Home Blog Page 55

कोरोना काल में एयरटेल 5.5 करोड़ ग्राहकों को दे रहा 49 रुपये का फ्री रिचार्ज पैक।

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}}कोरोना काल के बीच एयरटेल 5.5 करोड़ ग्राहकों को दे रहा 49 रुपये का फ्री रिचार्ज पैक….

नई दिल्ली, 17 मई। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने कम आय वाले ग्राहकों बड़ा एलान किया है। कंपनी ने रविवार कहा कि महामारी के दौरान एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद करने के लिए वह कम आय वाले अपने 5.5 करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज पैक फ्री देगी।

दूरसंचार कंपनी ने कहा कि इस 270 करोड़ रुपये की स्कीम से कम आय वाले ग्राहकों को कोविड -19 के प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 79 रुपये का रिचार्ज कूपन खरीदने वाले ग्राहकों को अब डबल बेनिफिट मिलेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि इस 270 करोड़ रुपये की स्कीम में 5.5 करोड़ कम आय वर्ग के ग्राहकों के लिए 49 रुपये प्लान का क्रेडिट भी शामिल है।

पैक में 28 दिन की वैलिडिटी और 38 रुपये का टॉकटाइम

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि “एयरटेल 5.5 करोड़ अधिक कम आय वाले ग्राहकों को एक बार मदद के रूप में 49 रुपये का पैक फ्री देगी। इस पैक में 28 दिनों की वैधता के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है। कंपनी ने इशारा किया कि इसमें ज्यादातर ग्राहक ग्रामीण क्षेत्र में हैं।”

कंपनी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए इसका फायदा मिलेगा और वह नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। उन्हें जरूरत पड़ने पर कोविड-19 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी।

टिका लगवाने पहुँचे लोग टोकन मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों का लोग घंटों करते रहे प्रतीक्षा, विलंब की वजह पोर्टल में खराबी बताई

0

महासमुंद: रविवार को वैक्सीन लगाने के लिए शहर के बृजराज पाठशााला पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों के समय पर न पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित कर्मियों की ओर से टोकन वितरित कर दिया गया लेकिन वैक्सीन लगाने स्वास्थ्य अमला ही मौजूद नहीं था।इधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसर पोर्टल में तकनीकी खराबी होने की वजह से वैक्सीनेशन शुरु करने में विलंब होने की बात कह रहे हैं।

आज वैक्सीनेशन होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे गए थे जो स्कूल में ताला लगा होने से दुकानों के बाहर स्कूल खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। नागरिकों ने बताया कि करीब पौने 11 बजे पालिका, स्कूल और अन्य अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और स्कूल खुला बाद टोकन वितरण किया गया।

लेकिन मौके पर वैक्सीन लगाने स्वास्थ्य कर्मचारियों के न होने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे जब स्वास्थ्य अमला पहुंचा तो वैक्सीनेशन शुरु हुआ। खबर लिखे जाने तक करीब 52 लोगोंं को वैक्सीन लग चुकी थी।

60 से अधिक लौटे वापस
वैक्सीनेशन की प्रकिया दो दिन बाद शुरु होने से सुबह 10 बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। स्कूल खुलते ही लोग टोकन के लिए लाइन में खड़े हो गए। 100 लोगों को टोकन मिलने के बाद शेष लोगों को वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक करीब 60 लोगों को यहां से वापस लौटना पड़ा। पिछले दो दिनों से केन्द्र में लोग वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।

सभी वर्ग के लोगों को लगा टीका
बृजराज पाठशाला को वैक्सीन के लिए आज कॉमन केन्द्र बनाया गया है। यहां सभी वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। इसमें बीपीएल, एपीएल, फ्रंटलाईन वर्कस या 45 प्लस वाले सभी लोग वैक्सीन लगाने पहुंचे थे।

वर्जन
पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से ओपन नहीं हो रहा था। शासन की ओर से जब ऑफलाइन वैक्सीनेशन के निर्देश मिले तब प्रारंभ किया गया जिसके चलते विलंब हुआ। कल ही 5 हजार वैक्सीन की डोज आई है जिसे जिलेेभर में वितरण कर दिया गया है।

रायपुर में टिकाकरण केन्द्र में टिका ना होने से गुस्साए लोग, टिके के लिए पंजीकरण कराकर पहुचे थे लोग।

0

रायपुर: राजधानी रायपुर के कोटा स्थित टीकाकरण केन्द्र में लोगों ने आज जमकर हंगामा किया। ऑनलाईन पंजीयन कराने के बाद यहां पहुंच रहे लोगों को दोबारा पंजीयन कराने के लिए कहते हुए वापस लौटाया जा रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

राजधानी रायपुर में कोरोना का टीका के लिए कई अस्थायी टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इनमें कोटा में भी एक केन्द्र बनाया गया है। टीकाकरण के लिए सीजी टीका पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद आज कई लोग जब कोटा केन्द्र पहुंचे तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन लोगों को यह कहकर वापस लौटा रहे है कि टीका की उपलब्धता के अनुसार आज सिर्फ उन्हीं लोगों को टीका लगेगा, जिन्होंने आज की तारीख में पंजीयन कराया है।

इसलिए जिन लोगों ने पूर्व में ऑनलाइन पंजीयन कराया है उन्हें दोबारा ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। स्वास्थ्य कर्मियों की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गये और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि 16 मई को भी वे टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उस दिन भी उन्हें यहीं कहकर वापस लौटा दिया गया था और जब वे दोबारा यहां पहुंचे तो उन्हें फिर से पंजीयन कराने की बात कहीं जा रही है।

लोगों का कहना है कि जिस तरह से टीकाकरण केन्द्रों में यह स्थिति बन रही है उससे यहीं लग रहा है कि ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था में या तो खराबी है या फिर टीका की उपलब्धता के अनुसार पंजीयन नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि अगर किसी टीकाकरण केन्द्र में एक दिन में सिर्फ 100 टीका उपलब्ध कराया गया है तो उसके लिए पंजीयन भी सिर्फ 100 लोगों का ही होना चाहिए, लेकिन ऑनलाइन में 200 से अधिक लोग पंजीयन करा रहे है जिसके कारण केन्द्रों में यह स्थिति बन रही है।

अनियमित स्वस्थ कर्मियों ने की 50 लाख के बीमा की मांग।

0

सुकमा: जिले में कार्यरत अनियमित स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अनियमित कर्मचारियों के कोविड -19 कोरोना वायरास के रोकथाम के लिए ड्यूटी कर रहे है। इन कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा देने की मांग की है।

अनियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के बीच अपनी सेवा देते हुए ऑनलाइन वर्चुअल एकता दिवस आयोजित कर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गूगल मीट के माध्यम से आम सदस्यों को जोड़ कर आपसी संवाद का कार्यक्रम भी रखा गया था।

नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सुकमा जिला अध्यक्ष नवीन पाठक ने कहा कि जो अभी वर्तमान में कार्य कर रहे है, ऐसे शासकीय आदेश उन अनियमित कर्मचारियों के आत्मबल को और कमजोर बना रहा है, उन्होंने कहा कि अनियमित स्वास्थ्य कर्मचारी जो फ्रंट लाइन कोरोना वारियर के रूप में कार्य कर रहे है, वे राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा समस्त अनियमित कर्मियों के कैडरों के लिए 50 लाख रुपये बीमा का प्रावधान किया है, ठीक उसी के समान छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे आदेश को तत्काल जारी करना चाहिए।

50% स्टाफ के साथ 11:00 से 2:00 खुलेगी बैंक, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दिए आदेश।

0

सूरजपुर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रणबीर शर्मा ने कार्यालयीन आदेश क्रमांक 2351/एस.डब्ल्यू/2021, दिनांक 15.05.2021 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धार 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन सूरजपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को दिनांक 31.05.2021 की रात्रि 12:00 बजे तक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।

कलेक्टर ने उक्त आदेश की कण्डिका 13 में आंशिक संशोधन करने का आदेश जारी किया है। जिसमें को-मॉर्बिड, गर्भवती अधिकारियों, कर्मचारियों को एक्टिव ड्यूटी से छूट देते हुए बैंकों को हब-बैकिंग सिद्धान्त अनुसार न्यूनतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की है।

उन्होंने उक्त समयवधि में मास्क, फिजिकल डिस्टेसिंग, नियमित सेनेटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन टोकन व्यवस्था के साथ एक-एक करके आम जनता को प्रवेश देंगे तथा ग्राहकों के लिए बैंक के बाहर छाया (सेड) एवं पानी की व्यवस्था करने निर्देश जारी किया है।

गांजा बेचने ग्राहक की तलाश करते युवक को पुलिस ने दबोचा,1100 ग्राम गांजा बरामद।

0

रायपुर: गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाश ने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1100 ग्राम गांजा एवं एक नग मोबाईल जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर हीरापुर तेंदुआ रोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास रविवार को रात 8 बजे के करीब एक व्यक्ति द्वारा पालिथीन में गांजा रखकर ग्राहक तलाश कर रहा था तभी आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ उसके पास से 1100 ग्राम गांजा एवं एक नग वीवो मोबाईल कुल कीमत 15000 रुपये को बरामद कर जब्त की है।

पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने दिखखुश ताण्डी 26 वर्ष पिता नंदन ताण्डी निवासी झाबक पेट्रोलपंप के पास सरोरा उरला रायपुर बताया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलट जाने से हुई एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया अपराध दर्ज ।

0

रायपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पटल जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं साथ बैठा आपचारी बालक घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मठपारा टिकरापारा निवासी आपचारी बालक 17 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 16 मई को 10.30 बजे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एनजे 5678 का चालक मनीष साहू 20 वर्ष पिता समारु साहू के साथ गया था

तभी ग्राम गोंढ़ी बंधिया तालाब के पास टैक्टर मोड़ते समय तेज रफ्तार होने की वजह से पलट जाने की वजह से चालक की मौत हो गई तथा आपचारी बालक घायल हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

आत्महत्या करने माँ ने लगायी खुद को आग पर पलंग में सोये मासूम की चली गयी जान।

0

रायपुर: आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश के दौरान पलंग पर सोया मासूम आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच के बाद महिला के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी बाराडेरा मंदिरहसौद निवासी मनोज धीवर 33 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 09 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रार्थी की पत्नी यशोधा धीवर घरेलू विवाद पर अपने कमरे में दरवाजा खिडक़ी बंद करके आत्महत्या के नियत से अपने ऊपर मिट्टी तेल छिडक़र आग लगा ली।

तभी प्रार्थी को मिट्टी तेल की गंध आने पर खिडक़ी तोडक़र उसे जलते हालत में बाहर निकाल लिया। आत्महत्या की कोशिश के दौरान योशदा धीवर का बेटा निखिल धीवर 2 साल 6 माह बिस्तर पर सोया हुआ था जो आग की चपेट में आ गया व उसकी मौत हो गई।

घटना की विवेचना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ 17 मई को धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

शाम 5 बजे तक दिया गया समय मिठाइयों और बेकरी दुकानों को…

0

{{{खुलासा छत्तीसगढ़}} 16 मई
00 होम डिलीवरी का कार्य भी शाम 5 बजे तक
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इन दुकानों के माध्यम से होम डिलीवरी भी की जा सकती है और इस कार्य को प्राथमिकता भी देनी है। होम डिलीवरी का कार्य शाम 5बजे तक किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले को 31 मई की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित किया गया है और इसके तहत दुकानों तथा अन्य संस्थाओं को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि कंटेनमेंट एरिया के आदेश के तहत बिंदु क्रमांक 6 के माध्यम से किराना , डेली नीड्स तथा अन्य दुकानों को खोलने के लिए समय एवं शर्तों का निर्धारण किया गया है। मिठाइयां, स्वीट्स और बेकरी की दुकानें भी इसी श्रेणी के अंतर्गत आती है।

प्रदेशभर में मास्क का निशुल्क वितरण कर रही युवा कांग्रेसी… ..

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}} 16 मई रायपुर
“मास्क पहनो छत्तीसगढ़ ” प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश भर में अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में आज 14 मई से यह अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे युवा कांग्रेसी प्रदेश भर के लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिये मास्क वितरित कर छत्तीसगढ़ की जनता को इस बीमारी से बचाने जागरूक करेंगे । इसी कड़ी में आज हमने जिलाध्यक्ष श्री स्वप्निल मिश्रा जी के निर्देशानुसार अपने विधानसभा रायपुर उत्तर के अंतर्गत आज सुबह से किराना दुकानों में , शासकीय राशन दुकान में, फल बेचने वाले ठेलों में, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकान में सब्जी बेचने वाले ठेलों में समान लेने आये नागरीकों को कोरोना बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया और उन्हें मास्क वितरित किया और साथ मे हमने हर दुकान में मास्क के डब्बे छोड़े जिसे वह दुकानदार यह मास्क उन ग्राहकों को युवा कांग्रेस की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराएगा जो बिना मास्क के घर से निकलते है। आज अभियान के पहले दिन हमने अपने उत्तर विधानसभा में 200 बॉक्स मतलब कुल 10000 मास्क वितरित किया इस तरह हमारे द्वारा चलाये जा रहे अभियान से हर जगह हर समय लोगों को मास्क में देखा जा सकेगा । और यही उद्देश्य हमारे अभियान का है की हमारे रायपुर उत्तर विधानसभा के साथ साथ पूरा छत्तीसगढ़ मास्क पहने और इस कोरोना बीमारी पर हम विजय हासिल करें। #MaskPehnoChhattisgarh #SOSIYC Coco Padhi II Chhattisgarh Youth Congress

आशीष शिंदे
निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस
रायपुर उत्तर विधानसभा