Home Blog Page 38

राजधानी:रायपुर में चाकूबाजी से एक युवक की हत्या,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

0

रायपुर। राजधानी के भाठागांव इलाके में चाकूबाजी कर एक युवक की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के बाहर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ. इसी बीच ताव में आकर युवक पर हमला कर दिया. मौके पर ही युवक विकास शर्मा उर्फ संदीप की मौत हो गई.

मृतक युवक पूर्व में पॉकेटमारी के मामले में जेल जा चुका है. चाकूबाजी से हत्या मामले में पुलिस 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है.

पुरानीबस्ती थाना सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि भाठागांव इलाके के शराब दुकान के सामने युवक की हत्या का मामला सामने आया है. शराब दुकान के बाहर मामूली बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया. मृतक विकास शर्मा उर्फ संदीप की मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़: गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम का माहौल …

0

सहरसा. बिहार के सहरसा जिलो में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है. गड्ढे में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. यह कोई पहली घटना नहीं है. यहां इससे पहले भी इस गड्ढे में कई बार डूबने से मौतें हुई है.

यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती का है. दरअसल, सहरसा बस्ती स्थित एक चिमनी भट्ठे के समीप भट्ठा संचालक द्वारा मिट्टी खोद कर गड्ढा किया गया था. शनिवार को उसी गड्ढे के पानी में पांच बच्चे नहाने गए थे. गड्ढे के पानी का अंदाजा नहीं रहा और पांचों बच्चे डूब गए. इसी दौरान खेत की ओर जा रहे लोगों ने हल्ला सुना.

बच्चों की आवाज सुनकर लोग गड्ढे की ओर गए तो देखा कि पांचों बच्चे सामने डूब गए थे. वहीं, इसके बाद यहां पर भीड़ जमा हो गई और पांचों बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक पांचों बच्चे की मौत हो गई थी. इस घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और सदर एसडीओ मौके पर पहुंचे और पांचों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार को मिलेगा मुआवजा

बता दें कि इस दौरान सदर एसडीओ ने कहा नहाने के दौरान वर्षा के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई है. सरकार द्वारा मुआवजे का जो प्रावधान है, उसके तहत चार लाख रुपया मृत बच्चों के परिवार वालों को दिया जाएगा.

वहीं चिमनी भट्ठे के गड्ढे की भी जांच की जाएगी की ये सरकारी जमीन पर है या निजी जमीन पर है. दोषी पाए जाने पर ईंट भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की जाएगी.

सीएम भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी दुआएं, कहा- गरीब मन के दुःख दूर करव, अइसने ही चलावा राज-काज…

0

रायपुर। मुंगेली जिले के बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खूब प्रशंसा की. किसान पटेल ने कर्ज से मुक्ति और अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तां को सुनाते-सुनाते भाव विभोर हो उठे. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसानों को कर्जे से मुक्ति और फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ढेरों दुआएं दी. पटेल ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने और ‘गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही राज-काज चलात राहव’ का आशीर्वाद दिया.

सीएम भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले में विकास एवं निर्माण कार्याें के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम करने के बाद जब किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे, तब बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने भूपेश बघेल को दुआएं दी. उन्होंने कहा कि उनका जीवन कर्जे में डूबा था. छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने उन्हें ऊऋण कर दिया है.

किसान पटेल ने किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की किसान ऋणमाफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की. मुख्यमंत्री को किसान पुत्र सम्बोधित करते हुए कहा कि तोर असन मुख्यमंत्री मोर जीवन में नइ मिले रहिस. छोटे-बड़े किसान सभी खुश है. मोर जीवन सफल होगे, धान के दुगुना कीमत मिलत हे, मोर आंसू ह खुशी के आंसू हे, मोर घर परिवार धन्य होगे.

पटेल ने कहा कि अब उनके ऊपर कोई कर्जा नहीं है. राजीव गांधी किसान न्याय योजना और खेती-किसानी से हुए लाभ से उन्होंने एक स्कूटी भी खरीद ली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषक पटेल को उनकी भाव पूर्ण अभिव्यक्ति के लिए आभार जताया.

13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 लाख इनामी और नक्सली दंपत्ति भी शामिल

0

बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले में 8 नक्सली और दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सल संगठन को तौबा कर दिया. पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई.

जिले में अब तक 368 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में 5 नक्सली जनमिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है. घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं. जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें भीमा बारसे, मुकेश मिड़ियामी, मल्ला मिड़ियामी, सन्नू मिड़ियामी और हड़मा कर्मा शामिल है. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है. लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 96 इनामी नक्सली समेत 368 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.

2 लाख इनामी और नक्सली दंपत्ति भी शामिल

सुकमा जिले में भी नक्सली जन पितुरी सप्ताह के दौरान 8 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक सामने सरेंडर किया है. उनमें एक 2 लाख का इनामी, 1 नक्सली दंपत्ति और एक नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया है. नक्सलियों के शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर लाल आंतक का साथ छोड़ा है.

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें वंजाम भीमा (प्लाटून नंबर 4 में सेक्शन बी का सदस्य इनामी 2 लाख), रवि (डीएककेएमएस सदस्य), कोसा (जीआरडी कमांडर), देवा (मिलिशिया सदस्य), दिरदो गंगा (मिलिशिया सदस्य), सोड़ी दुला (मिलिशिया सदस्य), कवासी देवा (मिलिशिया सदस्य) और माड़वी कलावती (सीएनएम सदस्या) शामिल है. सभी को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद INICET की परीक्षा एक महीने के लिए टली, जूनियर डॉक्टरों में खुशी

0

((खुलासा छत्तीसगढ़)):रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के चलते INICET की परीक्षा को टाल दिया. देश भर के एम्स ने अल्पावधि में 16 जून को आईएनआईसीईटी की परीक्षा आयोजित कर दिया था. कोर्ट ने परीक्षा बोर्ड को निर्देशित करते हुए 1 महीने के लिए टाल दिया है. परीक्षा आयोजित करने के एक माह पहले परीक्षार्थियों को सूचित करने के दिए निर्देश दिए हैं. परीक्षा के नोटिफिकेशन के बाद मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के नेशनल काउंसिल मेंबरों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर के जूनियर डॉक्टरों में खुशी की लहर है.

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि पूरे देश भर के डॉक्टर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी छोड़कर कोविड महामारी में हॉस्पिटलों में सेवा दे रहे थे. कुछ सेवा देते हुए कोरोना से ग्रसित हो गए थे, तो कुछ क्वॉरेंटाइन में थे. यातायात की असुविधा होने के कारण देशभर के डॉक्टर परीक्षा स्थल तक पहुंचने में असमर्थ थे. इसी बीच एम्स में एकाएक 28 अप्रैल को आईएनआईसीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन केवल 19 दिन की अल्पावधि में आयोजित कर दिया था. जिसके विरोध में 23 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. जिसमें छत्तीसगढ़ के दो डॉक्टर, बाकी अन्य राज्यों से है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा एक महीने के लिए टाल दिया है.

डॉक्टर क्षितिज ठाकुर ने कहा कि देश भर के डॉक्टर इसके विरोध में थे. मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क छत्तीसगढ़ के संयोजक और प्राइवेट हॉस्पिटल बोर्ड छत्तीसगढ़ के प्रमुख डॉ राकेश गुप्ता मार्गदर्शन में डॉ. रेशम सिंह रत्नाकर, डॉ योगेश्वर जायसवाल और मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के नेशनल काउंसिल मेंबर मेहुल केडिया और राघव मोहन ने इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई. जिसके मुख्य पिटीशनर रेशम सिंह है. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा को 1 महीने के लिए टाल दिया है. परीक्षा बोर्ड को निर्देशित किया है कि परीक्षा आयोजित करने के न्यूनतम 1 महीने पूर्व परीक्षार्थियों को सूचित किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर के जूनियर डॉक्टरों के बीच खुशी की लहर है.

ब्रेकिंग न्यूज़:पूरी हुई चेम्बर की मांग, कलेक्टर ने शाम 7 भी तक व्यापार की दी अनुमति।

0

रायपुर : चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कल गुरुवार को रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर व्यापार की समय-सीमा में वृद्धि करने मांग की थी। इसी मांग के अनुरूप जिला दंडाधिकारी के जारी नये आदेश में सारे व्यापार एवं व्यवसाय को व्यापार करने की समय सीमा में शाम 7 बजे तक वृद्धि करने की अनुमति दे दी गई है। इसके लिये चेम्बर ने सौरभ कुमार, जिला दंडाधिकारी रायपुर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि व्यापार में समय सीमा में बढ़ोत्तरी करने से व्यवसायी एवं आम जनता को सुविधा होने के साथ ही व्यापार में इजाफा होगा एवं बाजारों में भीड़ कम होगी।

श्री पारवानी ने प्रदेश के सभी व्यापारियों से अपील की है कि प्रत्येक व्यापारी एवं आम नागरिक स्वतः ही मास्क पहनें, साथ ही सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए निश्चित अंतराल में हाथ धोने के साथ ही सेनेटाइज भी करे जिससे कोरोना जैसी घातक एवं जानलेवा बीमारी से लड़ने में मदद मिल सके।

पारवानी ने आगे कहा कि स्वयं दुकानदार ,उनके कर्मचारी एवं उनके ग्राहक मास्क अवश्य ही पहनें। यदि किसी ग्राहक के पास मास्क न हों तो दुकानदार अपने ग्राहक को मास्क उपलब्ध करायें। चेम्बर लगातार कोरोना के प्रति जागरूकता के लिये बैनर, होर्डिंग्स, पोस्टर एवं सोशल मीडिया के द्वारा लगातार व्यापारियों एवं नागरिकों में जागरूकता फैला रही है।

श्री पारवानी ने लगातार व्यापारी हित में लिए जा रहे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद किया है। पारवानी ने कहा कि निश्चित ही पूरा प्रदेश कोरोना मुक्त होगा और व्यापारी हर कदम पर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे शातिर ठग: राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से निकाल लिए गए इतने पैसे

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब शातिर ठग नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है. साल 2020 में वैधता समाप्त होने वाले क्रेडिट कार्ड से 45 हजार से अधिक पैसे निकाल लिए गए. सांसद को बैंक द्वारा पेमेंट के लिए मांग करने पर खुलासा हुआ. पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने साल 2020 में वैधता समाप्त होने के कारण कार्ड को नष्ट कर दिया गया था, लेकिन एसबीआई बैंक ने बिना उनके सूचना दिए कार्य रिन्यू कर दिया गया. वैधता समाप्त होने के बाद न तो क्रेडिट कार्ड को जारी कराया गया और न ही नवीनीकरण कराया. बैंक खाते से पिछले कुछ दिनों में 45 हजार 668 रुपए निकाल लिए गए. जिसके बाद उन्होंने बैंक को जानकारी दी कि उनके पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है.

24 फरवरी 2021 को इस कार्ड से आनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया है. जबकि सांसद के पास वह कार्ड उपलब्ध भी नहीं है. उसकी वैधता वर्ष 2020 में ही समाप्त हो चुकी है. अनाधिकृत रूप से किए गए लेन देन की छायाप्रति संलग्न है. थाने में मामला दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के साथ ठगी हुआ है. सांसद रामविचार नेताम ने अपने क्रेडिट कार्ड को 2020 में वैधता समाप्त होने के कारण नष्ट करवा दिया गया था. लेकिन क्रेडिट कार्ड बिना उनकी जानकारी के फिर रिन्यूवल करा दिया गया था. जिसके बाद सांसद के क्रेडिट कार्ड से 24 फरवरी को ऑनलाइन ट्रांस्जेक्शन हुआ है. क्रेडिट कार्ड के पेमेंट के लिए जब बैंक द्वारा उन्हें कॉल किया गया, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

अज्ञात ठग ने यू.एस के 508.92 डॉलर जो इंडियन कर्रेंसी में 36,844 रुपए है. साथ ही बैंक द्वारा टैक्स लगाने पर भुगतान की जाने वाली रकम कुल 45 हजार 668 रुपए हो गई है. पूरे मामले की शिकायत मिलते ही अज्ञात ठग के खिलाफ धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया की 24 और 48 घंटों के दौरान रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित इन जिलों में होगी जोरदार बारिश….

0

रायपुर 10 जून 2021। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना, विदर्भ व पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। अगले दो-तीन दिन में मानसून मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 और 48 घंटों के दौरान इन जिलों में तेज हवा, बिजली के साथ साथ जोरदार बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटो के लिए जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, बलोदाबाजार, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर व महासमुंद है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ माध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
ऑरेंज अलर्ट- के मुताबिक अगले 24 घंटो के दौरान, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, व बीजापुर के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो के दौरान इन जिलों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं, उनमें सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, रायपुर, बलोदाबाजार, दुर्ग बेमेतरा व कबीरधाम जिलें में गरज चमक के साथ माध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
ऑरेंज अलर्ट- के मुताबिक महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, व नाराणपुर जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं अगले 48 घंटो के लिए जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हैं, उनमें गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा व बीजापुर जिला में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी तथा एक दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है।
प्रदेश में सबसे कम तापमान की बात की जाये तो पेंडारारोड में 20.8सी दर्ज की गयी है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 31.6 सी दर्ज की गयी है। इसी के साथ वर्षा के आकड़े की बात की जाए तो बेमेतरा 16, महासमुंद 12, रायपुर गुरूर 11, लभानडीह माना रायपुर मगरलोड व धमतरी में 10, पाटन 9, अभनपुर पेंड्र्ा मैनपुर 8, बलौदा बाजार पलारी तिल्दा कुरूद राजिम थानखमरिया 7, पेंडा नवागढ़ 6, सिमगा गरियाबंद नरहरपुर डोंडीलोहारा माकडी बालोद पुसौर कशडोल गुंडरदेही कुनकुरी खैरागढ़ में 5, नगरी बरमकेला केशकाल धमधा छरा 4, सहित कुछ और स्थानों पर कम वर्षा दर्ज की गयी है।

महंत नरसिंहानंद का विवादित बयान, कहा- कोरोना सरकार का षड्यंत्र, मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के विनाश का कारण, हिंदू के कम से कम हो 5 से 6 बच्चे

0

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद ने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर कहा कि यह सरकार का षड्यंत्र है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के विनाश का कारण बन सकती है. हर हिंदू के कम से कम 5 से 6 बच्चे होने चाहिए.

महंत नरसिंहानंद सरस्वती एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मथुरा पहुंचे थे. यहां उन्होंने संतों से शिष्टाचार मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कोरोना को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. महंत ने कहा, ‘मास्क लगाकर आपको बीमार बनाया गया है. यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है. न मैं मास्क लगाता हूं, न कोरोना को मानता हूं. जिनकी इम्यूनटी पावर कम है, वह लोग मास्क लगाते हैं.’ उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है. जहां भी मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है, वहां पर वे दूसरे को जीवित नहीं छोड़ते.

उन्होंने कहा कि लोग हिंदू नेताओं के भरोसे में न रहें. हर हिंदू के कम से कम 5 से 6 बच्चे होने चाहिए. जिस तरीके से मुस्लिमों की जनसंख्या का अनुपात बढ़ रहा है, महाविनाश ला रहा है. हर हिन्दू को शस्त्रधारी होना चहिए.

Petrol Price Today 10 June 2021: गाड़ी स्टार्ट करने से पहले चेक कर लीजिए आज कितना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

0

Petrol Price Today 10 June 2021: पेट्रोल और डीजल के दाम में आज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसा प्रति लीटर और डीजल 25 पैसा प्रति लीटर महंगा कर दिया है. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 95.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 24 पैसे, 24 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल क्रमश: 27 पैसे, 25 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 72.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

चारों महानगर में पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ग्राहकों को पेट्रोल क्रमश: 95.56 रुपये, 101.76 रुपये, 95.52 रुपये और 96.94 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 86.47 रुपये, 93.85 रुपये, 89.32 रुपये और 91.15 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है.

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.

SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.

HIGHLIGHTS

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसा प्रति लीटर, डीजल 25 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 24 पैसे, 24 पैसे और 23 पैसे महंगा हुआ