Home Blog Page 54

रेणु जोगी की तबियत बिगड़ी,CM बघेल ने फ़ोन करके जाना हाल.

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कोटा विधायक और पूर्व सीएम अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ गई है। रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर उनका हाल जाना है।

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि कोटा की विधायक रेणु जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद फ़ोन पर उनसे बात हुई। मैंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। मैं जोगी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

वहीं, अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि जेसीसीजे की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी के बृहदान्त्र में ट्यूमर पाया गया है। इसका उपचार मेदांता के डॉक्टर आदर्श चौधरी द्वारा किया जाना तय किया गया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए प्रार्थना करें।

अब से शराब दुकानों में होम डिलेवरी के साथ-साथ पिक अप सुविधा भी चालू।

0

रायपुर। शराब की ऑनलाइन होम डिलिवरी के मामले में एक और नई सुविधा का शुरुवात होने जा रही है, जिसके तहत अब शराब को दुकान से पिक-अप किया जाएगा, अग्रिम भुगतान के बाद दुकान पर जाकर शराब लेने का विकल्प शुरु किया गया है।

ऑनलाइन शराब समय पर सप्लाई नहीं होने पर यह आदेश जारी किया गया है, आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। शराब दुकान से पिक-अप का आदेश जारी हुआ है।

बता दें कि इसके पहले होम डिलीवरी के माध्यम से शराब पहुंचाई जा रही थी लेकिन समय पर होम डिलीवरी नहीं होने के कारण यह व्यव्स्था गड़बड़ाती नजर आ रही थी, लोग दुकानों में जाकर भीड़ लगाने लगे थे, समय पर शराब नहीं मिलने और अग्रिम भुगतान करने के बाद से कई बार सड़क के किनारे सार्व​जनिक जगहों पर डिलीवरी हो रही थी, जिससे माहौल भी खराब हो रहा था।

जुआ खेलते कांग्रेस नेता साजिद मेमन सहित 11 जुआरी गिरफ्तार 41 लाख नगद सहित 1करोड़ रुपए से अधिक का सामान जब्त…

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़ }} रायपुर (18मई2021)। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे महासमुंद जिले में जुआ खेलते 11 जुआ के आशिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बीच क्राइम में थोड़ी कमी देखने को जरूर मिल रहा है, लेकिन जुआरियों का पैसा डबल करने का खेल जोरों पर हैं। जो शहर से लेकर गांव तक लोग बेखौफ होकर जुआ खेलने में मशगूल हैं। इस खेल में नेता भी पीछे नहीं है। कोरोना महामारी में लोगों की मदद करने की बजाय नेता जुआ खेलने में मस्त हैं। महासमुंद पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता साजिद मेमन समेत 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 41 लाख से अधिक नगद और 1 करोड़ रुपए से अधिक का सामान जब्त किया है। बता दें कि महासमुंद जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सम्हर स्थित नेचर बास्केट फॉर्म हाउस में गुल नामक हाईप्रोफाइल जुए का खेल चल रहा था। 

मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई से पहले पुलिस ने पाया कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर जुआरी वाचर लगाए थे.l। जिससे उन तक पहले ही पुलिस की आने की सूचना मिल सके। अपने वाहनों को फॉर्म हाउस से दूर खड़ा किया था। सायबर सेल महासमुंद की टीम और थाना तेन्दूकोना पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में रेड मारा, चारों ओर से घेराबंदी कर 11 जुआरियों को पकड़ा गया। उनमें से एक कांग्रेस नेता निकला, जिसका नाम साजिद मेमन है, जो कि रायपुर के फाफाडीह स्थित रमन मंदिर वार्ड का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से 41 लाख 24 हजार 705 रूपए नगद बरामद किया है। इसके अलावा 5 लक्जरी वाहन और 12 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 705 रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और ओड़िशा के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

गिरफ्तार आरोपी
1. साजिद मेमन पिता अब्दुल मेमन उम्र 38 वर्ष सा. रमन मंदिर वार्ड फाफाडीह रायपुर
2. टोनू उर्फ प्रशांत अग्रवाल पिता सूरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा. बागबाहरा महासमुन्द
3. मनमीत गुरूदत्ता पिता बालसिंह गुरूदत्ता उम्र 41 वर्ष सा. गणेशपारा खरियार रोड ओड़िशा
4. सौरभ कुमार जैन पिता सुभाष कुमार जैन उम्र 30 वर्ष सा. दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोल चौक रायपुर
5. गणेश प्रसाद शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 62 वर्ष सा. देवेन्द्र नगर रायपुर
6. सन्टी उर्फ हरपाल सिंह सलूजा पिता सुरजीत सिंह सलूजा उम्र 46 वर्ष सा. गुरूद्वारा पारा बागबाहरा महासमुन्द
7. राकेश प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद उम्र 47 वर्ष सा. खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग
8. प्रदीप मोटवानी पिता सहजान मोटवानी उम्र 38 वर्ष सा. दीनदयाल कॉलोनी, भिलाई, दुर्ग
9. मोहम्मद नवाब पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 38 वर्ष सा. हनुमान नगर कालीबाडी, रायपुर
10. योगेन्द्र गण्डेचा पिता मनसुखलाल गण्डेचा उम्र 54 वर्ष सा. बागबाहरा, महासमुन्द
11. देव कुम्हार पिता अवधराम कुम्हार उम्र 57 वर्ष सा. शितला मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती, रायपुर

गहरी नींद में सोय भाजपा सांसद संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री की कार्य शैली की आलोचना की :विकास तिवारी..

0

रायपुर/राजनांदगांव : राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडे कुंभकरणी नींद पर लगातार सोय हुए थे जब जागे तब 4 पृष्ठ का पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा और उनके कार्य शैली की आलोचना की गहरी नींद में सोय भाजपा सांसद संतोष पांडे को अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ननकीराम कंवर श्री नंदकुमार साय श्री रामविचार नेताम से पूछ लेना चाहिये कि भूपेश बघेल मॉडल किसे कहते है जिसकी तारीफ भाजपा के इन आला नेताओं ने की है। 

रामविचार नेताम ने तो पाटन में भाजपा के कार्यक्रम में भूपेश बघेल जिंदाबाद के गगनचुम्बी नारे लगाये थे। कोरोना महामारी से लगातार प्रदेश को उबारने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मॉडल की तारीफ केंद्र सरकार ने की यह बात कुंभकरणी की नींद में सोये सांसद संतोष पांडे को पता नहीं चल पाया कांग्रेस पार्टी भाजपा सांसद संतोष पांडे को सलाह देती है कि जल्द कुंभकरणी की नींद से जागे अन्यथा राजनांदगांव की जनता उनकी राजनीति को हमेशा के लिये सुला देगी-विकास तिवारी,प्रवक्ता/सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

No description available.
No description available.
No description available.
No description available.

लॉक डाउन के बावजूद दुकान खोलकर कपड़े बेचना पड़ गया दुकानदार को महँगा, हुआ 30,000 का जुर्माना।

0

छत्तीसगढ़। लॉकडाउन अवधि में तमाम बंदिशें लागू होने के बावजूद दुकान खोल कपड़ा बेचने वाले दुकान संचालक पर प्रशासन की टीम ने 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि रविवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल रोड स्थित भगवती सेल्स कॉर्पोरेशन द्वारा लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर समान विक्रय किया जा रहा था। दुकान संचालक बाहर से दुकान बंद कर अंदर सामान बेच रहा था।

नियमों के उल्लंघन पर एसडीएम ने दुकान संचालक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा दोबारा गलती न करने की हिदायत दी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार लॉकडाउन अवधि में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के आने-जाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दुकानों को बंद रखने की समझाइश दी जा रही है। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।

तौकते तूफान हुआ विक्राल ली देश भर में 5 लोगो की जान

0

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान तौकते गोवा में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात की ओर मुड़ चुका है और मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक इसके गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही 18 मई की सुबह तूफान पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। तूफान को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही तूफान के और विनाशकारी रूप लेने का अनुमान जता चुका है। इसके लेकर कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है और एनडीएमए, कोस्ट गार्ड समेत अन्य राहत दलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

अरब सागर से उठे चक्रवात तौकते से 5 राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। तूफान मंगलवार सुबह पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की गति 185 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के डायरेक्टर जनरल एस एन प्रधान ने बताया है कि 7 जिलों में एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर दिख सकता है, इसलिए अकेले गुजरात में 50 टीमें तैनात हैं।

चक्रवाती तूफान टाउते 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। टाउते तूफान अभी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर और गुजरात से 400 किलोमीटर दूर है। इस तूफान से निपटने के लिए मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमों समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 टीमें तैनात की गई हैं।

लगातार युवा कांग्रेस कर रही आम जनता की सेवा….

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़ }} 17 मई

आशीष शिंदे

निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस
रायपुर उत्तर विधानसभा

उन्होंने बताया रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त वार्डों के सम्मानीय सफ़ाई कर्मचारियों को आज हमने भाप मशीन भेंट की ।
हमने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सोच जो उन्होंने इस कोरोना संकट काल में प्रदेश भर की जनता के लिये वैक्सीन फ्री किया उससे प्रेरणा लेते हुये यह तय किया की हम भी अपने कार्यक्षेत्र (रायपुर उत्तर विधानसभा) में कुछ ऐसा करें की जिससे हम भी इस कोरोना बीमारी से चल रही जंग में अपने लोगों की ताक़त बन सकें ।
तब फिर हमने एक रूपरेखा बनायी की कोरोना से चल रही इस जंग में जो लोग सबसे आगे होकर इस जंग का हिस्सा बने हुये है उनके लिये हम एक अभियान की शुरुआत कर उन्हें ऐसे सामान से सम्मानित करें जो इस कोरोना बीमारी से बचाव के लिये उपयोगी हो और उनका इस कोरोना से जंग में आत्मविश्वास भी बढ़ा रहे। पहले चरण में हमने उन लोगों का जो अपनी जान जोखिम में डाल कर इस कोरोना बीमारी से लगातार लड़ाई लड़ रहे है और हर आवश्यक समाचार हम तक पहुंचा रहे है । ऐसे हमारे शहर रायपुर के सम्मानीय पत्रकारों को प्रेस क्लब पहुंच कर भाप मशीन भेंट कर उनका सम्मान किया ।
, उसके बाद दूसरे चरण में हमने रायपुर उत्तर विधानसभा के सभी थानो के सम्मानीय पुलिसकर्मियों को जो दिन रात इस विपदा में जनता की सुरक्षा और सेवा में डटे हुये है उन्हें भाप मशीन भेंट कर सम्मानित किया ।
उसके बाद आज तीसरे चरण में हमने रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड जिनमें ज़ोन 2 के अंतर्गत आने वाले 6 वार्डों के कर्मचारियों के लिये डिप्टी कलेक्टर कोठारी जी की उपस्थिति में ज़ोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा जी को और ज़ोन 3 के अंतर्गत आने वाले 6 वार्डो के लिये प्रभारी कमिश्नर श्री प्रधान जी को भाप मशीन सौंपी । इसके आलावा वह वार्ड भी जो उत्तर विधानसभा का हिस्सा है
शहिद वीर नारायण सिंह वार्ड
सिविल लाइन वार्ड
तातयापारा वार्ड
नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड
पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड
यह सभी वार्डों के पार्षदों को सफ़ाई कर्मचारियों के लिये हमने भाप मशीन भेंट की इस तरह हमने उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के कुल 615 सम्मानीय सफ़ाई कर्मचारियों का जो इस संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने कर्तव्य का लगातार पालन कर रहे है आज उनका सम्मान भाप मशीन भेंट कर किया ।
मुझे पूरा यक़ीन है अगर हम इसी तरह अपने समाज में एक दूसरे का विश्वास बन हौसला बढ़ाते रहे तो जरूर जल्द ही कोरोना बीमारी से चल रहे इस युद्ध पर विजय श्री प्राप्त करेंगे ।

दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस की टीम पर दुकान मालिक ने फेंका गर्म तेल, थाना प्रभारी सहित 3 आरक्षक घायल

0

बिहार। बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार में लगे हाट को बंद कराने पहुंचे पुलिस दल पर एक दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया। इस हादसे में थाना प्रभारी राज किशोर सिंह, अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं आरक्षी आनंदी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दुकानदारों को समझाने पहुंचे हाट मालिक ललन सिंह पर भी दुकानदारों ने हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की है। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन को पालन कराने के लिए बौसी सीओ विजय कुमार गुप्ता, बीडीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी श्याम बाजार स्थित हाट पहुंचे थे।

हाट में कई दुकानदार दुकान लगाकर मूढ़ी, घूमनी एवं पकौड़े तल रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें मना किया तो अचानक दुकानदारों ने कड़ाही में खौल रहे गर्म तेल को पुलिसकर्मियों पर ही फेंक दिया। इस हादसे में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घटना की खबर सुनते ही हाट मालिक भी दौड़े. उनपर भी दुकानदारों ने हमला कर दिया। बाद में सूचना पाकर बौसी बंधुआ कुरावा एवं पंजवारा थाना की पुलिस पहुंची। मौके से 2 दुकानदार भूखंड पंडित एवं उसके पुत्र गणेश पंडित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हैं।

वहीं घायल थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर संजीव कुमार में तीनों का इलाज किया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर के लिए बड़ी खबर 38 दिन बाद आज खुले शहर के 11 बाजार एक दिन में रोड के एक तरफ की दुकानें खोल सकेंगे व्यापारी

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मई से 11 बाजार खोलने पर सहमति बन चुकी है। अब स्थानीय थाने और नगर निगम के जोन अफसरों से चर्चा के बाद ये तय किया जा रहा है कि किन दुकानों को किस दिन खोला जाएगा। फिलहाल 11 बाजार में रोड के दाएं और बाएं हिस्से की दुकानों को एक दिन का गैप देकर खोलने की तैयारी है। जैसे सड़के बाएं हिस्से की दुकानें सोमवार को दाएं तरफ की दुकानें मंगलवार को खुलेंगी। बाजार के अध्यक्ष दुकानों को नंबर भी अलॉट कर सकते हैं। इसमें ऑड या ईवन नंबर की दुकानें एक दिन के गैप में खुल सकेंगी।

इन बाजारों को खोलने पर बनी सहमति
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि व्यापारियों और कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन से चर्चा के बाद जिन बाजारों को शुरू करने की सहमति बनी है वो हफ्ते में 6 दिन शाम के 5 तक ही खुलेंगे। हर संडे पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन होगा।

1. गोल बाजार
2. मालवीय रोड
3. रवि भवन
4. बंजारी मार्केट
5. लाल गंगा कॉम्प्लेक्स
6. जयराम कॉम्प्लेक्स
7. सदर बाजार
8. पंडरी कपड़ा बाजार
9. बूढ़ा तालाब से लेकर लाखे नगर
10.एम जी रोड
11.गुढियारी बाजार

नंबर हुए जारी जानिए किस जगह पर कैसी होगी व्यवस्था
रवि भवन, लाल गंगा कॉम्प्लेक्स और जयराम कॉम्प्लेक्स में दुकानों को नंबर जारी हुए हैं। ऑड नंबर की दुकानें पहले फिर एक दिन बाद ईवन नंबर की दुकानें खुलेंगी। गोल बाजार, मालवीय रोड, बंजारी मार्केट, सदर बाजार, बूढ़ा तालाब से लेकर लाखे नगर,एम जी रोड,गुढियारी बाजार में पहले दाएं फिर बाएं की खुलेंगी। पंडरी के पांच बाजार में भी लेफ्ट- राइट पर सहमति बनी है।

मिठाइयों की दुकान और बेकरी खुलेगी
कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कहा है कि मिठाई दुकानें और बेकरी खुल सकेंगी लेकिन सिर्फ शाम 5 बजे तक। इन दुकानों के माध्यम से 5 बजे तक होम डिलीवरी भी की जा सकती है। इसके अलावा रायपुर में किराना, डेली नीड्स शॉप भी सोमवार से खुल जाएंगी।

कुछ व्यापारी इस फैसले से नाराज
रायपुर शहर के सबसे प्रमुख बाजार गोल बाजार के व्यापारी प्रशासन के इस फैसले से खासे नाराज भी हैं। कुछ ने तो हड़ताल तक का प्रस्ताव आपसी चर्चा में रखा है। हालांकि स्थानीय व्यापारियों के एसोसिएशन नाराज कारोबारियों को मनाने में लगे हैं। व्यापारियों के बड़े वर्ग को ये फैसला नुकसान पहुंचाने वाला लगता है, उनका कहना है कि इससे व्यापार पर असर पड़ेगा। जबकि लगभग 1 महीने के लॉकडाउन की वजह से पहले ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई गाइडलाइन में ये हैं शर्तें

50% स्टाफ रोटेशन के साथ सरकारी दफ्तर खुलेंगे।

कलेक्टर के नए आदेश के मुताबिक लोक सेवा केंद्र / चॉइस सेंटर शाम 5:00 बजे तक खोले जाएंगे।

वाहन मरम्मत, पंचर, स्टेशनरी शॉप, लॉन्ड्री सर्विस, आटा चक्की, पैकेजिंग मैटेरियल संबंधित यूनिट्स 5:00 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। गाड़ियों के शोरूम नहीं खुलेंगे लेकिन सर्विसिंग सेंटर खुलेंगे।

किराना की दुकानें, डेली नीड्स, फल, सब्जी, अंडा, मछली, मटन, दुकानें शाम 5:00 बजे तक खुलेंगी।

हार्डवेयर, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, एसी, कूलर से संबंधित दुकानें खुलेगी शाम 5:00 बजे तक।

रायपुर शहर में अब ई-कॉमर्स जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट पर लगी रोक को हटा दिया गया है, इसकी सर्विस शाम 5 बजे तक मिलेगी।

इस बार थोक किराना, अनाज, आलू प्याज दुकानों को भी छूट दी गई है, शाम 5:00 बजे तक इन्हें खोला जा सकेगा।

पोस्ट ऑफिस, बैंक, बीमा कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ आम लोगों के लिए खुलेंगे।

दूध पार्लर सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक और शाम को 5:00 से 7:30 बजे तक खोले जा सकेंगे

राज्य में बढ़ी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अब तक 76 लोग इससे ग्रसित स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

0

रायपुर। राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) से ग्रसित मरीज के प्रकरण आ रहे हैं। अभी तक प्रदेष में 76 प्रकरण सामने आए हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में इसके इलाज के लिए पर्याप्त दवाईयां हैं।

राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) का इलाज सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा। ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नही है।यह एक मरीज से दूसरे मरीज को नही फैलता है। यह सेंकेडरी संक्रमण की श्रेणी में आता है। यह उन मरीजों को ज्यादा प्रभावित करता है जिन्हे अनियंत्रित डायबिटीज हो और कोविड से ग्रस्त होने के कारण स्टेरायड दवाई से उनका उपचार हुआ हो।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-3975822538407860&output=html&h=343&adk=2664054320&adf=3274990432&pi=t.aa~a.3973562974~i.3~rp.4&w=412&lmt=1621263674&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3373459181&psa=1&ad_type=text_image&format=412×343&url=https%3A%2F%2Fthekhabrilal.com%2F%3Fp%3D135892&flash=0&fwr=1&pra=3&rh=280&rw=335&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1621263674265&bpp=12&bdt=2734&idt=-M&shv=r20210511&cbv=%2Fr20190131&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D48c3744acec08a65-22569c36c3c5001e%3AT%3D1611087617%3ART%3D1611087617%3AS%3DALNI_MbEQECwVXb0j-uHXSMxlWZcaY3USQ&prev_fmts=0x0%2C412x343&nras=2&correlator=1757978342083&frm=20&pv=1&ga_vid=273396258.1611087615&ga_sid=1621263674&ga_hid=992071864&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=15&u_java=0&u_h=892&u_w=412&u_ah=892&u_aw=412&u_cd=24&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=1138&biw=412&bih=716&scr_x=0&scr_y=0&eid=31060829%2C31060839&oid=3&pvsid=3388860050393102&pem=289&ref=https%3A%2F%2Fthekhabrilal.com%2F%3Fcat%3D4&eae=0&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C412%2C0%2C412%2C716%2C412%2C716&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=2&fsb=1&xpc=1HsCdWb3MH&p=https%3A//thekhabrilal.com&dtd=199

यह बीमारी व्यक्तिगत साफ सफाई,मुख की साफ सफाई नही रखने वाले व्यक्तियों को अधिक हो सकती है। इसके अलावा जिनका अंग प्रत्यारोपण हुआ हो और उन्हे इम्यूनोसप्रेसेंट दवाईयां दी गई हों ,उनमें भी ब्लैक फंगस होने की संभावना अधिक होती है।

पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु राज्य के तकनीकी समिति के विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित स्टैन्डर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकाॅल राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को जारी किया है। ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) की सामान्य जानकारी व उससे बचने के उपाय ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) एक फंगल संक्रमण है। यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है और दवाईयां ले रहे हैं। इससे उनकी प्रतिरोधात्मक क्षमता प्रभावित होती है।

यदि व्यक्ति के शरीर में यह फंगस सूक्ष्म रूप में शरीर के अन्दर चला जाता है तो उसके साइनस या फेफड़े प्रभावित होंगे जिससे गम्भीर बीमारी हो सकती है। यदि इस बीमारी का इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह घातक हो सकती है।

यह बीमारी किसे हो सकती है – यह बीमारी कोविड-19 मरीजों में जो डायबीटिक मरीज हैं या अनियंत्रित डायबीटिज वाले व्यक्ति को, स्टेरोईड दवाईयां ले रहे व्यक्ति को या आई.सी.यू. में अधिक समय तक भर्ती रहने से यह बीमारी हो सकती है। यदि निम्नानुसार लक्षण दिखे तो चिकित्सक से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।

बीमारी के लक्षण – आंख/नाक में दर्द और आंख के चारों ओर लालिमा, नाक का बंद होना, नाक से काला या लाल तरल द्रव्य निकलना, जबड़े की हड्डी में दर्द होना, चेहरे में एक तरफ सूजन होना, नाक/तालु काले रंग का होना, दांत में दर्द, दांतों का ढ़िला होना, धुंधला दिखाई देना, शरीर में दर्द होना, त्वचा में चकते आना, छाती में दर्द, बुखार आना, सांस की तकलीफ होना, खून की उल्टी, मानसिक स्थिति में परिवर्तन आना।

कैसे बचा जा सकता है – धूल भरे स्थानों में मास्क पहनकर, शरीर को पूरे वस्त्रों से ढंक कर, बागवानी करते समय हाथों में दस्ताने पहन कर और व्यक्तिगत साफ-सफाई रख कर।