Home Blog Page 6

करोड़ो रूपयों का लेन-देन तथा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाले 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर

अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाचुका है।

आरोपियों द्वारा लोगों को लोन दिलाने सहित अनेक लुभावने स्कीम बताकर बनाते थे अपना शिकार। लुभावने स्कीम बताकर लोगों से प्राप्त करते थे उनका व्यक्तिगत दस्तावेज।*

* प्रकरण में पूर्व में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 14,44,000/- रूपये, 51 नग मोबाईल फोन, 07 नग पासबुक, 50 नग ए.टी.एम. कार्ड, 50 नग चेक बुक, 05 नग लैपटॉप, 02 नग कम्प्यूटर सिस्टम, अलग-अलग कम्पनियों के विभिन्न सिम कार्ड एवं 03 नग डायरी किया जा चुका है जप्त।*

* गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर प्रकरण में 01 अन्य आरोपी को किया गया है गिरफ्तार।*

* आरोपी के कब्जे से 01 नग आई फोन, 01 नग मोबाईल फोन तथा 10 अलग-अलग कम्पनियों के सिम कार्ड किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 685/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

विवरण – प्रार्थी अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहता है तथा वेल्ंिडग का काम करता है। प्रार्थी की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में विगत 01 वर्ष पूर्व काम करती थी, जिसके कारण प्रार्थी की पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। रजत अग्रवाल प्रार्थी से करीबन 02 माह पूर्व वॉल्टियर गेट डी.आर.एम ऑफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट मंे बैक खाता की जरूरत है जिसमें कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा। तब प्रार्थी उस पर विश्वास कर उसके बताये अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो दिया तथा रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर प्रार्थी से हस्ताक्षर कराकर रजत अग्रवाल ने प्रार्थी का बैंक खाता खुलवाया तथा उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और बाद में खाता का पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा तथा खातों में मोबाईल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया, किसका नम्बर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नही बताया। इसी दौरान कुछ दिन बाद रजत अग्रवाल ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। जिस पर प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसो का ट्रांजेक्शन होने से बंद करना बताया गया जिस पर प्रार्थी ने रजत अग्रवाल से उक्त बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। इस प्रकार रजत अग्रवाल द्वारा प्रार्थी तथा उसकी पत्नी का बैंक खाता खुलवाकर बिना उनकी जानकारी के खाता का दुरूपयोग कर रूपयों का ट्रांजैक्शन/आहरण कर लाभ अर्जित कर धोखाधड़ी किया गया। जिस पर आरोपी रजत अग्रवाल के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 685/23 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 14,44,000/- रूपये, 51 नग मोबाईल फोन, 07 नग पासबुक, 50 नग ए.टी.एम. कार्ड, 50 नग चेक बुक, 05 नग लैपटॉप, 02 नग कम्प्यूटर सिस्टम, अलग-अलग कम्पनियों के विभिन्न सिम कार्ड एवं 03 नग डायरी जप्त किया जा चुका है।*

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देवेन्द्र नगर निवासी मोह. फरहान हिंगोरा की संलिप्तता के संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोह. फरहान हिंगोरा को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 नग आईफोन, 01 नग मोबाईल फोन एवं अलग-अलग कम्पनी के 10 सिम कार्ड जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही रूपयों के लेन-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले बैंक खाताओं के धारकों की पतासाजी व खाताओं की विस्तृत जांच की जा रही है, प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर उन व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

*गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद फरहान हिंगोरा पिता मो रफीक उम्र 20 साल निवासी देवेंद्र नगर सेक्टर 02 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

0

Hajjjjj

Hhdjj

Nnndnnbj

पुरानी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपियो पर FiR,मारपीट का विडियो भी हुआ था वायरल।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 07.08.2023 को थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत बी.पी. विहार कालोनी के पास तीन व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का विडियो वायरल हुआ था। मारपीट की वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा

थाना प्रभारी पंडरी को विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों की पहचान

01. अकाश साल्वे उर्फ़ अक्कू पिता स्व. सुनील साल्वे उम्र 27 वर्ष निवासी गली न. 6 आकृति विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।

02. पप्पू साहू उर्फ़ अब्दुल्ला पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू लक्ष्मी नगर मदरसा के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।

03. अजय पाल उर्फ़ अज्जू पिता लखन पाल उम्र 21 वर्ष निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह थाना खम्हारडीह रायपुर के रूप में की गई।

*टीम के सदस्यों द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़कर तलाशी लेने के दौरान उनके पास 01 नग चाकू रखा होना पाया गया साथ ही पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना बताया गया।*

जिस पर उक्त तीनों आारोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में आर्म्स एक्ट के तहत एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की जा रहीं है।

रायपुर में आई फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज, तेजी से फैल रहा संक्रमण ।

0

छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर। प्रदेश में आई फ्लू का खौफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग इलाके से कई नए मरीजों की पहचान हो रही है। हर जिले में औसतन 25-40 मरीज सामने आ रहे हैं। इस संक्रमण को लेकर राज्य सरकार भी एक्शन मोड में आ गए हैं।


सबसे ज्यादा मरीज रायपुर और दुर्ग में देखने को मिल रहा है। जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुर्ग 3776 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में 3,668 मरीजों की पहचान की गई है। आज मिले इतने मरीजों के बाद प्रदेश में अबतक 19 हजार मरीजों की पहचान हो चुकी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. आंखों को पल पल पानी से धोए।और हाथों से आंखों को ना मले।किसी भी अन्य व्यक्ति से हाथ मिलाए तो साबुन से धोले सावधान रहें सुरक्षित रहे। सुरक्षा हमारे हाथों में है।

फौव्वारा चौक में लगे ब्रिटिश कालीन ऐतेहासिक नल की चोरी करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर सुधीर भट्ट नामक व्यक्ति ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जोन क्रमांक 04 नगर पालिक निगम रायपुर में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। दिनांक 27.07.2023 को समाचार पत्र में बैरन बाजार स्थित फौव्हारा चौक से ऐतिहासिक नल की चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। प्रार्थी द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त सूचना को सही पाया गया है। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 26.07.2023 की दरम्यानी रात्रि बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक में लगा हुआ ब्रिटीश कालीन ऐतेहासिक नल चोरी कर लिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 319/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पजासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पजासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना मंें संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवार डेरा तेलीबांधा निवासी गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू द्वारा अपने अन्य साथी मनीष देवार उर्फ दोदरू, करण कुल्हरिया, लक्ष्मी नारायण पटेल एवं गोलू देवार के साथ मिलकर ब्रिटिश कालीन ऐतेहासिक नल की चोरी करने की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ बिक्री करने की नियत से उसे छोटे टुकड़ो में तोड़कर बांट लेना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी मनीष देवार उर्फ दोदरू, करण कुल्हारिया, लक्ष्मी नारायण पटेल एवं गोलू देवार की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।


पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी का ब्रिटिश कालीन ऐतेहासिक नल के टूकड़े जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू पिता रामसगगुवन उम्र 36 साल निवासी देवार डेरा सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर।*

*02. मनीष देवार (मरकाम) उर्फ दोदरू पिता बहादुर मरकाम उम्र 34 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।*

*03. करण कुल्हरिया पिता रामसगुवन कुल्हरिया उम्र 19 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।*

*04. लक्ष्मीनारायण पटेल पिता गणेश पटेल उम्र 26 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।*

*05. गोलू देवार पिता महेश देवार उम्र 33 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।*

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी अली हैदर उर्फ लल्ला गिरफ्तार

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसके साथ ही रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को करते हुए नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इसे जड़ से समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास करते हुए इस काले कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 27.07.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी स्थित विज्ञात केन्द्र के सामने एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अली निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों खुदरा मुल्य लगभग 16,000/- रूपये जप्त* किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 231/2023 धारा 21सी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी – अली हैदर उर्फ लल्ला पिता अली सज्जाद उम्र 33 साल निवासी न्यू शांति नगर गोरखा कालोनी थाना सिविल लाईन रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, आर. राजकुमार देवांगन, आलम बेग, आशीष राजपूत तथा थाना पण्डरी से सउनि रामकृष्ण वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

रेस्टोरेंट में खाना खाने गई फैमली रह गई दंग, जब प्लेट में दिखे गोम कीड़े; फिर हुआ ऐसा

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज Worm In Raipur Restaurant: कल्पना कीजिए कि आप बहुत भूखे हैं और रेस्टोरेंट में जाकर मनपसंद खाना ऑर्डर किया और जैसे ही आपने खाना शुरू किया तो देखा कि उसमें कीड़े रेंग रहे हैं तो आपकी भूख ही मर जाएगी. जी हां, कुछ ऐसा ही एक फैमली के साथ रायपुर के सिटी कोतवाली के पास रेस्टोरेंट में हुआ जब एक फैमली ने रेस्टोरेंट में छोले-पूड़ी का ऑर्डर दिया था. रायपुर शहर के बोरिया निवासी अमीर नाम के व्यक्ति ने दीपरूपा रेस्टोरेंट्स में खाने का आर्डर दिया।छोले पूड़ी का ऑर्डर दिया था. यह रेस्टोरेंट नॉर्थ और साउथ इंडियन भोजन में स्पेशैलिटी रखता है और इसकी कई ब्रांचेज हैं. इस घटना में फैमिली सदस्य ने कथित तौर पर अपने खाने में एक कीड़ा रेंगते हुए देखा. इसके बाद वह अपनी शिकायत देने के लिए पास के थाने मैं लिखित शिकायत दर्ज की

धारदार चाकू के साथ आरोपी कोंदा बैरागी उर्फ सोनू गिरफ्तार।

0

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर धारदार चाकू के साथ आरोपी कोंदा बैरागी उर्फ सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 07.07.2023 को थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित तेलघानी नाका पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते हुए।

आरोपी कोंदा बैरागी उर्फ सोनू पिता श्याम लाल बैरागी उम्र 32 वर्ष निवासी रामनगर पुलिस चौकी के पास थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 233/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

CG – दर्दनाक हादसा, 3 मौत : 2 बाइक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

0

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज़ रफ़्तार का कहर फिर देखने को मिला हैं। यहाँ दो बाइकों में आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हुई हैं। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई हैं। वहीँ तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा हैं की यह घटना देर रात मणिपुर थाना इलाके के अंधे मोड़ के पास हुई हैं। जहाँ तीन तीन सवारी लेकर तेज़ रफ़्तार बाइक आपस में भीड़ गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मौके पर ही दो लोगों की साँसे उखड गई। जबकि हॉस्पिटल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। वहीँ तीन घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा हैं।

रायपुर : प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0

एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं विभिन्न खेलों की बारीकियां

मई से जून के बीच आयोजित किए जा रहे खेल प्रशिक्षण शिविर

रायपुर, 14 मई 2023

खेल प्रशिक्षण शिविर

खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के  मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियो को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है।

खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत जिलों में एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को व्हालीबाल, एथलेटिक, बास्केटबाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, कयाकिंग एण्ड कैनोइंग एवं कबड्डी इत्यादि विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं।

रायपुर संभाग के अंतर्गत रायपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलौदाबाजार जिले में 12 मई से 10 जून तक, महासमंुद जिले में 19 मई से 17 जून तक, गरियाबंद जिले में 17 मई से 15 जून तक, धमतरी जिले में 17 मई से 15 जून तक, बस्तर संभाग के अंतर्गत बस्तर जिले में 17 मई से 15 जून तक ,बीजापुर जिले में 01 मई से 30 मई तक, दंतेवाड़ा जिले में 12 मई से 10 जून तक, नारायणपुर जिले में 15 मई से 14 जून तक, कांकेर जिले में 15 मई से 13 जून तक, सुकमा जिले में 15 मई से 14 जून तक, कोण्डागांव जिले में 21 मई से 15 जून तक, सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलरामपुर जिले में 20 मई से 15 जून तक, जशपुर जिले में 13 मई से 12 जून तक, सूरजपुर जिले में 16 मई से 14 जून तक, कोरिया जिले में 15 मई से 14 जून तक, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 14 मई से 13 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, मुंगेली जिले में 20 मई से 15 जून तक , कोरबा जिले में 16 मई से 15 जून तक , जांजगीर-चांपा जिले में 08 मई से 28 मई तक , सक्ती जिले में 01 मई से 21 मई तक, गौरेला-पेंण्ड्रा-मरवाही जिले में 18 मई से 15 जून तक, रायगढ़ जिले में 18 मई से 15 जून तक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 मई से 15 जून तक, दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिले में 13 मई से 02 जून तक, बालोद जिले में 15 मई से 14 जून तक, कबीरधाम जिले में 01 मई से 30 मई तक,  बेमेतरा जिले मे 10 मई से 08 जून तक, राजनांदगांव जिले में 10 मई से 08 जून तक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौंकी जिले में 15 मई से 14 जून तक और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15 मई से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया जाएगा।