CG- एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर… चोर कहने पर पूरे परिवार ने एक साथ खा लिया जहर….पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी थाने….

धमतरी 20 जुलाई 2021। चोरी के आरोप से तंग आकर एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिवार के सभी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक घटना भाखरा थाना के जुगदेही गांव की है। यहां निवासी दिलीप यादव को चोरी के एक मामले में भाखरा पुलिस ने थाने बुलाया था। थाने से पूछताछ के बाद आज सुबह घर आकर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सभी ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर सभी का इलाज जारी है।


वहीं इस मामले में दिलीप यादव के पुत्र ने बताया कि, गांव के ही पड़ोसी ने चांदी के जेवर और पांच सौ रूपए चोरी का आरोप लगाया था। इसी आरोप से तंग आकर परिवार के सभी लोगों ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। वहीँ इस मामले में भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि पड़ोसी नेमसिंह साहू ने कल थाने में चोरी का शिकायत किया था….. पुलिस आज पूछताछ के लिए जाने वाली थी..

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here