Home Blog Page 41

अगर आप ने ये 5 टिप्स अपना लिए तो ये आपकी बॉडी को बना देंगी स्वस्थ और फिट,आप भी जरूर देखे

0

पेट की चर्बी लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। कुछ लोग तुरंत स्लिम होने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। ये दवाएं कुछ समय के लिए तो फायदा पहुंचाती हैं, लेकिन बाद में इसके ढेरों साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पेट पर जमा चर्बी न सिर्फ आपकी सुंदरता को बिगाड़ती है, बल्कि कई बीमारियों को बुलावा भी देती है। इसलिए चर्बी कम करके खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है। फिट रहने के लिए घर में किए जाने वाले कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।व्यस्तता और बिगड़ते खान-पान के कारण, लोगों का शरीर बेडोल होता जा रहा है। इससे कई बार उन्हें शर्मिन्दगी भी उठानी पड़ती है। ऐसे में वे सोचते हैं, कि ऐसा कोई तरीका मिल जाए, जिसे अपनाकर वह एक महीने में ही फिट हो जाएं और उनका फिगर शेप में आ जाए।

आज के दौर में स्वस्थ जीवन एक सपना सा बनता जा रहा है। काम की भाग दौड़ में हम इन कुछ बातो को अपना कर खुद को फिट रख सकते हैं।
खाना सही वक़्त पर खाए

दिन में तीन बार पेट भर के खाने की बजाये छह बार कम कम खाए।

योगा जरूर करें
रोज सुबह आधा घंटा योग जरूर करे।

व्यायाम भी जरूर करें

बॉडी को फिट रखने के लिए आधा घंटा व्यायाम को भी जरूर देे।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिए
स्वस्थ और फिट रहने के लिए कम से कम 8 गिलास पानी भी पिए।

नींद भी जरुरी है
स्वस्थ और फिट रहने के लिए कम से कम एक व्यक्ति को दिन में आठ घंटे सोना भी चाहिए।

पेट्रोल कार के साइलेंसर की चोरी, साइलेंसर के अंदर कीमट्टी(पैलेडियम)के लिए चोरी करते थे साइलेंसर,7 आरोपी गिरफ्तार।

0

[[[[(खुलासा छत्तीसगढ़)]]]]

महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने एक अनोखे चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है. मारुति ईको वैन के साइलेंसर की चोरी करने वाले चोर गिरोह के 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 किलो डस्ट (पैलेडियम) भी जब्त किया है. जिसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रूपए आंकी गई है. मारुति ईको वैन के साइलेंसर से कीमती पैलेडियम चुराते थे. जो काफी महंगा रहता है.

एक महासमुंद, 6 यूपी के है निवासी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी में एक महासमुंद का निवासी है, बाकी सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पूछताछ में चोरों ने अब तक 30 से 35 वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है. वाहन के साइलेंसर से डस्ट (पैलेडियम) निकालकर बेचा करते थे. दरअसल ईको मारूती वाहन में (पैलेडियम) सबसे ज्यादा पाया जाता है.

कार बुकिंग कर वारदात को देते थे अंजाम

यही वजह है कि इन चोरों के निशाने पर ईको मारूती कार ही होते थे. आरोपी इस कार की बाकायदा बुकिंग किया करते थे और मौका देखकर वाहन का सायलेंसर निकालकर उसके अंदर से डस्ट (पैलेडियम) निकाल लिया करते थे. इस बेशकीमती धातू का उपयोग गोल्ड में मिलावट करने में किया जाता है. इसके अलावा अन्य कार्यो में इस धातू का प्रयोग किया जाता है.

मारूती कार में पैलेडियम की होती है ज्यादा मात्रा

पैलेडियम धातू लगभग सभी वाहन के साइलेंसर में डाला जाता है. किसी में कम तो किसी में ज्यादा होता है, लेकिन मारूती की इस ईको कार में इसकी मात्रा ज्यादा होती है. साइलेंसर में इसका उपयोग इसलिए किया जाता, ताकि वाहन की आवाज स्मूथ हो. अब ये चोर महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है.

यूट्यूब से निकला चोरी का आईडिया

पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया है कि इसकी जानकारी इन्हें यूट्यूब से मिली थी. ये अब तक की चोरी के मामले में सबसे अलग तरह की चोरी है. पकड़े गए आरोपियों में गोविंद सिंह, महासमुंद निवासी इस पूरी चोरी का मास्टर मांइड है. इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 379, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की है.

आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, टीकाकरण और अर्थव्यवस्था पर कर सकते हैं बात

0

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे, इसकी अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी का संबोधन कोरोना वायरस और टीकाकरण अभियान को लेकर हो सकता है.

कोई बड़ा एलान कर सकते हैं मोदी

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना के संकट काल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी अनलॉक 2.0 को लेकर बात कर सकते हैं. वह लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें और लापरवाही नहीं करने की भी अपील कर सकते हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष देश में टीकाकरण अभियान की धीमी गति को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. ऐसे में आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के लिए एक रोडमैप दे सकते हैं. सरकार ने दिसंबर तक पूरे देश का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है.

अब कमजोर हो रही है कोरोना की दूसरी लहर

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले सबसे कम केस सात अप्रैल को दर्ज किए गए थे, तब एक दिन में एक लाख 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसदी हो गई है.

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक युवक घायल…

0

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी निवासी चुनेश साहू (30) पिता महेश कुमार अपनी बाइक सीजी 05 एएल 0721 में महिला के साथ धमतरी से नगरी की ओर जा रहा था. तभी अछोटा पुल के ऊपर पीछे से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 एजे 0593 ने ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक चालक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जांच अधिकारी सीएस देवांगन ने बताया कि महिला के पर्स में दो आधार कार्ड मिले हैं जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही है. अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कौन है, कहां की है. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है.

मामुली विवाद पर दांतो से कान काट दिए।

0

दल्लीराजहरा: मामूली विवाद को लेकर एक सिरफिरे युवक ने महिला के कान काट लिए जाने की घटना सामने आई है। घटना वार्ड क्र 20 गाँधी चौक चंडी मंदिर 5 जून की सुबह 6 बजे की है। आरोपी युवक नितेश कुमार रामटेके घर आकर किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगा जिससे झगड़ा बढ़ा और पीडि़ता द्वारा भी कुछ बातों का जवाब दिया गया।

जिससे आरोपी द्वारा तैश में आकर बाल पकडक़र घसीटते हुए गलत इरादे से दूसरे कमरे में लेकर गया और पीडि़ता को मारने के लिए अपने साथ सिलबट्टी का पत्थर लेकर आया और पीडि़ता पर वार करने लगा और फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हदे पार करते हुए आरोपी द्वारा अपने दांतों से पीडि़ता के कान को काटकर अलग कर दिया।

इस प्रकार घर पर चल रहे चीखने चिल्लाने से घर के अन्य परिजन जो सो रहे थे तब तक जाग चुके थे और परिजनों द्वारा पीडि़ता को साथ में लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी नितेश कुमार रामटेके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को धारा 294 506 324 354 के तहत गिरफ्तार किया गया।

फिर से बैज पेट्रोल-डीज़ल के दाम।

0

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में आज फिर इजाफा कर दिया है. लगातार दूसरे दिन ईंधन की कीमतों में तेजी जारी है. आज पेट्रोल का भाव (Petrol Price Today) 24-28 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल का भाव (Diesel Price Today) 26-28 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 95.31 रुपये और डीजल का भाव 86.22 रुपये पर है. इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चा तेल लगातार चढ़ रहा है तो इसका असर भी पेट्रोल-डीजल पर देखने को मिल रहा है.

तेल की कीमतों में लगातार आग लगी हुई है. मई महीने से ईंधन की कीमतें रुक-रुक बढ़ रही हैं. पिछले 21 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 4.99 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल का दाम 5.44 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है.

चेक करें 1 लीटर पेट्रोल का भाव (Petrol Price on 7 june 2021)
दिल्ली – 95.31 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 101.52 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 95.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्‍नई – 96.71 रुपये प्रति लीटर
जयपुर – 101.88 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु – 98.49 रुपये प्रति लीटर
नोएडा – 92.67 रुपये प्रति लीटर

चेक करें 1 लीटर डीजल का भाव (Diesel price on 7 june 2021)
दिल्ली – 86.22 रुपये प्रति लीटर
Mumbai – 93.58 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 89.07 रुपये प्रति लीटर
चेन्‍नई – 89.07 रुपये प्रति लीटर
जयपुर – 95.81 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु – 91.41 रुपये प्रति लीटर
नोएडा – 86.70 रुपये प्रति लीटर

हर दिन 6 बजे बदलती हैं कीमतें
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

चढ़ा पुलिस के हत्थे,आरोपी ने कहा,ढाबों के बाद क्लब और बार में सप्लाई करना था ब्राउन शुगर,

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन खुलते ही पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान चला रही है. इसी बीच रायपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो अन्य मामले में भी दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

रायपुर के क्लब और बार खपाना था माल

जानकारी के मुताबिक तस्कर मोहम्मद अस्लम खान नागपुर से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर उसे खपाने के लिए निकला था. बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी ने नागपुर से आते-आते कई ढाबों में भी ब्राऊन शुगर की सप्लाई किया है. जिसके बाद अब तस्कर का अगला टॉरगेट रायपुर के क्लब और बार था. लेकिन तस्कर के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया. रायपुर के उद्योग भवन इलाके से पुलिस ने तस्कर को धर दबोचा.

75 पुड़िए में मिला 9 ग्राम ब्राउन शुगर

तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि उद्योग भवन के पास ब्राऊन शुगर लेकर आरोपी मोहम्मद अस्लम खान घूम रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर युवक की तलाशी गई. उससे पूछताछ की गई. पुलिस टीम को तलाशी में युवक के कब्जे से 75 पुड़िए में लगभग 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ब्राउन शुगर को नागपुर से लेकर आया था. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

गांजा और नशीली टेबलेट के साथ 2 गिरफ्तार

इसके अलावा रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के गो-गांव से करीब 3 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी संजय धीवर उर्फ (लंगड़ा) को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे जब्त गांजे की कीमत लगभग 21 हजार रुपए आंकी गई है. वहीं सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के दिशा कॉलेज के पास से 860 नग नशीली टेबलेट के साथ आरोपी रानू दुबे को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.

MP में कैप्सूल में हीरे की तस्करी:लो-क्वालिटी हीरे की शिकायत करने पर तस्करों ने छिंदवाड़ा के कारोबारी को बैतूल में लूटा; 8 गिरफ्तार, 255 हीरे जब्त

0

बैतूल
पुलिस ने हीरों की तस्करी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आठ आरोपियों में दो नाबालिग हैं। आरोपी असली हीरे दिखाकर नकली हीरे टिका देते थे। पुलिस को शक ना हो इसके लिए वह हीरों को लाने-ले जाने के लिए दवा के कैप्सूल का उपयोग करते थे। इनमें से पाउडर निकालकर इसमें हीरा भर देते थे। आरोपियों के पास से 255 नग हीरे, चांदी की पायल, नकदी रुपए और दो देसी कट्‌टे मिले हैँ। जब्त माल की कीमत करीब 55 लाख रुपए है। पुलिस ने छिंदवाड़ा के व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के बाद तस्करी का मामला उजागर हुआ।

बैतूल की एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि छिंदवाड़ा का व्यापारी प्रिंस सोनी 31 मई को आरोपियों से हीरे खरीदने बैतूल आया। इससे पहले भी वह आरोपियों से हीरे खरीद चुका था। दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने प्रिंस को 5 हीरे दिखाए। 2.50 लाख रुपए सौदा पक्का होने पर पैसे देकर व्यापारी हीरे लेकर चला गया। साथ ही, उसने और हीरे खरीदने की बात कही। आरोपियों ने दो से तीन घंटे बाद आने की बात कहकर व्यापारी को लौटा दिया।

दोपहर करीब 3 बजे प्रिंस दोबारा बताई जगह पर पहुंचा। आरोपियों ने फिर उसे हीरे दिखाए। जांच-परख के बाद प्रिंस ने कहा कि ये हीरे उच्च क्वालिटी के नहीं हैं। साथ ही, इस हिसाब से इनकी कीमत भी ज्यादा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपियों ने कट्‌टा अड़ाकर व्यापारी के पास रखे 2.50 लाख रुपए नकद और पांच असली हीरे लूट लिए और भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया

इसी मामले में पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की। इस दौरान बताए गए आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी मिले। सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी करण पिता शांतिलाल झारखंडे के घर दबिश दी। उसके यहां से उक्त माल भी जब्त किया गया। करण की निशानदेही पर अन्य 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 2 नाबालिग हैं। इनसे पूछताछ के दौरान तस्करी का खुलासा हुआ।

नागपुर से लाकर दवा के कैप्सूल में डालते थे हीरे

एसपी ने बताया, आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर के सराफा व्यापारी से हीरे लाते थे। कोरोना कर्फ्यू के कारण चैकिंग सख्त थी। आराेपियों ने तरकीब निकाली। हीरे को दवा के कैप्सूल में भरकर सप्लाई करते थे। इसके लिए आरोपी कैप्सूल में से दवा निकाल लेते थे। इसके बाद इसमें हीरे डालकर सप्लाई करते थे। कैप्सूल होने पर पुलिस भी नहीं रोकती थी। आरोपी बैतूल के अलावा छिंदवाड़ा के व्यापारियों को हीरे बेचते थे। व्यापारी भी कम कीमत और बिना कागजात के इनसे हीरे खरीद लेते थे। पुलिस टीम नागपुर जाकर भी छानबीन करेगी। साथ ही, आरोपियों से अन्य व्यापारियों को भी हीरे बेचे जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

5 असली और 250 निम्न क्वालिटी के हीरे मिले

आरोपियों के पास से पुलिस को 5 असली हीरे, 250 निम्न क्वालिटी के हीरे, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछिया, 15 हजार रुपए नकद समेत 55 लाख रुपए का माल मिला है। पुलिस के मुताबिक पांचों असली हीरों की कीमत करीब 12.50 लाख रुपए है। वही निम्न क्वालिटी के एक हीरे की कीमत करीब 40 हजार रुपए है।

पुलिस पर उठ रही उंगलियां

वारदात के खुलासे में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। जिस व्यापारी को फरियादी बनाया गया है, वो भी अवैध तरीके से हीरे का कारोबार कर रहा था। 31 मई के दिन वो गुपचुप तरीके से ही हीरे खरीदने बैतूल आया था। लूट हो जाने के बाद उसने पुलिस का सहारा लिया।

ये आरोपी पकड़े गए

करण पिता शांतिलाल झारखंडे निवासी आमडोह थाना साईखेड़ा, पिन्टू पिता रामप्रसाद नागले निवासी हमलापुर, शुभम पिता शिवाजी गायकवाड़ निवासी हमलापुर, रितिक पिता योगेश चन्द्रहास निवासी कालापाठा, पंकज पिता पप्पू कडवे निवासी हमलापुर, रोहित पिता रमेश मरकाम निवासी बैतूल समेत दो नाबालिग आरोपी हैं।

दो भाइयों ने मिलकर मां-बेटे को इतना पीटा कि बुजुर्ग महिला की हो गई मौत, धमकी देकर लाश दफन भी करा दी, कब्र खोदकर निकाली गई लाश

0

{खुलासा छत्तीसगढ़}रायपुर के खरोरा इलाके में एक मर्डर के 48 घंटे के बाद पुलिस ने कातिलों को पकड़ लिया। ये दोनों सगे भाई हैं। इन्होंने 60 साल की बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार दिया था। क्योंकि इस महिला का बेटा आरोपियों के घर की लड़की से बातें किया करता था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में भाइयों ने पहले तो पड़ोसी युवक को पीटा। जब बीच-बचाव करने उसकी बूढ़ी मां आई तो उसे भी आरोपियों ने लात-घूसों से मारा। इतना मारा कि वहीं बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने महिला के घर वालों को धमकाया और शव को दफना कर अंतिम संस्कार करवा दिया। मगर पुलिस को कुछ लोगों ने खबर कर दी अब आरोपी छेदन मरावी और इसका भाई गोविंद मरावी गिरफ्तार किए जा चुके है।

जब लाश से मिला हत्या का सबूत
घटना 2 जून की है। पुलिस को मुखबीर ने खबर दी कि 60 साल की जंती बाई मरावी की संदिग्ध मौत हुई और घरवालों ने लाश को दफना दिया। शुक्रवार को पुलिस इस सिलसिले में छानबीन करने खरोरा के मांठ गांव के आदिवासी मुहल्ला पहुंची। यहां जंती के घर वालों का गोल-मोल जवाब शक पैदा कर रहा था। उसका बेटा भी सवालों का ठीक जवाब नहीं दे रहा था, जबकि उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। इससे शक गहरा गया। पुलिस की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया। लाश पर चोट के निशान थे। यही आरोपियों की गिरफ्तारी का कारण और हत्या का सबूत बना। शव का पोस्ट्मॉर्टम कराया गया जिसमें मृत्यु का कारण अंदरूनी चोट होना पता चला। तब घर वालों ने 2 जून की रात को हुई मारपीट का खुलासा किया, गांव में ही मौजूद छेदन मरावी व गोविंद मरावी को गिरफ़्तार किया गया।

पिटाई बेटे की कर रहे थे बीच में मां आ गई

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये आरोपी मृतिका के बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूछताछ के दौरान छेदन और गोविंद ने कहा कि जंती का बेटा विजय हमारे घर की लड़की से फोन पर बातें किया करता था। छुपकर मिला करता था, हमें ये पसंद नहीं था। पहले भी इसी बात पर विवाद हो चुका था। हम इसी बात को लेकर जंती के घर गए थे। तब वहां उसके बेटे से मारपीट हो गई। बीच में आने की वजह से जंती पर हमने हमला किया। पुलिस ने अब इन्हें जेल भेज दिया है।

भाजपा नेता की पिटाई से मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार…

0

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा के युवा मोर्चा के एक नेता की पिटाई से मौत हो गई. यह वारदात मयूरभांज जिले की है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन लोगों को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नुआसाही इलाके की है. बालासोर जिले के भाजपा युवा मोर्चा के इंचार्ज रंजीत प्रधान के बारे में पुलिस ने बताया कि जब वो अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तब ही मोटर साइकिल सवार 4 युवकों ने उनकी कार को रोका. बताया जा रहा है कि इस दौरान 35 साल के रंजीत प्रधान की इन चारों लोगों से बहस हो गई.

अस्पताल ले जाने से पहले भाजपा नेता की मौत

अचानक इन लोगों ने रंजीत प्रधान की पिटाई शुरू कर दी. उन्हें बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया. भाजपा नेता को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को अंदेशा है कि घटना में एक अन्य शख्स भी शामिल है और वो फरार है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है.