Home Blog Page 43

छत्तीसगढ़ : इस मंत्री का ग्रामीणों ने किया घेराव, नाराज मंत्री ने कलेक्टर और एसडीएम को मौके पर किया तलब

0

अंबिकापुर। मैनपाट के ग्राम पथरई में आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री अमरजीत भगत के काफिले का घेराव कर दिया. ग्रामीण सीएमडीसी के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के द्वारा कराई जा रही खुदाई पर नाराजगी जताई. आक्रोशित लोगों ने कहा कि सीएमडीसी द्वारा वादा पूरा नहीं किया गया है. क्षेत्र में सीएमडीसी ने स्थानीय लोगों को रोज़गार देने का वादा किया था, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद भी रोजगार नहीं दिया गया.

मंत्री भगत के घेराव के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोज़गार नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं ब्लास्टिंग से आस-पास रहने वालों का नुकसान होता है. इस नुकसान का मुआवजा भी लोगों को नहीं मिल रहा है. ब्लास्टिंग से पहाड़ और वन को क्षति पहुंच रही है. इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है.

मंत्री भगत ने तत्काल सरगुजा कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया है. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आगे की कार्यवाही चल रही है

धार्मिक स्थलों को खोलने एकजुट हुए हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कही यह बात…

0

राजधानी रायपुर में धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए सभी धर्म के लोग एकजुट हो गए हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन को ज्ञापन सौंप धार्मिक स्थलों को खोलने का अनुरोध किया है.

सिख समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि कोरोना काल में पिछले लंबे समय से सभी लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन किया है. शहर के पूरे मार्केट और सभी प्रतिष्ठान भी बंद थे. लेकिन पिछले कुछ समय से जिला प्रशासन ने सभी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी है, यहां तक शराब दुकानों को खोल दिया गया है, फिर धार्मिक स्थलों के साथ क्यों भेदभाव किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि शहर में होटल, शॉपिंग मॉल, सिनेमा सभी चीजें चालू है. लेकिन धार्मिक प्रतिष्ठान जिसमें लोगों की आस्था है. जहां से लोगों को सुकून मिलता है, उन्हें जिला प्रशासन ने खोलने की अनुमति नहीं दी है. आज हम अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर धर्मिक स्थलों को खोलने की मांग की है.

,छाबड़ा ने कहा कि अगर उनको लग रहा है कि धार्मिक स्थलों को खोलने से संक्रमण का फैलाव हो सकता है, तो हमने इसके लिए ऑड-इवन का भी सुझाव उन्हें दिया है. हमने कहा कि हिंदू में सुबह और शाम पूजा करने की आस्था है. इसीलिए मंदिरों में सुबह-शाम आने की अनुमति दी जाए. शुक्रवार जुम्मे के दिन मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए. और रविवार को चर्च में प्रेयर करने की अनुमति देनी चाहिए.

पुलिस ने अभियान चलाकर 115 नग गुम मोबाइल रिकवर किया।लगभग 15 लाख रूपये के फोन..

0

बलौदाबाजार / भाटापारा :- जिले में विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल/ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के नेतृत्व में सायबर सेल की टेक्निकल टीम एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर गुम मोबाईल बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। टीम द्वारा लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए कुल 115 गुम मोबाईलों को बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत लगभग 15 लाख है। जिसे मोबाईल के वास्तविक मालिको को सौंपा जा रहा है।

विशेष अभियान चलाकर 115 नग गुम मोबाइल रिकवर किया गया। लगभग 15 लाख रूपये के विभिन्न कंपनियों के किये गये मोबाइल रिकवर पिछले 04 माह में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुये थे मोबाइल गुमने की रिपोर्ट। रिकवर मोबाइल को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके मालिकों को किया गया वापस।

उक्त अभियान मे प्रधान आरक्षक मुकेश दीवान, नरेन्द्र निषाद, ओंकार राजपूत, आरक्षक सुमत डहरिया, अरविंद कौशिक, धर्मेन्द्र यादव, सत्येन्द्र बंजारे, कुंज बिहारी निराला तथा जिला बलौदाबाजार साइबर सेल की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

बड़ी खबर : आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत याचिका खारिज…

0

नई दिल्ली। जेल में कैद आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. बापू की अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के ऋषिकेश में इलाज के लिए आयुर्वेदिक संस्थान भेजने की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गई है. आसाराम को ऋषिकेश के आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है.

आसाराम के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सीटी स्कैन से पता चलता है कि आसाराम के फेफड़ों को 38 फीसदी नुकसान हुआ है और उन्हें वायरल निमोनिया है. साथ ही उन्हें गैस्ट्रो-आंत्र रोगों से पीड़ित और ऑक्सीजन की समस्या है.

कोरोना संक्रमित आसाराम ने आग्रह किया है कि उन्हें एलोपैथिक दवाओं के सहारे न रखा जाए. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तक राज्य को इस संबंध में पक्ष रखने के लिए कहा है और अब मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा है.च

हाईकोर्ट में भी लगाई थी याचिका

इससे पहले भी आसाराम बापू ने राजस्थान हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका की मांग कर रहा था. कोरोना से संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था.

2013 से जेल में

दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम बापू आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. 2013 से ही आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है और कई बार बीमारी के बहाने उसने कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका पेश किया था. लेकिन आज तक ट्रायल कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट ने सभी कोशिशें नाकाम रही हैं. साल 2018 में आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. एक अदालत ने बापू को अपने आश्रम में लड़की से बलात्कार को दोषी पाया था.

छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश: आज से सभी अंग्रेजी शराब दुकाने खुलेगी

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन में अंग्रेजी शराब दुकानें बंद रखी गई थी। लेकिन अब शराब न मिलने से परेशान मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। खबर ये है कि आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का आदेश जारी कर दिया है.

इस आदेश के मुताबिक आज यानी शुक्रवार से प्रदेश की सभी अंग्रेजी शराब दुकाने खुल जाएंगी।

ये दुकानें 9 अप्रैल से बंद थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी।
सभी दुकानों में कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

आबकारी विभाग से पूर्व में जारी आदेश में विदेशी शराब की खरीदी केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही की जा सकती थी, लिहाजा शराब प्रेमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं देशी शराब दुकान में भीड़ जुट रही थी, इसके मद्देनजर अब विभाग ने विदेशी शराब की बिक्री दुकानों से करने आदेश जारी कर बड़ी राहत विदेशी शराब प्रेमियों को भी प्रदान कर दी है।

ये आदेश आबकारी विभाग के विशेष सचिव एमपी त्रिपाठी ने जारी किया है।

टूलकिट मामले में दिल्ली पहुंची रायपुर पुलिस की टीम

0

खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर।  टूलकिट मामले की जांच में बैंगलुरु पहुंची टीम ने कांग्रेस रिसर्च टीम के इंचार्ज और सांसद राजू गौड़ा का लिखित बयान दर्ज किया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक ढाई घंटे बयान दर्ज करने के बाद टीम ने मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज जब्त किए है।

चार सदस्यीय टीम बैंगलुरु से आज रवाना होकर दिल्ली में कांग्रेस के आईटी सेल के अध्यक्ष रोहन गुप्ता और राजू गौड़ा की टीम की सदस्य रही सौम्या वर्मा के भी बयान दर्ज करेगी। दिल्ली में रोहन गुप्ता के नहीं मिलने पर टीम अहमदाबाद भी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस की टीम में एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल की अगुवाई में प्रशिक्षु आइपीएस, टीआइ सिविल लाइन सहित एएसआइ समेत चार सदस्यीय टीम मामले की जांच के लिए रवाना हुई है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार।

0

(खुलासा छत्तीसगढ़ ) बागपत::: खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। लुटेरा खेकड़ा कोतवाली से टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल था। जिनके पास से चोरी की बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है।

गुरुवार को थाना खेकडा पुलिस रटौल डगरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डिस्कवर बाइक पर आते एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बड़ागांव पुलिस चौकी की और भाग निकला। बड़ागांव चौकी पुलिस को इसकी सूचना मिली तो चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार को घेर लिया। इसी दौरान बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गया युवक शातिर लुटेरा हर्ष उर्फ काले पुत्र सजनू निवासी ग्राम अगरोला थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद पाया गया। फायरिंग में घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हर्ष उर्फ काले थाना खेकडा के पाठशाला चौकी के पास एक गाड़ी सवार के हुई लूट की घटना के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस तथा एक डिस्कवर बाइक बिना नम्बर बरामद की। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पार्षद कार्यालय का उद्घाटन,पार्षद कामरान अंसारी ने निर्माण कार्यो में आनंद नगर, मौली पारा, नई बस्ती, भावे नगर, आदर्श चौक, रोड औऱ कवहर्ड नाली निर्माण कार्य की बात कही।

0

(खुलासा छत्तीसगढ़) रायपुर :लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्र 34 के प्रथम नागरिक पार्षद कामरान अंसारी के कार्यालय का उदघाटन किया गया, इसी के साथ वार्ड के विकास कार्यो के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत 85 लाख रुपयों से होने वाले वाले निर्माण कार्यो का भी भूमि पूजन किया गया, पार्षद कामरान अंसारी ने बताया कि निर्माण कार्यो में आनंद नगर, मौली पारा, नई बस्ती, भावे नगर, आदर्श चौक, रोड औऱ कवहर्ड नाली निर्माण कार्य होने है, 

कार्यालय का उद्घाटन एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी,विधायक कुलदीप जुनेजा जी, महापौर ऐजाज़ ढेबर जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पार्षद बंटी होरा जी,पार्षद नीलम जगत जी,पार्षद शीतल कुलदीप जी,पार्षद आकाश तिवारी जी, पार्षद अमितेश भारद्वाज जी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती दीपा बग्गा जी,वार्ड अध्यक्ष संदीप बारले जी,अर्जून सिंह जी, जोन 3 आयुक्त महेंद्र पाठक जी, इंजीनियर प्रधान जी,के.के. शर्मा जी, नवीन वर्मा जी व निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सेक्स रैकेट में 2 बॉलीवुड अभिनेत्री गिरफ्तार: एक रात का दो लाख लेती थी अभिनेत्री।

0

मुंबई 3 जून 2021. मुंबई से सटे ठाणे शहर में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जहां बॉलीवुड से जुड़ी दो एक्ट्रेस समेत पांच लोगों को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गिरफ्तार किया है. ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पांच पाखाड़ी परिसर की एक निजी सोसायटी में अपने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा और जब पुलिस ने इस फ्लैट की तलाशी ली, तब वहां से दो एक्स्ट्रेस सहित पांच लोग पकड़ाये.

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 टीम को मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियों के पास लॉकडाउन में काम नहीं था. ऐसें में इनके पास पैसों का संकट खड़ा हो गया और उन्होंने इस पेशे को अपना लिया. बाताया जा रहा है कि दोनों अभिनेत्रियां मुंबई में एक बड़े सेक्स रैकेट एजेंट के संपर्क में थीं. लेकिन वेश्यावृत्ति के लिए उन्होंने ठाणे शहर को चुना क्योंकि उन्हें यहां पुलिस से उतना डर नहीं था. लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एक रात की कीमत दलालों ने ग्राहकों से लाखों रुपये मांगी थी.

तय समय के अनुसार दोनों अभिनेत्रियां ठाणे की पाचपाखाडी नटराज सोसायटी में आईं. तुरंत ही इनके आने की सूचना पुलिस को मिल गई और मौके पर  क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के सीनियर इंस्पेक्टर कोकने ने रेडकर दी. रेड के दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्री समेत दो महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है. पुलिस कहना है यह एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट है, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर इससे जुड़े और लोगों तक पुलिस अब पहुंचने का प्रयास कर रही है.

एक रात की कीमत दलालों द्वारा ग्राहकों से 2 लाख रुपये मांगी गई थी और 1 लाख 80 हजार में सौदा तय हुआ. तय किए हुए समय पर दोनों अभिनेत्रियां ठाणे की पाचपाखाडी इलाके के नटराज सोसायटी में आई. ठीक उसी समय पूर्व सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के सीनियर इंस्पेक्टर कोकने ने रेड कर दी. जिसमें दो अभिनेत्रियों, 2 महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है.

गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियों के पास लॉकडाउन में काम नहीं था. ऐसे में वित्तीय संकट से निकलने के लिए उन्होंने इस पेशे को अपना लिया. दरअसल लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप है, ऐसे में कलाकारों के पास काम की कमी है.

7 वर्षीय बच्ची का रेप-हत्या मामला: BJP अनुसूचित जाति मोर्चा का जांच दल 5 जून को जाएगा पौंसरी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पौंसरी गांव में 25 मई को 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में बीजेपी ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने जांच समिति का गठन किया है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जांच दल शनिवार को पौंसरी गांव जाएगी.

बीजेपी का कहना है कि पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज किया गया है उसमें घोर लापरवाही बरती गई है. आरोपी के खिलाफ बालात्कार की धारा नहीं लगाकर केवल हत्या की धारा के आधार पर जांच किया जा रहा है. जिसमें स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस घटना की भाजपा ने घोर निंदा की है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश का जांच दल 5 जून दिन शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिला के ग्राम पौंसरी जाएगी.

जांच दल में ये हैं शामिल

नवीन मार्कंडेय, पुन्नू लाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, गुहाराम अजगले, कमला पाटले, डॉ. भूषण लाल जांगड़े, गोविन्द राम मिरी, दयालदास बघेल, राजमहंत सांवलाराम डाहरे, निर्मल सिन्हा, रामलाल चौहान, सरला कोसरिया, अम्बेश जांगड़े, डॉ. सनम जांगड़े, केराबाई मनहर, सरोजनी बंजारे, संजय ढीढी, विनोद खांडेकर, राजमहंत डोमनलाल कोरसेवाड़ा, मनाराम घृतलहरे, चोवादास खांडेकर, विक्रम मोहले, रामकुमार भट्ठ, सुशीला भट्ठ, चंद्रकांता माण्डले, पूनम मार्कंडेय और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी होंगे.