CG में युवती के साथ दुष्कर्म: अरोपियों ने पहले अपहरण किया, फिर बलात्कार….पकड़े जाने के डर से गला घोंटकर कर दी हत्या

बेमेतरा 11 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती का अपहरण कर आरोपी ने रेप किया, इसके बाद पकड़े जाने के डर से पीड़िता की गलाघोंट कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आरोपियों को लेकर आक्रोश फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के चंद्रू चौकी की है।

दअरसल 21 वर्षीय युवती शुक्रवार की सुबह अपने खेत गई हुई थी। खेत में काम करने के बाद दोपहर में वो अपने घर लौट रही थी। इस दौरान सोनपुरी गांव निवासी दो युवक दिकेंद्र कोसले 24 वर्ष, भूपेंद्र सतनामी 25 वर्ष बाइक से पहुंचे। आरोपियों ने युवती को अपनी बाइक में जबरन बैठकर अपने साथ ले गये। यहां पर दिकेंद्र कोसले नाम के आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से युवती की चुन्नी से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी युवती को पास के ही एक गांव में फ़ेंक दिया और मौके से फरार हो गये। इधर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो आरोपी दोनों युवकों को धर दबोचा गया।

दोनों युवक ने पूछताछ में बताया कि, आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग था आरोपी युवती से शादी भी करना चाहता था। इसकों लेकर उसने युवती के पिता से बात भी की थी, लेकिन युवती के बार बार मना करने पर वो काफी परेशान हो गया था।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here