Home Blog Page 5

रायपुर पुलिस:अपराध पर नियंत्रण के लिए,पुलिस चल रही लगातार चेकिंग अभियान।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर :पुलिस की लगातार जारी है चेकिंग अभियान कार्यवाही ।अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।इसके साथ ही टोल नाको में पांईट लगाकर चारपहिया/दोपहिया/यात्री वाहनों एवं उनके सामानों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की चेकिंग की जा रहीं है।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की अलग-अलग 08 टीमों द्वारा रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में भी चेकिंग प्वाईंट लगाकर दोपहिया/चारपहिया वाहनो सहित संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है।विशेष चेकिंग के दौरान आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय अलग-अलग टीमों द्वारा थाना टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पंडरी, कबीर नगर, डी.डी.नगर, आजाद चौक, विधानसभा, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, गंज, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों, देवारडेरा, नेहरू नगर, गोकुल नगर, कालीबाड़ी, बीरगांव, गाजीनगर, रामनगर, खमतराई बस्ती सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 03 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट, 68 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं की कार्यवाही करने के साथ ही 20 गिरफ्तारी वारंट व 09 स्थाई वारंट की तामिली कर धारा 327 भादवि. के फरार 01 आरोपी सहित कुल 112 आरोपियों को जेल भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेकिंग कार्यवाही में और तेजी लाने व मुस्तैदी पूर्वक करने हेतु रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) एवं डॉयल 112 की टीमों सहित रायपुर पुलिस में कार्यरत अन्य अधि./कर्म. की लगातार बैठक लिया जाकर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है।

रायपुर पुलिस: चेकिंग के दौरान वाहन में सवार 3 व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रूपये नगदी रकम जप्त।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर ::चारपहिया वाहन में तीन अलग-अलग बैग में ले जा रहे थे नगदी रकम। व्यक्तियों के कब्जे से नगदी रकम 68,44,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गंज में किया गया है जप्त। घटना की जानकारी दी जा रही है आयकर विभाग को।

विवरण -अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2023 को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन में बैग रखे हुए थे जिन्हें खोलकर देखने पर बैग में नगदी रकम तथा नोट गिनने की मशीन रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अनुप माखीजा, मनोज मंत्री तथा रितेश नागदिया होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे *तीन अलग-अलग बैग से नगदी रकम 68,44,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गंज में जप्त* कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

*व्यक्तियों का नाम -*

*01. अनुप माखीजा पिता स्व. अर्जुन दास माखीजा उम्र 35 साल निवासी कृष्णापुरी एफ रोड देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।*

*02. मनोज मंत्री पिता इंदरचंद मंत्री उम्र 51 साल निवसी सोलस हाईट्स फ्लैट नं. बी 502 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

*03. रितेश नागदिया पिता विजय भाई नागदिया उम्र 36 साल निवासी कंचन बाग गुजराती सोसायटी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।*

Raipur crime:धारदार चाकू के साथ आरोपी अनिल कुमार भास्कर गिरफ्तार।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर धारदार चाकू के साथ आरोपी अनिल कुमार भास्कर गिरफ्तार 01.09.2023 को थाना गंज पुलिस टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते *आरोपी अनिल कुमार भास्कर पिता अगर दास भास्कर उम्र 23 साल निवासी ग्राम टूंडा गिधौरी बलौदाबाजार हाल पता चुन्नीलाल का मकान पुरैना भिलाई-3 जिला दुर्ग ,को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 290/23

धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष, विपक्ष ने बताया चुनावी चाल

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने वन नेशन, वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन शुरू कर दिया है।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का गठन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। चर्चा है कि इस सत्र में कई बड़े बिल लाए जा सकते हैं, जिनमें One Nation, One Election प्रमुख है।

इधर संसद के विशेष सत्र को विपक्ष ने चुनावी चाल बताया है। विपक्षी दलों को भी लगाने लगा है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव समय पूर्व करवा सकती है। इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राखी बांध कर लौट रही दो बहनों के साथ दुष्कर्म, 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रायपुर।  राजधानी में दो सगी बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां राखी बांध कर घर लौट रही दो सगी बहनों से 10 लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में एक पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार थाना मंदिर हसौद में 31-8-2023 को रात्रि क़रीब 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह एक लड़के एवं छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक बाइक में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया। डरा धमका कर मोबाईल और पैसे को लूट लिया। फिर पीछे से क़रीब चार बाइक में और लड़के आ गये। प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक बाइक में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी नीरज चन्द्राकर, चंचल तिवारी, डी एसपी अविनाश मिश्रा, दिनेश सिन्हा ललिता मेहर एवं ज़िले के क़रीब 6 थानेदारों को तुरन्त घटनास्थल जाकर आरोपियों की गिरफ़्तारी का निर्देश जारी कर रात में ही स्वयं भी मंदिर हसौद थाना पहुँचे। प्रार्थी पक्ष से बात कर घटना की जानकारी ली। आरोपी अज्ञात थे परंतु प्रार्थिया के बताये अनुसार हुलिये एवं अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस की मल्टीपल टीम्स टीम ने रात को रेलवे स्टेशन एवं अन्य अलग अलग जगहों से 3 घंटों में ही 8 आरोपियों को हिरासत लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू जिनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गाँव के हैं, और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गाँव के शामिल हैं।

मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना मंदिर हसौद और आरंग में कुल 5 मामले पंजीबद्ध हैवर्ष 2019 मे हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2022 में बलात्कार के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा था जो 17 अगस्त 2023 को जमानत पर रिहा हुवा है जेल से छूटने के कुछ ही दिन के अंदर फिर से घिनौना कृत्य किया है। उपरोक्त आरोपियों से लूटा गया मोबाइल भी जप्त किया गया है। पूछताछ जारी है।

आम आदमी को बड़ी राहत: घरेलू के बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर 158 रुपए सस्ता

0

नई दिल्ली l ऑयल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 158 रुपए की कटौती की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है।

 हालांकि आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।वहीं कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत पहले 1640 रुपए थी, जो कम होकर 1482 रुपए हो गई है।

चेन्नई में जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1852 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1695 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 29 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।

CM भूपेश बघेल बने देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, सीएम की लोकप्रियता और बढ़ी, 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को सराहा

0

रायपुर l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट निजी न्यूज़ चैनल ने अभी हाल ही में प्रकाशित की है। इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टूडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री बघेल के कामकाज को सराहा था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न न्याय योजनाओं की बदौलत पौने पांच सालों में राज्य के 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाएं गरीबी को दूर करने में बेहद असरकारक साबित हुई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते पौन पांच सालों में अपनी न्याय योजनाओं जैसे- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, राजीव मितान क्लब, के माध्यम से राज्य के ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, वनोपज संग्राहकों सहित सभी वर्ग के हितग्राहियों को पौने दो लाख करोड़ रूपए की सीधी मदद दी है, जिसके चलते लोगों के जीवन में बदलाव आया है और वह आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं बदौलत पौने पांच सालों में प्रति व्यक्ति का 88,793 रूपए से बढ़कर 1,33,898 रूपए हो गई है। इस अवधि में छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 3,27,106 करोड़ रूपए से बढ़कर 5,09,043 करोड़ रूपए हो गयी है। मार्च 2020 से निरंतर दो वर्ष तक कोविड-19 आपदा के कारण आर्थिक गतिविधियां मद होने के बावजूद राज्य शासन की नीतियों और न्याय योजनाओं के चलते अर्थव्यवस्था के आकार में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में कृषि, औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की विकास दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा रही है।

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। राज्य के लगभग 74 प्रतिशत लोगों का जीवनयापन का आधार खेती-किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते पौने पांच सालों में खेती-किसानी को समृद्ध और किसानों की खुशहाली के लिए जो फसले लिए हैं और योजनाएं संचालित की है। उससे राज्य में खेती-किसानी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक मिसाल कायम की है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है, जहां किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के साथ ही सरकार खरीफ फसलों के उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ के मान से 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दे रही है। वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक इस योजना के तहत किसानों को लगभग 22 हजार करोड़ रूपए की सीधी मदद उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

बाइक और ऑटो चोरी करने वाला शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर जानकारी के मुताबिक कमलेश साहू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोहबा बाजार रायपुर मे रहता है तथा राजमिस्त्री का कार्य करता है। दिनांक 13.08.2023 को अपनी दोपिहया वाहन में सवार होकर बूढापारा काम पर गया था। और अपनी दोपहिया वाहन को वही सामने में खड़ी कर दिया था। लगभग 12.00 बजे अपनी दोपहिया वाहन को खड़े किये हुए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर ने दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 345/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर घटना में संलिप्त खमतराई निवासी शहजाद अली उर्फ भिण्डी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ कुछ दिवस पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र से 01 आटो वाहन चोरी करना बताया गया जिसमें आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/23 धारा 379 भादवि. दर्ज है।

आरेापी शहजाद अली को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी 01 नग दोपहिया वाहन तथा 01 नग आटो वाहन कीमत लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*आरोपी शहजाद अली उर्फ भिण्डी शातिर वाहन चोर है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी- शहजाद अली पिता स्व. मुस्ताक अली उम्र 27 साल निवासी खेल मैदान भैंस थान के पास रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर स्थाई पता कमरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)*

तलवार से केक काटना पड़ा महंगा; वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ : राजधानी में तलवार से केक कटना युवकों को भारी पड़ गया, पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बर्थडे के दौरान तलवार से केक काटा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद SSP प्रशांत अग्रवाल ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी को दिए थे।

बता दें वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान मोहसीन खान, शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान,( हरा सोनू )उर्फ मोहम्मद आदिल, निजामुद्दीन उर्फ युसुफ एवं सैय्यद इमरोज अली उर्फ (पीला सोनू) को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार, चारपहिया वाहन और आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में धारा 283, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

सभी आरोपी पूर्व में भी अनेकों प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

RAIPUR CRIME गिरफ्तारआरोपियों में-

(1) मोहसीन खान पिता रफीक खान उम्र 30 साल निवासी ईदगाहभाठा, तुर्की तालाब के पास आजाद चौक रायपुर

(2) शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान पिता शेख अजीज उम्र 38 साल निवासी कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर

(3) (हरा सोनू)उर्फ मोहम्मद आदिल पिता मोहम्मद निजाम उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब नई बस्ती बाबा किराना के सामने थाना सिविल लाईन रायपुर

(4) निजामुद्दीन उर्फ युसुफ पिता जमालुद्दीन उम्र 38 साल निवासी पानी टंकी के सामने ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर।

(5) सैय्यद इमरोज अली उर्फ (पीला सोनू) पिता शब्बीर अली उम्र 30 साल नई बस्ती राजा तालाब रायपुर

छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ़ ख़ान को दी गई बलौदाबाजार भाटापारा से अहम बड़ी की ज़िम्मेदारी

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस में जिला प्रभारी में किया गया बड़ा फेर बदल छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुश्री पलक वर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष ,महासचिव,सचिव,

उनके कार्यों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सब का प्रभार बदला गया प्रदेश सचिव आसिफ खान जी को कांग्रेस पार्टी के प्रति कार्यों को देख के आरंग विधानसभा प्रभारी से बलौदाबाजार- भाटापारा जिला युवा कांग्रेस में सह प्रभारी बनाया गया है.