Home Blog Page 53

“ताउते” छत्तीसगढ़ में एंट्री के साथ ही मचाने लगा तबाही।

0

अंबिकापुर/ कोरिया/बलरामपुर। चक्रवात “ताउते” का सरगुजा में भी असर दिखाई दे रहा है, ऐसा लगा रहा है कि तूफान ने सरगुजा संभाग में एंट्री कर ली है, यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है, वहीं शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में ब्लैक आउट हो गया है।

ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला है, जिले में ताउ-ते तूफान का असर व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है, यहां पिछले 2 घंटे से बारिश हो रही है, यहां जिले के 12 गांवों में ब्लैकआउट हो गया है, निचली बस्तियों के घरों में पानी घुस गया है।

वहीं कोरिया जिले में भी बीते चक्रवात ताउ-ते का असर दिखाई दे रहा है, यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है, ​आकाशीय बिजली ​गिरने से घटनाएं भी हुईं हैं, जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 9 लोग आए हैं। कई लोगो के घरों को भारी नुकसान भी हुआ है।

मनेन्द्रगढ़ से लगे भौता गांव में आकाशीय बिजली के कारण जंगल में काम कर रहे 5 युवक घायल हुए हैं, घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। वहीं बेलबहरा में आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई है, 2 लोग हुए घायल हुए, ये ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए थे।

इंजेक्शन लगाने के बहाने मरीज युवती से रेप करने वाला डॉक्टर विरफ्तार।

0

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना पुलिस ने एक पैरामेडिकल डॉक्टर को युवती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, आरोप है कि इलाज करने के नाम पर इंजेक्शन लगाकर युवती को अपने क्लिनिक में बंद कर युवती के साथ रेप किया है। आरोपी पैरामेडिकल डॉक्टर का नाम अबु काशिम खान है।

बताया जाता है कि 17 मई की सुबह 8 बजे पीड़िता अपना इलाज कराने आरोपी के दुबछोला क्लीनिक में आयी थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को 342, 376, 506 एवं 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विजय सिंह, Asi आरएस मरावी,प्रधान आरक्षक शैलेंद्र रजक, आरक्षक जसप्रीत सिंह, प्रवेश बंजारे, धनंजय निषाद, राजेश सिंह, लिंगराज मण्डल, अनिल यादव व राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी : पहली बार बिना लिखित परीक्षा दिए 97 प्रतिशत बच्चे पास हुए प्रथम श्रेणी में..

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}}  रायपुर 19 मई


रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किए। पहली बार बिना लिखित परीक्षा दिए 4 लाख 61 हजार 93 बच्चों को आंतरिक मूल्यांकन देकर पास कर दिया गया। जिन बच्चों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया था, उनको भी न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया गया है। इनमें से 4 लाख 46 हजार 393 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। यह कुल परीक्षार्थियों को 97 प्रतिशत है। 9 हजार 24 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी के अंक मिले हैं। वहीं 5 हजार 673 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी के अंकों के साथ पास हुए हैं। लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होने से इस बार बोर्ड मेरीट सूची जारी नहीं कर रहा है। परीक्षा परिणाम को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट सीजीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर देखा जा सकता है।
माशिमं ने 10वीं बोर्ड के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास किया गया है। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को असाइनमेंट जारी नहीं किया गया था। ऐसे में इन परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया गया, जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होंगे। वह श्रेणी सुधार की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बताया गया कि इस बार 4686 परीक्षार्थी स्वाध्यायी के तौर पर परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से सभी पास हो गए हैं। बोर्ड ने 6168 विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे में वे लोग इस परीक्षा में शामिल नहीं माने गए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक इस परीक्षा में 2 लाख 31 हजार 999 लड़कियां पास हुई है। यह कुल परीक्षार्थियों को करीब 51 प्रतिशत हिस्सा है। इनमें भी 98 प्रतिशत प्रथम श्रेणी में और 1.30 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास कर गई हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4 लाख 46 हजार 393 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 9024 सेकंड डिवीजन में और 55676 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इस परीक्षा में चार लाख 67 हजार 261 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6168 का परीक्षा फार्म रद हो गया है। बाकी बचे चार लाख 61 हजार 93 परीक्षार्थी का परिणाम जारी किया गया है। परिणाम में दो लाख 24 हजार 112 परीक्षार्थी छात्र व दो लाख 31 हजार 999 छात्राएं शामिल थीं।

अभी तक नही पकड़ा गया फरार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार , मर्डर का है आरोप, 1 लाख का इनम भी घोषित।

0

दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था।

पिछले मंगलवार की रात को उत्तर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

“टूलकिट मामला” सुप्रीम कोट पहुँचा

0

कांग्रेस की ओर से कथित रूप से जारी किए गए ‘टूलकिट का मामला’ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता वकील शशांक शेखर झा ने ‘टूलकिट’ के मामले की जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर, बीजेपी ने ‘टूलकिट’ को लेकर बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और दावा किया कि कांग्रेस सांसद के दफ़्तर में काम करने वाली सौम्या वर्मा ने ही इसे बनाया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस ने पूछा था कि इस टूलकिट को बनाने वाला कौन है। पात्रा ने दावा किया है कि सौम्या वर्मा कांग्रेस सांसद एमवी राजीव गौड़ा के दफ़्तर में काम करती हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या राहुल और सोनिया गांधी इस बात का जवाब देंगे कि सौम्या वर्मा कौन हैं। 

पात्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कोरोना के नए वैरिएंट को ‘मोदी स्ट्रेन’ या ‘इंडिया स्ट्रेन’ कह कर प्रचारित करें। 

पात्रा ने यह भी कहा था कि कोरोना के दौरान लोगों की मदद करने का कांग्रेस का दावा सिर्फ दिखावा और कुछ पत्रकारों के साथ मिल कर किया गया प्रचार है। जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि कांग्रेस समाज को बांट रही है और वह इस मामले में उस्ताद है। 

जबकि कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए इस ‘टूलकिट’ को ‘फ़ेक’ क़रार दिया था और कहा है कि उसने ऐसा कोई ‘टूलकिट’ नहीं बनाया है। कांग्रेस ने कहा था कि बीजेपी ने कोरोना कुप्रबंधन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह नकली ‘टूलकिट’ बनाया है और वह इसे यह कहकर प्रचारित कर रही है कि यह कांग्रेस ने बनाया है। 

कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत 

कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संबित पात्रा के ख़िलाफ़ तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी महासचिव बीएल संतोष का भी नाम शामिल है। 

शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने आपस में मिलीभगत करके एक एआईसीसी के शोध विभाग के लेटरहैड पर एक फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर लिया। पार्टी ने कहा है कि इस दस्तावेज़ से देश में शांति भंग हो सकती है। कांग्रेस ने कहा है कि वह सोशल मीडिया कंपनियों से कहेगी कि वह बीजेपी के पदाधिकारियों को फ़ेक न्यूज़ फैलाने के लिए अपने प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल न करने दे।

क्या कोरोना के मुद्दे पर भी हिन्दू-मुसलमान ध्रुवीकरण की कोशिश में है बीजेपी? कांग्रेस “टूलकिट” मामला ।

0

क्या बीजेपी कोरोना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना चाहती है और यह प्रचारित करना चाहती है कि कांग्रेस ने कुंभ को ‘सुपर स्प्रेडर’ कह कर समाज को बाँटने की कोशिश की है? क्या बीजेपी इसी बहाने कोरोना के मुद्दे पर भी हिन्दु-मुसलमान ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है?

यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुंभ को कोरोना का ‘सुपर स्प्रेडर’ कहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा कह कर प्रचारित करने का निर्देश दिया है।

क्या है मामला?

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि उसने देश, सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए टूलकिट का सहारा लिया है और कोरोना के नए वैरिएंट को मोदी स्ट्रेन कह कर प्रचारित किया है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए इसे ‘फ़ेक’ क़रार दिया है और कहा है कि उसने ऐसा कोई टूलकिट नहीं बनाया है। 

Bjp प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कोरोना के नए वैरिएंट को ‘मोदी स्ट्रेन’ या ‘इंडिया स्ट्रेन’ कह कर प्रचारित करें। पात्रा ने यह भी कहा है कि कोरोना के दौरान लोगों की मदद करने का कांग्रेस का दावा सिर्फ दिखावा और कुछ पत्रकारों के साथ मिल कर प्रचार है।

पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुंभ मेले को कोरोना का ‘सुपर स्प्रेडर’ क़रार दिया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस समाज को बाँट रही है और वह इस मामले में उस्ताद है। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस मौत का राजनीतिक लाभ उठा रही है, यह नहीं सोचा जा सकता था कि वह इस स्तर तक उतर सकती है। 

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए पलटवार किया है। उसने कहा है कि बीजेपी ने ऐसा कोई टूलकिट नहीं बनाया है। बीजेपी ने कोरोना कुप्रबंध से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह नकली टूलकिट बनाया है और यह कह कर प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस ने यह किया है। 

पार्टी के प्रवक्ता राजीव गौडा ने कहा है कि ऐसे समय जब कोरोना से लोग बेहाल है, बीजेपी इस तरह का शर्मनाक जालसाजी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि संबित पात्रा और नड्डा के ख़िलाफ़ जालसाजी का मुकदमा चलाया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट -सर्वे

0

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के लोगों को भले ही यह लगे कि सब कुछ चंगा है, पर सच यह है कि इसे कोरोना से राजनीतिक नुक़सान हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के लोगों को भले ही यह लगे कि सब कुछ चंगा है, पर सच यह है कि इसे से राजनीतिक नुक़सान हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है।

‘मॉर्निंग कंसल्ट’ नामक अमेरिकी संस्था ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में सितंबर 2019 से अब तक 22 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है। 

क्या कहना है ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ का?

राजनीतिक सर्वेक्षण करने वाली इस कंपनी का कहना है कि उसने अगस्त 2019 से भारतीय प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पर सर्वेक्षण करना शुरू किया था। तब से यह सबसे बड़ी गिरावट आ रही है।

‘मॉर्निंग कंसल्ट’ का कहना है कि नरेंद्र मोदी की रेटिंग इस हफ़्ते 63 फ़ीसदी रही, जो अप्रैल की तुलना में 22 पॉइंट कम है। सर्वे के मुताबिक़, महानगरों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ ही मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है।

कोरोना से हाल बुरा

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने मोदी की लोकप्रियता को लेकर सर्वे किया है और उसी सर्वे का नतीजा मंगलवार को जारी किया गया।

इस सर्वे में भी महामारी से निपटने ले सरकार पर भरोसा कम हुआ है। सर्वे में शामिल केवल 59 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि सरकार ने संकट से निपटने में अच्छा काम किया है।

 कोरोना की पिछली लहर में ऐसे लोगों की तादाद 89 फ़ीसदी थी। मोदी को 2024 के पहले आम चुनाव का सामना नहीं करना है।

मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वेक्षण का नतीजा ऐसे समय आया है जब गाँवों में एकाएक मौत के मामले बढ़ गए हैं। गंगा में सैकड़ों लाशें तैरती मिल रही हैं। हज़ारों लाशों को गंगा किनारे रेत में दफ़न करने की ख़बरें हैं। गाँवों में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित होने की रिपोर्ट है।

गाँवों में तो लोगों के पास कोरोना जाँच की सुविधा ही नहीं है या फिर लोग जाँच करा नहीं रहे हैं। डॉक्टर और एंबुलेंस जैसी सुविधा भी नहीं है। गंभीर हालत होने पर मरीज़ों को शहरों में लेकर जाँच कराने पर अधिकतर मामलों में कोरोना की रिपोर्ट आ रही है। कई मरीज तो शहरों के अस्पताल पहुँचते-पहुँचते ही दम तोड़ दे रहे हैं। 

बच्चों को भी जल्द मिलेगा कोरोना से सुरक्षा कवच, 10-12 दिन में शुरू होगा Covaxin का ट्रायल

0

नई दिल्ली. देश में कोरोना (Coronavirus In India) की दूसरी लहर की स्थिति को नियंत्रित करने और तीसरी लहर की आशंका के बीच 2 से 18 साल के बच्चों पर भी वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो जाएगा. सरकार ने मंगलवार को कहा कि 2-18 साल की उम्र के बच्चों पर कोरोनोवायरस रोधी कोवैक्सिन (Covaxin) के असर का ट्रायल 10-12 दिनों में शुरू होगा. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि कोवैक्सिन को 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल के लिए भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने स्वीकृति दे दी है.

पॉल ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि परीक्षण अगले 10-12 दिनों में शुरू हो जाएगा.’ हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सिन को वायरस के अधिकांश नए वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी पाया गया है.

दिल्ली के सीएम ने भी की बच्चों के लिए वैक्सीन की अपील
बच्चों के लिए ट्रायल का यह ऐलान उन खबरों के बीच हुआ जिनमें कहा गया है कि कोरोनोवायरस के नए वैरिएंट्स बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘बहुत खतरनाक’ बताया जा रहा है.

केजरीवाल ने ट्वीट में आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है. उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है. भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है. केंद्र सरकार से मेरी अपील है: 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों. 2. बच्चों के लिए भी टीके के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो.’

बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना जरूरी: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के हालात के मद्देनजर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ्तारी होती है, अगर उतनी ही आसानी से टीका मिल जाता तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि देश के भविष्य के लिए ‘मोदी सिस्टम’ को नींद से जगाना जरूरी है.

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता. कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!’ राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना होगा. पीडियाट्रिक स्वास्थ्य सुविधाएँ व वैक्सीन-इलाज के प्रोटोकॉल अभी से तैयार होने चाहिए. देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है.’

देश में कोविड-19 टीके की 18.57 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं.
देश में अब तक कोविड-19 टीके की 18.57 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को 18-44 साल आयवुर्ग के 5,14,408 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 64,60,624 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 18,57,66,518 खुराक लगायी गयी हैं. टीकाकरण अभियान के 123वें दिन 18 मई को टीके की 12,79,896 खुराक दी गईं.

छत्तीसगढ़: गाड़ियों के शोरूम खोलने की मिली अनुमति… जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0

दुर्ग। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने जिले में गाड़ियों के शोरूम खोलने की अनुमति दे दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी वाहन शोरूम संचालक रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शोरूम खोल सकते हैं।

इसमें कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ सभी कर्मचारियों को समय-समय पर कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। यह आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

‘ताउ-ते’ चक्रवात का असर कोरिया जिले में दिखा ,आकाशीय बिजली से एक की मौत और 9 लोग घायल

0

कोरिया। कोरिया जिले में भी चक्रवात ताउ-ते का असर दिखाई दिया। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई आकाशीय बिजली ​गिरने से घटनाएं भी हुईं । मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में नौ लोग आए हैं, कई लोगों के घरों को भारी नुकसान भी हुआ है।

मनेन्द्रगढ़ से लगे भौता गांव में आकाशीय बिजली के कारण जंगल में काम कर रहे पांच युवक घायल हुए हैं, घायलों को हॉस्पिटल लाया गया जहा इलाज चल रहा है । वहीं बेलबहरा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है, तीन लोग हुए घायल हुए, ये ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए थे।

घायलों से मिलने इलाके के विधायक गुलाब कमरो अस्पताल पहुँचे और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समुचित इलाज करने के निर्देश दिये । बता दें कि इसके पहले केल्हारी इलाके में बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।