Home Blog Page 44

3000 डाक्टरों ने दिया इस्तीफा : कोरोना काल में डाक्टरों के इस्तीफे से मचा हड़कंप….हड़ताल खत्म करने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दिया इस्तीफा…..24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का कोर्ट ने दिया था आदेश…..

0

ग्वालियर 3 जून 2021। ग्वालियर में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर सामुहिक इस्तीफा दिया है। एक जूनियर डॉक्टर ने बताया, “गुरुवार को मध्य प्रदेश में सभी 3000 जूनियर डॉक्टरों ने सामुहिक इस्तीफा दिया है। ये हमारी मजबूरी है। हम अपने माननीय से अनुरोध करते हैं कि हमारी मांगे मानी जाएं।”

कोरोना और ब्लैक फंगस के कहर के बीच एमपी में जूनियर डॉक्टर तीन दिन से हड़ताल पर थे। करीब तीन हजार डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर काम से किनारा कर लिया था। जूनियर डॉक्टर सरकार से मुख्य तौर पर मानदेय बढ़ाने और कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उन्हें और उनके परिवार के लिए मुफ्त इलाज की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल जारी रखने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैधानिक करार दिया था। हाईकोर्ट ने जुड़ा को निर्देश दिया था कि वो 24 घंटे के भीतर काम पर शीघ्र लौटे। 24 घंटे के भीतर अगर वो काम पर नहीं लौटे है तो सरकार को जूडा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे ।

प्रदेश सरकार जूडा की अधिकांश मांगों को मान चुकी है। जूडा की मांग थी कि जूनियर डॉक्टर्स और उनके परिवार के सदस्य अगर कोरोना पीड़ित होते हैं तो उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाए जिसे सरकार ने मान लिया था। सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने हाई कोर्ट में बताया कि जूडा की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट से बनाया संबंध.

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}}रायपुर। राजधानी रायपुर में इश्क और धोखे का मामला सामने आया है. एक जूनियर डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. जब शादी की बारी आई, तो वादे से मुकर गया. पीड़ित युवती की शिकायत पर देवेंद्र नगर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे और फिजियोथेरेपिस्ट युवती की मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब वो एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपी करवाने पहुंचा था. तब युवती से उसकी जान पहचान हुई थी. उसके दोनों के बीच इश्क हो गया. इश्क परवान चढ़ा तो जूनियर डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया, फिर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाया. अब वो दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था. जिस कारण से फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में जूनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

अक्सर अस्पताल मिलने जाता था डॉक्टर

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है. जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे 2017 में वहां इलाज कराने गया था. इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ. जिसके बाद वह अक्सर युवती से मिलने उसके अस्पताल जाता था. पीड़िता युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी डॉक्टर गिरीश पिछले 4 वर्षो से फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा दे रहा था.

इश्क फिजियोथेरेपिस्ट से, शादी किसी और से

पुलिस ने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने उससे शादी से इंकार कर दिया. वो दूसरी युवती से शादी करना चाहता था. जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में लिखित शिकायत कराई. युवती की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत अपराध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

छात्रों और अभिभावकों के साथ बैठक में शामिल हुए PM, परीक्षा के स्थगन पर की चर्चा…

0

दिल्ली. CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ हो रही वर्चुअली बैठक में अचानक गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स के साथ बातचीत किया. यह वर्चुअली बैठक आज दोपहर बाद हुई है.

इस बैठक के दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स से पीएम मोदी ने परीक्षा के स्थगन और उसके असर पर चर्चा की है. गौरतलब है कि 12वीं के छात्र और पैरेंट्स के बीच CBSE ने ये बैठक बुलाई थी, ताकि 12वीं के परीक्षा परिणाम के फॉर्मूले को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके.

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते नहीं कराने का फैसला किया था. इस बैठक के दौरान विभिन्न राज्य सरकारों और अन्य लोगों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है.

कई राज्य के सरकारों की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही थी, कि कोरोना के चलते छात्रों की जान को संकट में ना डाला जाए. इसके लिए बजाय फिजिकल तौर के परीक्षा लेने के कोई वैकल्पिक कदम उठाया जाए

डीएमएफ का गठन करने के लिए नियम बनाने का पूर्ण अधिकार केंद्रीय अधिनियम ने राज्य सरकारों को दिया है – वन मंत्री

0

(खुलासा छत्तीसगढ़) रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को इस बात का खुलासा किया है कि डीएमएफ का गठन करने के लिए नियम बनाने का पूर्ण अधिकार केंद्रीय अधिनियम ने राज्य सरकारों को दिया है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के खनिज विभाग द्वारा 23 अप्रैल 2021 को राज्य सरकारों को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) के गठन आदि के नियमों को संशोधित करके यह प्रावधान किया गया है कि डी.एम.एफ. के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे, विधायक व सांसदगण सदस्य होंगे.

विधायकगण डीएमएफ में बने रहेंगे सदस्य – मोहम्मद अकबर

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह आदेश समझ से परे है, क्योंकि डीएमएफ का गठन करने के लिए नियम बनाने का पूर्ण अधिकार केंद्रीय अधिनियम ने राज्य सरकारों को दिया है. जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन ने नियम बनाकर डीएमएफ का अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री को नियुक्त करने का प्रावधान किया था.

मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी दी है कि धारा 9-बी की उपधारा 3 के परन्तुक में केंद्र सरकार को जो शक्तियां प्रदान की गई है, वह इस बारे में है कि डीएमएफ द्वारा निधि (फंड) की संरचना और उसके उपयोग के संबंध राज्य सरकारों को निर्देश जारी करे न कि डीएमएफ के गठन के बारे में निर्देश जारी करें. मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्पष्ट किया है कि 23 अप्रैल 2021 के आदेश के पश्चात् भी विधायकगण जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) में सदस्य बने रहेंगे.

दो स्पा सेंटरों में रेड : 9 युवतियां व 6 युवक गिरफ्तार, सेंटर के मालिक निकले पूर्व पत्रकार

0

(खुलासा छत्तीसगढ़ )जालंधर. :कोरोना काल में भी शहर में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है. मंगलवार को पुलिस ने शहर की पाश कालोनियों में बने दो और स्पा सेंटरों में रेड कर नौ युवतियों व छह युवकों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि इसमें से एक स्पा सेंटर के मालिक एक अखबार के पूर्व पत्रकार है. फिलहाल आरोपी फरार है.

थाना सात की पुलिस पहले गढ़ा रोड पर चल रहे ब्लिस बॉडी स्पा सेंटर पहुंची. वहां रेड की छह लड़कियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया. उसके बाद थाना छह की पुलिस ने माडल टाउन के केयर सिंसिस स्पा सेंटर पर छापेमारी कर चार लड़कों और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया. ब्लिस बाडी स्पा सेंटर से गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सेंटर के मैनेजर लुधियाना निवासी प्रिंस और जालंधर के जोहल बोलीना निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है. इस स्पा सेंटर के मालिक फिरोजपुर निवासी बलविंदर सिंह गिल और हिमाचल निवासी कमलेश कुमार दोनों फरार हैं. बताया जा रहा है कि कमलेश एक अखबार का पूर्व पत्रकार भी है.

स्पा सेंटर में लड़कियों की सप्लाई करने वाली किंगपिन रिधिमा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया और उसकी भी तलाश की जा रही है. हालांकि बताया जा रहा है कि रिधिमा को पुलिस ने राउंडअप किया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही. इसके अलावा स्पा सेंटर से मिली सातों लड़कियों के खिलाफ कोविड 19 के नियमों की उल्लंघना करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को ब्लिस स्पा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. थाना छह की पुलिस ने केयर सिंसिस स्पा सेंटर के मालिक दिल्ली के उत्तम नगर निवासी निवासी अजीत कालड़ा और काकी पिंड निवासी सोनू कालड़ा, आकाश कुमार व विक्की को गिरफ्तार किया है.

मारपीट मामला : मीडिया से रूबरू हुईं Nisha Rawal, कैमरे के सामने सुनाई अपनी आपबीती…

0

खुलासा छत्तीसगढ़ मुंबई. धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता Karan Mehra इन दिनों पारिवारिक कलह की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. Nisha Rawal ने Karan Mehra पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनकी शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था.

वहीं अब Nisha Rawal ने हाल ही में अपने घर के बाहर इस मुद्दे पर मीडिया से रूबरू हुईं हैं. Nisha Rawal ने मीडिया को बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है. Nisha का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

इस वीडियो में Nisha Rawal कहती हैं कि करण ने उन्हें घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं. जब Nisha से पूछा गया कि ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो Karan से बेहद प्यार करती थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी उससे प्यार करती हूं. मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी.’ इस बातचीत के दौरान Nisha ने मीडिया में अपने फोन से दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा था.

वीडियो में Nisha कहती हैं कि ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है. मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था. Nisha कहती हैं कि मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती.

बता दें कि एक्ट्रेस Nisha Rawal ने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराते हुए उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और धोखा देने जैसे कई आरोप भी लगाए हैं. करण ने Nisha Rawal द्वारा उन पर लगाए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है.

दोनों की मुलाकात साल 2008 में हंसते-हंसते फिल्म के सेट पर हुई थी. निशा उस फिल्म में एक्ट्रेस थीं और पहली मुलाकात देखते-देखते प्यार में बदल गई. कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद करण ने निशा के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद 24 नवंबर 2012 को दोनों ने शादी रचा ली थी.

सिंगर Shreya Ghoshal ने शेयर किया नवजात बेटे का फोटो, फैंस को बताया बेटे का नाम…

0

मुंबई. बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर Shreya Ghoshal ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. Shreya Ghoshal के फैंस को बड़ी बेसब्री से बेटे की पहली झलक का इंतजार था. फैंस की बेसब्री को कम करते हुए आज Shreya ने सोशल मीडिया के जरिए बेटे की पहली झलक दिखा दी है.

वहीं, Shreya Ghoshal ने बेटे के नाम की घोषणा भी कर दी है. Shreya ने बेटे का नाम रखा है- Devyaan Mukhopadhyaya रखा है. श्रेया ने बताया है कि 22 मई को उनके बेटे ने जन्म लिया और उनकी लाइफ उसने पूरी तरह बदल दी हैं

Shreya Ghoshal ने लिखा है कि बेटे की पहली झलक देखने के बाद, उन्हें जो फील हुआ वो सिर्फ पैरेंट्स ही समझ सकते हैं. Shreya का कहना है कि ये सब उन्हें अब भी सपने जैसा लग रहा है. 22 मई को सोशल मीडिया के जरिए ही श्रेया ने बताया था कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है.

शादी के 5 साल बाद बनी मां

Shreya Ghoshal ने 5 साल पहले 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग की उसके बाद शादी का फैसला लिया. वहीं, अब शादी के 5 साल बाद श्रेया मां बनी हैं और उनके घर एक बड़ी खुशखबरी आई है. इसी साल मार्च की शुरुआत में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी, अप्रैल में उनकी गोद भराई हुई थी.

CBSE के बाद अब ICSE की परीक्षा भी रद्द ।

0

सीबीएसई की परीक्षा रद्द होने के बाद अब आईसीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. टीवी9 भारतवर्ष को दी जानकारी में बोर्ड के सचिव ने बताया की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद रद्द कर दी गई.

पीएम मोदी की मीटिंग के बाद बड़ा फैसला लिया गया है. सीबीएसई और ICSE 12वीं की परीक्षा रद्द कर दिया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे.

बोर्ड परीक्षा पर पीएम का फैसला
परीक्षा रद्द करने को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘परीक्षा के आयोजन से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में जो चिंता है, उसे निश्चित तौर पर खत्म होना चाहिए. सभी हितधारकों को विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.’ साथ ही पीएम ने कहा, ’12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. कोविड-19 ने शैक्षणिक कैलेंडर को बुरी तरह प्रभावित किया है. बोर्ड परीक्षाओं के मुद्दे की वजह से छात्र, पेरेंट्स और टीचरों को काफी तनाव का सामना करना पड़ा है जिसका खत्म होना जरूरी है.

राशिफल : किस राशि वालों मिलेगा, क्या,जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन…..

0

(खुलासा छत्तीसगढ़)रायपुर। आज का पंचांग-दिनांक 2 जून का राशिफल, शुभ संवत 2078 शक 1943, सूर्य उत्तरायन का …ज्येष्ठा मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि …रात्रि को 01 बजकर 13 मिनट तक .. दिन … बुधवार … शतभिषा नक्षत्र …शाम को 05 बजकर 01 मिनट तक … 2 जून चंद्रमा … कुंभ राशि में होगा.

2 जून का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक होगा…

2 जून का राशिफल

आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-

मेष राशि –

बीते दिनों में किए गए प्रयास सफल होंगे…

अचानक कोई आपको मदद कर सकता है…

सामूहिक उत्सव में सम्मिलित होगें….

उपाय

मातृशक्ति भगवती गायत्री की आराधना करें….

पंजीरी का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें….

वृषभ राशि –

बिजनेस की नई रणनीति बनायेंगे….

आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा….

आज आप अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें

उपाय

माता को दूध दही से अभिषेक करें….

लाल वस्त्र…लाल पुष्प चढ़ायें…

मिथुन राशि –

आज नये कार्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे…

स्वास्थ्यगत कारणों से यात्रा संभव…

नौकरी में उन्नति की शुभ सूचना मिल सकती है….

उपाय

आज देवी को जामुनिया…नीले…वस्त्र से तैयार करें….या चढ़ायें….

तिल…गुड….से बने लड्डू का भोग लगायें….

कर्क राशि –

व्यवसाय में नये क्षेत्र या सर्विस के नये अवसर की प्राप्ति संभव।

प्रतियोगिता या किसी परीक्षा में प्रदर्षन अच्छी होगी।

उपाय

सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें….

सफेद वस्त्र धारण करें……

सिंह राशि –

अशुभ समाचार की प्राप्ति के कारण मन अशांत रह सकता है।

धन उधार देना पड़ सकता है

व्यवसाय में धन प्राप्ति रूक सकता है,

उपाय

ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…

महामाया के दर्शन करें…

कन्या राशि –

आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

व्यवसाय में निवेश के अच्छे संकेत हैं।

उपाय-

1.‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.

2.उड़द या तिल दान करें,

तुला राशि –

भवन, भूमि या वाहन में निवेष की अच्छी स्थिति निर्मित होगी।

दोस्ती या एसोसियेश के ज्यादा होने से अध्ययन में भटकाव संभव।

नई नौकरी में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय-

1.भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,

2.एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

वृश्चिक राशि –

सहयोगियों के साथ धन व्यय…

उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु यात्रा योग…..

चोट या दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

उपाय-

1.उॅ नमः शिवाय का जाप करें…

2.दूध, चावल का दान करें…

धनु राशि –

नई प्रारंभ की गई योजनाओं से लाभ….

यश की प्राप्ति…

व्यर्थ विवाद संभव….

उपाय-

1.ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..

2.तुलसी को जल चढ़ायें तथा तुलसी का सेवन करें…

मकर राशि –

खेल के क्षेत्र में लाभ तथा यश….

दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतने से मन प्रसन्न….

बड़ी उपलब्धि से आत्मविश्वास में वृद्धि….

उपाय –

ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें…

सूक्ष्म जीवों की सेवा करें…

कुंभ राशि –

वाणी का असंयम हानिकारक….

मातृपक्ष की यात्रा की संभावना…

गलत वचन एवं वार्ता से मानसिक अशांति….

उपाय –

ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..

मूली का दान करें..

मीन राशि –

नये प्रोजेक्ट के नेतृत्व में चयन…

नये उद्यम की स्थापना….

परिश्रम से अनुकूल फल की प्रप्ति…

उपाय –

1.गणपति की आराधना करें

2.दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें…

एक ही परिवार में 20दिनों के अंदर उठी 8 लोगो की अर्थी।

0

लखनऊ, यूपी। इमलिया गांव में एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में एक ही दिन 5 लोगों की तेरहवीं मनाई गई। परिवार के बाकी लोग सदमे में नजर आ रहे थे। किसी परिवार ने ऐसी 13वीं शायद ही देखी हो जब 5 लोगों की तस्वीर पर एक साथ श्रद्धांजलि दी जा रही है और जिसमें चार सगे भाई हों।

परिवार में एक ही दिन 5 लोगों की तेहरवीं, मृतकों में थे चार सगे भाई। गांव के मुखिया मेवाराम का कहना है कि इस भयावह घटना के बावजूद भी सरकार की तरफ से ना ही कोई सेनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई और ना ही कोरोना संक्रमण की जांच अभी तक की गई है।

ये दुखद घटना ओमकार यादव के परिवार में हुई। गांव वालों का कहना है कि 25 अप्रैल से लेकर 15 मई तक एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना का शिकार बन जान गंवा बैठे। उनका कहना है कि हालांकि, इनमें से 7 मौतें कोरोना संक्रमण से हुईं जबकि 1 बुजुर्ग की मौत ह्रदय गति रुक जाने की वजह से हुई।

कोरोना की दूसरी लहर में पूरा परिवार ही उजड़ गया। चार औरतें विधवा हो गईं। 40 साल के निरंकार सिंह यादव की 25 अप्रैल को मौत हुई थी। इसके तीन दिन बाद 60 साल के विनोद ने दम तोड़ दिया। परिवार दो मौतौं से संभल भी नहीं पाया था कि 1 मई को 62 साल के विजय की कोरोना से मौत हो गई तो 15 मई को सत्यप्रकाश ने दम तोड़ दिया।

वो महज 35 साल के ही थे। परिवार के अन्य लोगों में 50 साल की मिथिलेश कुमारी की 22 अप्रैल को, 47 साल की शैल कुमारी की 27 अप्रैल को, 80 साल की कमला देवी की 26 अप्रैल को और 82 साल की रूप रानी की 11 मई को मौत हुई। जाहिर है कि परिवार विपत्ति का सामना कर रहा है।