रमजान शरीफ का पवित्र महीना चल रहा है इसमें शायेबा शेख उम्र 12 वर्ष, शेख साएम 7 वर्ष ,शेख़ सैफ 5 वर्ष, शाहीन शेख 6 वर्ष , शफिया शेख 11 वर्ष ,सालेहा शैख 11 वर्ष , इन छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने 14 से 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की और अपना रोजा मुकम्मल किया , यह छोटे-छोटे बच्चे माहे रमजान का पूरा रोजा रख रहे हैं जो कि काफी कठिन कार्य है इस कठिन कार्य को काफी कम उम्र के छोटे बच्चों ने आसान कर दिखाया है
बच्चों की माने तो इन सब कामों की हिम्मत ताकत और हौसला उन्हें खुदा की तरफ से मिलता है बच्चों की नेक नियत का ये आलम है कि दिन भर भूखे प्यासे रहने के बाद यह दुनिया में फैली बीमारी और परेशानियों के दूर हो जाने के लिए लगातार दुआ भी कर रहे हैं यह छोटे बच्चे रायपुर संजय नगर के निवासी है बच्चों ने नेक काम के जरिए अपने मां-बाप के साथ-साथ अपने समाज का भी नाम भी काफी रोशन कर रहें है जो तारीफ के काबिल है।
कम उम्र के बच्चे रख रहे पूरा रोज़ा
प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने व अंधड़ चलने की संभावना…
रायपुर: एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और दक्षिण बिहार होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में कल दिनांक 10 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अकाशी बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बारिश का उत्तर छत्तीसगढ़ में मुख्यत: रहने की संभावना है ।
ठगों ने नही छोड़ा शराबियों को ऑनलाइन होम डिलीवरी के नाम पर ठगी।
अंबिकापुर: शराब होम डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले आने शुरू हो चुके हैं. ठग गिरोह व्हाट्सएप और फेसबुक पर सक्रिय हो गए हैं.
होम डिलीवरी का झांसा देकर ठग गिरोह फोन पे के माध्यम से पैसे जमा करवा ले रहे हैं. शराब पीने के आदी लोग तत्काल पैसे जमा कर दे रहे हैं. दर्जनों लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं.
कुछ लोग पुलिस में शिकायत के लिए सामने आये हैं. ठग द्वारा जो लिंक भेजा जा रहा है उसे आबकारी विभाग ने भी फर्जी बताया है. एडिशनल एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल जाँच में जुट चुकी है.
बता दें कि स्प्रिट और सिरप पीकर कई लोगों की मौत के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने निर्णय लिया कि 10 मई से शराब की होम डिलीवरी दी जाएगी. इस आदेश के बाद एक बार फिर से फर्जी वेबसाइट के जरिये ठगी का सिलसिला शुरू हो गया है.
राज्य में 18+ के वैक्सीनेशन का बना प्लान जानिये प्लान
कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ में 18+ के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है, इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन को 4 कैटेगरी में बांटा है।
BPL कार्डधारी के लिए 52% वैक्सीनेशन, APL कार्डधारी के लिए 16% वैक्सीनेशन, अंत्योदय कार्डधारियों के लिए 12% वैक्सीनेशन, ज्यादा लोगों के संपर्क नें आने वालों के लिए 20% वैक्सीनेशन, इस 20% वैक्सीनेशन में को-मॉबिडिटी वाले भी शामिल हैं।
रायपुर के टीका केंद्रों में सुबह से भारी भीड़ उमड़ने लगी है। चंगोराभाठा में ढाई सौ से ज्यादा लोग टीका लगवाने पहुंचे हैं। केंद्र में केवल 130 टीके ही पहुंचे हैं। अतिरिक्त आए लोगों को वापस भेजा जा रहा है। सुबह साढ़े 6 बजे से केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ने लग गई। अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से केंद्र का दरवाजा बंद करना पड़ा।
आपको बता दें 18+ वालों का फिर से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। लोग भी वैक्सीन लगाने के लिए जागरुक हो गए हैं। इसका अंदाजा केंद्रों में उमड़ती भारी भीड़ से लगाया जा सकता है
नक्सलियों में फैला कोरोना और फ़ूड पॉइज़निंग,पुलिस ने आत्म समर्पण के लिए किया आह्वान।
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में माओवादियों के संगठन में 50 से अधिक वरिष्ठ नेताओं में कोरोना का संक्रमण और फूड पॉयजनिंग फैलने की खबर के बाद दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने माओवादियों से आह्वान किया है कि वे लोन वर्राटू के तहत समर्पण करें, पुलिस उनका मुफ्त में इलाज कराएगी, वरना यह संक्रमण उनसे ग्रामीणों में भी फैल जाएगा.
माओवादियों के संगठन में 50 से अधिक वरिष्ठ नेताओं में कोरोना का संक्रमण और फ़ूड पॉयजनिंग फैलने की खबर है. इनमें 25 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर, SZC की मेम्बर सुजाता भी कोरोना की चपेट में है. गंगालूर एरिया कमेटी, दरभा डिवीजन और बटालियन टीम के नक्सली भी कोरोना की चपेट में हैं.
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से यह खबर आई है कि बड़े माओवादी फूड पॉइजनिंग और कोरोना के शिकार हुए हैं. खास तौर पर 25 लाख की इनामी माओवादी सुजाता कोरोना के सीवियर इन्फेक्शन से ग्रसित है. उसके फेंफड़ों में पानी भर गया है. वह सांस नहीं ले पा रही है, चल नहीं पा रही है. उसमें कोरोना के सारे लक्षण हैं. उसके साथ माओवादी लीडर दिनेश और उसकी टीम के 10-15 लोग, सोनू जयलाल, जो कि 10 लाख का इनामी है उसकी टीम के 10-15 लोग कोरोना से ग्रसित हैं. सप्लाई लाइन चोक होने से एक्सपायरी पदार्थ खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है.
पल्लव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग और कोरोना नक्सलियों में फैल रहा है और इससे ग्रामीणों में भी कोरोना फैलने का खतरा बढ़ रहा रहा है. उन्होंने माओवादियों से आह्वान किया है कि वे लोन वर्राटू के तहत समर्पण करें, पुलिस उनका मुफ्त में इलाज कराएगी, वरना यह संक्रमण उनसे ग्रामीणों में भी फैल जाएगा.
छत्तीसगढ़ में मिल रहा स्ट्रेन पुराने से ज्यादा घातक, संक्रमण हवे से रहा फैल।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में मिल रहा स्ट्रेन पुराने से ज्यादा खतरनाक है। इसके अलावा अब संक्रमण हवा से फैल रहा है। डॉक्टर ने ये दावा इलाज और मरीजों के सैंपल पर की गई स्टडी के आधार पर किया है। उन्होंने कहा कि हवा में फैलने की वजह से इसका खतरा कई गुना ज्यादा हो गया है।
डॉ अनिल जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरस का ये वेरिएंट हवा में होने की वजह से सांस लेते वक्त शरीर में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में मास्क ही हमारी ढाल है। उन्होंने लोगों से अपील की है इस स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग और घरों से बाहर न आने की आदत लोगों को बचा सकती है।
व्यपारियो का आरोप -शटर खुलवा कर पुलिस कर रही अवैध वसूली, एक ने तो मोबाइल गिरवी रख कर दिया 3000 रूपये
निम्हा. जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने जिले में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इसके नियमों के पालन की जिम्मेदारी पुलिस, राजस्व सहित अन्य शासकीय अमले को दी गई है। लेकिन क्षेत्र में उदयपुर पुलिस पर नियमों का पालन कराने के नाम पर दुकानदारों से जबरन अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं।
दुकानदारों ने यह आरोप पुलिस पर लगाते हुए कहा है कि दुकान का शटर खुलवाकर अवैध वसूली की जा रही है। इसकी रसीद भी नहीं दी जा रही है।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवटिकरा, बरपारा में पुलिस द्वारा जबरन शटर खुलवा कर दुकान संचालक से अवैध उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है।
दुकान संचालक कृष्णा यादव ने बताया कि शाम करीब 4 बजे चारपहिया वाहन में 5 पुलिसकर्मी आए और शटर बंद होने के बावजूद जबरन दुकान को खुलवाकर गाली-गलौज करने लगे।
साथ ही 3 हजार रुपए की मांग की जाने लगी, नहीं देने पर थाने ले जाने की धमकी दी गई। इसके बाद दुकानदार ने मोबाइल गिरवी रखकर पुलिसकर्मियों को 3 हजार रुपए दिए। इस राशि की रसीद भी नहीं दी गई। इसका दुकान संचालक द्वारा विरोध किया गया तो उसे जूता मारने की बात कही गई।
खम्हरिया में भी 8 हजार की वसूली
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत खमरिया के भी दो दुकानदारों से 8000 रुपए की वसूली की गई है, उन्हें भी किसी प्रकार की रसीद नहीं दी गई है। पुलिस के इस कृत्य से ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों में रोष का माहौल व्याप्त है।
मामले की करवाता हूं जांच
इस संबंध में तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने कहा कि अगर राशि जुर्माने के रूप में ली गई है तो रसीद दिया जाना चाहिए। बंद शटर वाले दुकानदारों से वसूली का कोई प्रावधान नहीं है, मैं मामले की जांच करता हूं।
तहसीलदार के माध्यम से दिलाई जाएगी रसीद
उदयपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा ने कहा कि अगर स्टाफ द्वारा रुपए लिए गए हैं तो उसकी रसीद तहसीलदार के माध्यम से दिलाई जाएगी।
पूरे राज्य में 15 मई तक के लिए लगा टोटल लॉकडाउन,खुलेंगे सिर्फ मेडिकल और पेट्रोल पंप।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना 1500 से अधिक नए मरीज और 200 से अधिक संक्रमितों की मौत हो रही है।
हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद सभी जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
वहीं, सरकार ने जारी निर्देश में यह भी कहा था कि रविवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और पेट्रोल-पंप को ही छूट रहेगी। जबकि किराना, फल, सब्जी सहित अन्य दुकानें बंद रहेंगी।
4 साल के हमजा ने पुरा किया पहला रोज़ा,दुनिया में फैली बीमारी से निजात के लिए की दुआ।
हमजा खान ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में ही रमजान के पवित्र महीने में अपना पहला रोजा पूरा किया ,जो तारीफ ए काबिल है हमजा खान के पिता सिराज खान एवं उनकी अम्मी साजिया खान तरुण नगर के निवासी है हमजा ने 14 से 15 घंटे बिना कुछ खाए पिए अपना रोजा पूरा किया है और इबादत और दुआ भी की है यह काफी कठिन कार्य है लेकिन हमजा खान की माने तो उसे यह सब करने की हिम्मत और ताकत उन्हें खुदा से मिलती है इतनी कम उम्र में इतने रोजे रखना वाकई तारीफे काबिल है हमजा खान को यह नेक काम की तौफीक उसके वालिद सिराज खान और साजिया खान के द्वारा मिली है हमजा ने रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने के साथ-साथ इबादत की और दुनिया में फैली बीमारी और परेशानियों से निजात के लिए खुदा से दुआ भी की, महज 4 वर्ष के हमजा खान अपने नेक कामों के जरिए अपने पिता के नाम के साथ-साथ अपने समाज का भी नाम रोशन करना चाहते हैं।
लायन सफारी में दो शेरनियों covid पॉज़िटिव दोनो को आइसोलेशन में रख कर उपचार शुरू।
उत्तर प्रदेश के इटावा में लायन सफारी की दो शेरनी गौरी तथा जैनिफर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. इन दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है. जहां इनका इलाज चल रहा है. सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों शेरनी की हालत स्थिर बनी हुई है. इटावा सफारी पार्क के निदेशक के.के.सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि लायन सफारी की शेरनी गौरी और जेनीफर आईबीआरआई बरेली से आई जांच रिर्पोट के अनुसार दोनों कोरोना सक्रमित पाई गई है. इटावा सफारी में शेरनी जेनिफर और गोरी पिछले दिनों से बीमार चल रही थी.
अखिल भारतीय अखिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में इनकी जांच कराई गई थी. जहां से जांच रिपोर्ट के आधार पर इन्हें कोरोना पाजिटिव पाया गया है. शुक्रवार की देर शाम सफारी के डायरेक्टर के.के.सिंह की ओर से इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि 30 अप्रैल से शेरनी गौरी व जेनिफर को बुखार आ रहा था. इसके बाद इनकी जांच के लिए रक्त बामल के नमूने 3 मई को आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे. 6 मई को शाम को यह बताया गया कि शेरनी गौरी व जेनिफर को कोरोना संक्रमण हुआ है इसके बाद इन दोनों शेरनी को आइसोलेशन में रखा गया है. जहां विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार इनकी चिकित्सा की जा रही है.
डायरेक्टर केके सिंह बताया है कि दोनों शेरनी की हालत स्थिर बनी हुई है. इससे पहले गुरुवार की देर रात को यह पता चला था कि इटावा सफारी की एक शेरनी कोरोना संक्रमित थी. इसके बाद से हडक़ंप मच गया था. हांलांकि इस मामले में गुरुवार से लेकर शुक्रवार की देर शाम तक सफारी प्रशासन मौन साधे रहा. जानवरों की कोरोना संक्रमित होने का यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है. इटावा लायन सफारी में शेरनी जेनिफर व गौरी के बीमार होने पर दोनों को सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज किया जा रहा है। सफारी में अलर्ट के साथ-साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. जानवरों के पास जाने वाले सभी कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ-साथ सभी कर्मचारियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कराई जा रही है.
हैदराबाद के जू में 8 शेर कोरोना पाजिटवि थे, इसके बाद इटावा लायन सफारी से 14 शेर-शेरनियों के 16 सैंपल आइवीआरआई में जांच के लिए भेजे थे. आइवीआरआई की बीएसएल-3 लैब में आरटी-पीसीआर जांच में एक शेरनी जेनिफर कोरोना संक्रमित मिली है. इटावा लायन सफारी मे अनुसार शेरनी जेनीफर व गौरी को बीमार हालत बिगडने के बाद उनको सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनको ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है. सफारी में अलर्ट के साथ-साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं.
इससे पहले पिछले साल कोरोना काल मे गुजरात के जूनागढ में बवेसियोसिस सक्रंमण से 23 शेरों की मौत को लेकर इटावा सफारी पार्क हाईएलर्ट पर रखी जा चुकी है. तब इटावा लॉयन सफारी में मौजूद सभी 16 शेर शेरनी और शावकों की टेस्टिंग कराने का कराई गई थी. सफारी के वन्यजीवों के पास किसी को जाने की अनुमति नहीं है. कोरोना संक्रमण को लेकर सीजेडए तथा शासन की ओर से जो निर्देश जारी किए गए हैं उनका पूरा पालन किया जा रहा है. सफारी के मुख्य गेट पर ही टायर बाथ व सेनेटाइजेशन की व्यवस्था है.









