Home Blog Page 32

अच्छी पहल : राजधानी में नागरिकों को वैक्सीन लगवाने पर मिलेगा उपहार, जानें किस पार्षद ने शुरू की मुहीम

0

रायपुर. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. राजधानी में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक कांग्रेस पार्षद ने अच्छी पहल की है. अब टीका लगवाने वाले लोगों को उपहार दिया जाएगा

शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा ने बताया की हम इस कोरोना बीमारी से चल रही जंग को जीतने हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में हम शहीद हेमू कालाणी वार्ड के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करने के लिए एक उपहार योजना लाए हैं. जिसमें हमारे वार्ड के एक मात्र टीका सेंटर देवेंद्र नगर स्थित कन्या महाविद्यालय में वैक्सीन लगवाने वाले वार्ड नागरिकों के नाम की सूची रोजाना बनाई जाएंगी. उतने ही नामों की चिट्ठी बना कर एक बॉक्स में डाला जाएगा. इसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय चिठ्ठी में नाम आने वाले नागरिकों को प्रेससर कुकर, प्रेस, रेनकोट, छाता जैसे घरेलू सामानों के उपहार से रोजाना दिए जाएंगे. पार्षद बंटी होरा टीका लगवाने वालों को सम्मानित करेंगे

कांग्रेस पार्षद बंटी होरा ने कहा कि इस योजना के पीछे एक मात्र उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाना है. इस कोरोना से चल रही जंग को जीतने वैक्सीन ही एक बड़ा हथियार है.

सबसे अधिक बच्चों वाले पैरंट्स को 1 लाख का इनाम देगी सरकार

0

आइजॉल
बढ़ती आबादी के मद्देनजर देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण योजनाएं और कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में मिजोरम सरकार में मंत्री ने उल्टा ही राग अलापा है। उन्होंने सबसे अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने वाले पैरंट्स को एक लाख रुपये कैश देने का ऐलान किया है।

मिजोरम की आइजॉल ईस्ट-2 सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने यह ऐलान किया है। फादर्स डे के अवसर पर रॉयटे ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चे पैदा करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके साथ ही ट्रॉफी और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नैशनल फ्रंट की सरकार में मंत्री रॉयटे ने राज्य में कम होती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘मिजोरम की जनसंख्या में लगातार गिरावट की वजह से प्रदेश कई क्षेत्रों में पिछड़ जाता है। कम जनसंख्या चिंता का विषय है। यह मिजो जैसी छोटी जनजातियों के विकास और उन्नति में बाधक साबित हो रहा है।’
देश में आबादी का औसत घनत्व 382 व्यक्ति प्रति स्क्वैर किलोमीटर का है। मिजोरम इस मामले में 52 व्यक्ति प्रति स्क्वैर किलोमीटर के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर है। वहीं पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 17 व्यक्ति प्रति स्क्वैर किलोमीटर का है। दूसरी तरफ असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में काम कर रहे हैं।(साभार एन बी टी)

पंडरी कपड़ा मार्केट की 9 दुकानें सील, ये है वजह…

0

रायपुर. पंडरी कपड़ा मार्केट की 9 दुकानों को नगर निगम के अमले ने पुलिस के साथ मिलकर सील कर दिया है.

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जोन 3 के जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 3 राजस्व, नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जोन के तहत महात्मा गांधी वार्ड के अंतर्गत पंडरी कपडा मार्केट में दुकानदारों द्वारा अनुमति विरूद्ध रोड की ओर दोनों तरफ खोले गए दरवाजों को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की है.

जोन के सहायक राजस्व अधिकारी ने बताया कि आज पंडरी कपड़ा मार्केट में जोन 3 की टीम ने 8 दुकानों शुभ लाभ, विजय साड़ी, पार्टी गल्स, एटीट्यूड, रैश पेबरी, अरोही, एमएम साड़ी एवं गोलछा गारमेंट को अनुमति विरूद्ध कार्य करने पर स्थल पर पहुंचकर ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की

इसके पूर्व जोन 3 की टीम द्वारा पंडरी कपड़ा मार्केट में एक दुकान को अनुमति विरूद्ध कार्य पर पूर्व में ही ताला लगाकर सीलबंद किया जा चुका है.

Petrol-Diesel Price Today: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में 100 रुपये के पार है 1 लीटर तेल का भाव, चेक करें

0
Petrol-Diesel Price Today: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में 100 रुपये के पार है 1 लीटर तेल का भाव, चेक करें

नई दिल्ली: Petrol-Diesel Price Today, 22 June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज तेजी आ गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद ईंधन की कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं, डीजल (Diesel Price) भी 26 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है. आज की बढ़ोत्तरी के बाद देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

बता दें 4 मई के बाद से अबतक पेट्रोल 7.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. इसके अलावा देश के कई शहरों में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव 100 रुपये के भी पार है.

इन शहरों में 100 रुपये के पार है पेट्रोल-

>> राजस्थान के श्रीगंगा नगर में पेट्रोल 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

>> मध्य प्रदेश के अनूप शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव 108.30 रुपये प्रति लीटर और 99.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
null

>> महाराष्ट्र के परभनी में पेट्रोल और डीजल का भाव 104.73 रुपये प्रति लीटर और 95.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

>> भोपाल में पेट्रोल का भाव 105.72 रुपये और डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

>> बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 100.76 रुपये और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

>> हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 101.33 रुपये और डीजल 96.17 रुपये प्रति लीटर है.विज्ञापनnull

>> जयपुर में पेट्रोल का भाव 104.17 रुपये और डीजल 97.27 रुपये प्रति लीटर है.

22 जून 2021 को महानगरों में पेट्रोल का भाव-

>> दिल्ली – 97.50 रुपये प्रति लीटर

>> मुंबई – 103.63 रुपये प्रति लीटर

>> चेन्नई – 98.65 रुपये प्रति लीटर

>> कोलकाता – 97.38 रुपये प्रति लीटर

22 जून 2021 को महानगरों में डीजल का भाव-

>> दिल्ली – 88.23 रुपये प्रति लीटर

>> मुंबई – 95.72 रुपये प्रति लीटर

>> चेन्नई – 92.83 रुपये प्रति लीटर

>> कोलकाता – 91.08 रुपये प्रति लीटर

हर दिन बदलती हैं कीमतें

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

अधिकारियों पर बरसे टीएससी दें कहा स्वास्थ संबंधी सारी सुविधाएं होनी चाहिए दुरुस्त।

0

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों की अधोसंरचना, भवन की स्थिति, प्राध्यापकों एवं अन्य स्टॉफ की उपलब्धता, अध्यापन एवं इलाज की व्यवस्था, मेडिकल उपकरणों, दवाईयों एवं कन्ज्युमेबल्स की आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में एंडवास्ड कार्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), रेडियोलॉजी तथा ऑंकोलॉजी विभाग की सुपरस्पेशियालिटी सेवाओं में दवाईयों एवं कन्ज्युमेबल्स की उपलब्धता में दिक्कत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमडीएफ से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) को इनकी आपूर्ति के लिए 37 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले ऐसे मरीज जिनके पास आयुष्मान कॉर्ड नहीं हैं, उनके तत्काल आयुष्मान कॉर्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निर्धारित पैकेज बुक कर मरीजों का उपचार करने कहा।

सिंहदेव ने सभी अस्पतालों में समय पर दवाईयों एवं कन्ज्युमेबल्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने सीजीएमएससी को दवा निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनियों के साथ जल्द से जल्द दर अनुबंध करने कहा। उन्होंने इसके लिए यथाशीघ्र निविदा जारी कर सभी जरूरी दवाईयों के लिए दर अनुबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि अब मेडिकल कॉलेजों के डीन दवाओं की आपूर्ति के लिए सीधे सीजीएमएससी को इन्डेंट (Indent) भेज सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने राजनांदगांव, रायगढ़ और बिलासपुर मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में भवन निर्माण की पूर्णता को देखते हुए चिकित्सीय सेवाओं को नई जगहों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनिवार्य ग्रामीण सेवा बॉंड के तहत पदभार ग्रहण नहीं करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री को बैठक में एसीआई रायपुर के विशेषज्ञों डॉ. स्मित श्रीवास्तव और डॉ. के.के. साहू ने मानव संसाधन और उपकरणों की जरूरत के बारे में अवगत कराया। सिंहदेव ने सभी मेडिकल कॉलेजों में स्टॉफ और मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन सभी अस्पतालों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक कार्तिकेय गोयल तथा सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन और अधीक्षक भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें । रेल प्रशाशन ने बिलासपुर-इतवारी के बीच चलने वाली 3 ट्रेनों को दी हरी झंडी

0

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी दिनांक4 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर दिनांक 04 जुलाई से प्रतिदिन आगामी सूचना तक चलेगी | गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी प्रतिदिन बिलासपुर से 15.50 बजे रवाना होगी तथा 22.55 बजे इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन इतवारी से 06.15 बजे रवाना होगी तथा 13.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी-02, सामान्य-04, स्लीपर-11, 04 एसी-3, 01 एसी-2 तथा 01 एसी फर्स्ट सह एसी-2 सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल तथा इतवारी -बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08239 गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल दिनांक 03 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 08240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 जुलाई से प्रतिदिन आगामी सूचना तक चलेगी | गाड़ी संख्या 08239 गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस सह पैसेन्जर स्पेशल गाड़ी प्रतिदिन गेवरा से 18.05 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 04.30 बजे इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन इतवारी से 23.55 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 07.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी|

इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी-02, सामान्य-04, स्लीपर-11, 04 एसी-3, 01 एसी-2 तथा 01 एसी फर्स्ट सह एसी-2 सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई से सप्ताह में 4 दिन रायपुर एवं कोरबा के मध्य 08249/ 08250 रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन रायपुर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 08249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 05 जुलाई, 2021 से एवं विपरीत दिशा में भी कोरबा से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 06 जुलाई, 2021 से दी जा रही है । यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 04 चेयरकार, 01 एसी चेयरकार एवं 06 सामान्य सहित कुल 13 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।

राजधानी पुलिस की सरप्राइस चेकिंग तेज रफ्तार बाइक को और पटाखा फोड़ने वाले साइलेंसर की की चेकिंग।

0

रायपुर। अनलॉक होने के पश्चात राजधानी रायपुर में यातायात का दबाव काफी बढ़ने लगा जिसे शुगम सुरक्षित व नियंत्रित करने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शतत व्यवस्था बनाया जा रहा है किंतु कुछ उपद्रवी वाहन चालक जो अपने वाहन का साइलेंसर मॉडिफाई कराकर तेज पटाखे की आवाज निकालते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण होने के साथ ही साथ सामान्य यातायात को भी डिस्टर्ब कर दुर्घटना कारित होने की संभावना बना रहे हैं। इसी प्रकार कुछ उपद्रवी वाहन चालक रेसिंग बाइक से शहर के प्रमुख मार्गों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाते हैं जो स्वयं के लिए एवं सामान्य यातायात के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बनते हैं ऐसे वाहन चालकों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय कुमार यादव के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विशेष अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है!

यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर /यातायात रायपुर लखन पटले एवं एमआर मंडावी के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर कांमता प्रसाद दीवान, सदानंद सिंह विंध्य राज, सतीश कुमार ठाकुर के कुशल मर्गदर्शन में शहर के अलग-अलग 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात एवं थाना के अधिकारी और जवानों का विशेष टीम गठन कर चलाया जा रहा है। अभियान चलाया गया जिसमें 150 से अधिक मोटरसाइकिल /बुलट को चेक किया गया जिसमें 54 वाहन अमानक साइलेंसर के पाये जाने पर चालकों के विरुद्ध वाहन जब्ती कर चलानी कार्यवाही की गई कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Olx में विज्ञापन डालना पड़ा महँगा, बैंक खाते से उड़े ₹32996, धारा 420 के तहत अपराध दर्ज।

0

रायपुर। ओएलएक्स में बिक्री विज्ञापन देना एक युवक को भारी पड़ गया। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में पेटीएम नंबर मानकर बैंक में खाते 32 हज़ार 996 रुपए पर कर दिए।

मामले में जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि पुराना टेबलेट मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन दिया जिसे खरीदने के लिए सामने से ग्राहक का कॉल आया अज्ञात ग्राहक द्वारा पीड़ित अरविंद त्रिपाठी से मोबाइल 2 हज़ार में खरीदने की बात कही गई। और पेटीएम नंबर मंगा गया जिसके बाद आरोपी ग्राहक ने पीड़ित के खाते से 32 हज़ार 996 रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भूपेश सरकार के ढाई साल बेहतरीन ,मोदी सरकार के 7 साल की तुलना में बघेल सरकार काफी बेहतर* – *लखन बघेल

0

बागबाहरा ::प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल लोकसभा सचिव और जिला महामंत्री युवा कांग्रेस लखन बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के द्वारा जो काम किया जा रहा वो बेहतरीन है इसकी तुलना सात साल मोदी सरकार से किया जाए तो मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड खराब नजर आता है । एक तरफ पेट्रोल डीजल ,गैस के दाम एवं महंगाई बढ रही है।तो दूसरी ओर बेरोजगारी । वही बघेल सरकार को देखे तो ,कर्जमाफी के बाद दूसरा सबसे बड़ा फैसला फैसला कांग्रेस सरकार ने लिया बस्तर के लोहंडीगुड़ा में टाटा संयंत्र के लिए अधिकृत की गई आदिवासी किसानों की जमीनों की वापसी का। यह ऐसा फैसला था जो लीक से हट कर था। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में कुल 36 वादे किए थे उसमें से 26 वादों को भूपेश सरकार ने अपने आधे कार्यकाल में पूरा कर लिया है इन 22 सालों में से आधे से अधिक का समय तो कोरोना माहिमारी से निपटने में लग गया उसके बाद भी यह उपलब्धि बहुत बड़ी है। ऐसे दौर में जब देश का किसान अपनी फसल की भरपूर कीमत और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए महीनों से सड़क पर है। छत्तीसगढ़ की सरकार अपने राज्य के किसानों की उपज की खरीदी समर्थन मूल्य में करने के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायत देखा रब ने जन घोषणा पत्र में किए गए धान की कीमत 2500 रुपए देने के वायदे को निभा रही है वन क्षेत्रों में काबिज लोगों को को वन अधिकार पट्टा के साथ तेंदूपत्ता श्रमिकों को मानदेय 2500 से बढ़ा कर 4000 रुपए किया जाना , या फिर लघु वनोपज की खरीदी का दायरा बढ़ाना यह ऐसे काम है जिसने समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को प्रभावित किया है ,नरवा गरवा घुरवा बारी के साथ गोधन न्याय योजना ऐसी योजना है जिसमें छत्तीसगढ़ के ग्रामीण आबादी को स्वावलंबी बनाया है। इसके साथ ही मनरेगा से अधिक लोगों को काम उपलब्ध करवाया है। 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्रियों को खोलना, 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधे किए जाने निम्न वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भूपेश सरकार के द्वारा गाड़े गए मील के पत्थर है। जिनका अनुसरण भविष्य की कई राज्य सरकार भी करेगी। राज्य में बंद पड़े सरकारी नौकरी के द्वार युवाओं के लिए खोलना और उनके रोजगार के नए अवसर तलाशना बड़ी चुनौती है। कांग्रेस सरकार में इस दिशा में ठोस प्रयास शुरू किया स्कूलों में 14580 शिक्षकों की भर्ती पूरी हो गई स्कूलो में बच्चों के गाने के साथ उनकी जॉइनिंग दी जाएगी। 1 दिन में 75000 टेस्टिंग एवं एक दिन में 300000 टीका लगाना एवं अन्य कार्य भूपेश बघेल सरकार की एक विकासवादी चेहरा एवं कर्तव्य निष्ठा को दर्शाती है।

बड़े घोटाले की थी तैयारी: अफसर और जिम्मेदारों ने शातिराना तरीके से तैयार किया था ब्लू प्रिंट, क्या हो पाएगी ‘साहबों’ की गिरफ्तारी ?

0

मुंगेली। भ्रष्टाचार के मामलों पर सुर्खियों में रहने वाले नगर पालिका परिषद मुंगेली में घोटाले की एक और तैयारी का बड़ा मामला उजागर हुआ है. यहां भारत माता मंदिर के सम्मुख तकरीबन 37 लाख रुपये की राशि मैदान समतलीकरण के लिए स्वीकृत की गई है, जिसको चोरी छुपे गायब करने की तैयारी थी, लेकिन पहले ही मामला उजागर हो गया.

मुंगेली में बड़े घोटाले की थी तैयारी


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के अधिकारियों ने बिना किसी कार्य के लगभग 22 लाख रुपये की राशि आहरित करने के लिए बिल तैयार किया है, जिसे नवनियुक्त एल्डरमेन विनय चोपड़ा को इस मामले से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. कार्य किए बिना 22 लाख रुपये से अधिक की राशि निकालने की तैयारी थी.

करप्शन के लिए बाकायदा बिल तैयार

मिले दस्तावेजों के मुताबिक करप्शन के लिए बाकायदा बिल तैयार की गई थी, लेकिन वर्तमान सीएमओ ने इस बिल को पास नहीं किया, जिसके बाद इस मामले का उजागर हुआ है. वहीं इस मामले पर नवनियुक्त एल्डरमैन विनय चोपड़ा ने नगर पालिका के पदाधिकारियों और घोटाले में संलिप्त लोगों के पर गम्भीर आरोप लगे हैं. कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

बता दें कि पिछले दिनों नगर पालिका में बिना कार्य किए नाली निर्माण के नाम पर 13 लाख रुपये की राशि आहरित की गई थी. वहीं इस मामले के बाद विनय चोपड़ा ने वर्तमान कार्यकाल के सभी कार्य की सम्बंधित जितने कार्य हुए हैं. उनके भौतिक सत्यापन की मांग करेंगे. नगर पालिका मुंगेली में विकास के नाम पर वर्तमान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से मुंगेली वासी विकास के नाम पर ठगे जा रहे हैं.

वहीं कलेक्टर अजीत वसन्त ने इस पूरे प्रकरण पर लल्लूराम डॉट कॉम न्यूज से चर्चा में कहा है कि वो मामले की जानकारी नगर पालिका सीएमओ से लेकर इस तरह की शिकायतों की जांच करवाएंगे. अगर कहीं नियम विरुद्ध तरीके से कोई काम किया जा रहा है, तो न सिर्फ उसे रोकवाएंगे बल्कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे