Home Blog Page 39

BREAKING : प्लेन हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी, एयरपोर्ट अथॉरिटी में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

0

भोपाल। प्लेन हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए युवक का नाम उज्जवल जैन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास एक फोन आया जिसमें आरोपी ने प्लेन को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी। प्लेन हाइजैक की सूचना पर एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट से रवाना होने वाले तमाम जहाजों के साथ ही यात्रियों और उनके सामान की बारिकी से तलाशी ली गई। जब तलाशी पूरी हो गई उसके बाद ही विमान को रवाना गया। इस वजह से कई फ्लाइटें लेट हो गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फोन कॉल की सूचना पुलिस को दी। हाईजेक की बात सुनते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। फोन करने वाले का पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस किया वह शुजालपुर में मिला। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस भोपाल लेकर आ गई है, जहां उससे पूछताछल की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी दोपहर को प्रेसवार्ता लेकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

कैम्पर गाड़ी व कार की आपस में भीषण टक्कर,एक ही परिवार के 4 सदस्य,

0

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के रायसर गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर निवासी महावीर प्रसाद माली के बड़े बेटे लालचंद की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवा रखा था।

लॉकडाउन खुलने पर परिवार के सदस्य पीबीएम अस्पताल में भर्ती लालचंद की कुशलक्षेम पूछने के लिए कार में सवार होकर बीकानेर आ रहे थे। इसी दौरन रास्ते में रायसर गांव के पास सामने से आ रही कैम्पर गाड़ी व कार की आपस में भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में लालचंद की पत्नी मैना, भाई हरिप्रसाद की पत्नी गायत्री, हरिप्रसाद का पुत्र अतुल और दूसरे भाई किशोर की पत्नी सविता की मौत हो गई। वहीं इस हादसे का पता चलने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती लालचंद सदमा सहन नहीं कर पाया और उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात सभी पांचों शव घर पहुंचे, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

वहींं, परिवार वालों ने पांचों शवों को घर पर रखने की बजाय देर रात ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। जब एक ही परिवार से पाँचों की अर्थी एक साथ उठी तो हर कोई अपने आंसू रोक नहीं पाया। श्मसान घाट पर भी खामोशी छाई हुई थी।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। साथ ही हादसे का शिकार हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि शोकाकुल परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में संबल दे। दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राजधानी में दिनदहाड़े बदमाशों ने मचाया उत्पात: बाइक सवार 15-20 लोगों ने दुकानों में की तोड़फोड़, बाजार के सभी CCTV कैमरे पड़े बंद

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं. उन्हें तनिक भी पुलिस का भय नहीं है. यही वजह है कि बदमाश बेखौफ होकर दिनदहाड़े भरी बाजार में जमकर उत्पात मचा रहे हैं. डीडी नगर थाना क्षेत्र के चांगोराभाठा बाजार में 15 से 20 की संख्या में बाइक सवार युवकों ने 5 दुकानों में तोड़फोड़ की है. जिससे आस-पास के रहवासियों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि बाजार के सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हुए हैं.

पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि चंगोराभाठा बाजार चौक में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की है. जानकारी मिली कि बदमाशों का टीपू यादव नाम के युवक से पुरानी रंजिश है. जिसके चलते आज विवाद हुआ. इसी विवाद के बाद बड़ी संख्या में लड़के इकठ्ठा होकर टीपू यादव को खोजने बाजार चौक पहुंचे थे.

कुछ लोग पुलिस की हिरासत में

इसी दौरान बदमाशों ने आस-पास की दुकानों में तोड़फोड़ की है. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर आपसी रंजिश का नुकसान आम जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है ?

बाजार चौक में बंद पड़ा सीसीटीवी कैमरा

CCTV बंद पड़े, कैसे पकड़ेगी पुलिस

जानकारी ये भी है कि चांगोराभाठा बाजार के सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं. ऐसे में बदमाशों को सीसीटीवी की भी खौफ नहीं है. वो बड़ी आसानी से कोई कांड करके मौके से फरार हो जाते हैं. जब कैमरे बंद है, तो पुलिस बदमाशों की पहचान कैसे करेगी. वहीं इस घटना के बाद बाजार में व्यापारियों के बीच भय की स्थिति है. क्योंकि दिनदहाड़े उनके दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक बदमाशों की पहचान कर पाती है. इसके साथ ही उनके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई करेगी.

दीवार पर खून से लिखा सुइसाइड नोट…पत्नी फर्श पर खून से लथपथ, पति फंदे से लटका मिला

0

नई दिल्ली
करावल नगर के जौहरीपुर में एक दंपती कमरे में मृत मिले। पत्नी संतोष देवी (52) का शव कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। पति राजबीर (56) की बॉडी गमछे से लटकी हुई थी। कमरे की दीवार पर राजबीर के हवाले से खून से लिखा गया था कि वे अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं, इसके लिए किसी को परेशान नहीं किया जाए। करावल नगर पुलिस शुरुआती तफ्तीश के बाद मान रही है कि शख्स ने पहले पत्नी का मर्डर किया। इसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब सारा दारोमदार बुधवार सुबह होने वाले पोस्टमॉर्टम पर है। इसके आधार पर ही केस की दिशा तय होगी। 

पुलिस के मुताबिक, राजबीर परिवार के साथ टुंडा नगर, जौहरीपुर, करावल नगर में रहते थे। उनके चार बेटे रवीश कुमार, रामधारी, राजेश्वर और प्रवीण हैं। रवीश और रामधारी शादीशुदा हैं। राजबीर और उनकी पत्नी संतोष ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। लड़के ऊपर की मंजिलों पर रहते हैं। राजबीर पहले डीटीसी में जॉब करते थे, जिनका केस चल रहा है। इस दौरान पत्नी और छोटे बेटे प्रवीण के साथ फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया था। राजबीर रोज तड़के प्रवीण के साथ सब्जी लेने जाते थे। प्रवीण मंगलवार को पिता को जगाने आए तो दरवाजा नहीं खुला। करीब 7 बजे बड़े भाइयों के खबर दी। 

दरवाज तोड़ा तो उड़ गए होश
चारों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। पिता कमरे में ही फंदे से लटके थे। पुलिस को सूचना दी गई। जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने क्राइम सीने देखने के बाद लगाया ये अंदाजा
क्राइम सीन को देखने के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि राजबीर ने तकिए से पत्नी का मुंह दबाकर ब्लेड से गला काट दिया। इसके बाद दीवार पर पत्नी के खून से मौत का जिम्मेदार खुद होने का नोट लिखा। इसके बाद गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 

मानसिक रूप से बीमार थी पत्नी
पूछताछ में पता चला कि संतोष मानसिक रूप से बीमार थीं, जिनका इलाज चल रहा था। आशंका है कि रोज की नोक-झोंक से परेशान राजबीर ने पत्नी की हत्या की और फिर खुद की जान दी। 

हफ्ता भर पहले लौटे थे गांव से
जांच में पता चला है कि संतोष देवी दो महीने पहले यूपी के मथुरा जिला स्थित नवाली गांव गई थीं। राजबीर पत्नी को लेने गांव गए, जहां करीब एक हफ्ते रुके थे। तीन दिन पहले ही वह पत्नी को गांव से लेकर आए थे। पति-पत्नी और प्रवीण ने आने के बाद फिर से सब्जी बेचना शुरू कर दिया था। 

सबने खाना खाया और सोने चले गए
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात को तीनों सब्जी बेचकर करीब 8.30 बजे लौटे थे। सभी ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। सुबह मामले का पता चला तो सबके होश उड़ गए। 

पड़ोसी बोले-अच्छे स्वभाव के थे राजबीर
पड़ोसियों ने बताया कि राजबीर अच्छे स्वभाव के थे और शांत रहते थे। किसी ने तेज आवाज में भी बोलते नहीं सुना। परिवार में भी विवाद नहीं था। बड़ा बेटा रवीश और तीसरे नंबर का बेटा राजेश्वर प्राइवेट जॉब करते हैं। रामधारी डीटीसी में कंडक्टर है। प्रवीण माता-पिता का हाथ बंटाता था। 

पोस्टमॉर्टम से होगा पुख्ता
पुलिस अब बुधवार को राजबीर के होने वाले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट में फांसी की बात पाई गई तो अनुमान सही साबित होगा। 

WhatsApp बदल रहा है अपने कई फीचर, नए अंदाज में होगी चैटिंग,जानिए

0

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) हमेशा अपने ग्राहकों के लिए नए-नए फीचर पेश करता रहता है. यूजर्स को हमेशा नया बदलाव मिलता रहता है.

अब जल्द ही व्हाट्सएप अपना रंग बदलने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन के यूजर इंटरफेस में नया रंग आने वाला है. इसे हरे रंग की जगह डार्क ब्लू कलर दे दिया जाएगा. तो आइए जानते हैं नए फीचर की ज्यादा डीटेल्स

इन चीजों का बदल जाएगा रंग

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के तहत व्हाट्सअप मैसेज नोटिफिकेशन में कुछ UI एलीमेंट्स डार्क मोड में ओरिजनल ग्रीन से नीले रंग में बदल जाएंगे. कलर स्कीम में यह बदलाव लाइट मोड में भी दिखाई पड़ सकता है. लेकिन सभी बीटा यूजर्स के लिए यह दिखाई नहीं दे सकता है.

इसके अलावा, नोटिफिकेशन में दिखने वाला व्हाट्सएप लोगो और बैज भी नए रंग में ही नजर आएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है. यह आम यूजर्स के लिए कब तक जारी होगा, इस बारे में नहीं कहा जा सकता. बता दें कि इससे पहले एंड्रॉइड वर्जन 2.21.11.5 के लिए व्हाट्सएप बीटा अपडेट में प्रोफाइल पिक्चर के रंग को भी बदला गया था.

Flash Call फीचर पर चल रहा काम

इसके अलावा कंपनी नए फ्लैश कॉल फीचर पर भी काम कर रही है. इसके तहत, व्हाट्सएप लॉगिन करते समय वेरिफिकेशन के लिए यूजर के फोन पर एक फ्लैश कॉल की जाएगी, जो तुरंत ही कट जाएगी. वर्तमान समय में 6-डिजिट का एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाता है. नए फीचर के जरिए यूजर्स एसएमएस वेरिफिकेशन प्रोसेस की तुलना में ज्यादा तेजी से लॉगिन कर पाएंगे.

राज्य में वन विभाग द्वारा इस वर्ष 2.27 करोड़ पौधों के वितरण का लक्ष्य: वन मंत्री श्री मो.अकबर

0

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में 25 जून से घर पहुंच पौध वितरण की शुरूआत की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं। राज्य में पौध वितरण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी द्वारा सभी वन मंडलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख 34 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। इनमें हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 67 लाख 36 हजार 598 पौधे, मनरेगा योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 53 लाख 16 हजार 302 पौधे, पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत 81 हजार 100 पौधे तथा अन्य योजना के अंतर्गत 6 लाख पौधों का वितरण शामिल है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन मंडलवार बिलासपुर में 2 लाख, मरवाही में 8 लाख 20 हजार, कोरबा में 3 लाख 25 हजार, कटघोरा में 01 लाख 50 हजार तथा रायगढ़ में 12 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार धरमजयगढ़ में 5 लाख, जांजगीर-चांपा में 5 लाख, मुंगेली में 5 लाख तथा अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर में 6 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंडलवार दुर्ग में 4 लाख 3 हजार, बालोद में एक लाख 40 हजार, राजनांदगांव में 10 लाख 70 हजार, खैरागढ़ में 5 लाख 14 हजार 893 तथा कवर्धा वन मंडल में 8 लाख 90 हजार 80 पौधों का वितरण किया जाएगा। 

इसी तरह वन मंडलवार बस्तर में 12 लाख 5 हजार, अनु एवं वि. जगदलपुर में 3 लाख, दंतेवाड़ा में 3 लाख 40 हजार 86, सुकमा में 11 लाख 70 हजार तथा बीजापुर वन मंडल में 6 लाख 99 हजार 760 पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार कांकेर में 5 लाख 35 हजार 890, केशकाल में 3 लाख 94 हजार 264, कोण्डागांव में 4 लाख 13 हजार 574, नारायणपुर में 40 हजार, पूर्व भानुप्रतापपुर में 3 लाख 21 हजार 370 तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 4 लाख 35 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार रायपुर में 10 लाख 94 हजार 755, बलौदाबाजार में एक लाख 50 हजार, महासमुंद में 15 लाख 75 हजार, गरियाबंद में 6 लाख, अनु. एवं वि. में दो लाख तथा धमतरी वन मंडल में 6 लाख 2 हजार 597 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह वन मंडलवार सरगुजा में 8 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सूरजपुर वन मंडल में 7 लाख 64 हजार 970, बलरामपुर में 16 लाख 54 हजार, कोरिया में 5 लाख 34 हजार 761, मनेन्द्रगढ़ में 6 लाख 40 हजार तथा जशपुर वन मंडल में 4 लाख 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।

दुकान खाली कराने के विवाद में हुई मारपीट, अभय बरुआ घायल,तारबाहर थाने मैं लगी लोगों की भीड़ । दोनो पक्षों का बयान ले रही पुलिस

0

बिलासपुर।(शशि कोन्हेर) शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुआ के घायल होने की जानकारी मिली है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। और दोनों पक्षों में जमकर कर मारपीट हुई। जिसमें अभय बरुआ को सर में चोट लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अभय बरुआ को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है।बस स्टैंड रोड स्थित रोड की इस दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है ।

इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है। जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है।‌ और इसी आधार पर अभय बरुवा आज दुकान खाली कराने पहुंच गया।इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है। लेकिन अभय बरुआ ने उसकी बात नहीं सुनी और दुकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे बात भड़की। और देखते ही देखते वाद विवाद में मारपीट का रूप ले लिया। और मारपीट व  धक्का मुक्की में अभय को सिर पर चोट लगी है।

उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि अभय और उसके साथियों ने दुकान का सामान फेंक कर, ऑफिस में तोड़फोड़  की। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है। जबकि मारपीट में घायल हुए अभय बरुआ को जांच के लिए ऐम्स भेजा गया है।

महिला बाल विकास मंत्री को गोल्डन बुक की प्रतिनिधि ने सौंपा 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह के वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र

0

रायपुर,  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विगत 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। सभी जिलों को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल होकर विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया था।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर कहा कि मंहगाई के समय में कम खर्च में शादी के लिए सामूहिक कन्या विवाह एक अच्छी योजना है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की बढ़ोतरी कर 25 हजार रूपए का प्रावधान किया है, इसी प्रकार दिव्यांग जोड़ों के लिए विवाह की प्रोत्साहन राशि भी 50 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दी है। इन योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक परिवारों तक पहूच सके इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

ऑक्सीजन कांड”5 मिनिट में 22 पड़ गए नीले”हॉस्पिटल को पुलिस ने किया सील।

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए ऑक्सीजन कांड पर अब सख्त कार्रवाई की गई है. श्री पारस हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल होने के बाद अब डीएम के आदेश पर अस्पताल को सील किया जा रहा है. इसके साथ ही अस्पताल के संचालक पर महामारी एक्ट के तहक केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए है.

इसके साथ ही प्रमुख सचिव गृह ने पारस अस्पताल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि पारस हॉस्पिटल के एक वायरल वीडियो में ऑक्सीजन संकट में मॉक ड्रिल (Mock Drill) से पांच मिनट में 22 गंभीर मरीजों के मौत की बात कही जा रही थी. वीडियो में हॉस्पिटल के संचालक एक शख्स बोलता है कि 22 लोग मर गए थे. यह पूरी बातचीत 26/27 अप्रैल को सामने आए ऑक्सीजन संकट (Oxygen Crisis) के संदर्भ में है.

सरकारी रिकॉर्ड में 26 अप्रैल को श्री पारस हॉस्पिटल में चार कोरोना मरीजों की मौत दर्ज है. इससे पहले डीएम प्रभु नारायण सिंह ने कहा था कि 26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी हुई थी. लेकिन पूरी रात स्वास्थ्य महकमे के साथ प्रशासन की टीम अस्पतालों को ऑक्सीजन पहुंचाती रही.

उन्होंने कहा था कि 26 अप्रैल को श्री पारस हॉस्पिटल में कोरोना के 97 मरीज भर्ती थे जिनमें से चार की मौत हो गई थी. मामले में योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस मामले को जघन्य अपराध बताते हुए कार्रवाई की बात कही थी.

बेरोजगारों से साढ़े 6 लाख की ठगी: पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगाने देते थे झांसा, 3 जिलों के 30 लोगों को बनाया शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार

0

गरियाबंद। पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से साढ़े 6 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. जब मामले का खुलासा हुआ, तब पता चला कि ये आरोपी 3 जिलों के 30 बेरोजगारों को अपना शिकार बना चुके हैं. इनके खिलाफ पहले से ही नकली नोट बनाने और चोरी के मामले दर्ज है. पूरा मामला छुरा थाना इलाके का है.

गरियाबंद जिले के छुरा पुलिस के गिरफ्त में आए दो शातिर ठग दिखने में बड़े ही साधारण दिख रहे हैं. लेकिन इनके कारनामे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. इन आरोपियों ने मंत्रालय में अपने आप को लिपिक होना बताया. अफसरों से ऊंची सेटिंग होने का हवाला देकर ठगों ने छुरा इलाके के 4 युवकों को पुलिस और फॉरेस्ट में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इनकी बातों में आकर बेरोजगारों ने 6 लाख 60 हजार रुपए भी दे दिया, लेकिन इनकी नौकरी नहीं लगी.

इन जिलों में 30 बेरोजगारों से की ठगी

पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत छुरा थाने में की. जिसके बाद पुलिस ने महासमुंद निवासी सबास खान (45 वर्ष) और गरियाबंद मनोज साहू (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासा किए हैं. आरोपियों ने गरियाबंद के अलावा धमतरी और महासमुंद जिले में करीब 30 बेरोजगारों से इसी तरह ठगी की है.

पहले भी जा चुके हैं जेल

महासमुंद से पकड़ा गया आरोपी सबास खान इसके पहले भी अपने जिले में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है. जांजगीर जिले में जाली नोट के कारोबार का भी आरोपी रहा है. पूछताछ ने मिले सुराग के आधार पर पुलिस संबंधित जिले से सम्पर्क कर और भी मामलों की तफ्तीश शुरू कर दी है.