Home Blog Page 59

मस्जिद/दरगाह में सिर्फ पाँच लोगो मे होगी नमाजें,छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड के दिशानिर्देश , घरों में नमाज़े अदा करेंगे लोग।

0

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में ईद के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

नमाज के लिए दरगाह/मस्जिद में केवल 5 लोग शामिल हो सकते हैं। गाइललाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अन्य लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा करेंगे। कोेरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन को लेकर ये निर्देश जारी किए गए हैं।

14 मई को मनाई जाएगी ईद ।

0

रमजान का पाक महीना खत्म होने को है. सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में मंगलवार रात चांद देखने की कोशिशें की गईं. इसके लिए बड़ी- बड़ी दूरबीनें लगाई गईं. पर देर रात तक भी चांद का दीदार नहीं हो सका.

जिसके बाद अब ये साफ हो गया है कि 12 मई, बुधवार को चांद रात के बाद अब 13 मई, गुरुवार को खाड़ी देशों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

मंगलवार शाम से ही सऊदी अरब में चांद देने की कवायद शुरू हो गई थी. पर चांद नहीं दिखा. जिसके बाद ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये पोस्ट कर दिया गया कि ईद 13 मई को ही मनाई जाएगी. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. ईद के दिन सुबह की नमाज पढ़ इसकी शुरूआत हो जाती है.

भारत मे 14 को मनाई जाएगी ईद
वही भारत मे इस साल रमजान 14 अप्रैल से शुरू हुए थे. जिसका मतलब इस साल 14 मई को भारत मे ईद मनाई जाएगी। दरअसल इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के दौरान पाक मन से रोजे रखने वालों और नमाज अदा करने वालों के अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है. वहीं ईद उल फितर के साथ ही रोजे भी खत्म हो जाते हैं.

ईद-उल-फितर में मीठे पकवान (खासतौर पर सेंवईंयां) बनती हैं. लोग आपस में गले मिलकर अपने गिले-शिकवों को दूर करते हैं. घर आए मेहमानों की विदाई कुछ उपहार देकर की जाती है. इस्लामिक धर्म का यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है.

सतीश दुबे का आकस्मिक निधन……

0

खुलासा छत्तीसगढ़ रायपुर। पारागांव बरोंडा वाले सुंदरनगर निवासी सतीश दुबे का आज रायपुर के वी वाय हास्पिटल में सुबह 7.30 बजे कोविड उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने स्नेहीजनों से कोविड नियम के तहत घरों से ही संवेदना व्यक्त करने का आग्रह किया है। श्री दुबे के निधन पर विप्र समाज ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप NH MMI नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नर्सों द्वारा 200 वृक्षारोपण कर मनाया गया

0

12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप NH MMI नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नर्सों द्वारा 200 वृक्षारोपण कर मनाया गया
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है नर्स दिवस नर्सों के अथक
प्रयास और उनके समर्पित सेवा की योगदान के लिए मनाया जाता है दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से जो हालात हुए हैं और ऐसी परिस्थितियों में जिस तरह से नर्सें
आज के कठिन दौर में निस्वार्थ भाव से मरीजों की देखभाल की है ऐसे में उनकी भूमिका इस महामारी के दौर में बहुत महत्वपूर्ण रही है संक्रमण की अत्यधिक प्रबलता एवं घंटो मरीज की सेवा के प्रति तत्परता साक्ष्य है कि नर्सें स्वास्थ सेवाओ की रीढ़ है कोरोना के इस वैश्विक परिदृश्य में जिस तरह ऑक्सीजन की महत्ता है उसी तरह आज मरीजों के लिए नर्सें ऑक्सीजन की तरह काम कर रही है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को पहली बार 1965 में अंतरराष्ट्रीय काउंसिल ऑफ नर्स के रूप में मनाया गया था 1974 में फ्लोरेंस नाईटिंगल के जन्म दिवस 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने के लिए घोषित किया गया जो आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक थे
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर NH MMI नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नर्सों द्वारा 200 पौधों का रोपण किया गया एवं आगामी पूरे वर्ष वृक्षारोपण की मुहिम को जारी रखने हेतु आम नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अस्पताल के सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को पौधा प्रदान किया जाएगा ताकि इस अनोखी पहल के द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं प्राणियों के अस्तित्व को बचाए रखने एवं ऑक्सीजन की मात्रा नियंत्रण के लिए यह अनोखी पहल कारगर साबित हो

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर मछली दुकान वाले को पड़ी 2000 रुपए की चोट

0

बेमेतरा। कोरोना महामारी से निबटने के लिए जिले मे 17 मई 2021 तक लाॅकडाउन लागू किया गया है जिसके चलते अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान ने लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन करने पर जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम-बोरसी के एक मछली विक्रेता हेमन्त कुमार वर्मा के विरुद्ध 2000 रु. का जुर्माना लगाया। उन्होंने लोगो से लॉकडाउन के दौरान शासन के नियमो का पालन करने की समझाइश दी।

अवैध वसूली करने की वजह से रायपुर में भाजपा नेता के बेटे की हत्या।

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह मर्डर का एक मामला सामने आया। गोगांव इलाके के भाजपा नेता रवि साहू के 23 साल के बेटे हरीश की हत्या कर दी गई। आरोपी ने हरीश के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने हरीश को बोरे में डाला और मोहल्ले के तालाब में फेंक दिया। सुबह करीब 7 बजे शव पर लोगों की नजर पड़ी। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गुढ़ियारी थाने की टीम पहुंची, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी शव का जायजा लिया। पुलिस ने अपने मुखबिरों को एक्टिव किया तो दोपहर तक हत्यारे का पता चल गया।

बसंत विहार इलाके में सॉफ्ट ड्रिंक्स की दुकान चलाने वाले 20 साल के महेश्वर को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि सोमवार रात इसी ने पत्थर से सिर फोड़ कर हरीश को मार डाला और लाश काे ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने महेश्वर को उसके घर से पकड़ा है। इसे थाने में ही रखा गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अवैध वसूली बन गई हत्या की वजह
पुलिस ने लाश मिलने के बाद अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। पता चला कि हरीश आए दिन महेश्वर की दुकान पर पहुंच जाता था और उससे रुपए की मांग करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। यह सूचना मिलने के फौरन बाद टीम ने महेश्वर को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के शिकंजे में आते ही महेश्वर ज्यादा देर तक बात को छिपा नहीं सका। उसने बताया कि हरीश आए दिन उसकी दुकान पर आकर कभी 100 तो कभी 500 रुपए मांगता था। नहीं देने पर वह उसे डराता-धमकाता भी था, इससे वो तंग आ चुका था।

सोमवार की रात भी हरीश ने 500 रुपए लिए थे, मगर कुछ देर बाद दोबारा लौट कर वो फिर से और रुपए मांगने लगा। महेश्वर ने कहा कि अभी तो उसने रुपए दिए अब उसके पास पैसे नहीं हैं। हरीश ने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी और महेश्वर ने भी जवाब में ईंट हरीश के सिर पर दे मारी। हरीश जमीन पर गिर पड़ा मगर महेश्वर नहीं रुका उसने दो-तीन बार हरीश के सिर पर जोरदार वार किए और उसकी मौत हो गई।

श्रेयस अय्यर, केएल राहुल या शिखर धवन: भारत के पूर्व स्पिनर SL के खिलाफ भारत का नेतृत्व करने के लिए 3 दावेदारों के नाम

0

प्रमुख हाइलाइट्स

1. टीम इंडिया जुलाई में छह मैचों की वाइट-बोल की सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।

2. द मेन इन ब्लू में विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड में होंगे

3. प्रज्ञान ओझा के अनुसार, राहुल, अय्यर और धवन शीर्ष 3 दावेदार हैं

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार, दो अंतरराष्ट्रीय टीमें जुलाई के महीने में एक साथ दो अलग-अलग दौरों पर होंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ब्रिटेन में होगी, जबकि एक वनडे और T20i टीम जिसमें वाइट बोल के विशेषज्ञ होंगे, श्रीलंका में तीन ODI’s और कई T20i’s में उतरेंगे।

चूंकि कोहली और रोहित शर्मा की पसंद इंग्लैंड में होगी, इसलिए मेन इन ब्लू के पास श्रीलंका दौरे के लिए एक नया कप्तान होगा। कई वाइट बोल खिलाड़ी हैं जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर कप्तानी की है लेकिन उनमें से किसी ने भी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व नहीं किया है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालने के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर फिट होने पर नौकरी के प्रबल दावेदार भी हो सकते हैं। अय्यर एक नियमित इंडिया ए कप्तान हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली की राजधानियों का नेतृत्व भी करते हैं।

भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा के अनुसार, अय्यर, राहुल या धवन SL दौरे के लिए कप्तान हो सकते हैं। अय्यर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व समूह का हिस्सा नहीं रहे हैं। राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के नामित उप-कप्तान थे। 2020 की शुरुआत में, वह रोहित शर्मा के बछड़े के कारण चले जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम T20I में भारत का नेतृत्व करने के लिए भी मिला। धवन एक अनुभवी प्रचारक हैं और 2018 में निदास ट्रॉफी और एशिया कप के लिए दो बार टीम इंडिया के उप-कप्तान रहे हैं।)

जब आप एक नई टीम के बारे में बात करते हैं, तो आपको एक ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जिसके पास अनुभव हो। अगर श्रेयस अय्यर या केएल राहुल उपलब्ध हैं, तो इन दो लोगों में से एक भारतीय कप्तान हो सकता है या अगर शिखर धवन हैं, ”ओझा ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया।

“इन तीन लोगों में से आपके पास एक हो सकता है क्योंकि आपके कप्तान को चीजों को संभालने के लिए अनुभवी होना चाहिए। लेकिन अगर आप मुझसे पूछते हैं, तो मैं कई बार आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच सकता हूं जब आप एक नई टीम दे सकते हैं और बनाने की कोशिश कर सकते हैं। एक नया कप्तान। कोई है जो युवा है और आने वाले वर्षों में आपका अगला कप्तान हो सकता है, यह (SL दौरा) एक महान अवसर है। “

घोषणा के लिए प्रशंसकों को थोड़ी देर इंतजार करना होगा क्योंकि चयनकर्ताओं को कुछ हफ्तों के बाद ही टीम का नाम दिया जाएगा। कप्तान के अलावा, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता एसएल दौरे के लिए आईपीएल कलाकारों को पुरस्कृत करते हैं। पृथ्वी शॉ, हर्षल पटेल और अन्य लोगों ने आईपीएल में प्रभावित किया। उन्हें अपना पहला टी 20 आई कॉल-अप सौंपा जा सकता है।

एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, चाय बर्तन में गिरी छिपकली, चाय पीने से बच्ची समेत 4 लोगों की हालत गंभीर

0
डायल-112 की टीम ने सभी को बिल्हा के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को जहरीली चाय पीने से बच्ची सहित एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। हादसा चाय के बर्तन में छिपकली गिरने के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने सभी को बिल्हा के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अटर्रा निवासी खेलवन सुनवानी की बहू श्याम कुमारी (24) मंगलवार को चाय बना रही थी। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और आंधी आ गई। इसके चलते लाइट चली गई और घर में अंधेरा हो गया। इसी दौरान एक छिपकली चाय के बर्तन में गिर गई। इसका पता श्याम कुमारी को नहीं लगा और उसने चाय परिवार के सदस्यों को पीने के लिए दे दी।

सबको उल्टी होना शुरू हुई तो घटना का कारण पता चला
चाय पीने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टियां होनी शुरू हो गई। सबकी तबीयत अचानक से बिगड़ी तो शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा कि चाय के बर्तन में छिपकली गिरी पड़ी है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने खेलवन सुनवानी, उसके बेटे देवदास सुमानी, बहू श्याम कुमारी और पोती दीपा को अस्पताल में भर्ती कराया।

10 साल का जैद बिजिली के तारो में झुलसा, नन्हीं सी जान को हादसे ने छीन लिया, रमज़ान के मुबारक महीने पर छाया मातम

0
तस्वीर हादसे में जान गंवाने वाले 10 साल के बच्चे जैद की है।

10 साल की उम्र में स्कूल बंद, दोस्तों के साथ खेलना बंद, लॉकडाउन और मास्क लगाकर रहने की पाबंदियों को देख रहे जैद ने रोजा रखा था। घर के बड़ों के साथ हर रोज छत पर रात के वक्त कोरोना महामारी खत्म होने और इंसानों की इस दुनिया में फिर से खुशहाली कायम करने की दुआ मांगा करता था। मंगलवार की सुबह इस नन्हीं सी जान को एक हादसे ने छीन लिया। जिस छत पर घर के बड़ों के साथ जैद रमजान के इस पाक महीने में दुआ मांगा करता था। उसी छत के पास लगे हाइटेंशन तारों में दौड़ रही बिजली जैद की मौत का कारण बनीं।

इसी छत पर बच्चा तार की चपेट में आ गया था। तस्वीर रायपुर की।

मंगलवार की सुबह सेहरी के वक्त 10 साल का जैद छत पर गया था। बेहद करीब से गुजरी तारों के संपर्क में आने की वजह से उसे तेज करंट लगा। बच्चा झुलस गया था, उसके फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मगर वो बच न सका। शाम के वक्त शहर के बैरन बाजार कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार जो दो दिन बाद ईद की तैयारियों को जुटा था, वहां मातम का माहौल है। पूरे मुहल्ले में इस हादसे से काफी लोग गमजदा हैं।

6 साल की उम्र से रख रहा था रोजा
ईद की खुशी बड़ों से ज्यादा बच्चों में होती है। जैद इस मौके पर बेहद खुश रहता था। इस परिवार के पड़ोस में रहने वालो सामाजिक कार्यकर्ता रजा संजरी ने बताया कि जैद के पिता इमरान नियाज़ी के तीन बच्चे हैं। 15 साल का रेहान सबसे छोटा 6 साल उमर और जैद उनका मंझला बेटा था। जैद 6 साल की उम्र से रोजे रख रहा था। मंगलवार की सुबह सेहरी के बाद फजर की नमाज (सुबह की नमाज) पढ़कर छत पर गया था तभी ये हादसा हो गया।

हर रात मांगता था कोरोना से सलामती की दुआ
राज संजरी ने बताया कि हर रोज रात 10 बजे जैद के घर के बड़ों के साथ छत पर आया करता था। कोरोना वॉयरस से निज़ात दिलाने के लिए अज़ान दिया करता था। बच्चा अपने 28 रोजे पूरे कर चुका था। ये परिवार संजय नगर की ख्वाज़ा गली में रहता है। जैद के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम-काज करते हैं। अब इलाके के सभी लोग इस परिवार को ये गम सहने की ताकम मिले और बच्चे की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

हर एक जरूरतमंदों को खाना खिला रहे पुलिस जवानों के सहयोग में आए डीजीपी – DM Awashthi

0

{{खुलासा छत्तीसगढ़}} रायपुर। कोरोना संकटकाल में काम-धंधा बंद होने से कई परिवारों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना कठिन हो रहा है। ऐसे में पुलिस परिवार के महेश नेताम और उनकी टीम ने गोकुलनगर के एक निजी भवन में पुलिसवालों की खाना चौकी खोली है। इस चौकी में सुबह और शाम पुलिस के जवान प्रतिदिन खुद ही खाना तैयार कर वाहनों से जरूतमंदों के बीच वितरित कर रहे हैं।

इन जवानों की मदद प्रयास स्कूल के बच्चे भी कर रहे हैं। दिनभर ड्यूटी करने के बाद जवान घर जाने से पहले खाना चौकी पहुंचकर खाना बनाने और बांटने का काम करते हैं। इन जवानों का हौसला थानेदार, एसएसपी से लेकर डीजीपी भी बढ़ा रहे हैं और राशन, पानी के साथ आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं।

कोरोना काल के कठिन समय में जहां पुलिस विभाग के जवान अपने परिवार की देखभाल करने के बजाए लॉकडाउन में सड़कों पर दिन-रात ड्यूटी कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सीख दे रहे हैं। वहीं, काम धंधा बंद होने से रोजमर्रा कमाने-खाने वाले गरीब, मजदूर और फुटपाथ, मंदिर, मस्जिद के आस-पास पर रहने भिखारियों की चिंता भी की है।

जरूरतमंदों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने के जुझारू जवान आरक्षक महेश नेताम, सुनील पाठक, अश्वन साहू, सूरज साहू, शिव कुमार चंद्रा आदि ने मिलकर एक अभिनव पहल की है। इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, कोरोना संकट के इस दौर में जवानों ने गोकुनगर स्थित श्री प्रयास परिसर में पुलिस चौकी की शुरुआत की है।

इस चौकी में किसी फरियादी की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है, बल्कि पुलिस के जवान सुबह और शाम को भोजन बनाते है फिर उसे पैकेट में बांधकर बांटने के लिए निकल पड़ते है। इस काम में प्रयास संस्था के बच्चे भी बराबर हाथ बंटाते है। इस परिसर में पहले से ही ये जवान यहां रहने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते आ रहे हैं।

अफसरों ने बढ़ाया हौसला, मिलने लगी मदद

आरक्षक महेश नेताम ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिस खाना चौकी की शुरूआत हम सब साथियों ने मिलकर शुरू की। रोज सुबह-शाम पांच-पांच सौ भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद, गरीबों को बांट रहे हैं। इस काम को शुरू करने की प्रेरणा डीजीपी डीएम अवस्थी, आईजी डा. आनंद छाबड़ा, रायपुर एसएसपी अजय यादव से मिली।

अफसरों ने हौसला बढ़ाने के साथ मदद के लिए हाथ बढ़ाया तो पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव, आईपीएस रत्ना सिंह, साइबर सेल प्रभारी आरके साहू, टिकरापारा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा, डीडीनगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का लगातार सहयोग और मदद मिलने से जरूरतमंद तक आज हम पहुंच पा रहे हैं।

जवानों ने बताया कि ड्यूटी से थक हार कर घर लौटने के बजाय सीधे पुलिस खाना चौकी जाकर खाना बनाते हैं और जरूरतमंदों को खाना बांटकर ही घर लौटते हैं। प्रतिदिन सुबह-शाम जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना काल में पुलिसवाले जिस लगन और मेहनत से दूसरों की सुरक्षा के साथ मदद कर है, उसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में होने लगी है।