Home Blog Page 51

रायपुर के भनपुरी स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग: दमकल की 3 से 4 गाड़ी मौके पर पहुंची।

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़ }}रायपुर 21 मई 2021। राजधानी स्थित सूर्या कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। आग लगने की वजह से फैक्ट्री मे रखे सारे कैमिकल से भरे ड्रम भी जलकर खाक हो गये हैं। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़िया मौजूद है, जो आग पर काबू पाने का काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना खमतराई इलाके के भनपुर स्थित सूर्या कैमिकल फैक्ट्री की है। आज दोपहर में अचानक फैक्ट्री में आग लग गयी। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गयी कि, फैक्ट्री में रखा सारा कैमिकल जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन से चार दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई है, जो आग पर काबू पाने का काम कर रही है। फिलहाल इस हादसे में अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद नहीं था।

1500 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले गए 22 लाख किसानों को कृषि इनपुट सहायता ,7.17 करोड़ गोबर खरीदी के जारी

0
समारोह शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपए की नकद सहायता जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक सादे समारोह में बटन दबाकर इस राशि का वितरण किया। इसी के साथ गोधन न्याय योजना की राशि भी जारी हुई। इस समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं जुड़े। पहले उनके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने की खबर थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह के दौरान सोनिया गांधी की ओर से आया लिखित संदेश पढ़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने राहुल गांधी का संदेश सुनाया। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों-पशुपालकों को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। पीएल पुनिया ने कहा, आर्थिक संकट के समय जारी धनराशि से लोगों के रुके हुए काम हो सकेंगे। वहीं इससे बाजार में भी नई मांग पैदा होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बजट के दौरान भूमिहीन किसानों के लिए किसान न्याय योजना की घोषणा की गई थी। उसके प्रति सरकार संकल्पित है। जल्दी ही वह योजना भी शुरू हो जाएगी। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार भी मौजूद रहे। सांसदों-विधायकाें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समारोह में शिरकत की।

स्वास्थ्य मंत्री को दिया कोरोना प्रबंधन का क्रेडिट

मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कोरोना प्रबंधन का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा, कोविड के समय उनकी कोशिशों से कोविड की लहर को संभाला है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा शासन के 15 वर्षों में स्वास्थ्य उपेक्षित था। नेत्रकांड, गर्भाशय कांड हुआ। 2018 में प्रचंड बहुमत से आने के बाद स्वास्थ्य ढांचे की ओर हमने ध्यान दिया है। सुविधाएं बढ़ाई गईं। उन्होंने बताया, सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 1 करोड़ 25 लाख डोज का ऑर्डर दिया हुआ है।

यह हुआ आज के आयोजन में

आयोजन में 22 लाख किसानों को कृषि इनपुट सहायता की पहली किश्त के 1500 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले गए। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक पशुपालकों से गोबर खरीदी की राशि 7 करोड़ 17 लाख रुपए और गौठान समितियों व महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 6 लाख रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। रायपुर के राजीव गांधी चौक पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल की नई साज-सज्जा के बाद लोकार्पण हुआ। इस पर 50 लाख रुपए खर्च हुए हैं। गोठानों में बना सुपर कम्पोस्ट की एक पैकिंग भी बिक्री के लिए जारी की गई। मुख्यमंत्री और मंत्रियों-अफसरों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का भी संकल्प लिया।

किसान न्याय योजना की किश्त जारी करने के लिए हुए समारोह में मंत्रियों-अफसरों ने शपथ ली।

पिछले वर्ष शुरू हुई थी किसान न्याय योजना

धान उत्पादक किसानों को बोनस बंद होने के बाद राज्य सरकार ने 21 मई 2020 को राजीव गांधी की पूण्यतिथि पर किसान न्याय योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में पंजीकृत लगभग 19 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 5 हजार 628 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई थी। इस वर्ष इस योजना के लिए 5 हजार 800 करोड़ रुपए की व्यवस्था है।

2020 में गोबर खरीदी की योजना भी

राज्य सरकार ने पिछले वर्ष गोबर खरीदी की एक योजना शुरू की थी। 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व के दिन से गोधन न्याय योजना नाम से खरीदी की शुरुआत हुई। इसके तहत राज्य के पशुपालकों एवं ग्रामीणों को अब तक कुल 88 करोड़ 15 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

नारायणपुर पुलिस को 01 ईनामी नक्सली सहित 02 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर : श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 19.05.2021 को थाना कुरूषनार से जिला बल एवं आईटीबीपी की पुलिस पार्टी आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर कोसा सेंटर से गुमियाबेड़ा लगी हुई थी। आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम जिवलापदर, झारावाही की ओर से मोटर सायकल में आ रहे व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की गयी, चेकिंग में वाहन मोटर सायकल के टुलबाक्स से 02 नग डेटोनेटर एवं डिक्की से 08 नग बैटरी सेल व 40 मीटर बिजली वायर मिला, जिसे थाना ले जाकर बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम रामलाल नेताम पिता सुकमन नेताम उम्र 48 वर्ष जाति गोण्ड निवासी ईरपानार पारा झारावाही थाना कुरूषनार (झारावाही मिलिशिया सदस्य) बताया तथा दिनांक 10.04.2021 को कोषा सेन्टर टेकरी के पास आईईडी लगाने की घटना एवं नक्सलियों के साथ कई स्थानों पर आईईडी लगाने, नक्सली पर्चा फेकने तथा नक्सलियों का सहायता करने का कार्य करना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 20.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2021 को कोहकामेटा जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में हुंगा उर्फ उंगा उर्फ उमा राम पोटाई पिता स्व.मुराराम पोटाई उम्र 29 वर्ष जाति माड़िया निवासी इरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) को नारायणपुर में तलब कर बुलाया गया। जिसके नारायणपुर आने के बाद पूछताछ करने पर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30.10.2020 को कोहकामेटा से इरकभट्टी मार्ग में पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था,जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 20.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हुंगा पोटाई के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया था।

वास्तु गुरुजी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी।

0

((खुलासा छत्तीसगढ़)) रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर सिंह को फोन पर दिल्ली से एक व्यक्ति ने जान से न केवल मारने की धमकी दी बल्कि उनके साथ अश्लीलतापूर्वक बातें करके कई दिनों तक उन्हें परेशान किया I वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर ने इस मामले सिविल लाइन थाने में भादवि की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कराया है। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन मैं रहने वाले वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर के मोबाइल पर दिल्ली से मोबाइल नंबर (9810083984) से 6 अप्रैल 2021 की रात -11:54 बजे फोन किया। फोन करने वाले ने खुद का नाम राघव गुप्ता बताया। राघव ने फोन पर वास्तु गुरुजी को जान से मारने की धमकी दी और अश्लीलतापूर्वक बातें की। वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने पर दी। पुलिस ने वास्तु गुरुजी के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया । और जांच कर रही है वास्तु गुरुजी ने बताया की दिल्ली में ऑनलाइन वास्तु ज्ञान देने वालो का एक गिरोह संचालित है। उन्होंने आशंका जताई की हो सकता है। की। इसी गिरोह के द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि फोन पर धमकी देने वाले का नाम गौरव गुप्ता है।और वहां दिल्ली में एक वास्तु सलाह देने वाली कंपनी मैं काम करता है।

फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग कर मंगाई गई  चाकू छुरी जैसे हत्यारों को पुलिस ने किया जप्त।

0

रायपुर खुलासा छत्तीसगढ़। फ्लिपकार्ट द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग करके मंगाए गए चाकू छुरी जैसे हथियारों को साइबर सेल द्वारा ट्रैक करके राजधानी पुलिस द्वारा थाने में मंगवा कर जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिप्कार्ट में बिक्री हुए चाकू जैसे हथियार जो कि भविष्य में किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किये जा सकते हैं।पहले ही इसे संज्ञान में लेकर राजधानी पुलिस द्वारा खरीदार का पता कर थाने में बुलाकर चाकू जैसे जानलेवा हथियारों को जप्त करने की कार्यवाही की गई।

आर्डर कर मंगवाने वालो में ज्यादातर छात्र हैं जिन्होंने सिर्फ दिखावे के लिए ऐसे हथियार माँगवाये थे जिनका नाम पता लिख कर और पूरी जानकारी लेकर की भविष्य में ऐसे कोई गलती दुबारा न करने की समझाइस देकर वापिस भेजा गया।

हर दिन लोग मर रहे हैं और दिल्ली का शहंशाह कहता है कि सब ठीक है: ममता

0

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को हुई वर्चुअल बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन पर बुरी तरह भड़क गईं। बनर्जी ने कहा कि इतने सारे मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल थे लेकिन किसी को भी बोलने नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य के किसी भी जिलाधिकारी को इस बैठक में जाने नहीं दिया। 

ममता ने कहा, “हम सभी मुख्यमंत्री बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं और हम इसे देखकर हैरान हैं कि प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई लेकिन वहां सभी मुख्यमंत्री कठपुतली की तरह बैठे रहे और उन्हें बोलने नहीं दिया गया, क्या वे (मुख्यमंत्री) बंधुआ मजदूर हैं।।” 

ममता ने आगे कहा, “तानाशाही चल रही है। पीएम ख़ुद को इतना असुरक्षित महसूस करते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्रियों की बात तक नहीं सुनी। उन्हें किस बात का डर है।” 

ममता ने कहा कि मोदी ने देश में कोराना को लेकर बने हालात को बहुत हल्के में लिया और तमाम राज्यों की ओर से वैक्सीन, ऑक्सीजन और कोरोना की दवाओं को लेकर उठ रहे सवालों को टाल दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज संघीय ढांचे को बर्बाद कर दिया गया है। केंद्र सरकार के पास बड़ी इमारतें और मूर्तियां बनाने का वक़्त है लेकिन मुख्यमंत्रियों की बात सुनने का वक़्त नहीं है। देश संकट के दौर से गुजर रहा है और पीएम का रवैया बेहद कैजुअल है।”

 

वैक्सीन की किल्लत 

ममता बनर्जी ने कहा, “राज्य में वैक्सीन की किल्लत है, बंगाल को वैक्सीन नहीं मिल रही है। हम अपने राज्य में 18-60 साल के लोगों को मुफ़्त में वैक्सीन लगाना चाहते हैं। अगर इस तरह वैक्सीन की सप्लाई होगी तो हमें पूरे राज्य के लोगों को वैक्सीन लगाने में दस साल लग जाएंगे। हमने प्राइवेट कंपनियों से 60 करोड़ रुपये की वैक्सीन ख़रीदने का फ़ैसला किया है।” 

मुख्यमंत्री ने कहा, “बंगाल में कोरोना को लेकर हालात मुश्किल हो गए हैं क्योंकि यहां 8 चरणों में चुनाव कराए गए। चुनाव के बाद हिंसा के नाम पर बंगाल में केंद्रीय टीमें भेजी जा रही हैं।” 

‘मृत्युपुरी गंगे में बदला’

बंगाल चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देने वाली ममता ने कहा, “केंद्र सरकार ने नमामि गंगे को मृत्युपुरी गंगे में तब्दील कर दिया है। कोरोना से संक्रमित शवों को उत्तर प्रदेश में गंगा में डाला जा रहा है और ये बंगाल की ओर आ रहे हैं। इससे पानी प्रदूषित हो रहा है और पर्यावरण को नुक़सान हो रहा है। हम प्रकृति के साथ समझौता नहीं कर सकते। आख़िर क्यों केंद्रीय टीमों या सीबीआई को हालात का जायजा लेने के वहां नहीं भेजा जा रहा है।” ममता का इशारा केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में केंद्रीय टीमें या सीबीआई को भेजे जाने की ओर था। 

Bitcoin में करें सोच समझ के करें इन्वेस्टमेंट 0 भी हो सकती है वैल्यू।

0

बिटकॉइन में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. रातों रात कई हजार डॉलर का उछाला मारने वाला बिटकॉइन (bitcoin) अचानक नीचे की ओर से गिर रहा है. इसके खरीदार माथा पकड़ कर बैठे हुए हैं. हालत यह है कि एक महीने के अंदर बिटकॉइन के दाम 40 परसेंट तक नीचे चले गए हैं. टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क के ट्वीट के बाद तो इसमें लगातार गिरावट जारी है. जानकार समझ नहीं पा रहे कि ऐसा क्या हुआ जो 65 हजार डॉलर पर उड़ने वाला bitcoin आज 37 हजार डॉलर पर टूट गया है.

इतनी बड़ी गिरावट के पीछे चीन को वजह बताया जा रहा है. चीन ने ऐलान किया है कि देश की कोई वित्तीय संस्थान या बैंक आदि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी के साथ ट्रेडिंग न करे. चीन ने सभी संस्थाओं को चेताया है कि क्रिप्टोकरंसी का किसी भी रूप में ट्रांजेक्शन नहीं होना चाहिए. चीन ने एक तरह से बिटकॉइन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. चीन की इस घोषणा के बाद पूरी दुनिया में क्रिप्टो के बाजार में उथल-पुथल देखी जा रही है.

एलॉन मस्क ने ज्यादा डुबाया
इससे पहले एलॉन मस्क का एपिसोड बिटकॉइन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा गया. एलॉन मस्क ने पहले अपनी कंपनी के लिए डेढ़ मीलियन डॉलर का बिटकॉइन खरीदा. अपनी निजी होल्डिंग के लिए भी उन्होंने बिटकॉइन की खरीदारी की. पिछले हफ्ते उन्होंने अचानक कह दिया कि बिटकॉइन बहुत ज्यादा बिजली की खपत करता है, चूंकि टेस्ला इलेक्ट्रिक कंपनी है, रिन्यूएबल एनर्जी की कंपनी है, इसलिए बिटकॉइन से कारें नहीं बेचेंगे. पहले मस्क ने कहा था कि बिटकॉइन से भी लोग टेस्ला की कारें खरीद सकेंगे. मस्क के इस ट्वीट से बिटकॉइन को बहुत नुकसान उठाना पड़ा.

800 बिलियन डॉलर का बाजार
बिटकॉइन एक डिजिटल करंसी है जिसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है. इसमें करोड़ों डॉलर लगा है. भारत में भी खूब खरीदारी हो रही है. देश के करीब 1 करोड़ युवक इस अलग-अलग क्रिप्टोकरंसी के इनवेस्टर हैं. इसमें सामने वाले के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. इसमें खरीदने और बेचने वाले आमने-सामने नहीं होते. बस इंटरनेट के माध्यम से यह काम होता है. आगे चलकर लोग ताज्जुब करेंगे कि कैसे ढाई ट्रिलियन डॉलर का क्रिप्टो का मार्केट कैप हो गया था. इसमें लगभग 800 बिलियन डॉलर का बिटकॉइन की हिस्सेदारी है. पहले ये कहा गया कि इस पैसे से इक्लिटी और म्यूचुअल फंड शुरू होंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने में नहीं आया.

सोने में फिर दिखेगी तेजी
लोगों में एक उम्मीद जगी कि सोने के बदले इसमें निवेश किया जाएगा. पहले सोना निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता था, लेकिन उसके बदले लोगों ने क्रिप्टोकरंसी को चुनना शुरू किया. जानकार बताते हैं कि अब बिटकॉइन जैसी cryptocurrency में लगातार गिरावट देखी जाएगी और वहां से पैसा निकल कर फिर से सोने में जाएगा. क्रिप्टोकरंसी के नाम पर कई पोंजी स्कीम चल रही थी जिसमें से लोग पैसा निकालेंगे और सोने में निवेश करेंगे. भविष्य में सोने-चांदी के दाम फिर बढ़ने वाले हैं.

जीरो पर आएगा बिटकॉइन
जानकारों का कहना है कि इंटरनेट की करंसी का अंत जीरो ही होना है. जो लोग कुछ समय के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, वे इसमें पैसा लगाकर निकल सकते हैं. लंबे दिनों का इसका खेल नहीं चलने वाला है. अभी हाल में एक क्रिप्टोकरंसी इंटरनेट कंप्यूटर शुरू हुआ था. लगभग दो हफ्ते पहले इसे शुरू किया गया लेकिन रातों रात इसने 45 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली. आंकड़े देखें तो कई देशों का इतना मार्केट कैप होता है. क्रिप्टोकरंसी पूरी तरह से पोंजी स्कीम की तरह है जहां पैसा लगाने वाले लोग हैं और पैसा लगाने का कॉनसेप्ट चल गया. जानकारों के मुताबिक जब तक खरीदने वाले लोग हैं तब तक क्रिप्टोकरंसी में बूम है. जिस दिन सबसे बेचना शुरू किया, उस दिन क्रिप्टोकरंसी में कुछ नहीं होगा. अभी यही हो रहा है. लोग सिर्फ इसे बेच रहे हैं.

जिला अस्पताल में बच्चे की मौत… परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लगाया उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप…

0

कोरबा: विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को सलाह दी जा रही है कि सांप देखने या आसपास में निकलने पर उन्हें मारने के बजाय निगरानी रखें, ताकि बाद में रेस्क्यू का काम किया जा सके। इधर विषधरों के द्वारा लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है। इसी चक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर उपचार के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

सीएसईबी पुलिस चौकी के अंतर्गत एसईसीएल पंपहाउस कालोनी झोपड़ीपारा क्षेत्र में यह घटना सुबह 4 बजे के लगभग हुई। यहां पर दो वर्ष का बालक सत्यम अपनी मां के साथ घर पर सो रहा था। उसी दरम्यान आसपास से विचरण करते हुए करैत सर्प यहां पहुंचा और बच्चे के पैर में काट लिया। इस घटना के असर से बच्चे की चीख निकल गई। इससे उसकी मां और परिजन हरकत में आये। उन्होंने उजाले में देखा की करैत सर्प बाहर निकल रहा है।

यह समझते देर नहीं लगी की सबकुछ किया धरा इसी विषधर का है। परिजनों ने तत्काल वाहन के जरिये बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी दी। बच्चे के नाना ईश्वर प्रसाद ने बताया कि आधे घंटे से भी अधिक समय तक इमरजेंसी सेवा का स्टाफ हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

उसके द्वारा सर्पदंश से जुड़ी घटना और इससे प्रभावित बच्चे को उचित चिकित्सा दिए जाने के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई गई। नर्सिंग स्टाफ के लापरवाह रवैय्ये के चलते आखिरकार बच्चे की मौत हो गई। जब तक यहां पर कुछ काम किया जाताए खेल खत्म हो चुका था। औपचारिकता के तौर पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यहां से प्रतिवेदन भेजे जाने पर पुलिस चौकी ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोरोना टेस्ट अब घर बैठे करें,ICMR ने टेस्टकिट को दी मंजूरी

0

नई दिल्ली. देश में मेडिकल रिसर्च की अग्रणी संस्था ICMR ने अब कोरोना जांच के लिए नई एडवायजरी जारी की है. नई एडवाइजरी के मुताबिक कोरोना की जांच अब लोग घर मे कर सकेंगे. रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए एक टेस्ट किट को ICMR की मंजूरी मिल गई है. इस किट के जरिये लोग घर मे ही नाक के जरिए कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे. होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट के लिए MY LAB DISCOVERY SOLUTION LTD पुणे की कंपनी को ऑथोराइज किया गया है. इस किट का नाम COVISELF (Pathocatch)है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है साथ मे जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे सपर्क में आए हों. होम टेस्टिंग कम्पनी के सुझाए मैन्युअल तौर तरीके से होगा. होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा.मोबाइल ऐप के ज़रिए पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी.

कौन कर सकता है जांच
मंजूरी का बाद ICMR ने जांच को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि वे लोग जिनमें लक्षण नजर आ रहे हैं या हाल ही में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करना चाहिए. साथ ही ICMR ने कहा बिना वजह जांच किए जाने की सलाह नहीं दी है.

इस सिस्टम से पाई जा सकती है रिपोर्ट
जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट strip पिक्चर खींचना पड़ेगा और उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिसपर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा. मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा. मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी. इस टेस्ट के जरिए जो जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जायेगा और किसी टेस्ट की जरूरत नही पड़ेगी.

ये भी है नियम
जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा. लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको RTPCR करवाना होगा. सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव सिम्प्टोमेटिक लोगों को सस्पेक्टेड कोविड केस माना जायेगा और जब तक RTPCR का रिजल्ट नही आ जाती तब तक उन्हें होम आईओलेशन में रहना होगा.

रायपुर जुए और सट्टे के खिलाफ कार्यवाही।

0

रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुआ एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाही कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 हजार 760 रुपयें एवं सट्टा पट्टी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार सेजबहार थाना पुलिस ने मुखबीर से सोनपैरी तालाब के पास जुआ खेलने की सुचना पर 19 मई को शाम 6 बजे के करीब मौके पर पहुंच घेराबंदी कर डाकेश्वर साहू 29 वर्ष पिता रामकुमार साहू एवं अन्य 03 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके पास व फड से नगदी 15 सौ रुपये व ताश की 52 पत्ती बरामद कर जब्त की है।

इसी तरह अभनपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने की सुचना पर ग्राम लमकेनी नाला के पास जुआ खेलते घेराबंदी कर विकाश वर्मा 30 वर्ष पिता विश्राम वर्मा एवं अन्य 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 2000 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। वहीं आरंग में ग्राम समोदा बाजार के पास जुआ खेलते पुलिस ने 04 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश की 52 पत्ती व 410 रुपये बरामद की है।

गुढिय़ारी कलिंगनगर में 19 मई को दोपहर 3.40 बजे सट्टा पट्टी लिखने की सुचना पर घेराबंदी कर दीपक 30 वर्ष पिता देवानंद राव को गिरफ्तार कर उसके पास से 1730 रुपये एवं सट्टा पट्टी जब्त की है। तथा सिविललाईन थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 19मई को रात 9.40 बजे छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर रुपेश राव 23 वर्ष पिता रामचंद राव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एवं नगदी 2120 रुपये जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।