुद से आगे आएं। वार्ड के पार्षद गरीबों को वैक्सीन लगाने के बाद उसकी पर्ची दिखाने पर एक किलो शक्कर बांटने का निर्णय लिया है। एक पार्षद ने तो कुकर, रेनकोट, छतरी और कपड़े प्रेस करने के लिए प्रेस मशीन बांटने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया और वार्ड में इसका प्रचार-प्रसार शुरू भी कर दिया गया है।

वार्ड 43 के लोगों को एक किलो शक्कर मुफ्त
महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल ने बकायदा सोशल मीडिया पर लोगों से निवेदन करते हुए प्रचार करना शुरू कर दिया है कि अग्रसेन कॉलेज गोवर्धन चौक, खो-खो पारा स्वास्थ्य केंद्र में जो भी बीपीएल कार्ड धारक कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी पर्ची दिखाएग, उसे निशुल्क प्रोत्साहन स्वरूप एक किलो शक्कर दिया जाएगा। यह लाभ सिर्फ रविवार, सोमवार और मंगलवार तक ही वैक्सीन लगवाने वालों को दिया जाएगा।

वार्ड 28 में कुकर, प्रेस मशीन देने का ऐलान
जोन दो के अध्यक्ष और शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद हरदीप सिंह होरा बंटी ने तो इससे आगे बढ़कर टीका लगाएं, उपहार पाएं की तर्ज पर सोशल मीडिया में प्रचार करना शुरू कर दिया है। वार्ड के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर पांच किलो का एक कुकर, एक कपड़े प्रेस करने वाला प्रेस मशीन, रेनकोट और छतरी देने का ऐलान किया है। इन दोनों पार्षदों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अभी लोगों में भ्रम है। जिसे दूर करना बेहद जरूरी है, तभी हम वार्ड सहित राजधानी में कोरोना संक्रमण से जंग जीत पाएंगे।

सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले वार्ड में 10 लाख के कार्य
चार दिन पहले महापौर एजाज ढेबर ने कांग्रेस-भाजपा पार्षदों की बैठक में ऐलान किया था कि जिस पार्षद के वार्ड सबसे अधिक वैक्सीनेशन होगा उनके वार्ड में महापौर निधि से 10 लाख रुपए तक के विकार्य काराएं जाएंगे। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले पार्षद के वार्ड में 8 और पांच लाख तक विकास कार्य कराएं जाएंगे।

अल्पसंख्यक क्षेत्र वाले वार्ड में कम प्रतिशत
दरअसल चार दिन पहले निगम मुख्यालय में हुई बैठक में पार्षदों को रिपोर्ट दी गई थी, उसमें अल्पसंख्यक क्षेत्र वाले वार्ड में वैक्सीनेशन का प्रतिशत बहुत कम था। किसी के वार्ड में 10 तो किसी के 25 तो किसी के वार्ड में 27 प्रतिशत ही था। इसके बाद बैठक में ही कुछ पार्षदों ने ऐलान कर दिया था कि जो लोग वैक्सीन लगाने के बाद पर्ची दिखाएगा उसे एक शक्कर दिया जाएगा। तो किसी ने अपने वार्ड के गरीबी रेखा के नीचे वालों को राशन दुकान से राशन दिया।

नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वार्डों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। यदि कोईपार्षद अपने वार्ड के लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद उपहार स्वरूप कुछ गिफ्ट दे रहे हैं तो अच्छी बात है। मैंने खुद सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराने वाले पार्षद के वार्ड में 10 लाख तक के कार्य महापौर निधि से कराने की घोषणा की है।

भूपेश बघेल सरकार को घेरेगी बीजेपी,मॉनसून सत्र में इन मुद्दों पर

0

विपक्ष की बैठक में धान, किसान, बेरजगारी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षक भर्ती में देरी, कानून व्यवस्था, टीकाकरण की धीमी रफ्तार, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की गई.

जुलाई के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र संभावित है. मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पर हुई विधायक दल की बैठक में लंबी चर्चा के बाद एक दर्जन से अधिक मुद्दों पर स्थगन, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की तैयारी की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में हुई बैठक में धान, किसान, बेरजगारी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षक भर्ती में देरी, कानून व्यवस्था, टीकाकरण की धीमी रफ्तार, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की गई. बैठक में केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक ले जाने की भी रणनीति तय की गई.

सरकार की लापरवाही से केंद्र को लौट गए 800 करोड़

बैठक के बाद मीडिया से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. सरकार केंद्रीय योजनाओं में भी गड़बड़ी कर रही है. ऐसे मुद्दों को आने वाले दिनों में उठाएंगे. सरकार की विफलता को जनता के बीच लेकर जाने की रणनीति बनी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ढाई सालों में असफल रही है, केंद्र की राशि से राज्य की फ्लैगशिप योजना चलाई जा रही है. जल जीवन योजना की 7 हजार करोड़ की पहली किस्त केंद्र सरकार ने जारी की, लेकिन भूपेश सरकार यहां ऐसे फोटो प्रकाशित करवा रही है, जैसे राज्य की योजना हो. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में गरीबों के 6 लाख आवास बनने थे, लेकिन राज्य की लापरवाही से केन्द्र की 800 करोड़ की राशि लौट गई. वहीं सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी पर कहा कि इस योजना की राशि के लिए स्टेट बजट में कोई प्रावधान नहीं. भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक फैला हुआ है. जनता सरकार से नाराज है. अरबों रुपये का धान सड़ रहा है. सरकार कैप कवर तक की व्यवस्था नहीं कर पाई है. समितियों में काम करने वाले लोग इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं. हाईकोर्ट ने सरकार को गोबर तक कह दिया. इस सरकार की छवि कैसी बन रही है – जनता देख रही है. डेवलपमेंट नाम की चिड़िया होती है ये लोग भूल गए हैं.

इन प्रमुख मुद्दों पर बीजेपी घेरेगी सरकार को

धान खरीदी के बाद राजीव गांधी न्याय योजना का भुगतान न होना।
धान की खेती को बढ़ावा देने के बदले बबूल की खेती के लिए प्रोत्साहित करना।
किसानों को उच्च किस्म का बीज नहीं मिलना.
धान संग्रहण केंद्रों पर धान का भीग जाना.
प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता न मिलना.
दो सालों से भर्ती प्रक्रिया का लंबित होना.
निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत होना.
कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात.

छत्तीसगढ़ में छापा, 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेनदेन का पता चला: आयकर विभाग

0

आयकर विभाग ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान छह करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब की नकद राशि जब्त की गई। इसके अलावा डिजिटल उपकरणों को भी इस दौरान जब्त किया गया।

आयकर विभाग ने गुरुवार को कहा कि उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में की गई छापा कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला लेनदेन का पता चला है। विभाग ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान छह करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब की नकद राशि जब्त की गई। इसके अलावा ‘हवाला लेनदेन के ब्यौरे’ वाले डिजिटल उपकरणों को भी इस दौरान जब्त किया गया। यह कार्रवाई 21 जून को रायपुर स्थित एक अज्ञात डीलर के चार परिसरों में खोजबीन के दौरान की गई।

विभाग ने यह कार्रवाई डीलर की कथित अवैध गतिविधियों के बारे में मिली खास जानकारी के बाद की। यह कारोबार कालेधन को लेकर न केवल उसकी बिक्री और खरीद को खातों दर्ज करने की सुविधा से जुड़ा है बल्कि माल के परिवहन और धन के अंतिम बिंदु पर इस्तेमाल को लेकर भी सुविधायें मुहैया कराने से जुड़ा है।

कई हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित चीजें बरामद
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि इस दौरान कई हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित कई डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया जिनमें ‘हवाला लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।’

100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला कारोबार का मामला
विभाग ने कहा है कि डिजिटल उपकरणों की जांच परख और विश्लेषण किया जा रहा है और इस समूचे मामले में कितना धन शामिल है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला कारोबार का मामला है।

ये होता है हवाला कारोबार
हवाला कारोबार उसे कहते हैं जिसमें बहीखातों में दर्ज किए बिना पूरा कारोबार नकद में किया जाता है और बैंकिंग तंत्र को इस लेनदेन से अलग रखा जाता है

रायपुर के एक बुजुर्ग व्यक्ति से 20 लाख की ठगी,ऑनलाइन ठगी के गढ़ जामताड़ा से 3 गिरफ्तार

0

रायपुर देश भर में लोग फ्रॉड फोन कॉल के झांसे में आकर अपने बैंक अकाउंट से लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। हर दिन हर मिनट कहीं कोई इसी तरह की ठगी का शिकार होता है। इन वारदातों को अंजाम देने का गढ़ है झारखंड का जामताड़ा शहर। यहीं से इस ठगी की दुनिया ऑपरेट होती है। रायपुर की पुलिस ने गुरुवार को झारखंड के एक ऐसे ही गैंग के 3 लोगों को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 10 जून को रायपुर के बुजुर्ग को फोन पर बात करते हुए ठगा। उनके खाते से पूरे 20 लाख रुपए उड़ा लिए थे।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम 
पुलिस ने इस केस में जामताड़ा से 41 साल के सतीश दास को पकड़ा है। इसका साथ देने वाले कुंदन दास, और श्याम दास को धनबाद से पकड़ा गया। है। ठगी का मास्टर माइंड सतीश दास है। इन्होंने 10 जून को रायपुर के पंचधाम मंदिर के सामने टाटीबंध में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर 73 साल के पारसनाथ को 90647-94285 नंबर से काॅल किया। खुद को SBI का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को ठगों ने KYC से जुड़ी पूछताछ की और एक मैसेज भेजा। दो घंटे तक फोन पर इस तरह बात करते रहे कि अगर उन्हें जानकारी नहीं दी गई तो खाता बंद हो जाएगा।

फोन रखते ही SBI की टाटीबंध ब्रांच से 50 से 60 ट्रांजेक्शन हुए और पूरे 20 लाख रुपए ठगों के खातों में ट्रांसफर हो गए। इतना ही सबकुछ सामान्य लगे इसलिए ठगों 98322-05973 नंबर से दोबारा बुजुर्ग को कॉल कर कहा कि किसी टेक्नीकल दिक्कत की वजह से रकम कटी है जो कि वापस खाते में आ जाएगी। मगर तब तक ठग अपना काम कर चुके थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग से ली गई बैंक डीटेल और उन्हें भेजे गए मैसेज के जरिए ठगों ने उनका अकाउंट हैक किया।

ठगों की कॉपी ,जिसमें लिखा है मास्टर प्लान 
इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस अपराध के पैटर्न से समझ गई कि हो न हो इस केस के पीछे जामताड़ा गैंग का ही हाथ होगा। थाना आमानाका के उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर के साथ सायबर सेल 9 पुलिस कर्मी जामताड़ा गए। वहां पता चला कि ठगों ने जिन खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए उसमें दिए दस्तावेज किसी और के नाम पर थे। पुलिस को इस केस में कुंदन दास के शामिल होने की जानकारी मिली। टीम कुंदन तक पहुंची उसने बताया कि उसके दो साथी श्याम दास और सतीश दास के साथ मिलकर उसने ठगी की थी। वारदात का मास्टर माइंड सतीश दास है।

सतीश दास ने साल 2015 में ऑनलाइन ठगी की पूरी ट्रेनिंग ली है। जामताड़ा में बकायदा ठगों ने इसकी ट्रेनिंग उसे दी है। उसने अपनी एक कॉपी में बैंककर्मी बनकर लोगों से बात करने का तरीका लिख रखा है। रुपए हासिल करने के लिए बैंक अकाउंट और दूसरी डीटेल हासिल करना। बातों-बातों में खाते के मालिक को बैंक की कार्रवाई का डर दिखाना इस तरह की ट्रिक सब कुछ सतीश की कॉपी में है। इनका साथी श्याम दास दूसरों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम से बैंकों में खाता खुलवाता है। कुछ खाते के मालिकों को उनके खाते ठगी के माल को इधर से उधर करने में इस्तेमाल करने के बदले में उन्हें कमीशन भी दिया जाता है। ठग जिनके मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर रहे थे वो भी किसी और के डॉक्यूमेंट पर जारी किए गए थे।

कई ATM कार्ड मिले और दर्जनों सिम 
ठगों के पास से पुलिस को 9 नग ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक, अलग – अलग कंपनियों के 20 सिम कार्ड, 7 मोबाईल फोन और 6 हजार कैश मिले हैं। इन ठगों के खाते में कई लोगों से हड़पे ठगी के 6 लाख रुपए हैं। पुलिस ने इसे और इनके पास मौजूद 9 ATM कार्ड को फ्रीज करवा दिया है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है। पुलिस इनसे दूसरे केसेस के बारे में भी पूछताछ करेगी।

निगो डैम से मिली स्कूल यूनिफार्म पहने बच्चे की लाश,रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर, कमर में पत्थर बांधकर फेंका

0

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के निगो डैम में गुरुवार को स्कूली यूनिफार्म में एक बच्चे का शव मिला है। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। उसकी कमर में पत्थर बांधकर डैम में फेंका गया था। ग्रामीण उधर से निकले तो पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। खास बात यह है कि बच्चे की शर्ट पर लगे टैग से पता चला है कि वह हरियाणा का है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, निगो डैम में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। वह 10 से 12 साल के बच्चे का है। शव करीब करीब डिकंपोज हो चुका है। ऐसे में आशंका है कि वह 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चे की कहीं और हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी एलेक्सजेंडर किरो ने बताता कि बच्चे ने चेक वाली स्कूली शर्ट पहनी हुई है। जिस पर मुस्कान स्कूल ड्रेसेस का टैग लगा हुआ है और RTK लिखा है। इसे सर्च करने पर पता चला है कि यह ड्रेस हरियाणा के रोहतक में बनी है। ऐसा भी संभव है कि वहां के किसी सप्लायर ने बनाई हो। उन्होंने लोगों से अपील है कि बच्चे के बारे में कोई सूचना किसी को मिलती है तो वो मोबाइल नंबर 9479192111 पर संपर्क कर सकता है।