Home Blog Page 47

शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को मारा चाकू,अपराध दर्ज।

0

रायपुर: शराब पीने मना करने पर शराबी ने पत्नी को चाकू मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालनगर गुढिय़ारी रायपुर निवासी ममता साहू 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 26 मई को प्रार्थी का पति कमल साहू ड्यूटी घर 02 पौव्वा शराब लेकर आया। शराब पीने मना करने पर गाली-गलौच कर प्रार्थिया को सब्जी काटने की चाकू से कान के पास मारकर चोट पहुंचाया।

तथा बच्चों द्वारा छोड़ाने पर उनके साथ भी मारपीट किया। अस्पताल में उपचार कराने के बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,324,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

शादी वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत। कर सकते हैं मैरिज हॉल बुक।

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला प्रशासन ने शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। मैरिज हाल में शादी कार्यक्रम को छूट दी गई है।

जिला प्रशासन के आदेशानुसार 50 मेहमानों के साथ मैरिज हाल में आयोजन की छूट दी गई है। वहीं शादी में सुरक्षा नियमों के साथ आयोजन करना होगा।

मैरिज हाल संचालक पर नियमों के पालन की जिम्मेदारी होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जांच में खुलासा…रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बनाने में उपयोग किए गए थे ग्लूकोज और नमक, पांच दिन में सिर्फ एक जिले से कमाई करोड़ों में, कई राज्यों में किए थे सप्लाई

0

इंदौर मध्य प्रदेश 29 मई

नकली रेमडेसिविर इंजेकशन के मामले में छानबीन के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। अकेले इंदौर में आरोपियों ने महज पांच दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए हैं। मामले की जांच के लिए सूरत गई विजय नगर पुलिस ने फार्म हाउस से नकली इंजेक्शन बनाने में उपयोग ग्लूकोज और नमक जब्त किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुछ फूटे हुए इंजेक्शन और भारी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किए गए है। विजय नगर टीआई तहसीज काजी ने बताया कि नकली रेमडेसिविर मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे चार आरोपियों वैभव, अंकित, जावेद और सुमित गर्ग को गत दिवस जेल भेज दिया गया। इन्हें नकली रेमडेसिविर बेचते हुए कुछ दिनों पहले पकड़ा था। वहीं, आरोपी सुनील मिश्रा, कौशल, पुनीत और कुलदीप अभी भी पुलिस के रिमांड पर है। इन चारों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी में रखते थे शीशी पैक करने की मशीन – आरोपियों ने सूरत के साथ मुंबई में भी इंजेक्शन तैयारकरना शुरू कर दिए थे। जब रुपयों की जरूरत होती थी, तो वह मुंबई स्थित फ्लैट में भी इंजेक्शन तैयार कर उन्हें बेच दिया करते थे। आरोपी अपनी गाड़ी के अंदर भी शीशी पैक करने वाली एक मशीन रखा करते थे। इससे जब भी जरूरत होती थी, वह तुरंत ब्लू कोरोना वायरस रन बनाकर उसे सील पैक करके जरुरतमंद को दे देते थे। इतना अधिक रुपया घर में देखा तो रात सो नहीं सका था कौशल – एडिशनल एसपी राजेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों ने एक-एक नकली इंजेक्शन कम से कम दस हजार रुपए में बेचने की बात स्वीकारी है। इसके अलावा ग्राहक देखकर मोलभाव कर इससे ज्यादा कीमत भी वसूली। इस तरह देखा जाए तो आरोपियों ने केवल पांच दिन में ही नकली इंजेक्शन बेचकर एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। 

आरोपियों ने यह पूरी रकम कौशल के घर रखी थी। इतना अधिक रुपया होने के कारण कौशल को दो दिनों तक नींद नहीं आई थी। पुलिस अब उस रकम की तलाश करने में जुट गई है। आरोपी करीब एक लाख नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देश में खपा चुके हैं। गिरोह द्वारा इंदौर में 700 इंजेक्शन और जबलपुर में 500 बेेेचे गए। पुलिस अब तक 111 लोगों से कर चुकी है पूछताछ – अब तक विजयनगर पुलिस 111 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 23 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, अन्य दस आरेापियों पर रासुका की कार्रवाई की अनुशंसा कलेक्टर को भेजी जा चुकी है।

नारायणपुर पुलिस को ईनामी नक्सली सहित 04 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर : श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अनुज कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 27.05.2021 को थाना कोहकामेटा से जिला बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर ईरकभट्टी, कच्चापाल, कानागांव की ओर रवाना की गयी थी। दिनांक 28.05.2021 को पुलिस पार्टी ईरकभट्टी जंगल का सर्च कर रही थी, तभी 04 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिनको पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1-सोनारू आंचला पिता आयतु राम आंचला उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 2-फागु राम आंचला पिता स्व0 केये राम आंचला उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 3-सोनू राम आंचला पिता स्व0 कारिया राम आंचला उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 4-मंगतु राम पोटाई पिता कोसा राम पोटाई उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी स्कूलपारा ईरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) बताये तथा फागुराम आंचला के निशानदेही पर डेटोनेटर 02 नग व बिजली वायर 01 बण्डल एवं मंगतु राम पोटाई के निशानदेही पर 01 नग भरमार बदूंक ईरकभट्टी जंगल से बरामद किया गया। 

उक्त नक्सलियों द्वारा दिनांक 20.11.2019 को ईरकभट्टी व कोहकामेटा रोड़ निर्माण कार्य में लगे 03 टेªक्टर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की घटना, दिनांक 11.02.2020 को पावेल गुडरापारा टेकरी के पास विस्फोट की घटना जिसमें 01 गाय की मृत्यु हो गयी थी तथा दिनांक 30.10.2020 को कोहकामेटा से ईरकभट्टी मार्ग में बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर चारों नक्सली आरोपियों को दिनांक 28.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनाँक 29,05,2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नक्सली आरोपी सोनारू आंचला, फागुराम आंचला व मंगतु पोटाई के ऊपर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। 

हत्याकांड का हुआ खुलासा, 5 आरोपी सहित 2 अपचारी बालक गिरफ्तार।

0

रायपुुर। अभनपुर के बड़े उरला में 26 मई को हुए चाकूबाजी में एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी, इस मामले में उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 दिनों के अंदर की 5 आरोपियों सहित 2 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर सायकिल और एक्टिवा को भी जप्त कर लिया। 
इस मामले का खुलासा करते हुए अभनपुर पुलिस ने बताया कि दिनेश नाग ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्रीराम नगर गिट्टी खदान संतोषी नगर रायपुर का रहने वाला है तथा कूलर मिस्त्री का काम करता हैं। लाक डाउन रहने से काम बंद हो जाने पर प्रार्थी नायकबांधा अपने बहन जीजा श्याम सुंदर मरकाम के घर पर रह रहा है। किशोर बघेल का जीजा श्यामसुंदर के घर आना जाना है। दिनांक 26.05.2021 को प्रार्थी अपने जीजा के घर पर था तभी किशोर बघेल आया और प्रार्थी को चलो घूम कर आते है कहने पर प्रार्थी किशोर के साथ नायकबांधा के प्रायमरी स्कुल के सामने बैठे थे। तभी वहां पर बल्ला ऊर्फ विजय ओगरे भी पास आकर बैठ गया। उसके पास ज्यूपीटर स्कुटी था तभी किशोर बघेल बोला कि चलो भ_ी चलकर शराब पीते है। तब प्रार्थी, किशोर बघेल व बल्ला ओगरे बल्ला के स्कुटी में बैठकर छोटे उरला शराब दुकान गये। शराब दुकान पहुंचने पर किशोर बघेल बल्ला ओगरे को शराब खरीदने काउंटर में भेजा तथा प्रार्थी एवं किशोर बघेल भट्टी के सामने पास खडे थे। तभी एक मोटर सायकल एवं एक एक्टीवा में सवार होकर पांच लडके आये, पांचों लड़के स्कार्प से मुंह बांधे थे जिसमें से एक लडका जो मेहरून कलर का फूल पत्ते के डिजाईन वाला शर्ट एवं भूरा जैसे स्क्रेच जींस पहना था। जो किशोर के पास आया और बोला कि यह भट्टी मेरा ईलाका है तू यहां क्या कर रहा है। तब किशोर प्रार्थी को दूर जा हम लोग बात कर रहे है कहकर प्रार्थी को दूर भगा दिया। प्रार्थी कुछ दूर जाकर खड़ा था तभी देखा बात कर रहा लडका कमर से एक चाकू हथियार निकाला और जान से मारने की नियत से किशोर के पेट, सीना, गला में मारने लगा जो अपने आप को बचाने भागने का प्रयास करने पर पीठ, कमर, हांथ भुजा में भी चाकू मारकर चोट पहुंचाया है। चोट लगने से किशोर बघेल वहीं जमीन पर गिर गया। आसपास भगदड मच गया। प्रार्थी किशोर बघेल को जमीन में गिरे देखकर करीब जाकर एक व्यक्ति के साथ मोटर सायकल में बीच में बैठाकर किशोर को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल अभनपुर लाये जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 206/21 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, मृतक के परिजन एवं उसके साथियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये आसपास के लोगों से भी पुछताछ किया गया। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबिर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक किशोर बघेल का कुछ दिनों पूर्व बड़े उरला अभनपुर निवासी ओमप्रकाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा घटना के बाद से ओमप्रकाश भी फरार है। जिस पर टीम को ओमप्रकाश पर शक हुआ और उसके संबंध में पतासाजी करने के साथ ही घटना में संलिप्त ओमप्रकाश के अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक अपचारी बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने के साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि दिनांक घटना को अपचारी बालक को ओमप्रकाश के साथ भी देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपचारी बालक को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा मृतक किशोर बघेल की हत्या को अपने साथी ओमप्रकाश साहू उर्फ छोटू, वसीम कुरैशी, जीतेन्द्र साहू उर्फ जीत्तू एवं एक अपचारी बालक के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के द्वारा घटना में संलिप्त ओमप्रकाश साहू उर्फ छोटू, वसीम कुरैशी, जीतेन्द्र साहू उर्फ जीत्तू एवं एक अन्य अपचारी बालक को पकड़ा गया। घटना का मास्टर माइंड ओमप्रकाश साहू है जिसका मृतक किशोर बघेल के साथ आपसी रंजिश था इसी बात को लेकर आरोपी ओमप्रकाश साहू ने किशोर बघेल की हत्या करने की योजना बनायी एवं अपने इस योजना में वसीम कुरैशी, जीतेन्द्र साहू उर्फ जीत्तू एवं दो अपचारी बालक को शामिल किया तथा दिनांक घटना को योजनानुसार आरोपियों/अपचारियों ने मिलकर किशोर बघेल की हत्या कर दिया। आरोपियों/अपचारियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एवं 01 नग एक्टिवा जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की आज पहली पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए ।

0


खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की आज पहली पुण्य तिथि है। इस मौके पर उनके शुभचिंतकों ने पूरे प्रदेश में उन्हे श्रद्धांजलि सभा करते हुए याद किया। राजधानी के अनुग्रह में भी दोपहर एक बजे एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। उनकी धर्मपत्नी डा.रेणु जोगी एक आपरेशन के बाद दिल्ली के मेदांता में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं अपने पुत्र अमित जोगी व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ जोगी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया। 

टूटे हुए सीमेंट के पोल से पीट-पीटकर युवक की हत्या…

0

{खुलासा छत्तीसगढ़}दुर्ग: जिले के सिलोदा खार के पास युवक का शव मिला है। आरोपियों ने हत्या कर युवक के शव को वहीं फॉर्म हाउस जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान पुलगांव थाना क्षेत्र निवासी निलेश सोनवानी (26वर्ष) के रूप में की गई है। गुरुवार को शहर से कुछ दूरी पर स्थित सिलोदा खार के पास फॉर्म हाउस के किनारे निलेश की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद घटनास्थल पर एएसपी संजय ध्रुव व उनकी टीम पहुंची।

एएसपी ने बताया है कि देखने से लग रहा है कि हत्यारों ने पहले युवक को शराब और गांजा पिलाया होगा। इसके बाद उसका गला घोंटा। फिर उसके चेहरे पर सीमेंट पोल के टुकड़े से पीट पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में एक से अधिक आरोपी होने की संभावना है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई थी, कि शव की शिनाख्त करने में चार घंटे का समय लग गया।

आरोपी पुलिस की पकड़ से है फरार
बताया जा रहा है कि वारदात बुधवार की सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच की है। मृतक युवक बघेरा का रहने वाला था। निलेश सोनवानी रसमड़ा में मेहनत मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन के बीच उसका काम बंद था। उस बीच उसे नशे की लत पड़ गई। वह सुबह घर से बिना बताए निकाला था। घटनास्थल पर गांजा और चीलम मिला है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक किसी तरह का क्लू नहीं मिला है।

1.60 लाख रु. से भरा बैग लेकर भागा ऑटो चालक:पकड़ा गया तो 30 हजार रुपए कम मिले, आरोपी निकला महिला कांस्टेबल का भाई…

0

{खुलासा छत्तीसगढ़} बिलासपुर में बुधवार को रेलवे स्टेशन से एक ऑटो चालक मजदूरों का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग में करीब 1.60 लाख रुपए थे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा तो उससे 1.30 लाख रुपए बरामद हो गए। वह रुपए मजदूरों को सौंप दिए गए हैं। पता चला है कि आरोपी GRP में पदस्थ महिला कांस्टेबल का भाई है। कोरोना संक्रमण के दौरान काम-धंधे बंद हुए तो मजदूरों का घर लौटना जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा और मस्तुरी क्षेत्र के मजदूर बुधवार दोपहर हैदराबाद से लौटे थे। इस दौरान घर जाने के लिए बिल्हा के ग्राम बेलटुकरी निवासी सरोज निषाद ऑटो वालों से किराया तय कर रहा था। उन्हें करीब 4-5 ऑटो की जरूरत थी। इस दौरान उनके पास काफी ऑटो चालक एकत्र हो गए। इसी बीच मजदूरों के पास मौजूद दो बैग लेकर कोई चला गया। दोनों बैग में रुपए थे। इस पर मजदूरों ने तोरवा थाना पुलिस को सूचना दी।

लोगों ने एक ऑटो चालक को भागते देखा तो पुलिस को बताया
पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने बताया कि एक ऑटो चालक वहां से निकलकर तेजी से भागा है। उन्होंने ऑटो का नंबर भी बताया। पुलिस ने तलाश शुरू की और ऑटो चालक टिकरापारा, मन्नूचौक निवासी मिर्जा शहजादा और चुचुहियापारा निवासी शेख जाफ़र को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बैग लेकर भागने की बात स्वीकार कर ली। उनके पास से बैग भी बरामद हो गया। उसमें 1.30 लाख रुपए मिले।

पुलिस ने मजदूरों को रुपए लौटाए, अब 30 हजार रुपए चोरी की FIR
पुलिस ने बरामद 1.30 लाख रुपए मजदूरों को लौटा दिए हैं। बाकी रुपयों को लेकर आरोपियों से देर रात तक पूछताछ होती रही। इस दौरान FIR भी दर्ज नहीं की गई थी। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया एक ऑटो चालक मिर्जा शहजादा की बहन GRP में महिला कांस्टेबल है। फिलहाल पुलिस ने सुबह FIR दर्ज की, लेकिन उसमें भी 30 हजार रुपए चोरी किए जाने की बात है। पुलिस ने बताया कि बरामद हुए लौटाए गए हैं। बाकी का पता कर रहे हैं।

सायबर सेल को मिली सफलता… रिवाल्वर-कारतूस लूट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना इलाके में 24 मई को लाइसेंसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस लूट मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए रिवाल्वर, जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। ये तीनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। सायबर सेल और धरसींवा थाना पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है।

तीनों के कब्जे से लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपित पहले भी लूट की कई वारदात में शामिल रहे हैं। एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि बालाजी बिल्डर कंपनी में निजी सुरक्षा गार्ड अरूण कुमार मिश्रा 23 मई को वह अपने साथी सुरेश कुमार दुबे के साथ बाइक से रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस के साथ गांव से रायपुर लौट रहा था।

24 मई को तडक़े चार बजे सिलतरा के आगे निको कंपनी के सामने हाइवे रोड के पास बदमाशों ने सुरक्षागार्ड अरूण की पिटाई कर उसकी कमर में बंधी लाइसेंसी रिवाल्वर होलस्टर के साथ, 11 जिंदा कारतूस, पि_ु बैग में रखें बाइक का रजिस्ट्रेशन कार्ड, मोबाइल, रिवाल्वर का लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा व आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड और जेब में रखें तीन हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

झमेन्द्र वर्मा पिता तिहारू राम वर्मा 30 वर्ष, निवासी बाजार चौक शनि मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर।

तन्मय निषाद पिता सुरेश निषाद 22 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर।

केशव वर्मा पिता बलदाऊ वर्मा 19 वर्ष, निवासी ग्राम परसतराई वार्ड नंबर-3 थाना धरसींवा रायपुर।

उस मामले में साइबर सेल एवं धरसींवा पुलिस थाने की संयुक्त टीम मुखबिरों की मदद से बाजार चौक शनि मंदिर पास, धरसींवा निवासी संदेही झमेन्द्र वर्मा (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर उसने पड़ोस के तन्मय निषाद (22) और ग्राम परसतराई वार्ड नंबर तीन निवासी केशव वर्मा(19) के साथ मिलकर लूट की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया।

रायपुर घर से खेलने निकली मासूम के साथ दुष्कर्म।

0

रायपुर: घर से खेलने निकली मासूम के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना इलाके ग्राम पौंसरी में एक 07 साल की मासूम बच्ची का कुएं में लाश मिली है।

पुलिस द्वारा बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने पर शॉट पीएम में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस संदिग्धों से पुछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक 26 मई को बच्ची घर से खेलने निकली लेकिन काफी समय हो जाने के बाद भी वह वापस नही आई तब परिजनों ने उसे खोजना शुरु किया। लेकिन बच्ची नही मिली।

जिसके बाद इसकी सुचना थाने में देने पर मासूम बच्ची का शव कुंए में तैरता मिला व उसके हाथ-पांव बंधे हुए मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है