Home Blog Page 71

कोरोना मरीज से ज्यादा पैसे लेने वाले हॉस्पिटल का पंजीयन हुआ निरस्त

0

इस कोरोना काल में जहाँ सभी का काम धाम बंद है कोई रोजगार का साधन नहीं है यह तक की किसी-किसी के पास घर चलने को पैसे नहीं हैं ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाये तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है संक्रमण से बचने के लिए हम घरो में बंद है पर इलाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है ऐसे में अगर आपकी मज़बूरी का कोई फायदा उठाय निर्धारित दर से अधिक पैसा ले तो इस पर कायर्यवाही होनी ही चाहिए न सरगुजा जिला स्थित एकता अस्पताल पर ऐसे ही मामले में ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है. अस्पताल में कोविड 19 मरीजों के पंजीयन की अनुमति 10 दिन के लिए निरस्त की गई है.

अंबिकापुर के केदारपुर स्थित एकता अस्पताल में कोविड 19 के मरीजों का इलाज निर्धारित शासकीय दर से अधिक पर करने की शिकायत मिल रही थी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी शिकायत की गई है। इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अगर आप की भी ऐसी कोई समस्या है तो निचे कमेंट बॉक्स में बताये।

भारत कुछ हफ्तों के लिए लगाए लॉकडाउन वरना आ सकती है कोरोना की सुनामी – अमेरिका

0

नई दिल्ली। अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले तत्काल कदम के तौर पर भारत में कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने की सलाह दी है. फाउची ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसके अलावा ऑक्सीजन, दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता बढ़ाना दूसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि संकट की भयावहता के मद्देनजर, भारत को एक संकट समूह बनाना चाहिए, जो बैठकें करे और चीजों को संगठित करना शुरू करे.

पाउची ने कहा कि कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकती हैं

फाउची ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि यह बात समझने की आवश्यकता है कि  जीत की घोषणा संभवत: जल्दी कर दी गई.” बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार फाउची ने कहा आपको एक चीज करने की बहुत आवश्यकता है, वह है कि आप देश को अस्थायी रूप से बंद कर दे. मुझे लगता है कि यह अहम है.

संक्रमण की श्रृंखला रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक चीज जो अत्यंत महत्वपूर्ण है, वह है ऑक्सीजन और पीपीई किट समेत चिकित्सीय सामान हासिल करना. इसके अलावा देश में तत्काल लॉकडाउन लगाना आवश्यक है. फाउची ने कहा कि जब चीन में एक साल पहले इसी प्रकार तेजी से संक्रमण फैला था, तो उसने पूर्णतय: लॉकडाउन लगा दिया था. उन्होंने कहा कि छह महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन संक्रमण की श्रृंखला रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

फाउची ने कहा कि कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में टीकाकरण की अहम भूमिका है. फाउची ने कहा कि यदि 1.4 अरब की आबादी वाले भारत ने अपनी जनसंख्या के केवल दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया है, तो अभी लंबी दूरी तय करनी है.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको आपूर्ति हासिल करनी होगी. आपको विश्व की विभिन्न कंपनियों से करार करने होंगे. अब कई कंपनियों के पास टीके हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे अधिक टीके बनाने वाला देश है. आपको टीका निर्माण के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा.

महापौर ढेबर ने संकट के दौर में की मिशाल पेश

0

रायपुर : रायपुर महापौर एजाज ढेबर 45 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने समर्थकों से जन्मदिन नहीं मनाने का आह्वान किया है। जन्मदिन के अवसर पर कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में एम्बुलेंस, फूड पैकेट, ऑक्सीजन और थर्मल स्कैनर के रूप में सहयोग करने की घोषणा की है।

जो लोग मजबूत इरादों से पूर्ण होते हैं वे विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानते, वे चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और कठिन परिश्रम से परास्त भी करते हैं। रायपुर महापौर पर यह बात सटीक बैठती है।

कोविड संकट के दौर में शहर ने अपने मेयर को मानवता की पहली पंक्ति में खड़ा पाया है। रायपुर को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने उनके द्वारा किए गए पहल बेहद सराहनीय और काबिले तारीफ है। एक ऐसी स्थिति जिसे असाधारण और अभूतपूर्व करार दिया जा सकता है। वहां पर शहर के मेयर की दूरदर्शिता काम आयी। जब रायपुर में तालाबंदी की घोषणा की गई। तब यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसके चलते कोविड के मामलों में कमी आयी।

यह उनका मानवता भरा सहरानीय पहल ही है। जो उन्होंने अपना जन्म दिन नहीं मनाने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने एक एम्बुलेंस, गरीबों के लिए 15000 फूड पैकेट्स, 200 आक्सीमीटर और 15 थर्मल स्कैनर देने का ऐलान किया है, जिससे कोरोना से डट कर लड़ने में सहयोग मिल सके। इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी घोषणा की है कि वे निगम के 550 कर्मियों के टीकाकरण का खर्चा खुद वहन करेंगे।

ऐजाज ढेबर उन लोगों की जमात में से आते हैं जो दूरदर्शी होने की वजह से कुछ असाधारण कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। जब कोविड के मामलों में वृद्धि हुई और चिकित्सा प्रणाली में खींच तान देखा जा रहा था। तब रायपुर के इंडोर स्टेडियम को कोविड देखभाल सुविधा में बदलने के उनके फैसले का सभी ने खुल कर स्वागत किया और उनका यह निर्णय रंग भी आया। जब से इंडोर स्टेडियम को कोविड देखभाल सुविधा में परिवर्तित किया गया है। तब से शहर के पॉजिटिविटी रेट में गिरावट देखी आयी है। नियंत्रण कक्ष से फोन कॉल के जरिये मरीजों की निगरानी करना, रोगियों से अक्सर पीपीई किट पहन कर मिलना, यहां तक की दरवाजे पर खड़े होकर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार करके स्वस्थ्य रोगियों का स्वागत करना है। यह सब उनका पहल उन्हें औरों से अलग करता है।

300 बिस्तरों से सुसज्जित यह सुविधा बेहद अत्याधुनिक है और यहां पर गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए 140 आॅक्सीजन संयंत्र और सामान्य रोगियों के लिए 200 नोडल ऑक्सीजन सुविधाएं उपलब्ध है। मरीजों के मनोरंजन के लिए कोविड केंद्र टेलीविजन, शतरंज बोर्ड और कैरम बोर्ड से सुसज्जित है। यह कोविड केंद्र मरीजों को वीडियो कॉल के माध्यम से अपने निकट और प्रियजनों के साथ बात करने की स्वतंत्रता भी देता है।

ऐजाज ढेबर ने अभी 50 की दहलीज भी पार नहीं की है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो अनुभव जुटाए हैं। वह लोगों को हैरान में डालने वाले अवश्य हैं। 1 मई 1978 को जन्मे ऐजाज के अंदर समाज के लिए कुछ करने का जज्बा इतना ज्यादा था कि 16 साल की उम्र में ही वे राजनीति में कूद गए और कुछ ही समय के बाद कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान उनके अंदर की चिंगारी एक बार फिर से सामने आई, जब वे रायपुर शहर के सबसे कम उम्र के मेयर बने। यह मौका अभूतपूर्व था और इसने सभी उम्मीदों को धता बताया। शहर के मेयर के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल उनको लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर ले गया। महज दो वर्षों के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने किसी जमाने के बेहद ही गंदे बूढ़ातालाब को एक पर्यटन का केन्द्र व आकर्षक रूप दिया। रायपुर के स्थानीय पुलिस स्टेशन को हाई-टेक बनाने और हिंद स्पोर्ट्स ग्राउंड को एक विश्व स्तरीय परिसर में बदलने की पहल – उनके द्वारा लिए गए निर्णय थे। उन्होंने वेंटिलेटर, मुहल्ला क्लीनिक, ई-रिक्शा से लैस एंबुलेंस सुनिश्चित की, जो हमेशा रायपुरवासियों के लिए बेहद कारगर साबित हुआ।

जो लोग उनको करीब से जानते हैं उनका मानना है कि ऐजाज ढेबर के अंदर काम करने का जूनून हमेशा से रहा है। जो कुछ भी उन्होंने अभी तक रायपुर शहर के लिए किया है। उसको देखकर यही प्रतीत होता है मानो यह उनकी शुरूआत है। मिशन अमृत योजना (जो हजारों परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करेगी), राज्य द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हर घर के लिए ई-नंबर प्लेट योजना और कोविड मामलों की रोकथाम उनके दिमाग में सबसे ऊपर है और यह तय है कि इसको सफल बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

45 की दहलीज पार करना इस युवा मेयर के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। जो आदमी इस बात में विश्वास करता है कि कोविड के इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर निकले रोगियों के ऊपर पंखुड़ियों की बौछार करना उसकी जिम्मेदारी है। वह उसके चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहता है। ऐजाज ढेबर ने अपने बेहद ही अल्प कार्यकाल में दूसरों के लिए कई उदाहरण पेश किये हैं। इससे निश्चित है कि रायपुर का भविष्य सही हाथों में है।

राजधानी रायपुर का मौसम बदला गरज बरस के साथ में वर्षा ।

0

रायपुर। तपती गर्मी के बाद आखिरकार राहत के कुछ पल राजधानी वासियों को नसीब हो रहे हैं गरज बरस के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिल रही है

जैसा कि मौसम विभाग ने बताया था कि राजधानी रायपुर में कुछ ही देर में वर्षा होगी वैसा ही मौसम अब देखने को मिल रहा है गरज बरस के साथ बहुत से जगहों में वर्षा हो रही है और मौसम पूरी तरीके से बदल चुका है

आप भी अगर ATM जाकर सेनेटाइज़र ढूंढते हो तो देखो वो कहाँ जाता है

0

वायरल न्यूज़। अगर आप भी इस बात से परेशान होते है की एटीएम में जहाँ सेनेटाइज़र का होना बहोत ज़रूरी है तो आखिर वहाँ सेनेटाइजर रखा क्यों नहीं है हां पर रखने की जगह तो जरूर है पर फिर भी हम अपने आप को जैसे तैसे मना कर अपना काम करके वहां से चले जाते है पर अगर आपको पता चले की वो किसी को इतना पसंद आया की उसे वो सीधे अपने घर ही ले गया तो ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में आइये आप भी देखिये इनकी कारस्तानी।

लॉकडाउन में बियर बार में डाला चोरो ने डाका चखना दारु तो सही बर्तन हांड़ी और टीवी भी ले गए

0

रायपुर। कोराना संक्रमण को रोकने पुरे प्रदेश में 21 दिन से लॉकडाउन लगा है पर चोर तो चोर होते हैं लॉकडाउन में भी चोर सक्रिय थे . भाठागांव के जिलेट बार में चार चोरों ने धावा बोलकर वहां रखी शराब को ना सिर्फ पिया साथ ही वहां रखे स्नेक्स को भी खाया गए चोर एक एक अंदर आते और बार की तलाशी मोबाइल टॉर्च से लेते जिलेट बार में लगातार चार दिनों तक चोर घुसते रहे. बार में रखी शराब को छककर पिया चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद भी हो गई है.

रायपुर में 9 अप्रैल से लॉकडाउन है. सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पुरी तरह से बंद है. लॉकडाउन में अतिआवश्यक सेवाएं की लोगों के लिए उपलब्ध है. राजधानी पुलिस लॉकडाउन के पहले दिन सड़को में मार्च कर रही है. दो दिन पूर्व भी पुलिस का काफिला प्रमुख मार्गों से गुजरा. यह साफ संकेत था कि लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा लेकिन लगता है इन संकेतों का या पुलिस के भारी भरकम काफिले से चोरों को कोई फर्क नहीं पड़ा

चोर क्या क्या ले गए
चोर बार से 50 महंगी शराब की बोतेले, टीवी, किचन से आटा बोरी, आलू-प्याज की बोरियां, एलईडी टीवी, सॉस और रसोई के बर्तनों को चुरा कर ले गए. बार संचालक के परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं. अस्पताल के चक्कर काट-काट कर वैसे भी परेशान थे, वहीं चोरों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी.

संचालक सत्यम तिवारी के अनुसार 21 और 22 अप्रैल की रात पहली बार चोर अंदर प्रवेश किया. बार की लाइट जलने की सूचना पड़ोस के व्यक्ति ने बार संचालक को दी थी. संचालक वहां आया तक पता चला कि बार में चोरी हुई है. लॉकडाउन से पहले बार को अबकारी विभाग ने सील किया था.

गरीबो को फ्री में लगेगा टिका जानिए भघेल सरकार के इस फैसले को

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबो को मुफ्त में टिका लगवाने का फैसला किया उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 1 मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण की शुरूआत की जा रही है। राज्यों को इस आयु वर्ग के लोगों को अपने खर्च पर टीका लगवाना है।

राज्य शासन ने इस दायरे में आने वाले सभी पात्र लोगों को निःशुल्क टीका लगवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने टीका उत्पादक कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बॉयोटेक को 25-25 लाख टीकों का आर्डर दिया है। वैक्सीन कीकमी को देखते हुए सरकार ने प्राथमिकता तय की है कि प्रदेश के सबसे गरीब तबके यानि अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के युवाओं को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल और फिर एपीएल परिवारों को दायरे में लाया जाएगा। भारत बायोटेक ने जून और जुलाई को मिलाकर प्रदेश को 25 लाख टीके उपलब्ध कराने की सहमति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवार समाज का सबसे गरीब हिस्सा है। इन परिवारों के पास मोबाइल की उपलब्धता कम है। दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की भी समस्या है। केंद्र सरकार के कोविन एप में टीकाकरण के पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है। अंत्योदय परिवारों के 18 वर्ष से 45 वर्ष के सदस्यों के टीकाकरण के लिए राज्य शासन अपनी खुद की व्यवस्था तैयार कर रही है।

इसके लिए अलग सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है। श्री बघेल ने टीकों की कम उपलब्धता और हितग्राहियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने केवल अंत्योदय राशनकॉर्डधारियों को ही वैक्सीनेशन साइट पर प्रवेश देने कहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण के लिए नए साइट शुरू करने या वर्तमान साइट पर अलग से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस टीकाकरण के लिए अलग टीम तैनात करने कहा।

टीका लगवाने वालों का रजिस्टर में रिकॉर्ड रखने के साथ ही राशनकॉर्ड पर टीकाकरण की तारीख एवं अन्य प्रविष्टि करने कहा जिससे कि टीका का दूसरा डोज कब लगवाना है, यह हितग्राही को याद रहे। उन्होंने टीकाकरण के लिए निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को टीका न लगाएं। इससे उनकी स्थिति बिगड़ सकती है।

जानिए आज कितने समय शुरू होगा टिकाकरण

0

आज दोपहर 2 बजे से छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण की शुरूआत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप  होगी ,जिले में 13 और नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए 4 टीकाकरण केंद् । टीके की कम आपूर्ति को देखते हुए प्रदेश में इस आयु वर्ग में सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल राशनकॉर्डधारी और उसके बाद एपीएल राशनकॉर्डधारी परिवारों को टीके लगेंगे। पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पहले की तरह चलता रहेगा।

भारत बायोटेक आज छत्तीसगढ़ को कोवैक्सीन के एक लाख तीन हजार 40 टीकों की आपूर्ति करेगा रहा है। ये टीके आज सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे, जहां से तत्काल सभी जिलों को टीकों का वितरण किया जाएगा।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के सभी विकासखंडों और नगर निगमों में आज से ही और बस्तर और सरगुजा संभाग के विकासखंडों व नगर निगम क्षेत्रों में कल से 18 वर्ष से 45 वर्ष के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। 

कल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के सदस्यों, सभी संभागायुक्तों, सभी पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों, कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों और नगर निगमों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-04-30-at-9.29.00-PM-990x342-1.jpeg
हाई लेवल मीटिंग मंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी मंत्रियों को भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों के विधायकों को सूचित करने कहा है, ताकि आवश्यक व्यवस्था बनाने और लोगों को जागरूक करने में उनका भी सहयोग मिल सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन मौजूद थे।

लॉकडाउन में डामर प्लांट में सेंधमारी

0
Thieves wear black hats, pry windows, steal things.

 लॉकडाउन में डामर प्लांट में सेंधमारी बैटरी रूम से 4 बैटरी चोरी कर लिया है । घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौलीमुड़ा डामर प्लांट का है । चोरी कई चार नग बैटरी की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पतसाजी में जुट गए है ।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार ओबेराय कंट्रक्सन डामर प्लांट का मैनेजर सतीश नायर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिदिन की भांति 27 अप्रैल रात को खाना खाकर डामर प्लांट के अंदर सो गया था । सुबह 6 बजे उठकर देखा जनरेट रूम का दीवार टूटा हुआ था । अंदर जाकर देखा तो, वहां रखे बैटरी में चार नग बैटरी नहीं थी ।

आज तक के मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का निधन …

0
रोहित

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण मौत हो गई है. रोहित कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में हार गए.

आज तक मेडीया ग्रुप के मशहूर न्यूज़ एंकर एवं वरिष्ठ पत्रकार थे . इससे पहले वे लंबे समय तक ज़ी मीडिया से भी जुड़े रहे थे.