Home Blog Page 52

इस जिले में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी व्यवसायिक प्रतिष्ठाने, रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

0

  सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा जिले में आगामी 01 जून तक लॉकडाउन के निर्देशों में संशोधन करते हुए जिले के भीतर संचालित समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। दुकानदार होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे, इसके लिए होम डिलीवरी का समय प्रात: 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक निर्धारित की गई है।

जारी आदेश में समस्त दुकानदारों, संचालकों एवं होम डिलीवरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रत्येक 10 दिवस में कोविड जांच कराना अनिवार्य होगा। किसी दुकान, होम डिलीवरी में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने या भीड़-भाड़ होने की दशा में अर्थदण्ड के साथ 30 दिवस हेतु दुकान नियमानुसार सील कर दी जाएगी। सभी पान, सिगरेट ठेला तथा चैपाटी, फास्ट फुड (चाट-गुपचुप, समोसा आदि) के विक्रय हेतु ठेलों के संचालन की अनुमति नहीं है।

निर्देशों के उल्लंघन की दशा में दुकान को सील करने, ठेले को जब्त करने, अर्थदण्ड या चालान की कार्रवाई की जाएगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल, पार्क, सैलून, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, जिम, खेल क्लब तथा अन्य सार्वजनिक स्थल पूर्ववत् बंद रहेंगे। लॉकडाउन अवधि में मार्निग, इवनिंग वॉक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

खुद शराब पीकर दूसरों के लिए शराब नही लाने पर गुस्साए लोगो ने कर दी हत्या।

0

राजनांदगांव। ग्राम साल्हे वासडी में अंधे कत्ल की गुत्थी को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सड़मुख सुंदरम और तमीलन से मृतक पुनित राम सलाम ने 500 रूपये शराब लेने के लिए मांगे।

वह स्वयं गांव से शराब पीकर आ गया और दोनों के लिये शराब नहीं लाया। इससे सडमुख ने अपना बचा पैसा वापस मांगा तो मृतक ने लड़ाई झगड़ा कर डण्डे से वार किया। तब दोनों आरोपियों तमीलन और सड़मुख ने मिलकर मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक पुनित राम सलाम बोरबेल वाहन मजदूरी का काम करता था।

सामने आए ब्लैक फंगस के 1500 मामले अब तक 60 की मौत।

0

मुम्बई । कोरोना वायरस महामारी के बाद महाराष्‍ट्र पर ब्‍लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है. महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्‍य में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) से 90 लोगों की मौत हो चुकी है. ब्लैक फंगस के अब तक 1500 केस पाए गए हैं. जिनमें से 500 लोग ठीक हुए और 850 का इलाज चल रहा है.

राजेश टोपे ने कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए इम्‍फोटेरेसिन-बी की जरूरत है. बीमारी के प्रसार को देखते हुए 1.90 लाख एम्फो-बी इंजेक्शन का ऑर्डर दिया गया है. उन्‍होंने कहा कि इस इंजेक्‍शन का कंट्रोल भारत सरकार के पास ही है. उन्‍होंने केंद्र सरकार से दवा एलॉट करने की मांग की. महाराष्‍ट्र सरकार ने इसके लिए ग्‍लोबल टेंडर भी निकाला है.

महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि ब्‍लैक फंगस को लेकर उद्धव सरकार ने डॉक्‍टरों के लिए 9 पेज की गाइडलाइन जारी की है. इसके साथ ही ईएनटी, डेंटिस्ट, आई स्पेशलिस्ट की व्यवस्था की जा रही है, जिससे एक हजार अस्पताल में इलाज हो पायेगा.

महात्मा ज्योतिबा फुले आरोग्य योजना के तहत पूरे खर्च की व्‍यवस्‍था की जाएगी.उन्‍होंने कहा क‍ि म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के लिए करीब 2 लाख तक इंजेक्शन लगेगी, हालांकि यह अभी उपलब्‍ध नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 17 जिलों के जिलाधिकारी के साथ ब्‍लैक फंगस पर चर्चा करेंगे. दवा की कमी पर बात रखने के निर्देश मुख्यमंत्री देंगे.

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला… छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रु की सब्सिडी… कोदो का समर्थन मूल्य तय…

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से धान वाले रकबे में धान के बदले अन्य चिन्हित खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। इससे राज्य में धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2020-21 में धान तथा 2021-22 से धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों पर प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 9000 रूपए इनपुट सब्सिडी देने फैसला लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो का समर्थन मूल्य 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गौठानों में तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद न्यूनतम मूल्य 6 रूपए प्रति किलो की दर से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्ष 2020-21 में जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है, यदि वह धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान की फसल लेते हैं अथवा वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें प्रति एकड़ 9 हजार रूपए के स्थान पर 10 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वालों को तीन वर्षों तक अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री परिषद उपसमिति के सदस्य कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त सचिव अलरमेल मंगई डी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव कृषि अमृत खलको, राजस्व सचिव रीता शांडिल्य उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से दायरा बढ़ाते हुए इसमें धान के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों मक्का, सोयाबीन, गन्ना, कोदो-कुटकी, अरहर के उत्पादकों को भी प्रतिवर्ष 9 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से इनपुट सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन 2020-21 में धान के रकबे वाले खेतों में यदि किसानों द्वारा आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से अन्य चिन्हित फसलों की खेती की जाती है, तो उन्हें 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी प्रति एकड़ के मान से दी जाएगी। खेतों में पेड़ लगाने वाले किसानों को आगामी तीन वर्ष तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि विभाग को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बजाए अन्य फसलों की खेती पर प्रति एकड़ के मान से किसानों को दी जाने वाली 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी, गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ अब सुपर कम्पोस्ट खाद के उत्पादन एवं इसके विक्रय मूल्य एवं लाभ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसान इसका फायदा उठा सकें। बैठक में कृषि विभाग के पंजीयन पोर्टल में धान के साथ साथ अन्य फसलों के पंजीयन के लिए इस पोर्टल को अपग्रेड करने, खरीफ फसलों की गिरदावरी के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसका एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

गोबर उत्पादित खाद ‘सुपर कम्पोस्ट’
बैठक में गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के साथ साथ अब अतिशेष गोबर से आर्गेनिक मेन्योर खाद के उत्पादन एवं इसके विक्रय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अतिशेष गोबर से तैयार होने वाली आर्गेनिक मैन्योर खाद को सुपर कम्पोस्ट नाम दिया और इसकी मार्केटिंग की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत 20 जुलाई 2020 से राज्य के ग्रामीण अंचलों में सुराजी गांव योजना के तहत पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठानों का निर्माण किया गया है। इन गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है और इससे महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से बडे पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण भी किया जा रहा है। गौठानों में अतिशेष गोबर से सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन भी किया जा रहा है। अतिशेष गोबर से तैयार की जाने वाली आर्गेनिक मैन्योर खाद, जिसे सुपर कम्पोस्ट नाम दिया गया है। यह खाद वास्तव में बेसल डोज खाद है। जिसे गोबर की कम्पोस्टिंग कर तैयार किया जाता है। यह बेहतर गुणवत्ता वाली खाद है, जिसका उपयोग किसान खेती में कर सकेंगे। यह खाद किसानों को न्यूनतम मूल्य 6 रूपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

किसान आंदोलन में भी मंडराया कोरोना का खतरा,2 की मौत एक कि रिपोर्ट पोसिटिव।

0

सोनीपत. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में कोरोना ने दस्तक दे दी है. सिंघु बॉर्डर पर दो और किसानों ने दम तोड़ दिया है. पहला मृतक किसान बलबीर पटियाला का रहने वाला था, तो दूसरा किसान महेंद्र लुधियाना का. पटियाला के रहने वाले मृतक किसान बलबीर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जान-बूझकर किसानों की मौत की वजह कोरोना बता रही है.

किसान नेताओं का कहन है कि सरकार की किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश है. वहीं सोनीपत सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम अधिकारी डॉक्टर गिन्नी लंबा ने कहा कि पुलिस के कहने पर किया गया था दोनों मृतक किसानों का कोरोना टेस्ट. बलबीर नाम के किसान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोनीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं बताया जा रहा है कि मृतक बलबीर सिंह को पिछले काफी दिनों से बुखार आया हुआ था. उसमें कोरोना लक्षण दिखाई दे रहे थे. आंदोलनस्थल में काफी ऐसे किसान है, जिनको काफी समय से बुखार है, लेकिन वे कोरोना की जांच नही करवा रहे हैं. आन्दोलनस्थल पर बने अस्पताल में भी रोजाना दर्जनभर आंदोलनकारी बुखार से पीड़ित आ रहे है.

कई महीने से चल रहा आंदोलन
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की तरफ से दिल्ली-हरियाणा की सीमाओं पर लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है. कोरोना की वजह से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की जाती रही है लेकिन प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हैं. वहीं किसानों की मांग है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले, जबकि केंद्र का कहना है कि अगर कानून में खामी होगी तो दूर किया जाएगा लेकिन इसे वापस लेने का कोई सवाल ही नही उठता

विदित पोस्ट के चलते एक कार्यकर्ता और पत्रकार  हुए गिरफ्तार।जानिए क्या है पूरा मामला।

0

मणिपुर (Manipur) में फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट के चलते एक स्थानीय पत्रकार और एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल पिछले हफ्ते ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी. ये मामला उनकी मौत को लेकर विवादित पोस्ट करने से जुड़ा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उषाम देबन और महासचिव पी प्रेमानंद मीतेई ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई जिसके आधार पर पत्रकार और कार्यकर्ता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है.

क्या था फेसबुक पोस्ट?
बीजेपी नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, दोनों ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि गोमूत्र और गोबर कोविड -19 का इलाज नहीं है. जानकारी के मुताबिक, दोनों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

कुछ समय पहले ही बलिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) लोगों को कोविड से बचने के लिए रोजाना गोमूत्र पीने की सलाह देते नजर आए थे. सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा था जिसमें वे दावा कर रहे थे कि वे रोज गोमूत्र का सेवन करते हैं इसलिए कोविड से बचे हुए हैं. माना जा रहा है इस तरह के दावों को लेकर ही दोनों ने ये फेसबुक पोस्ट किया.

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को वैक्सीनेशन को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि बड़े पैमाने पर इसकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं. राज्यों और जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों पर बहुत ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि जब जिला कोरोना को हराएगा तभी देश कोरोना से जंग जीतेगा.

उन्होंने कहा, ‘टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े हर भ्रम को हमें मिलकर दूर करना है. कोरोना की वैक्सीन की सप्लाई को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं’. प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्स के माध्यम से देश के हर जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर तेजी से काम किया जा रहा है और कई अस्पतालों में इन संयंत्रों ने काम शुरू कर दिया है.

शर्मनाक: कोरिया में डॉक्टर का ओछी हरकत, इंजेक्शन लगाकर कमरे में बंद कर पीड़िता से किया बलात्कार

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़ }}

कोरिया : थाना खड़गवां चिरमिरी में एक डॉक्टर द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया जहाँ आरोपी पैरामेडिकल डॉक्टर अबू काशिम खान ग्राम दुबछोला में पीड़िता को इंजेक्शन लगाकर कमरे में बंद कर पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 342, 376 ,506 ता.हि. एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह(IPS) अति.पु.अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए टीम तैयार किया गया एवं आरोपी का पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थानाप्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सउनि आर.एस. मरावी, प्र.आर. शैलेन्द्र रजक, आर.जसप्रीत सिंह ,प्रवेश बंजारे, धनंजय निषाद, राजेश सिंह, अनिल यादव, लिंगराज मंडल, राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Toolkit मामला : पूर्व CM रमन सिंह और BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों से राजनीतिक विवाद का विषय बनी सोशल मीडिया Toolkit मामले में रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने यह केस NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत की पर दर्ज किया है।

भाजपा नेताओं की ओर से कथित Toolkit सार्वजनिक किए जाने के बाद से ही कांग्रेस मामले में आक्रामक है। NSUI पदाधिकारियों ने मंगलवार रात 8.30 बजे के करीब रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। उनका कहना था कांग्रेस पार्टी की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के लिए डॉ. रमन सिंह, संबित पात्रा और दूसरे भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड पर एक मनगढ़न्त फेक न्यूज साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता और हिंसा फैलाने का प्रयास किया है।

FIR के बाद डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने देश तक को बदनाम करने से बाज नहीं आती। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने की जगह कांग्रेसी नेता अफवाहें फैलाकर लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। वैक्सीन तक को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इनके हर झूठ, हर पाखंड का पर्दाफाश होगा।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं में नहीं आने देंगे कोई कमी,जिला कांग्रेस कमेटी में हुई बैठक, जिले में जल्द शुरू होगा वायरोलॉजी लैब .

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}} सरगुजा आज जिला कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने जिले की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा कोरोनावायरस जांच, वैक्सीनेशन, कोविड-19 अस्पतालों में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव लेते हुए उन्हें तत्काल लागू करने का आश्वासन दिया।  सिंह देव ने सूरजपुर जिले में वायरोलॉजी लैब शीघ्र प्रारंभ किए जाने के संबंध में आश्वस्त किया तथा मीटिंग से ही फोन पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये।

टी एस सिंहदेव ने बैठक में उपस्थित प्रत्येक सदस्य से बात की एवं उनसे सुझाव लेते हुए था कार्यकर्ताओं की शंकाओ का समाधान करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा से क्षेत्र में जन सहयोग हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अस्पष्ट एवं ढुलमुल नीति की वजह से छत्तीसगढ़ में हालात बिगड़े तथा लोगों में भय का माहौल बना जिस पर अब हम काबू पा रहे हैं हमें मिलकर इस महामारी का सामना करना है तथा हरहाल में जीतना है।

जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल जी ने संबोधित करते हुए जिले में बेहतर व्यवस्था बनाने और प्रत्येक नागरिक को करोना महामारी से बचाने तथा उनके जीविकोपार्जन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेत प्रयास करने तथा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने एवं उनकी मॉनिटरिंग जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने एवं प्रत्येक नागरिक को उसका लाभ दिलाए जाने हेतु सक्रिय रहने को कहा। श्री पटेल ने 21 मई को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आंतकवादी विरोधी दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की 21 मई को मास्क वितरण 22 मई को दवाई किट वितरण 23 मई को भोजन वितरण 24 मई को टीकाकरण हेतु पंजीकरण कार्यक्रम तथा 25 मई को बस्तर में शहीद छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्या चरण शुक्ला, उदय मुदलियार के स्मृति में जनकल्याण के कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिए।

भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने जिले में कोरोना की स्थिति तथा ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के संबंध में अपनी बात रखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं माननीय प्रभारी मंत्री महोदय से उचित पहल किए जाने की मांग की तथा मिलजुलकर समस्याओं के समाधान की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने ने श्रमिकों दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के हित में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने हेतु एवं कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भगवती राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, सुनील अग्रवाल, नीति सिंह, अश्विनी सिंह, अनुपम फिलिप, ने संबोधित करते हुए सूरजपुर जिले मैं सभी विभागों की गतिविधियों एवं समस्त शासकीय कार्य की जानकारी देते हुए क्षेत्र में नागरिकों को हो रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराया तथा बेहतर सुविधाओं की मांग की जिस पर आश्वस्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री महोदय ने सूरजपुर जिले मैं बेहतर सुविधाओं के विस्तार के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा ने किया।

बैठक में सुभाष गोयल, राहुल अग्रवाल, जी एस मिश्रा, संजय डोसी, शिव भजन मराबी, इम्तियाज जफर, जगलाल सिंह, शिव नारायण गुप्ता, रामचंद्र यादव, राजीव सिंह, आशीष यादव, राजू सिंह, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप राजवाड़े, सूरज गुप्ता, कुसुमलता राजवाड़े, बिहारी कुलदीप, विमलेश दत्त तिवारी, कंचन सोनी, गुल खान, जफर हैदर, मन्देश गुर्जर, वीरेंद्र बंसल, अजय अग्रवाल, जितेंद्र दुबे, दीप्ति सवाई, अग्रवाल, राहुल जायसवाल, गोपाल शर्मा, जगत लाल आयाम, पुनीत गुप्ता ने भी अपनी बात रखते हुए क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं की मांग रखी। जिस पर पूरा ध्यान दिए जाने हेतु  स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया। वर्चुअल बैठक में जिला कांग्रेस, सभी ब्लाक कांग्रेस तथा कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेलवे टीटी ने किया काम करने वाली का रेप,हुआ फरार फिर हुआ गिरफ्तार।

0

दुर्ग। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में टीटी को गिरफ्तार कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।

अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कुशवाहा ने बताया कि 13 मई को प्रार्थियां ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल राजपूत के घर में वह पूर्व में वर्ष 2019 में घर का कामकाज करती थी।

वर्ष 2020 में काम छुड़ा दिया था लेकिन बाद में फिर काम पर रख लिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का दैहिक शोषण किया। इस पर प्रार्थियां ने पुलिस थाने पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/2021 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मंगलवार को आरोपी राहुल कुमार राजपूत उम्र 30 वर्ष से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया