Home Blog Page 42

डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) की पदोन्नति सूची जारी की..

0

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) की पदोन्नति सूची जारी की है. जारी सूची में कुल 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है. जो इस प्रकार है- देखिए सूची-

देखिए पूरी सूची-

प्रेमिका के झूठ बोलने से नाराज प्रेमी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…

0

डौंडी। प्रेम प्रसंग की वजह से एक 21 वर्षीय युवक में घर में फांसी लगा ली. कमरे में मिले सुसाइड नोट में किसी रिंकी नाम की लड़की से झूठ नहीं बोलने की बात कही है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर जांच में जुटी है.

मामला डौंडी थाना क्षेत्र के पचेडा गांव का है, जहां रहने वाले 21 वर्षीय युवक शेखर ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर ने घर के पंखे में कपड़े को फांसी का फंदा बनाकर झूल गया. कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपने माता-पिता और नानी से मांफी मांगी है. वहीं दूसरी ओर रिंकी नाम की लड़की झूठ नहीं बोलने की बात कही है.

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 12 युवक-युवतियों को होटल से किया गिरफ्तार

0

देवास। देवास पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 युवतियों एवं 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि होटल संचालक ने दलाल के माध्यम युवतियों को दिल्ली से बुलाया था, जिसमें सभी लड़के भी बाहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने सूचना मिलने पर सभी लड़के व लड़कियों को होटल के बन्द कमरों से गिरफ्तार किया हैं, वहीं होटल संचालक व दलाल के खिलाफ भी मामले में प्रकरण दर्ज किया हैं.

दरसल जिले के उज्जैन रोड़ स्थित मेपल्स ब्लू होटल में बड़े पैमाने पर एक सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने सूचना मिलने पर देर रात होटल पर दबिश देकर बंद कमरों से 6 लड़कियों व 6 लड़कों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई.

पुलिस के मुताबिक होटल संचालक ने एक दलाल के माध्यम से युवतियों को दिल्ली से बुलाया था, वहीं गिरफ्तार सभी लड़के भी अन्य शहरों के रहने वाले बताएं जा रहें हैं. सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में देह व्यापार में संलिप्त लड़के-लड़कियों के साथ दलाल व होटल संचालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया हैं.

मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब बना सुसाइड पॉइंट, एक हफ्ते में मिली दूसरी लाश

0

रायपुर. रायपुर का मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब सुसाइड पॉइंट बन गया है. एक हफ्ते में दूसरी बार तालाब में युवक लाश तैरती मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान गीतांजलि नगर रायपुर निवासी 28 वर्षीय आशीष नागरिया के रूप में हुई है.  मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला युवक शुक्रवार शाम 4 बजे से घर से गायब था. युवक के खुदकुशी के कारण अज्ञात बताया जा रहा है. सूचना के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

बता दें कि सोमवार को ही मॉर्निंग वॉक पर निकले तेलीबांधा निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार नथानी ने की तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन और पुलिस की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे. लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं ने लोगों को चिंता पर डाल दिया है.

बघेल के पूरे हो रहे ढाई साल, सिंहदेव की दावेदारी की चर्चा: कृषि मंत्री चौबे बोले- CM पद पर ढाई साल का कोई फॉर्मूला नहीं

0

खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर
छत्तीसगढ़ की सियासी गलियों में इस जोड़ी को जय और बीरू नाम दिया गया है।
भाजपा बोली- छत्तीसगढ़ का महाराजा भी किसी से कम नहीं, 17 के बाद प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पंजाब जैसी होगी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार के सत्ता संभालते ही ये चर्चा रही है कि भूपेश बघेल को ढाई साल के लिए ही CM बनाया गया है। इसके बाद कमान टीएस सिंहदेव को सौंपी जाएगी। हालांकि कभी इस खबर पर कोई पुख्ता बात नहीं कही गई। आलाकमान और प्रदेश के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया ने भी हमेशा इस अनुमान को नकारा, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता दबी जुबान में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को स्वीकारते दिखे हैं। 17 जून को भूपेश बघेल के कार्यकाल को ढाई साल पूरे हो जाएंगे, अब ये चर्चा फिर से जोरों पर है कि क्या 17 जून को प्रदेश में कोई बड़ा उलटफेर होगा।

एक खेमा अभी भी आश्वस्त कि कुछ तो होगा

इतने स्पष्ट बयानों के बाद भी कांग्रेस में एक खेमा अभी भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि ढाई साल पूरे होने पर सरकार में कुछ तो फेरबदल हो सकता है। इसमें सत्ता में भागीदारी नहीं मिलने से निराश कांग्रेसी हैं तो कुछ असंतुष्ट। इनका मानना है कि भले ही आलाकमान ने ढाई साल के CM के फार्मूले पर कभी बात नहीं की है, लेकिन दिल्ली में हमेशा इस बारे में चर्चा होती रही है। ढाई साल गुजरने के बाद अब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं, लिहाजा वह सरकार को भी ज्यादा प्रभावी बनाना चाहता है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि ढाई साल बाद भले ही CM ना बदले, लेकिन मंत्रिमंडल में बदलाव, निगम, मंडलों में नियुक्तियां, नए लोगों को जिम्मेदारी जैसे परिवर्तन देखने मिलेंगे। संगठन में भी कुछ लोग जोड़े जाएंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सिहदेव और भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी।
रविंद्र चौबे ने कहा- 20 साल राज करेगी कांग्रेस
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री का कार्यकाल, ढाई-ढाई साल करने का ना तो कोई फार्मूला है, ना ऐसी कोई चर्चा है और ना ऐसा कुछ होने वाला है। चौबे ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वे सरकार का मुख्य चेहरा हैं और उनके नेतृत्व में सरकार 20 साल से ज्यादा राज करेगी।

टीएस सिंहदेव बोले…तो फिर सही होगा
टीएस सिंहदेव कभी ढाई साल के सवाल पर खुद इनकार नहीं करते हैं, ना ही साफ तौर पर कुछ स्वीकार करते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि अगर चौबे जी कह रहे हैं तो सही ही होगा। चौबे अनुभवी राजनेता हैं, जैसा कह रहे हैं, सही ही होगा। हमें भी कहीं से कोई संकेत नही हैं। मैं उनकी बात को सही मानता हूं। 30 मई को सरगुजा में मीडिया से सिंहदेव ने इस मुद्दे पर कहा था जैसा राहुल गांधी और सोनिया जी तय करेंगे वैसा ही होगा।

ढाई साल की चर्चा आखिर क्यों

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्यवेक्षक बनकर राज्‍य का दौरा किया तो विधायकों में सबसे ज्‍यादा समर्थन टीएस सिंह देव को मिला। बताया जाता है कि 67 विधायकों में से 44 ने टीएस सिंहदेव का समर्थन किया। इसके बाद तब राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के चार संभावित उम्मीदवारों- टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत से अपने आवास पर मुलाकात की और उनसे बात की। आलाकमान ने भूपेश बघेल का नाम तय किया। नाराज खेमे को भी खुश करने के लिए तभी से यह चर्चा जोरों पर थी कि ढाई साल बाद सिंहदेव को मौका दिया जाएगा, मगर अब तक ये सिर्फ चर्चा ही है।

सरगुजा पैलेस में सिंहदेव।

अजय चंद्राकर बोले महाराजा किसी से कम नहीं
कृषि मंत्री के बयान कि बाद अब इस पूरे मामले में भाजपा सियासी चुटकी न ले ये तो हो नहीं सकता। लिहाजा इस मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा के कुरुद से विधायक अजय चंद्राकर ने बयान दिया। अजय ने कहा कि माननीय रविन्द्र चौबे जी के बयान के बाद- छत्तीसगढ़ कांग्रेस की स्थिति भी 17 जून के बाद पंजाब जैसी ही होगी ! उन्होंने राजघराने से ताल्लुक रखने वाले टीएस सिंहदेव की ओर इशारा कर कहा – छत्तीसगढ़ का महाराजा भी किसी से कम नहीं।

छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं
दिन भर चली ढाई साल की चर्चा के बीच शुक्रवार शाम के वक्त रविंद्र चौबे और मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर से इस मुद्दे पर मीडिया से बात की। रविंद्र चौबे ने कहा – जनता ने 5 साल के लिए कांग्रेस को चुना है। प्रदेश की आम जनता कहती है कि छत्तीसगढ़ में विकास का चेहरा भूपेश बघेल ही हैं, हम उन्हीं के नेतृत्व में काम करेंगे। टीएस सिंहदेव ने पंजाब की भाजपा द्वारा पंजाब से तुलना किए जाने पर कहा कि छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं है। 17 जून तो आ रही है, ऐसा कुछ नहीं है हमें राहुल जी सोनिया जी ने जो जिम्मा दिया या भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देंगे निभाते रहेंगे।

मंत्री सिंहदेव ने बताया-ब्लैक फंगस के 6 मरीज डिस्चार्ज, बीमारी का इलाज अब खूबचंद बघेल योजना से…

0

खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर। प्रदेश में आज 6 मरीज़ ब्लैक फंगस को मात देने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. राज्य में अब तक 10 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं कुल 19 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में ब्लैक फंगस के एक्टिव मरीज की संख्या 194 है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब इस बीमारी का इलाज खूबचंद बघेल योजना से होगा.

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस को नोटिफाई बीमारी घोषित किया गया है. इसके अंतर्गत इलाज के लिए प्रवाधान किया गया है. वर्तमान में प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 215 हो गया है, तो वहीं आज 6 मरीज डिस्चार्ज हुए है. इस तरह दस मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं 19 लोगों की मौत हुई, जिसमें 8 मरीज ऐसे हैं जिन्हें ब्लैक फंगस हुआ था लेकिन मौत के कारण कुछ और है.

खूबचंद बघेल योजना में इलाज

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस को अब खूबचंद बघेल योजना में शामिल कर लिया गया है. इसके तहत मरीज अब इलाज करा सकते हैं. ऑपरेशऩ, दवा, इंजेक्शऩ सभी शामिल हैं.

रोज मंगाओं रोज लगाओ की स्थिति

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवा को लेकर अब भी वही स्थिति है, रोज मंगाओं रोज लगाओं की स्थिति बनी हुई है, क्योकी देश में इतना दवा नहीं है कि स्टॉक रखा जाए.

राजधानी में हादसा: बारिश से बिल्डिंग का आधा हिस्सा ढहा…एक युवक मलबे में फंसा…

0

रायपुर 4 जून 2021। राजधानी में हुई बारिश के बाद पंडरी इलाके में स्थित एक घर का सज्जा गिर गया है। इस घटना में एक युवक मलबे में दब गया था, जिसे निगम की टीम ने सकुशल निकाल लिया है।


घटना पंडरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। आज शाम अचानक हुये बारिश के बाद बस स्टैंड में मौजूद एक बिल्डिंग का सज्जा टूट कर गिर गया था। इस घटना में सज्जे के नीचे खड़ा एक व्यक्ति दब गया, जिसके बाद इसकी सूचना पंडरी थाना और नगर निगम की टीम को दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर निगम की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सकुशल मलबे से निकाल लिया गया है। युवक को इस घटना में चोट आयी हैं, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानिए फिर क्या हुआ जब।छत्तीसगढ़ का ये बैगा आदिवासी पहुंच गया पाकिस्तान बार्डर पर…

0

(खुलासा छत्तीसगढ़) कवर्धा। छत्तीसगढ़ का एक बैगा आदिवासी अचानक पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंच गया. बीएसएफ के जवानों ने उसे संदिग्ध मानकर पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रामलाल बैगा(50 वर्ष) और छत्तीसगढ़ कबीरधाम का रहने वाला बताया. इसके बाद बीएसएफ ने परिजनों से उनकी बात कराई. चार साल पहले वह गांव से गायब हो गया था. इतने सालों बाद बात करने से परिजनों के चेहरे पर खुशी आ गई. परिजन तो उसे मृत समझकर दशगात्र कार्यक्रम तक कर दिया था. वहीं बीएसएफ के जवान अब रामलाल को लेकर कवर्धा आएंगे. पूरा मामला कुकदूर थाने के वनांचल ग्राम क्षीरपानी का है.

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक के कंदावानी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम छीरपानी गांव के निवासी रामलाल बैगा अपने घर से निकल गए थे, जहां गांव के लोगों ने जंगल से गायब होने की आशंका जाहिर की और भालू ने रामलाल बैगा की शिकार करने की सूचना परिजनों सूचना दी थी. जिसके बाद परिवार वाले ने दशगात्र कर दिया था.

रामलाल बैगा मंगलवार को पाकिस्तान बार्डर में संदिग्ध हालात में बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया, जहां पर रामलाल ने अपने पता पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंदावानी के आश्रित ग्राम छीरपानी बताया. जहां रोजगार सहायक और पंडरिया विधायक ममता चंद्रकार से बीएसएफ के जवानों ने बात की. उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रामलाल ने पत्नी से बात की. इस दौरान पत्नी ने अपने पति को पहचान लिया. अब रामलाल को पंजाब पुलिस उसके गांव ला रहे है रामलाल के परिवारों में खुशी का मौहाल है.

भाजपा के पूर्व मंत्री बृज मोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे 12 वी की परीक्षा रद्द करने की मांग की

0

रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ के 2 लाख 90 हजार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 12वीं की परीक्षा के संदर्भ में पुनर्विचार कर उसे रद्द करें।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अभी कोरोना कि दूसरी लहर पूरी तरह से उबरा नहीं है और अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं, जिसमें बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।  ऐसे अवसर पर किसी भी स्थान पर किसी भी विषय में भीड़ लगाना कतई सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ के लगभग 3 लाख विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ले जाएंगे फिर वापस लाकर जमा करेंगे। यह भीड़ कहीं विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के  शिक्षकों व कार्यालयीन स्टाफ के संक्रमण का बड़ा कारण न बन जाए। बृजमोहन अग्रवाल  ने कहा कि सीबीएसई, आईसीएससी के परीक्षा रद्द होने के पश्चात कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रायपुर की एक छात्रा सौम्य चोपड़ा ने बात करते हुए धन्यवाद दिया  कि अब बच्चे निश्चिंत होकर  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर पाएंगे।
बृजमोहन अग्रवाल ने  कहा कि हमेशा कांग्रेस किसी भी विषय पर दोहरा मापदंड व अनिर्णय की स्थिति में रहती है। एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र से 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने का पत्र व्यवहार कर रही थी, और उत्तरप्रदेश में भी परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 12वीं की परीक्षा के नाम से  स्कूल-स्कूल में बच्चों की भीड़ लगा रही है। कांग्रेस की नीति  हमेशा से कांग्रेस शासित प्रदेशों में अलग और गैरकांग्रेस शासित प्रदेशों में अलग रही है। उन्होंने भूपेश सरकार को दोहरा मापदंड छोड़ विद्यार्थियों के हित में 12वीं की परीक्षा  रद्द करनी चाहिए

राज्यपाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल,बतायी वैक्सीन नहीं मिलने की खामी

0

रायपुर। केन्द्र की वैक्सीन प्रदाय पालिसी से खपा छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी आज राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल अनुसुइया उइके को बताया कि पैसे और आर्डर देने के बाद भी राज्य को वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है। कोई भी कंपनियां बिना केंद्र की मध्यस्थता के वैक्सीन नहीं दे रही है। जीएसटी का 10 हजार करोड़ रूपये केंद्र के पास बकाया है, वो पैसे भी केंद्र नहीं दे रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर,शिव डहरिया,सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन,शैलेष नितिन त्रिवेदी एजाज ढेबर प्रतिनिधिमंडल  में शामिल थे