Home Blog Page 46

राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में युवक की तैरती लाश मिलने से फैली सनसनी।

0

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव तालाब में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक मॉर्निंग वॉक के लिए आया था। वहीं तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जान देने वाले युवक की पहचान सुरेश कुमार नथनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी वह मॉर्निंग वॉक के लिए तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब पहुंचा था। वहीं सुबह 5 से 6 बजे के आसपास युवक ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर लिया।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। ​फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकनिक में गए अपने दोस्तों के साथ खारून नदी के किनारे। पानी में कूदा फिर बाहर नहीं आया:अर्सलान

0

((खुलासा छत्तीसगढ़))रायपुर खारुन नदी के किनारे पर रविवार को एक युवक की डूबने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नदी में डूबे हुए युवक को खोजने में जुड़ गई। मगर कुछ पता नहीं चला। शाम तकरीबन 4 घंटे तक चले रेस्क्यू को शाम होने की वजह से बंद कर दिया गया। अब सोमवार की सुबह फिर से युवक की तलाश की जाएगी।

अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक में आए युवक अर्सलान

मोहम्मद अर्सलान 20 वर्ष ताजनगर पंडरी रायपुर के रहने वाला है। रविवार करीब 10:30 बजे वह अपने 6 दोस्तों के साथ नदी के किनारे पिकनिक मनाने आया था। अर्सलान अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के बाद नदी पर कूद गया। वह पानी के बहाव की वजह से नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा।

अर्सलान मदद के लिए अपने दोस्तों को आवाज देता रहा। हिम्मत करके अर्सलान का एक दोस्त पानी में कूदा मगर वह उसे बचा नहीं पाया। इसके बाद अर्सलान के दोस्तों ने पुलिस की मदद मांगी। और अर्सलान के घर में जानकारी दी। तुरंत मौके पर अर्सलान के चाचा पहुंचे देर शाम तक वह भी इंतजार करते रहे पर अर्सलान का पता नहीं चला। फिर से सुबह गोताखोरों के साथ जांच में जुटेगी पुलिस।

69 नाबालिगों ने ऑनलाइन मंगाए थे धारदार चाकू, शाॅपिंग साईट्स से धारदार हथियार मंगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया अभियान जारी।

0

(खुलासा छत्तीसगढ़ )रायपुर। शाॅपिंग साईट्स से ऑन लाईन धारदार हथियार मंगाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है। पुलिस ने इस बार रायपुर जिले में वर्ष – 2018-19 में ऑन लाईन आर्डर कर मंगाने वालों को तलब किया और उनके पास से धारदार एवं बटनदार चाकू जमा कराये गए। ये हथियार फ्लिपकार्ट से मंगाये गये थे और हथियार मांगने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे।
रायपुर पुलिस द्वारा इस तस्दीकी अभियान के तहत् अलग – अलग थानों द्वारा 133 नग धारदार एवं बटनदार चाकू जमा कराये गये है। इनमे से जिन लोगों ने किचन के उपयोग के लिए चाकू खरीदे हैं, उनसे इस संबंध में लिखित में जानकारी लेकर कर चाकू वापस किये जा रहे हैं।

नाबालिग बच्चो के परिजनों को किया तलब

पुलिस के तस्दीकी अभियान में यह उजागर हुआ कि नाबालिगों ने भी बड़ी संख्या में धारदार हथियार मंगाया है। अब तक 69 नाबालिक बच्चों द्वारा चाकू मंगाये जाने की पुष्टि हुई है, इनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी जा रही है।

अनेक लोगों ने नष्ट कर दिया चाकू

पुलिस के तस्दीकी अभियान से डर कर कुछ लोगों तथा परिजनों द्वारा चाकू को तोड़ दिया गया तथा कुछ लोगों द्वारा चाकू को तालाब व अन्य स्थानों पर फेंक दिया गया, ऐसे लोगों से लिखित में जानकारी भी ली जा रही है। सूची में नामित लगभग 50 अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया गया है, जो लाॅक डाउन होने के कारण रायपुर से बाहर चले गये थे, वह भी कुछ दिनों बाद रायपुर आकर चाकू जमा करेंगे। वहीं इनमे से कुछ लोगों के मोबाईल नंबर बंद बता रहे है उनके संबंध में भी तकनीकी विश्लेषण कर उनसे संपर्क करने के प्रयास किये जा रहे है।

पुलिस की जनता के नाम अपील

रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे ऑन लाईन शाॅपिंग साईट्स से बटनदार, धारदार व घातक चाकू,गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाये तथा चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकें। रायपुर पुलिस का चाकू की तस्दीकी अभियान लगाता

तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा होने की आशंका को टालने की दिशा में तैयारियां शुरू..

0

{खुलासा छत्तीसगढ़} रायपुर। विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की भी आशंका जताई गई। इस लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। पहली लहर में कोरोना वायरस ने बुजुर्गों पर अटैक किया जबकि दूसरी लहर में युवकों पर खतरा बढ़ा। ऐसे में तीसरी लहर में कोरोना से बच्चों प्रभावित हो सकते हैं, इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ का स्वाथ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हैं और इसकी तैयारी भी अभी से शुरु कर दी हैं। 
दुर्ग जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. पीआर बालकिशोर ने बताया दूसरी लहर के शांत पडऩे के 5-6 महीने बाद कोविड की तीसरी लहर आ सकती है जिससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों को अंजाम देकर ही बचा जा सकता है। बच्चों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कई कदम उठा रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ शिशु रोग विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सरकारी व निजी अस्पतालों में नार्मल, ऑक्सीजन युक्त व आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को तीसरी लहर से लडऩे के लिए संसाधन जुटाने के साथ पंजीयन कराने को कहा गया है।
डॉ. बालकिशोर ने बताया चंदूलाल चंद्राकर डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में 700 बिस्तर के साथ सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 350 से अधिक ऑक्सीजन युक्त बिस्तर उपलब्ध है। 60 से अधिक आईसीयू बिस्तर भी तैयार कर लिया गया है। ताकि किसी तरह के महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य अमला 24 घंटे सेवा के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने युवाओं और बच्चों में कोरोना के संक्रमण को लेकर जिले में युवाओं और बच्चों में कोविड-19 महामारी के आंकड़े जुटाएं और उसी अनुसार अनिवार्य कदम उठाएं जाएंगे। इन आंकड़ों का नियमित तौर पर विश्लेषण कर रणनीति बनाने और उसमें जरूरी बदलाव किया जाएगा।

अनवर ढेबर बने प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष…….

0

{खुलासा छत्तीसगढ़} रायपुर। छग प्रदेश बैडमिंटन संघ की आज विशेष सामान्य सभा की  बैठक होटल वेंनिंगटन में हुई।  जिसमे प्रदेश के सभी कार्यकारिणी के सदस्य जूम मीटिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए. छग ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे.संजय मिश्रा ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिल धगत जो कि पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे है,ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया अत: प्रदेश बैडमिंटन संघ का नया अध्यक्ष चुना जाना प्रस्तावित है अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष अखिल धगत ने ही   अनवर ढेबर का नाम प्रस्तावित किया जिसे संघ के महासचिव संजय मिश्रा एवम  कोषाध्यक्ष संजय भंसाली ने अनुमोदन किया साथ ही उपस्थितसभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से अनवर ढेबर का नाम पर अपनी सहमति प्रदान की साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष एवम महासचिव को अपनी नई कार्यकारिणी गठन करने हेतु अधिकृत किया.
ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने अपने उदबोधन में कहा के  अनवर ढेबर के नेतृत्व में प्रदेश में बैडमिंटन एक नए आयाम को छुएगा साथ ही प्रदेश में बैडमिंटन खेल लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होगी.अपने पहले अध्यक्षीय उदबोधन में अनवर ढेबर ने कहा के वे प्रदेश का नाम बैडमिंटन के खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने हेतु कृतसंकल्पित है एवं भविष्य में मेरी पहचान बैडमिंटन के क्षेत्र में मेरे कार्यो से ही होगी। 
इस बैठक में जूम के माध्यम से अकरम खान रायगढ़ ,विनय रंजन बलौदाबाजार, जे पी श्रीवास्तव कोरिया,संगीत राजगोपालन दुर्ग,दीपंकर भिलाई, कविता दीक्षित रायपुर,बृजेश अग्रवाल जांजगीर,पी के तरफदार बिलासपुर, अमलेंदु दंतेवाड़ा, रूपेश कश्यप बालोद ,जयंत देवांगन दुर्ग उपस्थित थे.

फर्जी तहसीलदार बन दुकानदारो से उगाही करते दो आरोपी गिरफ्तार।

0

जगदलपुर: जिले के कोतवाली पुलिस को तहसीलदार जगदलपुर के द्वारा आवेदन से यह अवगत करवाया कि कुछ लोग अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है, कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारों पर फर्जी तरीकें से चालान काटकर रूपये-पैसे की उगाही किया जा रहा है।

पुलिस ने आज फर्जी तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये-पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहम्मद शाहबाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्व धारा 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहम्मद शाहबाज खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपियों की तलाशी में मोहम्मद शाहबाज खान के पास से 16 नग फर्जी चालान की प्रति जिनके 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है, एवं पांच हजार रूपये नगद, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत उर्फ राजीव रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है, आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है, की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुुख व्यक्त किया… परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश…

0

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए। जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।

बिलासपुर SP ने किया 31 पुलिस कर्मियों का तबादला।

0

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने आज 31 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी सूची में 6 SI और 6 ASI समेत 31 पुलिकर्मियों का नाम शामिल है.

देखें पूरी सूची

कोविड शील्ड की नई खेप पहुँची, टीकाकरण फिर होगा शुरू।

0

रायपुर: कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के खिलाफ शासकीय अशासकीय संस्थानों द्वारा गांव-गांव टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 18+एवं 45+ के नागरिकों द्वारा टीकाकरण अभियान में हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है।

जिसके चलते विगत दिनों नागरिकों द्वारा टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचने पर मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में वैक्शिनेशन कार्य वैक्शिन खत्म होने के कारण रूक गया था। रविवार को केन्द्र सरकार द्वारा एक लाख 30 हजार 410 वैक्शिन की खेप पहुंचते ही सोमवार से टीकाकरण का रूका अभियान पुन: प्रारंभ होगा।

ज्ञातव्य है कि टीकाकरण के लिए ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था की गई है जिसके चलते अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण कराने के लिए अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। टीकाकरण के प्रति बढ़ रही जन जागरूकता के चलते जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है वहीं अधिक मरीज स्वस्थ्य होने के कारण मौतों के प्रतिशत में भी कमी आई है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को मिलने वाले रेमडेसीवीर की आबंटन पर लगाई रोक।

0

नई दिल्ली : देश में मांग से अधिक आपूर्ति के बाद केंद्र ने राज्यों को दी जाने वाली एंटी-वायरल दवा रेमडेसिविर के आवंटन पर रोक लगा दी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंडाविया ने कहा कि अब देश में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर उपलब्ध है क्योंकि मांग की तुलना में आपूर्ति काफी अधिक है। इसलिए, हमने राज्यों को किए जाने वाले रेमडेसिविर के केंद्रीय आवंटन को रोकने का फैसला किया है।

उर्वरक एवं रसायन राज्य मंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि कोविड-19 के उपचार में उपयोग होने वाली इस दवा की आपूर्ति में खासा सुधार हुआ है, जहां 11 अप्रैल को रेमडेसिविर की प्रतिदिन 33000 शीशी की आपूर्ति थी, वहीं अब यह 10 गुना से अधिक बढक़र 3,50,000 शीशी प्रतिदिन हो गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक महीने के भीतर रेमडेसिविर का निर्माण करने वाली इकाइयों की संख्या 20 से बढ़ाकर 60 कर दी। मंडाविया ने यह भी कहा कि सरकार ने आपातकालीन स्टॉक के तौर पर रेमडेसिविर की 50 लाख शीशियां खरीदने का भी फैसला लिया है।