Web SeriesFilm Six Suspects:आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के कुछ हिस्से छत्तीसगढ़ विधानसभा में होंगे शूट , रायपुर शहर के वसीम बाबू और मंगल छत्रि कर रहे कैरेक्टर और जूनियर आर्टिस्ट का चयन

खुलासा छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर फिल्म सिक्स सस्पेक्ट्स (movie six suspects) की शूटिंग हो रही है. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा (Actor Ashutosh Rana) की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म सिक्स सस्पेक्ट्स के कुछ हिस्से छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) में शूट होंगे.

कल तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में बन रही फिल्म सिक्स सस्पेक्ट् के कुछ हिस्से रायपुर छत्तीसगढ़ में शूट हो रहे हैं. इस कड़ी में कल छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में भी इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी. लाइन प्रोड्यूसर एवं लोकल आर्टिस्ट मैनेजमेंट की कमान रायपुर शहर के वसीम बाबू और मंगल छत्रिय ने संभाली है।

इस फिल्म में आशुतोष राणा जैसे दिग्गज अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति की तारीफ भी की थी. उल्लेखनीय है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति का अनुमोदन मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया था. संस्कृति मंत्री ने इस नई फिल्म नीति को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का क्रान्तिकारी कदम बताया था, जिससे यहाँ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में स्थानीय कलाकारों के लिये नए अवसर निर्मित होंगे.
एवं इस फिल्म की मुख्य भूमिका पर प्रतीक गांधी ,रिचा चड्ढा, आशुतोष राणा एवं इसके प्रोड्यूसर गैंग्स ऑफ वासेपुर के लीड एक्टर तिग्मांशु धुलिया है।

इस संबंध में अभिनेता आशुतोष राणा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार की इस योजना ने देश-दुनिया के फिल्मकारों का ध्यान छत्तीसगढ़ के अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य पर केंद्रित होगा और सरकार की इस योजना का सीधा लाभ स्थानीय कलाकारों और निवासियों को मिलेगा.

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here