Home Blog Page 33

अगर इस्तमाल करते है ये 8 ऐप तो तुरंत करे डिलीट… वरना हो सकता है निक्सन…

0

एंड्रॉयड ओएस आधारित स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स जब चाहें, तब गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक अच्छी सहूलियत है लेकिन कई बार यही सुविधा खतरनाक भी साबित हो सकती है।

दरअसल, एक बार फिर से जोकर वायरस का खतरा एंड्रॉयड यूजर्स पर मंडराने लगा है। इससे पहले भी जोकर वायरस ने 40 से अधिक ऐप्स को टारगेट किया था। इस बार वायरस ने करीब 8 एप्स को अपना निशाना बनाया है।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-3975822538407860&output=html&h=343&adk=1721720089&adf=834542090&pi=t.aa~a.1059025157~i.3~rp.4&w=412&lmt=1624292595&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3373459181&psa=1&ad_type=text_image&format=412×343&url=https%3A%2F%2Fthekhabrilal.com%2F%3Fp%3D138924&flash=0&fwr=1&pra=3&rh=280&rw=335&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1624292595330&bpp=12&bdt=3704&idt=-M&shv=r20210616&cbv=%2Fr20190131&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D48c3744acec08a65-22569c36c3c5001e%3AT%3D1611087617%3ART%3D1611087617%3AS%3DALNI_MbEQECwVXb0j-uHXSMxlWZcaY3USQ&prev_fmts=0x0%2C412x343&nras=2&correlator=7708920253004&frm=20&pv=1&ga_vid=273396258.1611087615&ga_sid=1624292594&ga_hid=1318380641&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=3&u_java=0&u_h=892&u_w=412&u_ah=892&u_aw=412&u_cd=24&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=928&biw=412&bih=716&scr_x=0&scr_y=0&eid=42530671%2C31060973&oid=3&pvsid=2072857211294566&pem=289&ref=http%3A%2F%2Fthekhabrilal.com%2F&eae=0&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C412%2C0%2C412%2C716%2C412%2C716&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=2&fsb=1&xpc=rEJ9Md4Fjb&p=https%3A//thekhabrilal.com&dtd=184

91 मोबाइल्स ने क्विक हील्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 8 एंड्रॉयड एप्स पर जोकर मैलवेयर पाया है, जिनके नाम Auxilliary Message, Element Scanner, Fast Magic SMS, Free CamScanner, Go Messages, Super Message, Super SMS और Travel Wallpapers हैं।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने इसकी जानकारी अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी को दी ही है और इन्हें गूगल प्लेस्टोर से हटा दिया गया है।0अगर आपके फोन में ये ऐप्स हैं तो इन्हें अनइंस्टॉल कर दें, नहीं तो वायरस आपके फोन पर भी अटैक कर सकता है, जरूरत पड़े तो आप अपने फोन को रिसेट भी कर सकते हैं।

एक एप्लीकेशन के साथ जोकर मैलवेयर स्मार्टफोन यूजर्स से रीड नोटिफिकेशन, फोन कॉल्स और कॉन्टैक्ट बुक की परमिशन ले लेता है। इसके बाद ऐप्स आपकी नोटिफिकेशन, फॉन कॉल्स, एसएमएस और कॉन्टैक्ट को पढ़ सकता है। ऐसे में यह फोन में मौजूद कई जानकारी और बैंक संबंधी जानकारी को चोरी कर सकता है। जोकर एक मैलवेयर ट्रोजन है, जो मुख्यतः एंड्रॉयड डिवाइस को टारगेट करता है।

स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को परमिशन देने से पहले एक बार ये जरूर चेक कर लें कि क्या वाकई उसे उस परमिशन की जरूरत है। ज्यादातर ऐप गैर जरूरी परमिशन का एक्सेस ले लेते हैं।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका 4% पहुँची संक्रमण दर।

0

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर जो आशंका जताई जा रही है वह कहीं सच न हो जाए, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर में बढ़ोतरी से तीसरी लहर की आशंका का डर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस मरीजों की पहचान के लिए 1388699 टेस्ट किए गए हैं और उसमें 53256 लोग पॉजिटिव मिले हैं, यानि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण की दर 3.83 प्रतिशत दर्ज की गई है, इससे पहले रविवार को जो आंकड़े जारी हुए थे उनके अनुसार शनिवार को संक्रमण की दर 3.22 प्रतिशत थी। हाल के दिनों में देश के अलग अलग राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी गई है जिस वजह से भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं और फिर से संक्रमण बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

हालांकि दूसरी लहर के दौरान देश में बढ़े कोरोना मामले अब कम हुए हैं और एक्टिव केस भी लगातार घट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 26356 की कमी आई है और अब देश में 702887 एक्टिव कोरोना मामले बचे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 78190 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अबतक कोरोना वायरस के 2.99 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और उनमें 2.88 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 96.35 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना वायरस की वजह से देश में होने वाली मौतें पहले की तुलना में कम जरूर हुई हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना की वजह से 1422 लोगों की जान गई है और अबतक 3.88 लाख से ज्यादा लोगों की इस वायरस की वजह से मृत्यु हो चुकी है।

हालांकि देश में वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है, रविवार को छुट्टी होने के बावजूद देशभर में 30 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक देश में 28 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें 22.87 करोड़ को पहली डोज मिली है और 5.13 करोड़ को दोनों डोज लग चुकी हैं। आने वाले दिनों में वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

काले जादू की किताब से जानी संतान प्राप्ति की विधि, पड़ोसी की बच्ची की कराई हत्या, दंपत्ति ने रोटी के साथ खाया मासूम का कलेजा

0

कानपुर. देश में अंधविश्वास का अंधेरा छाया हुआ है. लोग वैज्ञानिक सोच से दूर होते जा रहे हैं. तंत्र-मंत्र और काले जादू के फेर में पढ़े-लिखे लोग भी आ रहे हैं. कहीं मरीज बीमारी ठीक कराने तांत्रिक के पास जा रहा है. तो कहीं दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए ओझा के पास जा रहा है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला का खुलासा हुआ है. शादी के 21 साल बीत जाने के बाद पति-पत्नी के एक भी संतान नहीं हुई. इसके बाद परेशान दंपत्ति ने बाजार से काले जादू की किताब लेकर आई. किताब पढ़कर दीपावली की रात पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या करवाई. दो हत्यारों ने मासूम के साथ पहले गैंगरेप किया. इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी. बच्ची का कलेजा और फेफड़े निकाल कर दंपत्ति को दे दिया. पति-पत्नी ने रोटी के बच्ची का कलेजा खा गया.

हत्यारों ने मारने से पहले मासूम से किया गैंगरेप

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को शहरवासी भूल नहीं पाए हैं. बीते 16 नवंबर को दीपावली की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर से अचानक लापता हो गई थी. बच्ची के परिजन और पड़ोसी पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला था. दीपावली के अगले दिन सुबह बच्ची का शव काली मंदिर के पास सरसों के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला था. हत्यारे बच्ची के फेफड़े, दिल (कलेजा) और लिवर निकाल कर ले गए थे. उसके हाथ और पैरो पर लाल रंग लगाया गया था. मृतक बच्ची के के पड़ोस में रहने वाला अकुंल बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर ले गया था. अंकुल और वीरेन पहले शराब पी थी. इसके बाद बच्ची के साथ गैंगरेप किया था.

जानकारी के अनुसार परशुराम और सुनैना की शादी सन् 1999 में हुई थी. शादी के 21 साल बीत जाने के बाद पति-पत्नी के एक भी संतान नहीं थीं. जिसकी वजह से दंपती दुखी रहते थे. परशुराम और सुनैना संतान प्राप्ति के लिए तरह-तरह के जादू-टोना और तंत्रमंत्र करते थे. परशुराम रेलवे स्टेशन से एक काले जादू की किताब लेकर आया था. जिसमें संतान प्राप्ति की विधी लिखी थी. काले जादू की किताब में लिखा था कि दिवाली की रात बच्ची का दिल खाने से संतान की प्राप्ति होगी. इसके बाद दंपति ने बच्ची की हत्या कराई. फिर मासूम का कलेजा खा लिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है. दंपती समेत चारों हत्यारे जेल में हैं. पुलिस दंपती पर भी रासुका के तहत कार्रवाई करने पर विचार कर रही है. अंकुल और वीरेन ने जमानत अर्जी दाखिल की थी. इसके बाद पुलिस ने रासुका की फाइल डीएम को भेजी थी. डीएम ने शासन को संस्तुति की थी. इस पर शासन की तरफ से भी रासुका की हरी झंडी देदी है.

मछली खाने की बर्बर सजा:सरकारी तालाब से मछली चोरी का शक; दबंगों ने पेड़ से बांधकर 2 बच्चों सहित 8 आदिवासियों को डंडे-लात से पीटा, 35-35 हजार रुपए का जुर्माना

0

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मछली खाने पर आदिवासी युवकों को पेड़ से बांधकर डंडे, लात और थप्पड़ से पीटा। उनके ऊपर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसे 15 दिन में सरपंच पति के पास जमा करना है। बर्बरता के शिकार हुए आदिवासियों में 15-15 साल के दो बच्चों का भी पीटा गया। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी तालाब से मछली चोरी कर खाई थी। घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

काफी रात तक उन्हें बंधक बना कर रखा गया था।

काफी रात तक उन्हें बंधक बना कर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक, डिडो चौकी क्षेत्र के रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरा में पंडो जनजाति के 8 युवकों को उनके घर से 16 जून को जबरदस्ती दबंग उठाकर ले गए। इसके बाद उन्हें मुर्गी फार्म के पास बंधक बना लिया गया। इस दौरान एक-एक कर उन्हें पेड़ से बांधा जाता और फिर डंडे से पीटा गया। विरोध करने पर गालियां दी गईं और बेल्ट से हाथ बांधकर जमीन में लिटाकर लात व डंडे से पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल है।

एक-एक कर उन्हें पेड़ से बांधा जाता और फिर डंडे से पीटा गया। विरोध करने पर गालियां दी गईं और बेल्ट से हाथ बांधकर लिटाकर लात व डंडे से पीटा गया।

एक-एक कर उन्हें पेड़ से बांधा जाता और फिर डंडे से पीटा गया। विरोध करने पर गालियां दी गईं और बेल्ट से हाथ बांधकर लिटाकर लात व डंडे से पीटा गया।

थाने में शिकायत करने पर और सजा देने की धमकी
आरोप है कि चेरा के सरपंच पति सत्यम यादव, जितेंद्र प्रताप यादव उर्फ जेपी यादव और जय प्रकाश यादव ने खुद भी आदिवासी युवकों को पीटा। इसके बाद अन्य लोगों से भी उनकी पिटाई करवाई। काफी रात तक उन्हें बंधक बना कर रखा गया था। सभी को 35-35 हजार रुपए जुर्माना जमा करने का फरमान भी सुनाया गया है। बताया जा रहा है कुछ परिवार ने डर से जमा भी कर दिया है। सभी को धमकी दी गई है कि थाने में शिकायत करने पर और सजा दी जाएगी।

रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरा में पंडो जनजाति के 8 युवकों को उनके घर से 16 जून को जबरदस्ती दबंग उठाकर ले गए।

रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरा में पंडो जनजाति के 8 युवकों को उनके घर से 16 जून को जबरदस्ती दबंग उठाकर ले गए।

सरकारी तालाब से मछली चोरी करने का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि गांव में एक सरकारी तालाब है। जहां गांव के दबंग गैरकानूनी तरीके से मछली पालन कर रहे थे। आरोपियों को शक है कि आदिवासियों ने वहां से मछली मारी थी। जिसके बाद उसे खा रहे थे। जिसके बाद देवरूप पंडो (30), राजकुमार पंडो (22), राजबली पंडो (35), रामधनी पंडो (35), लाल बिहारी पंडो (15), सुरेश पंडो (15), मंधारी पंडो (30) और पुरूक पंडो (20) को पीटा गया।

पीटे गए आदिवासियों में 15-15 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

पीटे गए आदिवासियों में 15-15 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

इन पर है पीटने का आरोप
आदिवासियों से मारपीट करने में सरपंच पति सत्यम यादव, जितेंद्र प्रताप यादव उर्फ जेपी यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, बंशीधर यादव, बासदेव यादव, आलोक यादव, जितेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव उर्फ नान्हू यादव, उमेश यादव, बैजनाथ यादव, नंदलाल यादव, जमुना यादव, प्रदीप यादव, राजकुमार यादव पर आरोप है।

महापौर एजाज ढेबर का महंगाई के खिलाफ जमकर विरोध,कहा- मोदी सरकार की नीतियों से जनता का जीना हुआ दुश्वार…

0

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने आज बैल गाड़ी की सवारी कर पेट्रोल-डीजल समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई का विरोध किया. महापौर ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को लूट रही है. इससे आम इंसान का जीना दूभर हो गया है. अब लोगों को साथ मिलकर महंगाई रूपी महामारी से देश को बचाना है. भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ हल्ला बोलना होगा. सड़क से सदन तक के लिए लड़ाई लड़ना होगा.

महापौर एजाज ढेबर निवास स्थान से निगम मुख्यालय तक बैलगाड़ी की सवारी कर रैली निकाली. इस दौरान महापौर एजाज़ ढ़ेबर ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है. जीना दूभर हो गया है. हर वर्ग के लोग परेशान हैं. चाहे किसान हो या गृहिणी सभी परेशान हैं.

केंद्र सरकार लोगों को लूट रही है क्योंकि तेल की क़ीमत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई यह देश में पहली बार पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत तीन अंकों में पहुंचा है. इसी को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार ने उसे जागे और लोगों को राहत मिले.

यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी जब तक महंगाई कम न हो जाए. सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी. छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महंगाई को लेकर आम जनता, जन प्रतिनिधि मोर्चा खोल रहे हैं. वक़्त आने पर जनता इसके हिसाब ज़रूर लेगी.

नारायणपुर के ओरछा क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़….

0

सर्चिंग अभियान के दौरान कुल 02 माओवादियों के शव, 01 नग .303 बोर रायफल, 01 नग 315 बोर बंदूक, विस्फोटक पदार्थ, माओवादियों की कैम्प सामग्री, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

अब तक जून में बस्तर रेंज में 05 माओवादियों की शव तथा 01 नग AK-47, 01 नग SLR, 02 नग .303 रायफल, 02 नग .315 रायफल, 02 नग Pistol सहित भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

दिनांक 19.06.2021 को जिला नारायणपुर अंतर्गत थाना ओरछा क्षेत्र में माड़ डिवीजन के सशस्त्र माओवादी कैडर्स की उपस्थिति के संबंध में आसूचना पर जिला नारायणपुर से डीआरजी की टीम को माओवादियों के विरूद्ध अभियान हेतु ग्राम इतुल, कोरोवाया, भाटबेड़ा, बड़े टोंडाबेड़ा एवं आदेर जंगल की ओर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2021 के प्रातः 09ः00 बजे ग्राम इतुल के समीप जंगल में डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात् घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान 01 पुरूष माओवादी का शव, 01 नग .303 बोर रायफल, विस्फोटक पदार्थ एवं माओवादियों की कैम्प सामग्री बरामद की गई। सर्चिंग अभियान के दौरान पुनः लगभग 2:00 बजे कोरोवाया जंगल में दूसरी बार डीआरजी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटनास्थल की सर्चिंग कर 01 पुरूष माओवादी का शव, 01 नग .315 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। इस प्रकार अभी तक अभियान के दौरान कुल 02 माओवादियों के शव, 01 नग .303 बोर रायफल, 01 नग 315 बोर बंदूक, विस्फोटक पदार्थ, माओवादियों की कैम्प सामग्री, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है l आसपास क्षेत्र में सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग जारी है।

मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा DRG टीम के सदस्यों से रूबरू होकर मुठभेड़ के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया तथा मुठभेड़ पश्चात बरामद 02 माओवादी कैडर की शिनाख्ती संबंधित अग्रिम कार्यवाही हेतु आसपास थाना एवं कैम्प प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा बताया गया कि मानसून अवधि में सुरक्षाबलों द्वारा आसूचना आधारित नक्सल विरोधी अभियान संचालित करते हुये अब तक जून में बस्तर रेंज में 05 माओवादियों की शव तथा 01 नग AK-47, 01 नग SLR, 02 नग .303 रायफल, 02 नग .315 रायफल, 02 नग Pistol सहित भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

किरसोई गैस खत्म होने पर नापने पर पता चला अंदर था 5 किलो पानी।

0

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक उपभोक्ता उस वक्त हैरत में पड़ गया जब उसके रसोई गैस के सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला। एजेंसी ने शिकायत पर दूसरा गैस सिलेंडर बदलकर दिया। दरअसल सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति के घर रसोई गैस में पांच किलो पानी भरा मिला।

सीतामढ़ी निवासी विवेक रजक के घर करीब एक माह चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म हो गया, जबकि सिलेंडर में वजन था। ऐसे में विवेक ने सिलेंडर को हिलाया तो उसमें पानी भरा था। विवेक सिलेंडर लेकर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र स्थित पवन गैस एजेंसी पहुंचा। जहां उसने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

कर्मचारियों ने गैस की जगह सिलेंडर में पानी होने से इनकार कर दिया। विवेक ने जब इसे लेकर शिकायत की बात कही तो कर्मचारी गैस सिलेंडर बदलने को तैयार हुए। सिलेंडर का वजन नापा तो उसमें पांच किलो पानी मिला। इसके बाद दूसरा सिलेंडर बदलकर देते हुए पांच किलो वजन की राशि नहीं ली।

छत्तीसगढ़ के हाट बाजारों में अब सेहत भी : सोनउ राम और जागोबाई को मिला बीपी और शुगर का इलाज

0

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना वरदान साबित हो रही है। इससे न सिर्फ लोगों को अपने घर के पास हाट बाजार में स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली है बल्कि बीमारी का पता लगने पर उनका इलाज भी हो रहा है। इस योजना के दो हितग्राहियों श्री सोनउ राम और जागोबाई ने आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ इस योजना से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए श्री सोनउ राम ने बताया कि व्यास कोंगेरा के बाजार में हाट बाजार क्लिनिक के स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने जांच करायी तो पहली बार यह पता चला कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है। वहां सिस्टर दीदी ने दवा दी थी। दवा खाने से अब उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना का टीका भी लग गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें निरंतर स्वास्थ्य जाँच कराने की सलाह देते हुए कोरोना का टीका लगाने के लिए उनकी तारीफ भी की।

    इसी तरह व्यास कोंगेरा की श्रीमती जागोबाई कुंजाम ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि वह बाजार गयी थी वहां स्वास्थ्य शिविर लगा हुआ था। शिविर में चेकअप करवाने से पता चला कि उन्हें ब्लड प्रेशर और शुगर है। वहां सिस्टर दीदी ने दवाई दी। वर्तमान में मैं गोली खा रही हूं जिससे मेरे स्वास्थ्य में सुधार है और मुझे अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती जागोबाई के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और स्वास्थ्य अच्छा होने की बात सुनकर संतुष्ट हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आम जनता से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की उन तक पहुंच का जायजा भी लिया।

फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है लंग्स डैमेज….

0

एक हेल्दी, बैलेंस डाइट आपके फेफड़ों के साथ पूरे शरीर को मजबूत बनाए रखने में बहुत मदद करता है। सामान्य तौर पर फेफड़ों को खुश रखने के लिए प्रत्येक खाद्य समूह से विभिन्न प्रकार के फूड्स का सेवन करे। ऐसे में स्मोकिंग के साथ-साथ कुछ चीजों है जिनसे फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। 

शरीर को हमेशा हेल्दी रहने के लिए जरूरत है कि आपके फेफडे अच्छी ढंग काम  करते रहे, क्योंकि फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं।अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ठीक ढंग से ख्याल रखने के कारण लंग्स संबंधी कई समस्या का सामना करना पड़ता है। जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आपके लंग्स डैमेज हो सकते हैं।

*प्रोसेस्ड मीट* 

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि प्रोसेस्ड मीट लंग्स के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि लंबे समय तक रखने के लिए नाइट्राइट नामक तत्व इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकता हैं। इस प्रोसेस्ड मीट में बेकन, हैम, डेली मांस, और सॉसेज आदि आते है। 

   फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है लंग्स डैमेज

*अधिक शराब पीना*

अधिक शराब पीना आपके लीवर और फेफड़ों के लिए हानिकारक है। अल्कोहल में सल्फाइट्स अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं और इथेनॉल आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। यदि आप बहुत अधिक पीते हैं, तो आपको निमोनिया और फेफड़ों की अन्य समस्याएं होने की अधिक संभावना है। अगर आप अल्कोहाल पिएं बिना रह नहीं सकते हैं तो दिन में 1-2 से कम ही पिएं।  खासकर यदि  आप वाइन पी रहे हैं तो आपके फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ किसी को भी शराब पीने की सलाह नहीं देते हैं।

*शुगर वाली ड्रिंक*

अगर आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शुगर वाले ड्रिंक के बदले पानी का सेवन करे। एक अध्ययन में पाया गया कि सप्ताह में पांच से अधिक मीठे शीतल पेय पीने वाले वयस्कों में ब्रोंकाइटिस होने की संभावना अधिक थी और बच्चों में अस्थमा होने की संभावना अधिक थी। यह स्पष्ट नहीं है कि सोडा इसका कारण था। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो बिना शुगर सॉफ्ट ड्रिंक भी आपके फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है।

*बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेंगी ये 5 चीजें, रोजाना ऐसे करें सेवन

*अधिक नमक*

थोड़ा नमक स्वाद जोड़ता है, लेकिन इसका अधिक सेवन फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है। जो लोग बहुत अधिक नमक खाते हैं, उनमें दीर्घकालिक ब्रोंकाइटिस होने की संभावना अधिक होती है। और उच्च सोडियम आहार अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकता है, लेकिन अगर आप कुछ हफ़्ते के लिए नमक का सेवन करते हैं तो आप अपने फेफड़ों को बेहतर काम करने में मदद कर सकते हैं। स्ट्रार्च से पकाएं और रेस्तरां और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। आमतौर पर प्रति दिन 1,500 से 2,300 मिलीग्राम नमक ले सकते हैं। लेकिन एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

*डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन*

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, पनीर आदि का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है। इसके साथ ही यह फेफड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है, लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको बलगम की समस्या हो सकती है। दरअसल दूध में कैसोमोर्फिन नामक तत्व पाया जाता है तो बलगम बनाने में मदद करता है।

राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने बच्चों को जगह-जगह बिस्किट व मास्क बाटा*

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद माननीय फूलोनेताम जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी एवं महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती शकून शिव डहरिया जी के निर्देशानुसार

शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा माननीय राहुल गाँधी जी के जन्मउत्स्व पर

सियासत दर्पण न्यूज़,दिनांक 19 -6-2021को 3:00बजे रायपुर शहर के भैरौनगर बस्ती व विभन्न झुग्गी बस्ती के बच्चों को मास्क व बिस्किट का वितरण किया जायेगा lवरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती उषा रज्जन श्रीवास्तव

श्रीमती आशा चौहान

अध्यक्ष जिला शहर महिला कांग्रेस

श्रीमती अर्चना दुबे प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस

प्रदेश सचिव श्रीमती सायरा खान

प्रदेश सचिव श्रीमती बबिता सेन गुप्ता 

ब्लाक अध्यक्ष सुषमा यादव

ब्लाक अध्यक्ष सरस्वती वर्मा 

भैरौनगर बस्ती में श्रीमती सुषमा धुरु उपाध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस

कु. शशि शर्मा शहर महासचिव मीना साहू 

द्वारा किया गया l

धन्यवाद 

श्रीमती आशा चौहान

अध्यक्ष -शहर जिला महिला कांग्रेस रायपुर छ. ग.