Home Blog Page 49

दिखा तूफान यास का प्रभाव।

0

नई दिल्ली: तूफान ताउते के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान यास का खतरा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बन गया है। चक्रवाती तूफान का प्रभाव बंगाल और ओडिशा में दिखने लगा है। राज्यों में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई है। वहीं एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट मोड पर है। चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यास उत्तर पश्चिम की ओर बढऩे लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज से असर दिखने लगेगा। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई है।

चक्रवात यास को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में उड़ीसा, बंगाल, आंध्र के सीएम और अंडमान के साथ बैठक की थी और अस्पताल को पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कल का विक्षोभ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ा और मध्य रात्रि में इसी क्षेत्र में एक गहरे विक्षोभ में बदल हो गया। इसके बाद, यह धीरे धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और आज, 24 मई, 2021 को सुबह में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास’ के रूप में तेज हो गया।

आज भारतीय मानक समय 08.30 बजे, यह पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 620 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 530 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 630 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) के 620 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.4 डिग्री उत्तर और देशांतर 89.6 डिग्री पूर्व में केंद्रित रहा।

इसके अगले 12 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढऩे, एक उग्र चक्रवाती तूफान में तेज होने और उसके बाद के 24 घंटों में एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढऩा जारी रखेगा, और सघन होगा और 26 मई की सुबह में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निकट उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसके पहुंचने का अनुमान है। एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान के रूप में 26 मई की दोपहर में इसके पारादीप और सागर द्वीपसमूहों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को पार करने का अनुमान है।

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश : 24 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और 25 मई को अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

24 मई को तटीय ओडिशा के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा, 25 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, खुरदा, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, गंजाम, धेनकनल, मयूरभंज जिलों में भारी वर्षा, होने का अनुमान है।

26 मई को जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कियोंझारगढ़, पुरी, खुरदा, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 27 मई को उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मछुआरों को 24-25 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी और 24-26 मई के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्ला देश तटों के करीब न जाने का सुझाव दिया गया है। जो लोग उत्तर के गहरे समुद्र और समीपवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में गए हुए हैं, उन्हें तट पर लौट आने का सुझाव दिया गया है।

खगोलीय ज्वार से ऊपर 2-4 मीटर की ज्वारीय लहरों के जमीन से टकराने के दौरान झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, बालासोर भद्रक, कंद्रपारा और जगतसिंहपुर जिलों के निचले तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने की आशंका है। प्रणाली के सघनीकरण और संभावित मूवमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान यास के तीन पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय और सिक्किम को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके चलते 26-27 मई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश की तीव्रता चक्रवात की चाल पर निर्भर करेगी।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, चक्रवात यास के 26-27 मई को (पूर्वोत्तर) क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर असम, सिक्किम और मेघालय की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें सूचित किया गया है कि आपातकालीन सेवाओं पर काम जारी है। यहां के प्रति उनकी निरंतर चिंता को देखते हुए गृहमंत्री का आभारी हूं। त्रिपुरा में आईएमडी के निदेशक दिलीप साहा ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साहा ने बताया, क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि, बारिश और हवा की गति तूफान की ताकत और दिशा पर निर्भर करेगी।

ब्‍लैक फंगस,संपर्क में आने से नहीं फैलता,जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने

0

{Khulasa chhattisgarh}नई दिल्‍ली। ब्‍लैक फंगस को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की गलतफहमी पैदा हो रही हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के निदेशक डॉक्‍टर रणदीप गुलेरिया ने बतया कि ब्‍लैक फंगस एक फंगल इंफेक्‍शन है जो कि किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से नहीं फैलता है। उनके मुताबिक इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक मरीज की प्रतिरोधक क्षमता का कम होना है। ऐसे लोगों को और वो भी कोरोना से संक्रमित मरीजों को ये बीमारी होने की आशंका होती है।

डाक्‍टर गुलेरिया के मुताबिक ये शरीर के अंदर पहले से ही फंगस मौजूद होती है, लेकिन बेहतर प्रतिरोधक क्षमता की वजह से ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाती है। लेकिन जैसे ही हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है ये फंगल इंफेक्‍शन शरीर के कुछ खास हिस्‍सों पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इनका एक आसान टार्गेट सॉफ्ट टिशू होते हैं। इन पर फंगल का हमला होने के बाद इनका रंग बदल जाता है। इन रंगों के आधार पर ही इन्‍हें ब्‍लैक, येलो और व्‍हाइट फंगल इंफेक्‍शन का नाम दिया जाता है। डॉक्‍टर मानते हैं कि म्‍यूकर के प्रभाव से टिशू का रंग काला हो जाता है, इसलिए इसको ब्‍लैक फंगस कहा जाता है।

आपको बता दें कि ये बीमारी कोरोना महामारी के साथ नहीं आई है बल्कि पहले से ही मौजूद है। लेकिन पहले इसके मामले बेहद कम आते थे। कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्‍तेमाल एस्‍ट्रायड की वजह से इसके मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। वहीं कोरोना के ऐसे मरीज जिनको आक्‍सीजन लगानी पड़ रही है, उनमें भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह आक्‍सीजन मास्‍क के चारों तरफ फंगस का जमा हो जाना होता है। यदि इस पर ध्‍यान न दिया जाए तो ये नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाती है और धीरे-धीरे अपने पांव पसारने लगती है। इसलिए डाक्‍टर आक्‍सीजन मास्‍क को कुछ समय के बाद अच्‍छे से साफ करके लगाने की सलाह देते हैं। साथ ही आक्‍सीजन में इस्‍तेमाल पानी के लिए भी केवल डिस्टिल वाटर का ही उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

160 नग कोरेक्स सिरप के साथ आरोपी पकड़ाया,कोतवाली पुलिस ने जप्त किए गए कोरेक्स सिरप को पत्रकारों को दिखाने से किया मना..

0

सूरजपुर जिले में आज लगभग दो साल से नशीली दवाओं और इंजेक्शन का धंधा फल-फुल कर एक बड़े पेंड़ का रूप ले चुका है, आज वार्ड क्रमांक 07 और कब्रिस्तान मोहल्ला इस में खुलेआम खरीदी बिक्री हो रही है, इसमें पुलिस विभाग के दो तीन आरक्षक भी सामिल हैं, जो अपने आप को जनता के सामने सफेद-पोश नज़र आने की कोशिश करते हैं,

दर – असल पुरा मामला यह है कि कल शाम को पुलिस द्वारा सरनापारा के एक पेट्रोल पंप के पास 160 नग नशीली दवाओं के साथ आरोपी को पकड़ा तथा रात के आठ बजे तक भी केवल आरोपी को थाने में बैठाऐ रखा था, पत्रकारों के दखल- अंदाजी बाद पुलिस हरकत में आई और मामले खुलासा किया, फिर भी जप्त नशीली दवाओं को पत्रकारों को नहीं दिखाया गया, शायद इनकी मंशा मामले को रफा-दफा करने का था,

किंतु पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद इन दो प्रधान आरक्षकों के मंशुबे में पानी फिर गया।
आप को बता दें कि लम्बे समय से सूरजपुर कोतवाली इन दो प्रधान आरक्षकों के हिसाब से चल रहा है।


नशीली दवाओं के आरोपी को पकड़ने के बाद भी दो घंटे तक मामला कोतवाली में ही रहा, जब हमने इस बात कि जानकारी के लिए जिले के एसपी साहब को फोन लगाया तो ना ही उन्होंने फोन उठाया और ना ही वाटस- अप पर कोई जवाब दिया, फिर हमने जब एएसपी साहब को फोन लगाया और पूछा तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

सूरजपुर कलेक्टर की अमानवीय कारतुत पर अपनी जनता के लिए समर्पित CM बघेल त्वरीत कार्यवाही।

0

मेरी दादी कोविड में भर्ती हैं, मैं उनके लिए खाना लेकर और ब्लड टेस्ट कराने गया था। मैं वापस आ रहा था, वहां मुझे रोका, मैं पर्ची निकाल रहा था इस दौरान मुझे डंडा मारा। मैं कलेक्टर साहब को पर्ची दिखाने गया तो बोले ठीक है जाओ ये कहा अमन मित्तल ने,जिसके साथ सूरजपुर कलेक्टर ने दुर्व्यवहार किया था।

पर असल में जो हुआ वो आप खुद देखें।

सोशल मीडिया के माध्यम से जब सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला जैसे ही मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में आया है।

उन्होंने कहा यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस के दाव में फंसा सुशील कुमार पहलवान, हत्या के बाद से था फरार,दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

दिल्ली – पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल ने सुशील के साथी को भी गिरफ्तार किया है। वे एक हत्या मामले में पिछले कई दिन से फरार चल रहे थे
कई दिन से एक हत्या मामले में फरार चल रहे ओलंपिक मेडल विजेता और पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल ने सुशील के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुंडका इलाके से सुशील कुमार और अजय को गिरफ्तार किया गया है. दोनों कार छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर किसी से मिलने जा रहे थे।

क्या था मामला

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते 4 मई को एक घटना हुई थी जिसके बाद से पहलवान सुशील लापता हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम में फायरिंग हुई थी जिसके बाद जब जांच की गई तब यह पता चला कि यहां पर कुछ पहलवानों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें घायल पहलवानों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था हालांकि पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला था। वहीं बाहर खड़ी गाड़ियों से कुछ बंदूक और कारतूस मिले थे। यहां पर एक पहलवान सागर धनखड़ की हत्या हुई थी जिसमें ओलंपियन सुशील का नाम सामने आया। वहीं इस पूरी घटना के बाद से सुशील लापता हो गया।पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पहलवान सुशील लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

महिला ने दिया एंबुलेंस 108 में नवजात शिशु को जन्म,गूंजी किलकारी,

0

कर्मचारियों ने एम्बुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव करवाया

बिलासपुर – आज 108 को सूचना मिली कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है सूचना मिलते ही पायलट लक्ष्मी कुमार व ईएमटी सतीश जायसवाल एम्बुलेंस लेकर ग्राम परडिया पहुंचे। वहाँ से 22 वर्षीय प्रसूता विजेता दिवाकर, पति सतीश दिवाकर को गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ गई कि तिहाला दिह के पास सड़क किनारे एंबुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी सतीश और पायलट ने सुरक्षित स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया। विजेता का यह पहला बच्चा है। उसने लड़की को जन्म दिया। बच्ची का वजन तीन किलो है। प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती करवाया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सराईपाली में मिला नरकंकाल,जांच में जुटी पुलिस..

0

महासमुंद-सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है।मामले में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार गांव का ही चंद्रमणि चौधरी पिछले 11 मई से गायब है । जिसकी आशंका को ध्यान में रखते हुवे पुलिस द्वारा गुमशुदा चंद्रमणि चौधरी के परिजनों को कंकाल दिखाया ताकि पहचान हो सके । किंतु नरकंकाल पूरी तरह पहचानने योग्य नही होने से परिजनों ने पहचान करने में असमर्थता जताई है।मामले में पुलिस द्वारा गांव में पंचनामा किया गया है।आगे की जांच जारी

शराब तशकारों की जमानत कराने 2 पुलिस वालों ने बनवाया नकली covid पोसिटिव रिपोर्ट,दोनो निलंबित।

0

कोरबा: जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी हो रही कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट को लेकर एक मामला सामने आया जिसमें जिला अस्पताल से दो आरक्षकों ने अवैध शराब के आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए फर्जी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट हासिल की।

यह मामला तब उजागर हुआ जब मानिकपुर चौकी पुलिस द्वारा 21 मई को 47 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़े गए लहूरा यादव और मुकेश सोनी को जमानत देने की बजाय न्यायाधीश ने जेल भेजने के आदेश दिए। जेल वारंट जारी करने के साथ ही पहले इनका कोविड.19 का इलाज कराने कहा गया। आदेश पर दोनों आरोपियों को कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया जहां बवाल मचा।

दरअसल इन्हें पकडऩे वाले मानिकपुर पुलिस चौकी के आरक्षक योगेश राजपूत एवं दीप नारायण त्रिपाठी ने कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर जमानत दिलवा देने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए 21 मई को आरोपियों को लेकर दोनों पहले जिला अस्पताल पहुंचे। आरोपियों के मुताबिक वे गाड़ी में ही बैठे थे और दोनों आरक्षक अस्पताल के भीतर गए।

कुछ देर बाद बिना जांच के ही इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर आरक्षक बाहर निकले। रिपोर्ट तो बन गई पर मामला कोर्ट में बिगड़ गया। आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को भर्ती कराने सीपेट कोविड अस्पताल लेकर गए तो बिना कोरोना हुए कोरोना का इलाज कराने की बात पर हंगामा मचा। आरोपियों के परिजन भी उखड़ गए। इधर यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने जांच कराने की बात कही। दोनों आरक्षकों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया।

कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक पड़ताल में जिला अस्पताल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर हरजीत सिंह राठौर रजगामार और जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ नगर सैनिक मनोज निर्मलकर को कोविड.19 के संबंध में मिथ्या दस्तावेज तैयार करने का जिम्मेदार पाया गया है। मिथ्या दस्तावेज बनाने के जुर्म में धारा 167 और दुष्प्रेरण के लिए धारा 109 भादवि के तहत रामपुर चौकी में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी और दोनों आरक्षकों की भूमिका को भी तलाशा जा रहा है। जांच उपरांत इन पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में विधि सम्मत कार्यवाही तथ्यों के आधार पर की जा सकेगी। बता दें कि अवैध शराब के आरोपियों लहूरा यादव और मुकेश सोनी की जो मिथ्या पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की गई है उसकी आईडी फर्जी है। उक्त आईडी नंबर की किट 21 मई को ही पोड़ीबहार निवासी रामकुमार श्रीवास 40 वर्ष के नाम पर और दूसरी आईडी नीलगिरी बस्ती दर्री निवासी अनीता साहू 21 वर्ष के नाम पर जारी हुई थी और इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हीं की आईडी को अवैध शराब के दोनों आरोपियों के नाम जनरेट कर पॉजिटिव की फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई थी।

बेशकीमती रत्न हीरा की तस्करी करते,4 आरोपी को महासमुंद पुलिस ने किया गिरफ्तार;

0

महासमुन्द। बेशकीमती काला हीरा की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को बसना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 6 नग बेशकीमती हीरा की जप्त किया गया है जिसकी कीमत 5 लाख आंकी गई है । मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिल रही थी कि महासमुन्द, बसना, सरायपाली, सांकरा, भवरपुर, बलौदा क्षेत्र में भारी मात्रा में बहुमूल्य रत्न हीरा जैसे का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। पड़ोसी राज्य ओडिशा क्षेत्र से बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा व बहुमूल्य रत्न हीरा लाकर महासमुन्द, बसना, सरायपाली, सांकरा में खपाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थाना प्रभारियों व सायबर सेल महासमुन्द टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िसा क्षेत्र से होकर दो व्यक्ति बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा व बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे को लेकर मोटर सायकल से बसना आने वाले है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुये। पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम तथा थाना बसना पुलिस की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका सोहन साहनी ज्वेलर्स दुकान बसना के पास पहुचे जहाॅं 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिन्हें पूछताछ के लिए रोकने पर वे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे मौके पर घेराबंदी करके पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दयानिधि दास कपसाखुटा, हितेश उर्फ भुनेश्वर भोई पुटका थाना जगदलपुर जिला बरगड, ओडिशा , शंकर मैहेर सल्डीही थाना सरायपाली और अंजुमन ताण्डी सांकरा का रहने वाला बताये। जिनसे पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देते रहे। उक्त संदिग्ध व्यक्तियों से बारिकी से पूछताछ करने एवं दयानिधि दास के पास रखे काला रंग का छोटा बैग (हैण्ड बैग) की तलाशी लेने पर बैग के अंदर झिल्ली में रखे छोटे-बडे टुकडे तीन नग बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा एवं छोटे-बडे टुकडे तीन नग बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा मिले। उक्त बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताये तथा दीगर राज्य ओडिशा जगदलपुर क्षेत्रों से बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा व बहुमूल्य रत्न हीरा को लाकर महासमुन्द जिले के बसना क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में आना बताये पूर्व में इस प्रकार हीरे का तस्करी करना बताये जिसके संबंध विस्तृत पूछताछ की जा रही है महासमुन्द जिले लगातार हीरा व अन्य बहुमूल्य रत्न की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही जा रही है। बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा पहली बार महासमुन्द पुलिस द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार का हीरा गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के पायलीखण्ड खदान एवं ओडिशा कुछ क्षेत्रों से उत्खनन किया जाता है जिसे चोरी कर लोगों द्वारा बेचा जाता है। जिसकी मुम्बई व सूरत के मार्केट में बहुत डिमाॅड होती है और इसे तराशने के बाद इसकी कीमत और भी कई गुना कीमत बढ जाती है। आरोपी के विरूध्द थाना बसना में धारा 102 के तहत् कार्यवाही की गई है।

राजधानी रायपुर के मोवा में लगी भीषण आग।

0

रायपुर। मोवा के आस्था हाइट्स के पास स्थित रुई गोडाउन में अचनाक आग लग गयी ,दमकल विभाग आग भुझाने रवाना हुई।

आग इतनी भयानक है कि आस पास के लोग इसे उठे धुएँ को अपनी छतो से देखा।