Home Blog Page 4

RAIPUR BREAKING : रायपुर एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, दो टैक्सी संचालकों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक बुरी तरह घायल

0

RAIPUR BREAKING: खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायपुर के माना एयरपोर्ट पर ट्रैवल कंपनियों की गुंडागर्दी के मामले आए दिन सामने आ ते रहते है, जिसके चलते यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं एक और ताजा मारपीट का मामला रायपुर एयरपोर्ट से सामने आया है। यहां दो टैक्सी संचालकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमे एक युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ है। दोनों पक्षों ने माना पुलिस थाने पहुंचकर मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


बता दें कि रायपुर का एयरपोर्ट किसी अखाड़े से कम नहीं है, यहां आए दिन सवारी बिठाए जाने और पार्किंग को लेकर टैक्सी संचालको, ड्राइवरों के बीच मारपीट होती रहती है। बताया जाता है कि दो कंपनियों के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते आए दिन रायपुर एयरपोर्ट पर जंग की स्तिथि देखने को मिलती है। आज भी दो टेक्सी संचालक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

ये पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट पर ऐसा नजारा देखने को मिला है। ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है। दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के बीच आए दिन हो रही जंग से ये बात तो तय है कि इन्हें न तो एयरपोर्ट अथॉरिटी का डर है और न ही CISF का।

Cg Cabinet Minister list: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय, ओपी चौधरी वित्त और विजय संभालेंगे गृह मंत्रालय, यहां देखें सूची

0

Cg Cabinet Minister list: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। इसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगी है।

Cg Cabinet Minister list: रायपुर। विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभाग तय कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। इसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगी है।

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित सूची में मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, जनसंपर्क मंत्रालय रहेगा। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह, जेल एवं पंचायत मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। डिप्टी सीएम अरूण साव पीडब्ल्यूडी, आरईएस और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।
बृजमोहन को शिक्षा और दयालदास को खाद्य की जिम्मेदारी
महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी लक्ष्मी राजवाड़े को, खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी दयालदास बघेल को, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी टंकराम वर्मा को सौंपी गई है। केदार कश्यप को वन मंत्रालय सौंपी गई है। कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं
यहां देखें सूची..

रायपुर पुलिस की जारी है, लगातार चेकिंग अभियान कार्यवाही।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों द्वारा थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक के आस पास , होटल, लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की जा रही है

Big breaking News:भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हुआ जानलेवा हमला।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से प्रचार प्रसार के दौरान कुछ लोगों ने धक्का मुक्की कर दी। इस बात से नाराज़ समर्थकों ने कोतवाली में पहुंचकर धरना दे दिया है। कोतवाली थाने में बृजमोहन समर्थक और भाजपा नेताओं का जमावड़ा हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक अपना चुनावी प्रचार करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में दौरा कर रहे थे। बृजमोहन जब प्रचार करते हुए बैजनाथ पारा पहुंचे तब कुछ बदमाशों ने उनसे हुज़्ज़तबाज़ी की और विवाद किया। युवाओं का कहना था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस वार्ड में घुसने की ? यहाँ प्रचार करने की ? ये कहते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी और मारपीट की कोशिश की।

तभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बृजमोहन के नज़दीक आते देख ये बदमाश युवक भाग खड़े हुए। इसके बाद हंगामा मच गया। बृजमोहन अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सीधे कोतवाली थाना पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी हुई है। इस इलाकें में माहौल गरमाने की एक वज़ह से ये भी है कि महापौर एजाज ढेबर यहीं से पार्षद हैं। ये युवक भी उनके कथित समर्थक बताए जा रहे है।

छत्‍तीसगढ़ के पहले चरण की हाई प्राेफाइल सीटों पर दिग्‍गजों की साख दांव पर, जानें किनके बीच है लड़ाई

0

Chhattisgarh Chunav Voting: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों और भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों व पीसीसी चीफ दीपक बैज की साख दांव पर है।

रायपुर। Chhattisgarh Chunav Voting Phase 1: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों और भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों व एक सांसद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की साख दांव पर है। प्रथम चरण में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 198 पुरुष व 25 महिलाएं हैं।

नारायणपुर (Narayanpur Chhattisgarh Seat)

अभी इस सीट पर चंदन कश्यप मौजूदा वर्तमान विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में चंदन कश्‍यप ने भाजपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री केदार कश्‍यप को महज 2647 मतों से हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर होगी।

कोंडागांव (Kondagaon Chhattisgarh Seat Election)

बस्‍तर संभाग के इस आदिवासी बाहुल्‍य निर्वाचन क्षेत्र वर्तमान मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहनलाल मरकाम के पास है। मोहनलाल मरकाम यहां से 2013 और 2018 में जीत दर्ज कर चुके हैं। मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को 1796 वोटों से मात दी थी। इस बार भी दोनों दिग्‍गज एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

बीजापुर (Bijapur Chhattisgarh Seat Election )

CG Chunav Voting Phase 1: छत्‍तीसगढ़ के पहले चरण की हाई प्राेफाइल सीटों पर दिग्‍गजों की साख दांव पर, जानें किनके बीच है लड़ाई

Chhattisgarh Chunav Voting: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों और भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों व पीसीसी चीफ दीपक बैज की साख दांव पर है।

रायपुर। Chhattisgarh Chunav Voting Phase 1: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों और भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों व एक सांसद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की साख दांव पर है। प्रथम चरण में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 198 पुरुष व 25 महिलाएं हैं।

नारायणपुर (Narayanpur Chhattisgarh Seat)

अभी इस सीट पर चंदन कश्यप मौजूदा वर्तमान विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में चंदन कश्‍यप ने भाजपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री केदार कश्‍यप को महज 2647 मतों से हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर होगी।

कोंडागांव (Kondagaon Chhattisgarh Seat Election)

बस्‍तर संभाग के इस आदिवासी बाहुल्‍य निर्वाचन क्षेत्र वर्तमान मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहनलाल मरकाम के पास है। मोहनलाल मरकाम यहां से 2013 और 2018 में जीत दर्ज कर चुके हैं। मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को 1796 वोटों से मात दी थी। इस बार भी दोनों दिग्‍गज एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

बीजापुर (Bijapur Chhattisgarh Seat Election )

बीजापुर में पिछले कई चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ही मुकाबले में रहे हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी और पूर्व महेश गागड़ा व कांग्रेस उम्‍मीदवार विक्रम मंडावी आमने सामने थे। कांग्रेस की लहर में विक्रम मंडावी 21584 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत गए। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्‍मीदवारों पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

अंतागढ़ (Antagarh Chhattisgarh Seat Election )

नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में स्थित अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अंतागढ़ विधानसभा सीट विधायक अनूप नाग के पास है। लेकिन इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को हराया था। भाजपा ने विक्रम उसेंडी को तो कांग्रेस ने रूप सिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। ऐसे में यहां लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है।

दंतेवाड़ा (Dantewada Chhattisgarh Election Seat)

दंतेवाड़ा सीट बस्‍तर संभाग में आती है। महेंद्र कर्मा की परंपरागत दंतेवाड़ा सीट पर बेटे छविंद्र कर्मा पहली बार चुनावी मैदान में हैं। विधायक देवती कर्मा ने उनके लिए सीट छोड़ी है। इधर, भाजपा ने जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी को टिकट दी है, जो क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।

कोंटा (Konta Chhattisgarh Election Seat)

सुकमा जिले का कोंटा विधानसभा सीटा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस राज्‍य गठन के बाद से लगातार यहां से चुनाव जीतती आ रही है। भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा कोंटा से निर्वाचित हो रहे हैं। 2018 में लखमा ने भाजपा के धनीराम बरसे को हराया था। इस बार लखमा का मुकाबला भाजपा के सोयम मुका से है।

चित्रकोट (Chitrakoot Chhattisgarh Election Seat)

चित्रकोट सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के विरुद्ध भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनायक गोयल को मैदान में उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान सीट पर गुटबाजी से अब यहां कांटे की टक्कर है। 2018 में दीपक बैज ने भाजपा के लच्‍छूराम कश्‍यप को मात दी थी।

केशकाल

कोंडागांव जिले में आने वाली इस सीट से कांग्रेस से विधानसभा उपाध्यक्ष व दो बार के विधायक संतराम नेताम और भाजपा से भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखने वाले नीलकंठ टेकाम प्रत्याशी हैं। यहां 2013 से लगातार कांग्रेस का कब्जा है।

राजनांदगांव

राजनांदगांव विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का दबदबा रहा है। रमन सिंह यहां से छह बार विधायक रहे हैं। इन्होंने 2008 से तीन बार जीत हासिल की है। 2018 में कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा। लेकिन चुनाव तो नहीं जीत पाईं, लेकिन डा. रमन सिंह को कड़ी चुनौती दी। इस बार रमन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा।

कवर्धा

छत्‍तीसगढ़ की कवर्धा विधानसभा सीट पर ओबीसी समुदाय साहू समाज का वर्चस्‍व रहा है। हालांकि इस सीट पर वर्तमान विधायक मो. अकबर हैं, जिन्‍होंने 2018 के चुनाव में प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक साहू को हराया था। इस बार भाजपा ने यहां प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा को टिकट दे दिया है। कांग्रेस से एक बार फिर मो. अकबर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।

पहले चरण इन हाई प्राेफाइल सीटों पर दिग्‍गजों के बीच मुकाबला
– नारायणपुर से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप

– कोंडागांव से भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम

– बीजापुर से भाजपा प्रत्‍याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी

– अंतागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई

– राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन

– कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर

– दंतेवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी चेतराम अरामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा

– कोंटा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद,अपनी ही कंपनी के कर्मचारी की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

0

रायपुर (खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर। दो माह पूर्व मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रकरण में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक, मुंशी और मृतक के रूम पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने हत्या कर शव को डबरी तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरएसजी यदु ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक संतोष कुमार यदु, दयाराम यादव और आनंद मौर्या को हत्या के केस में गिरफ्तार किया है।

दरअसल 11 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नकटा कुर्मी डबरी तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद थाना मंदिर हसौद की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान रामनारायण मौर्या (19) निवासी सिंगरौली मध्यप्रदेश के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के स्वजन सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक रामनारायण मौर्या ग्राम नकटा मंदिर हसौद स्थित आरएसजी यदु ट्रांसपोर्ट कंपनी में हेल्पर का काम करता था। इसके बाद टीम के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी में जाकर मालिक संतोष कुमार यदु सहित अन्य कर्मचारियों से कड़ाई से पूछताछ की।
इस पर आरोपितों ने बताया कि घटना तिथि को मृतक सहित तीनों ट्रांसपोर्ट कंपनी के कमरे में शराब पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर मृतक का संतोष कुमार यदु, दयाराम यादव एवं आनंद मौर्या के साथ विवाद हो गया। जिस पर तीनों रामनारायण मौर्या के साथ हाथ मुक्का व जूते सहित छोटे गैस सिलेंडर से मारपीट कर उसकी गला-दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।

दूसरे मामले में लूट के इरादे से ड्राइवर की हत्या
खरोरा इलाके के सारागांव के पास ट्रक ड्राइवर परमेश्वर यादव की हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं दो आरोपित फरार हैं। लूट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पूरे मामले का राजफाश पुलिस मंगलवार को करेगी। जानकारी के अनुसार मृतक परमेश्वर सिलतरा से ट्रक में 300 यूरिया बाल्टी लोड करके बलौदाबाजार के लिए निकला था। उसकी 27-28 अक्टूबर की रात सारागांव के पास किसी ने हत्या कर शव को नाली में फेंक दिया था। तीन दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। वहीं आरोपित हत्या के बाद ट्रक को आरंग रोड में करमंदी गांव तक ले गए और उसमें भरे 300 बाल्टी यूरिया लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सामान भी जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढियारी इकाई द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह व बाइक रैली का आयोजन

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर दिनांक 15 अक्टूबर, रविवार के दिन गुढियारी इकाई द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रमों की शुरूआत केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ,गुढियारी इकाई अध्यक्ष दाऊ डॉ.राजेश अग्रवाल, सचिव दाऊ पंकज अग्रवाल एवम दाऊ श्री विट्ठल अग्रवाल जी द्वारा महाराज अग्रसेन जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर महाआरती की गई। तत्पश्चात अग्र-सखी मंच के सदस्यो द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजन कीर्तन, कराओके के साथ प्रस्तुत किया गया। साथ ही पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे निर्णायक श्रीमती मधु अग्रवाल,श्रीमती रश्मि अग्रवाल (महिला प्रतिनिधि) थी ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती शोभा अग्रवाल, द्वितीय स्थान श्रीमती नीरजा अग्रवाल तथा सांत्वना पुरस्कार सुश्री अरना अग्रवाल को दिया गया । प्रसाद वितरण व स्वल्पाहार के बाद बाइक रैली कोटा स्थित अग्रवाल भवन से निकलकर पुरानी बस्ती स्थित श्री अग्रसेन भवन तक निकली गई ।

जहां इकाई के सभी अग्र-जन केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में उत्साहपूर्ण सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर इकाई के अग्र- सखी मंच और अग्र-युवा मंच के पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में अग्र-जन उपस्थित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ श्री अनुराग अग्रवाल, रायपुर इकाई सचिव दाऊ श्री अनुपम अग्रवाल , पत्रिका प्रभारी दाऊ डॉ.अमित अग्रवाल,उपाध्यक्ष दाऊ श्री बालाजी अग्रवाल,दाऊ श्री विकास अग्रवाल तथा संरक्षक दाऊ श्री अखिलेश अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

बैजनाथ पारा यतीम खाना रायपुर के मौलाना आरिफ अली फारूकी ने एक नाबालिक बच्चे को बुरी तरह से पीटा आखिर क्यों ?

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :::छत्तीसगढ़ रायपुर बैजनाथ पारा यतीम खाना के पढ़ने वाले बच्चे को उसे पढ़ाने वाले मौलाना ने बुरी तरीके से बेरहमी से पीटा बच्चों की हालत काफी नाजुक है आखिर बच्चों की गलती क्या थी?

बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार एक ईयर-फोन चुराने के नाम से मौलाना ने नाबालिक बच्चे को इतनी बुरी तरीके से पीटा की आज बच्चा बुरी तरीके से डरा सहमा हुआ है बच्चों के माता पिता से बात करने पर पता चला है कि अभी बच्चा बुरी तरीके से घबराया डरा हुआ है छत्तीसगढ़ रायपुर में यतीम खाने में पढ़ने वाले बच्चों के साथ में वहां पढ़ाने वाले मौलाना के द्वारा किए जाने वाले कृत की निंदा मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही

ऑटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा रामायण पाठ का आयोजन।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़

ऑटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में बस स्टैंड में आयोजित रामायण पाठ का शुभारंभ अतिथि के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति एवं सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी प्रेस क्लब अध्यक्ष रजिंदर कनूजा पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पप्पू सलूजा पूरन सिंह बरिहा गुरु जी ने पूजा अर्चना कर सोन सोन चिरैया मंडली को साल श्री फल भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि के आसंदी से स्वप्निल तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित ऑटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ व उपस्थित नागरिकों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा की पिथौरा को धार्मिक आयोजनों की नगरी कहा जाता है ऑटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा हर वर्ष ऐसे धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं । जिसके लिए आयोजन आयोजक समिति बधाई की पात्र है पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पप्पू सलूजा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि ऑटो पार्ट्स एवं मिस्त्रीयो के लिए आज का दिन बहुत खास होता है

इस खास अवसर पर मुख्य रूप से ऑटो पार्ट्स संघ एवं मिस्त्री संघ पिथौरा के प्रिंस सलूजा, शालू अग्रवाल, राजेश चौधरी,मुकेश सिन्हा ,अरुण कुमार ,दीपक जोशी ,गागीं पटेल, राजेश एरन,धीरज उपाध्याय, शर्मा शॉकप, पपली,राजेश चौधरी, मनोहर एवं अन्य सदस्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई का निर्विरोध रूप से समिति का गठन ।

0

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई का निर्विरोध रूप से समिति का गठन किया गया .
गुढियारी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण क्रमश:: अध्यक्ष दाऊ राजेश जी अग्रवाल
सचिव दाऊ पंकज जी अग्रवाल
कोषाध्यक्ष दाऊ अजय जी अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाऊ बालाजी अग्रवाल

कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकाश जी अग्रवाल सह-सचिव वरिष्ठ दाऊ प्रकाश जी अग्रवाल, कनिष्ठ सह सचिव दाऊ दीपक अग्रवाल
सलाहकार दाऊ चंद्र कुमार जी अग्रवाल , दाऊ संतोष अग्रवाल एवम दाऊ राजेश सिंघल जी, समन्वयक दाऊ करण अग्रवाल, महिला प्रतिनिधी श्रीमती रश्मि अग्रवाल,विशेष सदस्य श्रीमती इतिश्री अग्रवाल , युवा पतिनिधि दाऊ मोहित अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य दाऊ राजेंद्र अग्रवाल,दाऊ सूरज अग्रवाल,दाऊ जितेन्द्र अग्रवाल, दाऊ विनय अग्रवाल , कमल अग्रवाल ,सहित समस्त निर्वाचित /मनोनित साथियों का हार्दिक अभिनंदन , बधाई 💐💐

दिनांक10/9/2023 गुढियारी इकाई का चुनाव केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग जी अग्रवाल की उपस्थिति में केंद्रीय परिवेक्षको द्वारा संपन्न कराया गया जहां इकाई के संरक्षक दाऊ विठ्ठल अग्रवाल और नव मनोनित संरक्षक दाऊ अखिलेश जी का भी पुनः मनोनयन हुआ ।